Search पर यूज़र जनरेटेड कॉन्टेंट (यूजीसी) के लिए कम्यूनिटी दिशा-निर्देश

कम्यूनिटी दिशा-निर्देश का मकसद, Google Search के उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखना है. साथ ही, ये हर उस कॉन्टेंट पर लागू होते हैं जिसे Search के उपयोगकर्ता सीधे तौर पर अपलोड करते हैं. ये दिशा-निर्देश, स्थिति के हिसाब से, Google Search की कॉन्टेंट से जुड़ी सभी नीतियों पर लागू होते हैं.

हम ऐसा माहौल तैयार करना चाहते हैं जहां लोग Search पर अपने खास विचार और अन्य जानकारी शेयर कर सकें. हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों में, ऐसे कॉन्टेंट और व्यवहार के बारे में बताया गया है जिसकी अनुमति नहीं है. इसमें बच्चों की सुरक्षा, खतरनाक कॉन्टेंट, नफ़रत फैलाने वाली भाषा, और स्पैम वगैरह से जुड़े विषय शामिल हैं. कम्यूनिटी दिशा-निर्देश, यूज़र जनरेटेड सभी कॉन्टेंट पर लागू होते हैं. जैसे, टेक्स्ट, इमेज, और बाहरी लिंक.

इन कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के अलावा, यह ज़रूरी है कि Search पर मौजूद यूज़र जनरेटेड सभी कॉन्टेंट, Google की सेवा की शर्तों के मुताबिक हो. साथ ही, अगर कॉन्टेंट स्थानीय नियमों और कानूनों का पालन नहीं करता है, तो हम उसे हटा सकते हैं. हम कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों को अपडेट करने और उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, लोगों के सुझाव/राय या शिकायत और अन्य जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कॉन्टेंट की समीक्षा करने का तरीका

हम मशीन लर्निंग एल्गोरिदम और समीक्षा करने वाले लोगों की मदद से, ऐसे कॉन्टेंट का पता लगाते हैं जो कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता या इनका “उल्लंघन” करता है. ये एल्गोरिदम जिस कॉन्टेंट का पता लगाते हैं उसे हटा दिया जाता है या अतिरिक्त मानवीय समीक्षा के लिए फ़्लैग किया जाता है. इसके बाद, समीक्षा करने के लिए ट्रेन किए गए लोग उस कॉन्टेंट की जांच करते हैं. अगर इन तरीकों से यह पता चलता है कि कॉन्टेंट कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो हम खाते के खास अधिकारों या कॉन्टेंट को हटा देते हैं. इन नीतियों में कुछ अपवाद भी शामिल हो सकते हैं. ये अपवाद तब लागू होते हैं, जब कोई कॉन्टेंट, कला, शिक्षा, इतिहास या विज्ञान से जुड़ा हो या डॉक्यूमेंट्री के तौर पर दिखाया गया हाे. इसके अलावा, अपवाद तब माना जाता है, जब कॉन्टेंट सभी लोगों के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद हो. ऐसा हो सकता है कि हटाया गया कॉन्टेंट, Search पर मौजूद आपकी प्रोफ़ाइल में अब भी उपलब्ध हो और उसे “हटाया गया” के तौर पर मार्क किया गया हो. उल्लंघन की गंभीरता या कानूनी समझौते की शर्तों के हिसाब से, हटाया गया कुछ कॉन्टेंट हमेशा के लिए मिटा दिया जाता है.

ज़्यादातर मामलों में, अगर आपका कॉन्टेंट हटाया जाता है या सुविधाओं के आपके ऐक्सेस पर पाबंदी लगाई जाती है, तो आपको इसकी सूचना दी जाएगी. हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे कि कौनसा कॉन्टेंट हटाया गया है या किस सुविधा के ऐक्सेस पर पाबंदी लगाई गई है. साथ ही, आपको इसकी वजह और आप पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया जाएगा. यह भी बताया जाएगा कि आगे आपको क्या करना होगा. अगर आपको लगता है कि आपका कोई कॉन्टेंट कम्यूनिटी के दिशा-निर्देशों का पालन करता है, तो अपील की जा सकती है. कुछ मामलों में, कई बार या गंभीर रूप से उल्लंघन करने पर, सुविधा के ऐक्सेस पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं. इसलिए, इस बारे में जान लें कि प्रोफ़ाइल में क्या पोस्ट करना सही रहेगा. यह ध्यान देने वाली बात है कि हटाई गई पोस्ट को मिटाने पर, उससे जुड़े उल्लंघन नहीं हटते. अगर आपको लगता है कि हमसे कोई गलती हुई है, तो हमारे फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील सबमिट करना न भूलें. हम अपने सिस्टम और आपको मिलने वाले अनुभव को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अपीलों के बारे में ज़्यादा जानें.

कॉन्टेंट की शिकायत करना

अगर आपको Search पर ऐसा यूज़र जनरेटेड कॉन्टेंट मिलता है जो कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता या कानून का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसकी शिकायत करें. Google Search पर लोगों को सुरक्षित रखने में हमारी मदद करने के लिए आपका धन्यवाद.

  • पोस्ट या प्रोफ़ाइल में मौजूद ऐसे कॉन्टेंट की शिकायत करें जो आपके हिसाब से कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता है. निर्देश देखें.
  • समीक्षा वाले ऐसे कॉन्टेंट की शिकायत करें जो आपके हिसाब से कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता है. समीक्षा की शिकायत करने का तरीका जानें.
  • ऐसे कॉन्टेंट की शिकायत करें जो आपके हिसाब से कानून का उल्लंघन कर सकता है. निर्देश देखें.

कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों में क्या-क्या शामिल है

यहां दिए गए सेक्शन में, ऐसे कॉन्टेंट और व्यवहार के बारे में बताया गया है जिनकी अनुमति नहीं है. इसके कुछ उदाहरण यहां दिए गए हैं. हालांकि, इनमें और भी उदाहरण शामिल हो सकते हैं:

खाता हाइजैक करना
अहम जानकारी: अगर आपको लगता है कि आपका खाता हाइजैक कर लिया गया है, तो हैक किए गए खाते के लिए शिकायत करें.

हम दूसरों को, गलत तरीकों से या गलत जानकारी दिखाकर लोगों के खातों या प्रोफ़ाइलों को ऐक्सेस/कंट्रोल करने की अनुमति नहीं देते हैं.
बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरें या शोषण दिखाने वाला कॉन्टेंट
हम ऐसे कॉन्टेंट या व्यवहार की अनुमति नहीं देते जिसमें बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाला कॉन्टेंट शामिल हो या जिसमें बच्चों को प्रताड़ित होते हुए, उनका शोषण होते हुए या उन्हें खतरे में दिखाया गया हो. इन नीतियों का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला ऐसा कॉन्टेंट जिसमें नाबालिगों को दिखाया गया हो.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें नाबालिगों को कामुक तरीके से दिखाया गया हो.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें बच्चों के लिए खतरनाक कॉन्टेंट मौजूद हो या उसका प्रमोशन किया गया हो.
लोगों के हित से जुड़ा कॉन्टेंट
नागरिकों और चिकित्सा के मुद्दों पर बने, लोगों के हित वाले कॉन्टेंट में ऐसी जानकारी मौजूद नहीं होनी चाहिए जिसमें इन क्षेत्रों से जुड़े जाने-माने लोगों या विशेषज्ञों की राय का विरोध किया गया हो. हम ऐसे कॉन्टेंट को भी हटा सकते हैं जो किसी व्यक्ति या समूह पर गंभीर नुकसान पहुंचाने के झूठे आरोप लगाता हो. हालांकि, ऐसा तब किया जाता है, जब कॉन्टेंट के पक्ष में कोई पुख्ता जानकारी या सबूत न हो. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें मतदान केंद्रों के बारे में गलत जानकारी दी गई हो.
  • वह कॉन्टेंट, जिसमें ऐसी चीज़ों या इलाजों का प्रमोशन किया गया हो जिनसे शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचने या मौत का खतरा हो और जो मेडिकल क्षेत्र के विशेषज्ञों की राय के उलट हो.
धोखाधड़ी वाली गतिविधियां
हम ऐसे कॉन्टेंट या खातों को अनुमति नहीं देते हैं जो किसी व्यक्ति या संगठन की पहचान चुराकर उनके नाम पर काम करते हों, अपने मालिकाना हक या मुख्य मकसद को छिपाते हों या गलत तरीके से पेश करते हों. इसके अलावा, हम ऐसे कॉन्टेंट या खातों को भी अनुमति नहीं देते जो गुमराह करने या भटकाने के लिए, गलत काम या साज़िश के तहत धोखाधड़ी करते हों. इसमें मूल देश की जानकारी के साथ-साथ, सरकारी या राजनैतिक हित वाले किसी ग्रुप से संबंधित होने की जानकारी को गलत तरीके से पेश करना या छिपाना और धोखाधड़ी का सहारा लेते हुए किसी दूसरे देश के उपयोगकर्ताओं को टारगेट करना शामिल है. इसके अलावा, इसमें साथ मिलकर इस तरह काम करना भी शामिल है जिससे आपसी संबंधों या संपादकीय आज़ादी के बारे में गलत जानकारी पेश की जा रही हो या छिपाई जा रही हो. इसमें अन्य तरह की जानकारी को गलत तरीके से पेश करना या छिपाना भी शामिल है. अगर आपको लगता है कि आपके नाम पर कोई और काम कर रहा है, तो उसके ख़िलाफ़ अपना दावा यहां सबमिट करें. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसी प्रोफ़ाइल जिसमें किसी दूसरे व्यक्ति का असली नाम, उपयोगकर्ता नाम, इमेज, ब्रैंड, लोगो या अन्य निजी जानकारी का इस्तेमाल किया गया हो, ताकि लोग उस प्रोफ़ाइल को ही असली मानने लगें.
  • किसी व्यक्ति के नाम और इमेज का इस्तेमाल करके प्रोफ़ाइल सेट अप की गई हो. इसके बाद, इस तरह से कॉन्टेंट पोस्ट किया गया हो जिससे लगे कि वह व्यक्ति ही इसे पोस्ट कर रहा है.
  • एकजुट होकर किसी व्यक्ति को गुमराह करना. जैसे, वे सभी खाते जो एक साथ मिलकर गुमराह करने का काम करते हैं.
बनावटी अनुभव
हम ऐसा कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते जो लोगों के असल अनुभव पर आधारित न हो. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट और व्यवहार के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसके बदले में रुपये, छूट, बिना शुल्क के सामान, और/या सेवाएं दी गई हों. इसमें इनके अलावा, और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें लोगों को नकारात्मक कॉन्टेंट पोस्ट करने से मना किया गया हो, रोका गया हो या उन्हें चुनिंदा सकारात्मक कॉन्टेंट पोस्ट करने के लिए उकसाया गया हो.
  • कई खातों से पोस्ट किया गया ऐसा कॉन्टेंट जिसका मकसद सिर्फ़ व्यू या कोई अन्य मेट्रिक बढ़ाना हो.
खतरनाक कॉन्टेंट
हम ऐसा कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं जिससे सीधे तौर पर लोगों या जानवरों को कोई गंभीर नुकसान पहुंच सकता हो. इसमें, खतरनाक चीज़ों, सेवाओं या गतिविधियों के साथ-साथ खुद को चोटिल करने, खाने-पीने से जुड़ी बुरी आदतें या नशीले पदार्थों का सेवन करने जैसी खुद को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां शामिल हैं. हालांकि, ये इन तक ही सीमित नहीं हैं. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें बम बनाने या उसके अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने का तरीका बताया गया हो.
  • वह कॉन्टेंट, जिसमें ऐसे चैलेंज को पूरा करने का तरीका बताया गया हो जिसके लिए नुकसान पहुंचाने वाली चीज़ों को खाना ज़रूरी हो.
  • प्रमोशन वाला ऐसा कॉन्टेंट जिसमें खुद को नुकसान पहुंचाने का तरीका बताया गया हो.
परेशान करने के मकसद से बनाया गया कॉन्टेंट
हम उत्पीड़न करने, धमकाने या डराने वाला कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं. इसमें ऐसा कॉन्टेंट शामिल है जिसे शोषण करने के इरादे से किसी व्यक्ति को अकेला करने, दूसरों को गंभीर नुकसान पहुंचाने की धमकी देने, किसी व्यक्ति को उसकी मर्ज़ी के बिना कामुक रूप से दिखाने, और डराने की नीयत से किसी व्यक्ति की निजी जानकारी को बिना अनुमति के सार्वजनिक करने के मकसद से बनाया गया हो. इसके अलावा, किसी हिंसा या त्रासदी के पीड़ितों को नीचा दिखाने या उनका मज़ाक़ उड़ाने, क्रूरता भरे काम को झुठलाने या किसी और तरीके से उत्पीड़न करने के लिए बनाए गए कॉन्टेंट को दिखाने की अनुमति भी नहीं है. इसमें इनके अलावा, और भी चीज़ें शामिल हो सकती हैं. हम नुकसान पहुंचाने की धमकियों और अन्य खतरनाक स्थितियों की शिकायत, पुलिस से कर सकते हैं. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति की विशेषताओं के आधार पर, उसे हिंसक तरीके से अपमानित किया गया हो या गलत शब्द का इस्तेमाल किया गया हो.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति की पहचान साफ़ तौर पर ज़ाहिर होती हो और उसे या उसकी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई हो. इसमें किसी दूसरे तरीके से धमकी देना भी शामिल है.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी सरकारी अधिकारी की मौत का झूठा दावा किया गया हो.
नफ़रत फैलाने वाला कॉन्टेंट
हम ऐसा कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं जिसका मुख्य मकसद किसी ग्रुप के ख़िलाफ़: हिंसा को बढ़ावा देना या उसे सही ठहराना हो, भेदभाव को बढ़ावा देना हो या कॉन्टेंट में किसी ग्रुप को नीचा दिखाया गया हो या उसके बारे में नफ़रत फ़ैलाई गई हो. इसमें ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल है जो लोगों को उनकी नस्ल, जाति, धर्म, दिव्यांगता, उम्र, राष्ट्रीयता, पूर्व सैनिक होने, सेक्शुअल ओरिएंटेशन (यौन रुझान), लिंग, और उनकी लैंगिक पहचान के आधार पर टारगेट करता हो. इसके अलावा, परंपरागत भेदभाव या परिस्थिति की वजह से कुछ खास समूहों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाने या हिंसा को बढ़ावा देने वाले कॉन्टेंट को भी अनुमति नहीं दी जाती है. इन समूहों में शरणार्थी, प्रवासी, किसी खास जाति के लोग, गरीब, और बेघर लोग शामिल हैं. हालांकि, हमारी नीति सिर्फ़ इन समूहों तक ही सीमित नहीं है. इसमें अन्य कैटगरी भी शामिल हो सकती हैं. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी खास ग्रुप को कथित तौर पर बेहतर बताकर, सुरक्षित ग्रुप में शामिल लोगों के ख़िलाफ़ नफ़रत फैलाई गई हो. इस तरह के कॉन्टेंट का मकसद हिंसा करना होता है.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें नफ़रत फैलाने वाली तस्वीरें या सिंबल दिखाए गए हों, लेकिन उन्हें शिक्षा या डॉक्यूमेंट्री के मकसद से न बनाया गया हो.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें सुरक्षित ग्रुप की स्थिति के आधार पर, किसी समूह के लोगों के ख़िलाफ़ हिंसा की तारीफ़ की गई हो या उसे बढ़ावा दिया गया हो.
विषय से अलग समीक्षाएं

हम उन समीक्षाओं को हटा सकते हैं जिनमें मुख्य तौर पर, ऐसे अन्य विषयों पर चर्चा की गई हो जो मीडिया से नहीं जुड़े हैं.

अहम जानकारी: यह दिशा-निर्देश, सिर्फ़ समीक्षाओं पर लागू होता है.
बेहद निजी जानकारी
हम ऐसी किसी भी निजी जानकारी वाले कॉन्टेंट को हटा सकते हैं जिससे किसी की पहचान की चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी या दूसरे तरह के नुकसान होने का बहुत ज़्यादा जोखिम होता हो. इस तरह के कॉन्टेंट में डॉक्सिंग कॉन्टेंट, अश्लील निजी इमेज, और बिना जानकारी के बनाया गया फ़र्ज़ी अश्लील कॉन्टेंट शामिल है. इसमें इनके अलावा कॉन्टेंट से जुड़े अन्य पहलू भी शामिल हो सकते हैं. अगर सहमति के बिना कॉन्टेंट में, 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को दिखाया जाता है या सेक्शुअल ऐक्ट वाली इमेज दिखाई जाती है, तो हमसे इसकी शिकायत करें.

इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:

  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें कोई फ़ोन नंबर, पता या ईमेल पता शामिल हो.
  • ऐसे पासपोर्ट या वीज़ा की इमेज जिनमें जानकारी को छिपाया न गया हो.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें बिना अनुमति के किसी को अश्लील तरीके से दिखाया गया हो. जैसे, बिना सहमति के शेयर की गई सेक्शुअल ऐक्ट वाली इमेज.
गुमराह करने वाला कॉन्टेंट
हम ऐसे ऑडियो, वीडियो या इमेज को अनुमति नहीं देते हैं जिसे गुमराह करने, ध्यान भटकाने या धोखाधड़ी करने के लिए बदला गया हो. इसके लिए, ऐसी घटनाओं के बारे में बताया जाता है जो असल में कभी नहीं हुई हैं. इसमें, ऐसा कॉन्टेंट शामिल है जिससे उपयोगकर्ता को गलतफ़हमी हो सकती है और इससे किसी ग्रुप या व्यक्ति को काफ़ी नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही, ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल है जिससे नागरिक या चुनावी प्रक्रियाओं में लोगों की भागीदारी या भरोसा कम हो सकता है. जिन इमेज में साफ़ तौर पर जानकारी ज़ाहिर की हो उन पर अन्य कम्यूनिटी दिशा-निर्देश भी लागू होते हैं. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें डीपफ़ेक का इस्तेमाल करके, किसी सरकारी अधिकारी को मरा हुआ दिखाया गया हो. हालांकि, उसके बारे में साफ़ तौर पर बताया न गया हो.
  • गुमराह करने वाला ऐसा स्क्रीनशॉट जिसके बारे में साफ़ तौर पर बताया न गया हो और जिससे दुनिया में गंभीर राजनैतिक तनाव पैदा होता हो.
  • कॉन्टेंट जो लोगों को ऐसी वेबसाइट पर ले जाता हो जिस पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर गुमराह करने वाले वीडियो दिखाए गए हों, लेकिन उनके बारे में साफ़ तौर पर बताया न गया हो.
आपत्तिजनक कॉन्टेंट

हम लोगों को ऐसा कॉन्टेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं देते हैं जिससे किसी को बहुत ज़्यादा गुस्सा आए, उसका अपमान हो या उसे बेइज़्ज़ती महसूस हो. इसमें ऐसा कॉन्टेंट भी शामिल है जिसमें दूसरे लोगों या ग्रुप पर हमला करते हुए दिखाया गया हो, लोगों को साफ़ तौर पर और जान-बूझकर भड़काया गया हो, बिना सबूत के किसी व्यक्ति पर अनैतिक व्यवहार या आपराधिक काम करने के आरोप लगाए गए हों. हम ऐसे कॉन्टेंट को अनुमति देते हैं जिसमें बुरे अनुभवों के बारे में सम्मानजनक तरीके से बताया गया हो. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:

  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें गलत मकसद से दूसरों के नाम लिए गए हों या उनका मज़ाक़ उड़ाया गया हो.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति, खास ग्रुप या संगठन का गलत तरीके से मज़ाक़ उड़ाया गया हो या अपमान किया गया हो.
  • किसी व्यक्ति की निजी विशेषताओं के आधार पर उसे नुकसान पहुंचाने वाला कॉन्टेंट मौजूद हो. जैसे, रंग-रूप या इंटेलिजेंस.
नीति को गच्चा देना
अगर आपने हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों से बचने की लगातार कोशिश की, तो हम आपकी प्रोफ़ाइल बंद कर देंगे और आपका कॉन्टेंट हटा देंगे. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसी गतिविधियां करने के लिए बनाई गई प्रोफ़ाइल जिन्हें पिछली बार शामिल करने पर पाबंदी लगाई गई थी.
  • ऐसी प्रोफ़ाइल जिसे बनाकर वह कॉन्टेंट डिस्ट्रिब्यूट किया जा रहा हो जिस पर Google के अन्य प्रॉडक्ट में पाबंदी लगा दी गई है.
  • ऐसे अन्य तरीके इस्तेमाल किए गए हों जिनका मकसद, हमारी नीतियों का उल्लंघन करने के इरादे से कॉन्टेंट डिस्ट्रिब्यूट करना या गतिविधियां करना हो.
बिक्री पर कानूनी नियंत्रण वाला सामान
हम ऐसा कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं जो कानूनी नियंत्रण वाले सामान और सेवाओं का प्रमोशन या उनकी बिक्री के लिए मुख्य तौर पर बढ़ावा देता हो. जैसे, शराब, जुआ, दवाएं, तंबाकू, पटाखे, हथियार या हेल्थ और मेडिकल डिवाइस. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें जुआ खेलने या खेलों पर सट्टेबाज़ी करने के लिए संपर्क जानकारी दिखाई गई हो.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें कानूनी नियंत्रण वाले सामान का इस्तेमाल, भागीदारी या उसकी खरीदारी दिखाई गई हो.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें लिंक, ईमेल पते, फ़ोन नंबर या सेलर से संपर्क करने के अन्य तरीकों की जानकारी देकर, दवाइयों की बिक्री या खरीदारी आसान बनाई गई हो.
साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट
हम ऐसा कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं जिसमें नग्नता, सेक्शुअल ऐक्ट वाले ग्राफ़िक या सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट शामिल हो. इंसानी शरीर की बनावट या यौन शिक्षा के बारे में जानकारी देने वाले मेडिकल से जुड़े या वैज्ञानिक शब्दों की अनुमति दी जाती है. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें यौन संतुष्टि देने के मकसद से सेक्स टाॅय का इस्तेमाल दिखाया गया हो.
  • इस तरह के कॉन्टेंट में यौन संतुष्टि के लिए, स्तनों, नितंबों, जननांगों या गुप्तांगों को कपड़ों के साथ या बिना कपड़ों के दिखाया गया हो.
  • इसमें यौन संतुष्टि देने के लिए पॉर्नोग्राफ़ी दिखाई गई हो या यौन इच्छाओं पर बातें की गई हों.
स्पैम
हम स्पैम वाला कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते हैं. स्पैम में अनचाहा, ग़ैर-ज़रूरी, प्रमोशन से जुड़ा या व्यावसायिक कॉन्टेंट शामिल हो सकता है. इसके अलावा, अपने-आप काम करने वाले किसी प्रोग्राम के ज़रिए बनाया हुआ कॉन्टेंट, बार-बार इस्तेमाल होने वाला कॉन्टेंट या बड़े पैमाने पर लोगों को उकसाने के लिए बनाया गया कॉन्टेंट भी स्पैम के दायरे में आ सकता है. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसा कॉन्टेंट जो देखे जा रहे नोट या प्रोफ़ाइल के ज़रिए लोगों को किसी दूसरी जगह पर रीडायरेक्ट करे. इसके लिए, इसमें बाहरी लिंक या ऐसी दूसरी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा हो जिसे टारगेट न किया गया हो.
  • इसमें एक जैसा कई कॉन्टेंट शामिल है. इसके अलावा, इसमें बिना किसी मकसद के कॉन्टेंट दिखाना शामिल है.
  • ऐसा कॉन्टेंट जो लोगों को ऐसी साइटों पर रीडायरेक्ट करता हो जिससे दूसरों के सिस्टम में खतरनाक सॉफ़्टवेयर पहुंचता हो, उनकी निजी जानकारी इकट्ठा होती हो या उनके डिवाइस पर बुरा असर पड़ता हो.
आतंकवाद से जुड़ा हिंसक कॉन्टेंट
हम ऐसे संगठनों या लोगों के बनाए गए कॉन्टेंट को अनुमति नहीं देते हैं जो किसी राजनैतिक, धार्मिक या वैचारिक मकसद से, नागरिकों के ख़िलाफ़ हिंसा की भावनाएं भड़काता हो. इसमें सरकार की ओर से बताए गए आतंकवादी ग्रुप, दूसरे हिंसक संगठन, और वे आंदोलन शामिल हैं जिनसे हमारे लोगों को असल में नुकसान पहुंच सकता है. हम ऐसे कॉन्टेंट को भी अनुमति नहीं देते जो इन ग्रुप की गतिविधियों को आसान बनाता है या उन्हें बढ़ावा देता है. इन गतिविधियों में लोगों को भर्ती करने, नुकसान पहुंचाने वाली चीज़ों को शेयर करने, हिंसा भड़काने या हमलों का जश्न मनाने जैसी गतिविधियां शामिल हैं. हिंसक चरमपंथ से जुड़े ऐसे वीडियो को अपलोड करने की अनुमति दी जा सकती है जिसे शिक्षा या डॉक्यूमेंट्री के मकसद से बनाया गया हो. हालांकि, ऐसे वीडियो के लिए इतनी जानकारी ज़रूर दी जानी चाहिए जिससे लोग इसके संदर्भ को समझ सकें.
हिंसक और खून-खराबे वाला कॉन्टेंट
हम हिंसक या खून-खराबे वाला ऐसा कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते जिसे डर पैदा करने, सनसनी फैलाने या बेवजह विवाद खड़ा करने के मकसद से बनाया गया हो. इसमें ऐसा कॉन्टेंट शामिल है जिसमें: ऐतिहासिक या शिक्षा से जुड़े संदर्भ के बिना गंभीर चोट लगने या मौत होने वाली हिंसक गतिविधियां या घटनाएं दिखाई हों, मेडिकल या विज्ञान से जुड़े संदर्भ के बिना शरीर के अंदरूनी अंगों या हड्डियों को दिखाया गया हो, हिंसक घटनाओं में मारे गए लोगों की पहचान ज़ाहिर किए बिना उन्हें दिखाया गया हो, खाना बनाने या सांस्कृतिक प्रथाओं के नाम पर जानवरों के साथ बुरा बर्ताव करना या सामान्य तौर पर शिकार करना दिखाया गया हो. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें उत्पीड़न, बलि या कुर्बानी, और गंभीर चोटों वाली लाशें दिखाई हों.
  • ऐसा कॉन्टेंट जिसमें जानवरों की देखभाल ठीक से न करने, उनके साथ बुरा बर्ताव करने या हिंसा करने जैसी गंभीर गतिविधियों की तारीफ़ की गई हो या उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया हो.
  • मेडिकल प्रोसेस से जुड़ा ऐसा कॉन्टेंट जिसमें खुले हुए घाव दिखाए गए हों, लेकिन इनके बारे में दर्शकों को ज़रूरी जानकारी न दी गई हो या विस्तार से न बताया गया हो.
अश्लील भाषा का इस्तेमाल और धर्म का अपमान करने वाला कॉन्टेंट
हम गाली-गलौज वाला ऐसा कॉन्टेंट दिखाने की अनुमति नहीं देते जिसे डर पैदा करने, सनसनी फैलाने या बेवजह विवाद खड़ा करने के मकसद से बनाया गया हो. जैसे, अश्लील, नफ़रत फैलाने वाली या उत्पीड़न वाली थीम इस्तेमाल करना या अश्लील भाषा का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करना. इस नीति का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट के कुछ उदाहरणों में ये शामिल हैं:
  • वीडियो में साफ़ तौर पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करना या चीज़ों को अश्लील तरीके से पेश करना.
  • कॉन्टेंट में अपशब्दों का ज़्यादा इस्तेमाल करना.
  • नफ़रत फैलाने या उत्पीड़न करने वाली भाषा का इस्तेमाल करना.
कानूनी मामले
मान्य अनुरोध मिलने पर, हम लागू कानूनों या अदालत के आदेश के तहत कॉन्टेंट को हटा सकते हैं. उदाहरण के लिए, किसी कॉन्टेंट के बारे में यूएस डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट ऐक्ट (DMCA) के तहत मान्य सूचना मिलने पर हम उस कॉन्टेंट को हटा देते हैं. हम ऐसे अनुरोधों की जांच करते हैं, ताकि यह तय किया जा सके कि इनका आधार सही है या नहीं. कॉन्टेंट हटाने का कानूनी अनुरोध करने का तरीका जानें.
इस पेज पर, एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अनुवाद किया गया कॉन्टेंट मौजूद हो सकता है. एआई से किए गए अनुवादों में गलतियां हो सकती हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
4154018544000364877
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
100334
false
false
false
false
false