Google Search पर खोज नतीजों में निजी संपर्क जानकारी खोजना और उसे हटाना

“ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है” सुविधा का इस्तेमाल करके, यह पता लगाया जा सकता है कि खोज नतीजों में आपकी निजी संपर्क जानकारी दिख रही है या नहीं. जैसे, आपके घर का पता, फ़ोन नंबर या ईमेल पता.

अहम जानकारी: फ़िलहाल, इनमें से कुछ सुविधाएं कुछ देशों/इलाकों में 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए लॉन्च की जा रही हैं. 18 साल से कम उम्र के किसी बच्चे की संपर्क जानकारी दिखाने वाले नतीजे को हटाने का अनुरोध करने के लिए, खोज नतीजे से निजी जानकारी हटाने का अनुरोध करने वाला फ़ॉर्म भरें.

Google Search पर खोज नतीजों में मौजूद अपनी निजी संपर्क जानकारी खोजना

पहला चरण: Google Search पर ऐसे नतीजें खोजें जिनमें आपकी निजी जानकारी हो सकती है

  1. "ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है" पेज पर जाएं.
    • Google ऐप्लिकेशन में:
      1. Google ऐप्लिकेशन में लॉग इन करें.
      2. "मेन्यू" खोलने के लिए, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर क्लिक करें.
      3. "मेन्यू" में जाकर, ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है को चुनें.
    • मोबाइल वेब या डेस्कटॉप से:
      1. ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है पर जाएं.
  2. शुरू करें या सेटिंग को चुनें.
  3. अपना नाम और वह संपर्क जानकारी डालें जो आपको खोज नतीजों में ढूंढनी है.
    • Google इस जानकारी का इस्तेमाल करके, खोज के ऐसे नतीजे ढूंढता है जिनमें यह जानकारी दिखती है.
      सलाह: फ़ॉर्म में इस तरह की संपर्क जानकारी भी डाली जा सकती है:
      1. निकनेम
      2. शादी से पहले का नाम
      3. एक से ज़्यादा निजी फ़ोन नंबर
      4. एक से ज़्यादा पते
      5. एक से ज़्यादा ईमेल पते
  4. सूचनाएं पाने की सुविधा सेट अप करें.
    • आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि अगर Google को ऐसे नतीजे मिलें जिनमें आपकी संपर्क जानकारी शामिल है, तो आपको ईमेल से इस बारे में सूचनाएं भेजी जाएं. आपको Google ऐप्लिकेशन से भी सूचनाएं मिल सकती हैं.
    • अगर आपने सूचनाएं पाने की सुविधा चालू की है, तो आपको एक सूचना मिलेगी. इससे आपको पता चलेगा कि खोज नतीजों में मौजूद जानकारी, आपकी संपर्क जानकारी से मेल खाती है या नहीं. इसके बाद, नए नतीजों के लिए आपको एक नई सूचना मिलेगी. इनमें वह जानकारी मौजूद होगी जो आपकी संपर्क जानकारी से मेल खाती है.

दूसरा चरण: ऐसे नतीजों की समीक्षा करें जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है

अगर आपने सूचनाएं पाने की सुविधा चालू की है, तो आपको कुछ घंटों में एक सूचना मिलेगी. इससे आपको पता चलेगा कि खोज नतीजों में आपका नाम और निजी संपर्क जानकारी शामिल है या नहीं. इसके अलावा, सीधे “ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है” पेज पर जाकर भी इसकी जांच की जा सकती है.

अपने नतीजे देखने के लिए, "ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है" पेज पर, "इन नतीजों की समीक्षा होनी है" टैब पर जाएं.

किसी नतीजे को चुनने के बाद, उसके बारे में ज़्यादा जानकारी देखी जा सकती है. जैसे, वह किस वेबसाइट से मिला है या उसमें कौनसी संपर्क जानकारी मौजूद है.

तीसरा चरण: ऐसे नतीजे हटाने का अनुरोध करें जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है

अगर आपको कोई ऐसा नतीजा दिखता है जिसमें मौजूद जानकारी को निजी रखना है, तो उसे खोज नतीजों से हटाने का अनुरोध किया जा सकता है.

किसी एक नतीजे को हटाने का अनुरोध करने के लिए, नतीजे को बड़ा करने का विकल्प इसके बाद चुनें. इसके बाद, नतीजा हटाने का अनुरोध करें को चुनें.

अगर आपको नतीजे हटाने का अनुरोध नहीं करना है, तो "समीक्षा की गई के तौर पर मार्क करें" को भी चुना जा सकता है.

Google कुछ नतीजों को लोगों के लिए अहम मानता है. इनमें सरकारी या शिक्षा से जुड़ी वेबसाइटें, ऑनलाइन अखबार या कारोबारों की वेबसाइटें शामिल हो सकती हैं. अगर आपकी निजी जानकारी वाला नतीजा किसी ऐसी ही वेबसाइट से है, तो आपको "नतीजा हटाएं" विकल्प नहीं दिखेगा.

नतीजे हटाने के लिए आपका अनुरोध मिलने और उसकी समीक्षा हो जाने के बाद आपको ईमेल से सूचना दी जाएगी. इसके अलावा, "ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है" पेज के, "नतीजे हटाने के अनुरोध" सेक्शन में जाकर भी अपने अनुरोधों की स्थिति देखी जा सकती है.

Google Search का इस्तेमाल करते समय नतीजे हटाना

पहला चरण: Google Search पर यूआरएल की शिकायत करें

  1. डेस्कटॉप या मोबाइल पर, अपने Google खाते से लॉग इन करें.
  1. Google Search पर अपना नाम खोजें.
  • अपनी निजी संपर्क जानकारी दिखाने वाले नतीजे पाने के लिए, अपना नाम और शहर या अपना नाम और घर का पता खोजा जा सकता है.
  1. "इस नतीजे की जानकारी" पैनल पर जाने के लिए, ज़्यादा पर क्लिक करें.
  2. इस नतीजे को हटाएं इसके बाद इसमें मेरी निजी जानकारी दिखती है और मैं नहीं चाहता/चाहती कि यह दिखे इसके बाद संपर्क जानकारी को चुनें.
  3. प्रोसेस को पूरा करें.
  4. अपना अनुरोध सबमिट करें.
  5. अनुरोध सबमिट करने के बाद, हो गया को चुनें.

सलाह: अपना नाम और निजी संपर्क जानकारी, अनुरोध में ठीक वैसे डालें जैसी वह नतीजों वाले पेज में दिखती है. उदाहरण के लिए, अगर नतीजा यह दिखाता है:

  • आपका निकनेम: फ़ॉर्म में अपना निकनेम डालें.
  • घर का पुराना पता: फ़ॉर्म में घर का पुराना पता डालें.
  • एक तरह की संपर्क जानकारी: आपको अनुरोध फ़ॉर्म में सिर्फ़ एक तरह की संपर्क जानकारी शामिल करनी होगी. इसमें आपका फ़ोन नंबर और घर का पता शामिल है.
  • एक से ज़्यादा तरह की संपर्क जानकारी: आपको एक ही यूआरएल के लिए, नतीजे हटाने के कई अनुरोध सबमिट करने की ज़रूरत नहीं है.

दूसरा चरण: पुष्टि करने के लिए भेजा गया ईमेल देखें

अगले कुछ घंटों में, आपको पुष्टि करने वाला एक ईमेल मिलेगा. इसमें बताया जाएगा कि आपका अनुरोध सबमिट कर दिया गया है.

तीसरा चरण: अपने अनुरोधों की स्थिति को मॉनिटर करें

"ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है" पेज पर जाकर, अपने अनुरोध की स्थिति देखी जा सकती है. जैसे:

  • अनुरोध भेजा जा रहा है
  • अनुमति मिल गई
  • अनुरोध अस्वीकार कर दिया गया
  • पहले जैसा किया गया

किसी खास अनुरोध को चुनने के बाद, इस तरह की जानकारी देखी जा सकती है:

  • उस पेज का लिंक जिसे आपने फ़्लैग किया है
  • अनुरोध सबमिट करने की तारीख और समय
  • अनुरोध का आईडी
  • पेज पर फ़्लैग की गई संपर्क जानकारी
अहम जानकारी: अनुरोध स्वीकार किए जाने के बाद, खोज नतीजों से जानकारी को हटाए जाने में कुछ समय लग सकता है. अनुरोध स्वीकार होने के कुछ घंटों के अंदर, यह देखा जा सकता है कि आपकी जानकारी हटाई जा चुकी है या नहीं.

खोज नतीजे से निजी जानकारी हटाने के अनुरोधों के लिए, नीति से जुड़ी ज़रूरी शर्तें

आपके अनुरोध सबमिट करने के बाद, Google उसकी समीक्षा करेगा. इससे यह पक्का किया जाएगा कि आपका अनुरोध नीति से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करता है या नहीं. खोज नतीजे से निजी जानकारी हटाने के अनुरोधों के लिए, नीति से जुड़ी ये शर्तें ज़रूरी हैं:

  • खोज नतीजों में दिखाई गई संपर्क जानकारी, आपकी निजी जानकारी होनी चाहिए. अपनी प्रोफ़ेशनल जानकारी को हटाने का अनुरोध करने के लिए, नतीजे हटाने का अनुरोध करने वाला फ़ॉर्म भरें. ऐसा तब करें, जब यह जानकारी नुकसान पहुंचाने के मकसद से पोस्ट की गई हो.
  • जानकारी का कंट्रोल आपके पास नहीं होना चाहिए. इसका मतलब है कि कुछ संपर्क जानकारी को इंटरनेट से खुद हटाया जा सकता हो. जैसे, आपके मालिकाना हक वाले सोशल मीडिया पेज या निजी ब्लॉग पर मौजूद जानकारी.
  • Google Search, लोगों को काम की जानकारी देने की कोशिश करता है. इसलिए, वह ऐसी जानकारी को नहीं हटाएगा जो लोगों के लिए अहम है. उदाहरण के लिए, Google उन वेब पेजों के नतीजे नहीं हटाएगा जिनका मालिकाना हक इनके पास है:
    • शिक्षा से जुड़े या सरकारी संस्थान
    • अखबार

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Google, मॉनिटर करने के लिए दी गई आपकी निजी जानकारी का इस्तेमाल कैसे करता है?
"ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है" से मॉनिटर करने की सुविधा सेट अप करने का मतलब है, आपको हम पर भरोसा है कि आपकी संवेदनशील जानकारी हमारे पास सुरक्षित है. हम इस ज़िम्मेदारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं. गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए, हम व्यक्तिगत पहचान ज़ाहिर करने वाली संवेदनशील जानकारी के लिए Google के तय किए गए ज़रूरी मानकों के मुताबिक, आपकी निजी जानकारी सेव करते हैं. इनमें एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के बेहतर तरीके और ऐक्सेस करने के कंट्रोल शामिल हैं.

हम समय-समय पर यह जांच करते हैं कि आपका नाम और निजी जानकारी, Google Search पर दिखने वाले किसी नतीजे से मेल खाती है या नहीं. अगर आपने सूचनाएं पाने की सुविधा चालू की है, तो ऐसा कोई भी मामला सामने आने पर हम आपको इसकी सूचना देंगे. हम आपकी जानकारी शेयर नहीं करते हैं. इसके अलावा, Google के दूसरे प्रॉडक्ट पर आपकी पसंद के मुताबिक अनुभव देने के लिए भी इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता. यह जानकारी, इन कामों के लिए इस्तेमाल और सेव की जाती है:

  • मॉनिटर करने के लिए
  • कॉन्टेंट हटाने के अनुरोधों को प्रोसेस करने के लिए
  • मॉनिटर करने और कॉन्टेंट हटाने की प्रोसेस को बेहतर बनाने के लिए
  • आपको समय-समय पर, वीडियो हटाने के अनुरोधों की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए.
अगर आपको मॉनिटर करने की सुविधा बंद करनी है और "ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है" से अपनी जानकारी हटानी है, तो "सेटिंग" में जाकर, सभी निजी जानकारी हटाएं को चुनें.

Google उस संपर्क जानकारी का कैसे इस्तेमाल करता है जिसे आपने निजी जानकारी हटाने के अनुरोधों के साथ दिया है?

खोज नतीजे से जानकारी हटाने के अनुरोध सबमिट करते समय, आपको वह संपर्क जानकारी देनी होगी जो आपको हटानी है. इसका इस्तेमाल करके Google यह पक्का करता है कि वह जानकारी, खोज नतीजे दिखाने वाले वेब पेज पर मौजूद जानकारी से मेल खाती हो.

Google इस जानकारी को शेयर नहीं करता है. इसके अलावा, Google के दूसरे प्रॉडक्ट पर आपकी पसंद के मुताबिक अनुभव देने के लिए भी इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता. इसका मतलब है कि इस जानकारी का इस्तेमाल यह तय करने के लिए नहीं किया जाता कि Google पर कैसे विज्ञापन देखे जा सकते हैं या दूसरी तरह की क्वेरी के लिए कैसे खोज नतीजे देखे जा सकते हैं.
जानकारी को इन कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसे सेव करके रखा जाता है: आपके अनुरोधों को प्रोसेस करने, नतीजे हटाने के अनुरोध की प्रोसेस को बेहतर बनाने, और समय के साथ जानकारी हटाने के पुराने अनुरोधों की स्थिति देखने के लिए.

यूआरएल हटाने का अनुरोध स्वीकार हो जाने के बाद, उन यूआरएल का क्या होता है?

अगर यूआरएल हटाने के आपके अनुरोध को स्वीकार कर लिया जाता है, तो इनमें से कोई एक कार्रवाई होगी:
  • किसी भी खोज क्वेरी के लिए वह यूआरएल नहीं दिखेगा. ज़्यादातर मामलों में ऐसा ही होता है.
  • वह यूआरएल उन खोज क्वेरी के लिए नहीं दिखेगा जिनमें आपका नाम शामिल है.
    • इसे क्वेरी के आधार पर खोज नतीजों से यूआरएल हटाना कहा जाता है. ऐसा तब होता है, जब खोज नतीजों में, नीति का उल्लंघन करने वाली जानकारी के साथ-साथ ऐसा कॉन्टेंट भी मौजूद होता है जो लोगों के हित से जुड़ा हो या जिसमें दूसरे लोगों या कारोबारों की संपर्क जानकारी दी गई हो.
Google Search से अपनी निजी संपर्क जानकारी दिखाने वाले नतीजे को हटाने का मतलब यह नहीं है कि वह जानकारी इंटरनेट से हट गई है. चाहे आपके अनुरोध को स्वीकार किया गया हो या अस्वीकार, जानकारी अब भी सोर्स वेब पेज पर मौजूद रहेगी. सोर्स से जानकारी हटाने के लिए, वेबसाइट के मालिक से संपर्क करें.

अगर मेरा अनुरोध अस्वीकार कर दिया जाता है, तो क्या होगा?

अगर आपका अनुरोध अस्वीकार कर दिया जाता है, तो आपको ईमेल से इसकी सूचना मिलेगी. “ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है” पेज पर, आपको इस बात की जानकारी मिलेगी कि आपके अनुरोध को मंज़ूरी क्यों नहीं मिली.

Google, "ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है" सुविधा के ज़रिए, किस तरह के अनुरोधों को स्वीकार करता है?

Google, आपकी निजी संपर्क जानकारी वाले नतीजों को हटाने के अनुरोधों को स्वीकार कर सकता है. इनमें ये शामिल हैं:

  • फ़ोन नंबर
  • घर का पता
  • ईमेल पता

जो जानकारी लोगों के लिए अहम है उसे हटाने के अनुरोधों को Google कभी-कभी अस्वीकार कर देता है, ताकि लोग उसे ऐक्सेस कर पाएं. उदाहरण के लिए, Google उन वेब पेजों के नतीजे नहीं हटाएगा जिनका मालिकाना हक इनके पास है:

  • शिक्षा से जुड़े या सरकारी संस्थान
  • अखबार

इन वेबसाइटों पर लोगों के लिए अहम जानकारी मौजूद होती है.

अगर आपको सही लगे, तो वेबसाइट के मालिक से संपर्क करके, उनके सोर्स वेब पेज से अपनी निजी संपर्क जानकारी हटाने का अनुरोध किया जा सकता है. इससे, जानकारी को वेब पर मौजूद उसके सोर्स से और Google Search के नतीजों से भी हटा दिया जाता है. किसी वेबसाइट के मालिक से संपर्क करने का तरीका जानें.

Google Search से किस तरह की अन्य जानकारी हटाई जा सकती है?

आपके पास Search से, व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी अन्य जानकारी हटाने का अनुरोध करने का विकल्प भी है. इस बारे में ज़्यादा जानें कि कौन-कौनसी निजी जानकारी हटाई जा सकती है.

अगर मैं नतीजे हटाने का कानूनी अनुरोध सबमिट करूं, तो क्या होगा?

अगर आपको लागू होने वाले कानून के तहत, Search से जानकारी हटानी है, तो ऐसा किया जा सकता है. Google से कॉन्टेंट हटाने का तरीका जानें.

अगर मुझे किसी नतीजे को हटाने का फ़ैसला बदलना हो, तो क्या होगा?

नतीजे हटाने का अनुरोध रद्द करने के लिए, “ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है” में जाकर, पहले जैसा करें को चुनें. इससे यूआरएल, खोज के नतीजों में फिर से दिख सकता है.

सलाह: इससे इस बात की गारंटी नहीं मिलती कि पेज, खोज के नतीजों में आपके या अन्य लोगों के लिए फिर से दिखेगा. अगर कोई दूसरा व्यक्ति उसी यूआरएल को हटाने का अनुरोध करता है और Google उसका अनुरोध स्वीकार कर लेता है, तो Google उस यूआरएल को खोज के नतीजों में फिर से नहीं दिखा पाएगा. भले ही, आपने यूआरएल हटाने का अपना अनुरोध वापस ले लिया हो.

अगर मेरी निजी संपर्क जानकारी को पेवॉल किया गया हो, तो मुझे क्या करना चाहिए?

अगर आपको किसी वेबसाइट पर मौजूद कॉन्टेंट वाले खोज नतीजे में अपनी निजी संपर्क जानकारी दिखती है और उस वेब पेज के कॉन्टेंट को पेवॉल किया गया है, तो भी आपके पास उस जानकारी को हटाने का अनुरोध करने का विकल्प होता है.

अगर आपको नतीजे के बारे में Google से सूचना मिली है, तो सूचना पर क्लिक करके उसे हटाने का अनुरोध किया जा सकता है. अगर आपको खोज के नतीजों वाले पेज पर यह नतीजा खुद मिला है, तो नतीजे हटाने का अनुरोध करने वाला यह फ़ॉर्म भरकर अपना अनुरोध सबमिट करें.

क्या किसी दूसरे व्यक्ति की ओर से, नतीजे हटाने का अनुरोध किया जा सकता है?

नतीजे हटाने का अनुरोध करने वाले फ़ॉर्म का इस्तेमाल करके, किसी दूसरे व्यक्ति की ओर से नतीजे हटाने का अनुरोध सबमिट किया जा सकता है. अगर आपने अपने Google खाते से, किसी दूसरे व्यक्ति की ओर से “ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है” सेक्शन में जाकर अनुरोध सबमिट किया है, तो हो सकता है कि उसे अस्वीकार कर दिया जाए.
“ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है” सुविधा का गलत इस्तेमाल करने पर क्या होता है?
"ऐसे नतीजे जिनमें आपकी निजी जानकारी शामिल हो सकती है" सुविधा का गलत इस्तेमाल करने पर, आपके पास इस सुविधा का ऐक्सेस नहीं रहेगा. इसके अलावा, हमारी सेवा की शर्तों के मुताबिक, आपके ख़िलाफ़ अन्य कार्रवाई भी की जा सकती है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
10895904073049213573
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
100334
false
false
false
false
false