अहम जानकारी: यह सुविधा सभी देशों या इलाकों, सभी डोमेन या हर तरह के खातों के लिए उपलब्ध नहीं है.
फ़ोटो को आसानी से खोजने और मैनेज करने के लिए, Google Photos के बनाए गए फ़ोटो ग्रुप में नज़र आ रहे लोगों या पालतू जानवरों के लिए लेबल जोड़े जा सकते हैं.
"चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा" को चालू या बंद करना
फ़ोटो में दिखने वाले चेहरों के हिसाब से, फ़ोटो के ग्रुप बनाने की सुविधा शुरू या बंद की जा सकती है.
"चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा" बंद करने पर, ये मिट जाएंगे:
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए आपके फ़ोटो ग्रुप
- चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने में इस्तेमाल किए गए चेहरों के मॉडल
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो के लेबल
चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप के डेटा के रखरखाव के बारे में Google Photos की नीति जानें.
"चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा" को चालू या बंद करने के लिए:
- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- अपने Google खाते में साइन इन करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, अपने खाते की प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें.
- Google Photos की सेटिंग
निजता पर टैप करें.
- चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा को चालू या बंद करें.
- अगर सिर्फ़ पालतू जानवरों की फ़ोटो के लिए "चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा" बंद करनी है, तो लोगों के साथ पालतू जानवरों की फ़ोटो दिखाएं को बंद करें.
चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप व्यवस्थित करना
पहला चरण: किसी व्यक्ति या पालतू जानवर की फ़ोटो ढूंढना
- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, कलेक्शन
लोग और पालतू जानवर पर टैप करें.
- किसी चेहरे पर टैप करें.
अहम जानकारी: अगर आपको लोग और पालतू जानवर विकल्प नहीं दिख रहा है, तो इसकी ये वजहें हो सकती हैं:
- चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा, आपके देश या इलाके में उपलब्ध नहीं है.
- आपने सेटिंग में जाकर, "चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा" बंद कर दी है. इस सुविधा को चालू करने का तरीका जानें.
- चेहरे की पहचान करके कोई फ़ोटो ग्रुप नहीं बनाया गया है.
दूसरा चरण: कोई नाम जोड़ना
अहम जानकारी: फ़ोटो में मौजूद चेहरों के लिए चुने गए निजी लेबल सिर्फ़ आपको दिखते हैं. अगर आपने उन फ़ोटो को किसी के साथ शेयर किया है, तो भी उन्हें वे लेबल नहीं दिखेंगे.
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए किसी फ़ोटो ग्रुप के सबसे ऊपर, नाम जोड़ें पर टैप करें.
- कोई नाम या निकनेम डालें.
इस लेबल का इस्तेमाल करके फ़ोटो खोजी जा सकती हैं. फ़ोटो खोजने के बारे में ज़्यादा जानें.
चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप मैनेज करना
चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप को मर्ज करनाअगर एक ही व्यक्ति की फ़ोटो एक से ज़्यादा ग्रुप में है, तो फ़ोटो ग्रुप मर्ज किए जा सकते हैं.
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप में से किसी एक को कोई नाम या निकनेम दें.
- सुझावों में से चुनकर, चेहरे की पहचान करके बनाए गए दूसरे फ़ोटो ग्रुप को भी वही नाम या निकनेम दें.
- दूसरे ग्रुप के लिए नाम या निकनेम की पुष्टि करने पर, Google Photos आपसे पूछेगा कि क्या चेहरे की पहचान करके बनाए गए इन फ़ोटो ग्रुप को मर्ज करना है.
आपको चेहरे की पहचान करके बनाए गए दो फ़ोटो ग्रुप मर्ज करने का सुझाव भी मिल सकता है. अगर दोनों ग्रुप में एक ही व्यक्ति है, तो हां पर टैप करें.
आपको चेहरे की पहचान करके बनाए गए दो फ़ोटो ग्रुप मर्ज करने का सुझाव भी मिल सकता है. पुष्टि करने के लिए, आपको ये विकल्प दिखेंगे:
- दोनों ग्रुप में एक ही व्यक्ति है: वही व्यक्ति है पर टैप करें.
- अगर दोनों ग्रुप में अलग-अलग व्यक्ति हैं: कोई और है पर टैप करें.
- अगर आपको दोनों ग्रुप में दिख रहे व्यक्ति के बारे में पक्के तौर पर नहीं पता है, तो पता नहीं पर टैप करें.
ध्यान दें:
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप के सुझाव, हमेशा सटीक नहीं होते. अगर आपको इसमें कुछ गलत दिखे, तो हमें सुझाव/राय दें या शिकायत करें, ताकि इस सुविधा को और बेहतर बनाया जा सके. इसके लिए, सुझाव/राय दें या शिकायत करें
पर टैप करें.
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप को मर्ज करने के बाद, उन्हें पहले जैसा नहीं किया जा सकता.
चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप के लेबल में बदलाव किए जा सकते हैं या उन्हें हटाया जा सकता है.
- किसी लेबल में बदलाव करने के लिए: 'लोग' फ़ोल्डर
ज़्यादा
फ़ोटो के लेबल में बदलाव करें पर टैप करें.
- कोई लेबल हटाने के लिए: 'लोग' फ़ोल्डर
ज़्यादा
नाम वाला लेबल हटाएं पर टैप करें.
अहम जानकारी: “कोई चेहरा छिपाएं” सेटिंग, चुनिंदा यादों के कैरसेल में मौजूद फ़ोटो पर लागू होती हैं.
- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, अपने खाते की प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
Google Photos की सेटिंग पर टैप करें.
- प्राथमिकताएं
यादें
चेहरे छिपाएं पर टैप करें.
- “कम दिखाएं” या “ब्लॉक किया गया” में जाकर, चेहरे चुनें पर टैप करें.
- कम दिखाएं: इन चेहरों की फ़ोटो आपकी यादों में नहीं दिखेंगी. हालांकि, ये चेहरे यादों में मौजूद ग्रुप फ़ोटो में दिख सकते हैं.
- ब्लॉक किया गया: इन चेहरों की फ़ोटो, यादों और ग्रुप की फ़ोटो में नहीं दिखेंगी.
- जिस चेहरे की फ़ोटो छिपानी है उसे चुनें.
- हो गया पर टैप करें.
अहम जानकारी:
- इन बदलावों को लागू होने में कुछ समय लग सकता है.
- ऐसा हो सकता है कि चेहरा छिपाने की सुविधा, कुछ फ़ोटो के लिए ठीक से काम न करे.
- कोई चेहरा ब्लॉक करने पर, उसकी फ़ोटो “लोग और पालतू जानवर” पेज से हटा दी जाती हैं. हालांकि, चेहरा दिखाएं सुविधा चालू करके इसे पहले जैसा किया जा सकता है.
- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर, अपने खाते की प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम का पहला अक्षर
Google Photos की सेटिंग पर टैप करें.
- प्राथमिकताएं
यादें
चेहरे छिपाएं पर टैप करें.
- “कम दिखाएं” या “चेहरा ब्लॉक करें” में जाकर, चुनें कि आपको किस चेहरे की फ़ोटो दिखानी हैं.
- चेहरे के बगल में, हटाएं
पर टैप करें.
अगर किसी फ़ोटो को गलत ग्रुप में डाल दिया गया है, तो उसे वहां से हटाया जा सकता है.
- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, कलेक्शन
लोग और पालतू जानवर पर टैप करें.
- चेहरे की पहचान करके बनाया गया वह फ़ोटो ग्रुप चुनें जिसमें से कोई आइटम हटाना है.
- ज़्यादा
नतीजे हटाएं पर टैप करें.
- वे फ़ोटो या वीडियो चुनें जिन्हें ग्रुप से हटाना है.
- सबसे ऊपर, हटाएं पर टैप करें.
अहम जानकारी: किसी ग्रुप से कोई वीडियो या फ़ोटो हटाने पर, आपकी Google Photos लाइब्रेरी से वह वीडियो या फ़ोटो नहीं मिटती है.
- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, कलेक्शन
लोग और पालतू जानवर पर टैप करें.
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए किसी फ़ोटो ग्रुप पर टैप करें.
- सबसे ऊपर, ज़्यादा
चुनिंदा फ़ोटो बदलें पर टैप करें.
- किसी फ़ोटो को चुनिंदा फ़ोटो बनाने के लिए उसे चुनें.
चेहरे की पहचान करके फ़ोटो के ग्रुप, तीन चरणों में बनाए जाते हैं:
- Google Photos यह पता लगाता है कि किसी फ़ोटो में कोई चेहरा मौजूद है या नहीं.
- "चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा" चालू होने पर, ऐसे एल्गोरिदम इस्तेमाल करके चेहरे के मॉडल बनाए जाते हैं जो फ़ोटो में मौजूद चेहरों को अंकों के ज़रिए पेश करते हैं. इन मॉडल की मदद से, चेहरों की अलग-अलग फ़ोटो में समानता का पता लगाया जाता है. साथ ही, यह अनुमान लगाया जाता है कि अलग-अलग फ़ोटो में एक ही चेहरा है या नहीं.
- एक ही इंसान की अलग-अलग और मिलती-जुलती फ़ोटो, चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप में डाल दी जाती हैं. अगर आपको लगता है कि चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप में किसी और की फ़ोटो शामिल है, तो किसी भी समय उसे हटाया जा सकता है.
चेहरे की पहचान करके बनाए गए हर फ़ोटो ग्रुप को कोई नाम या निकनेम दिया जा सकता है.
चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा चालू होने पर, फ़ोटो की विशेषताओं के आधार पर Google Photos उन फ़ोटो को किसी खास ग्रुप में डाल सकता है. जैसे, अगर किसी फ़ोटो में व्यक्ति का चेहरा न दिख रहा हो, तो कम समय के अंतराल में ली गई और एक जैसे कपड़े पहने व्यक्ति की फ़ोटो एक खास ग्रुप में रखी जाती हैं.
चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप, लेबल, और इन्हें शेयर करने से जुड़ी जानकारी
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप और लेबल, डिफ़ॉल्ट रूप से सिर्फ़ आपको दिखते हैं.
- फ़ोटो शेयर किए जाने पर, चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप शेयर नहीं किए जाते.
- चेहरे के लेबल हर खाते के लिए निजी होते हैं. उन्हें दूसरे खातों के साथ शेयर नहीं किया जाता.
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए किसी फ़ोटो ग्रुप को "मैं" के तौर पर लेबल किया जा सकता है. चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप को लेबल करने का तरीका जानें.
- इससे पता लग सकता है कि आपने कब कौनसी जगहें घूमी हैं. इसके लिए, उन फ़ोटो की जगह की जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें आपका चेहरा मौजूद होता है.
“चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा” चालू होने का मतलब है कि आपने हमें अपनी फ़ोटो में दिखने वाले चेहरों के मॉडल बनाने की अनुमति दी है. कुछ अधिकार क्षेत्रों में, इन मॉडल को बायोमेट्रिक डेटा माना जा सकता है.
अपने चेहरे के मॉडल मिटाने के लिए, चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा बंद करें. चेहरे के मॉडल, चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप, और लेबल को तब तक सेव करके रखा जाता है और उनका इस्तेमाल किया जाता है, जब तक उन्हें मिटाया नहीं जाता. हालांकि, Google Photos खाते का दो साल से ज़्यादा समय तक इस्तेमाल न करने पर इन्हें मिटा दिया जाता है. चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप के डेटा के रखरखाव से जुड़ी Google Photos की नीति के बारे में जानें.
चेहरे की पहचान करके बनाए गए उस फ़ोटो संग्रह को बदलना जिससे कोई फ़ोटो जुड़ी है
अगर Google Photos किसी व्यक्ति या पालतू जानवर को गलत फ़ोटो ग्रुप में लेबल कर देता है, तो आपके पास चेहरे का लेबल जोड़ने, हटाने या बदलने का विकल्प है.- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- कोई फ़ोटो चुनें.
- फ़ोटो की जानकारी वाला पैनल खोलने के लिए, ऊपर की ओर स्वाइप करें.
- "लोग और पालतू जानवर" में जाकर, लेबल हटाएं, जोड़ें या बदलें:
- लेबल हटाने के लिए: चेहरे के लेबल पर, ज़्यादा
इस फ़ोटो से हटाएं पर टैप करें.
- कोई लेबल जोड़ने के लिए:
- चेहरे जोड़ें या और चेहरे जोड़ें पर टैप करें.
- सुझाए गए किसी चेहरे पर लेबल जोड़ने के लिए, जोड़ें
पर टैप करें.
- जोड़ने के लिए, चेहरे का कोई लेबल चुनें.
- लेबल बदलने के लिए:
- चेहरे के लेबल पर, ज़्यादा
चेहरे की पहचान करके बनाया गया कोई दूसरा ग्रुप चुनें पर टैप करें.
- चेहरे के लेबल को बदलने के लिए "चेहरे की पहचान करके बनाए गए दूसरे फ़ोटो ग्रुप को चुनें" विकल्प का इस्तेमाल करने पर, Google Photos उस व्यक्ति की अन्य फ़ोटो ढूंढ सकता है और उन पर नया लेबल लागू कर सकता है.
- जोड़ने के लिए, चेहरे का कोई लेबल चुनें या नया बनाएं
पर टैप करें.
- चेहरे के लेबल पर, ज़्यादा
- लेबल हटाने के लिए: चेहरे के लेबल पर, ज़्यादा
- हो गया पर टैप करें.
किसी फ़ोटो ग्रुप को, फ़ोटो में मौजूद अन्य लोगों, फ़ोटो में की जा रही गतिविधियों, फ़ोटो की जगह वगैरह के हिसाब से फ़िल्टर किया जा सकता है.
- अपने iPhone या iPad पर, Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे नीचे, कलेक्शन
लोग और पालतू जानवर पर टैप करें.
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए किसी फ़ोटो ग्रुप पर टैप करें.
- चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप को फ़िल्टर करने के लिए, फ़िल्टर करें
पर टैप करें.
- जो फ़िल्टर लागू करने हैं उन पर टैप करें.
अहम जानकारी: फ़िल्टर हमेशा के लिए लागू नहीं होते. अगली बार, चेहरे की पहचान करके बनाए गए उस फ़ोटो ग्रुप को देखने पर आपको उसमें सभी फ़ोटो दिखेंगी.
आपके चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप को "मैं" के तौर पर लेबल करने पर:
- आपको अपनी फ़ोटो वाले क्रिएशन ज़्यादा मिलते हैं. उदाहरण के लिए, ऐसा हाइलाइट वीडियो जिसमें आपकी फ़ोटो हों.
- खुद की फ़ोटो ज़्यादा आसानी से खोजी जा सकती हैं. खोज फ़ील्ड में “मैं” टाइप करके, अपनी फ़ोटो आसानी से ढूंढी जा सकती हैं.
- यह पता लगाया जा सकता है कि आपने कब-कब और कौन-कौनसी जगहें घूमी हैं. इसके लिए, उन फ़ोटो की जगह की जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है जिनमें आपका चेहरा मौजूद होता है.
चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप को “मैं” के तौर पर लेबल करने का तरीका जानें.
अहम जानकारी: अगर आपको इस सुविधा से जुड़ी कोई अन्य समस्या आ रही है, जैसे कि यह सुविधा चालू होने पर भी चेहरे की पहचान करके बनाया गया कोई फ़ोटो ग्रुप न दिखे, तो हो सकता है कि समस्या हल करने का यह तरीका काम न करे.
अगर चेहरे की पहचान करके बनाए गए आपके फ़ोटो ग्रुप में सिर्फ़ पुरानी फ़ोटो दिख रही हैं और नई फ़ोटो नहीं आ रहीं, तो "चेहरे की पहचान करके फ़ोटो ग्रुप बनाने की सुविधा" को बंद करके दोबारा चालू करने के बजाय, यह तरीका आज़माएं:
- अपने डिवाइस की सेटिंग में जाकर, बैटरी बचाने की सेटिंग बंद करें.
- अपने डिवाइस को चार्ज करने के लिए प्लग इन करें.
- Google Photos ऐप्लिकेशन
खोलें.
- डिवाइस को रात भर ऐसे ही रहने दें.
- अपने डिवाइस को पूरी रात पावर सॉकेट और वाई-फ़ाई से कनेक्ट रखें.
ध्यान दें:
- अगर चेहरे की पहचान करके बनाए गए फ़ोटो ग्रुप में आपकी कुछ ही फ़ोटो दिखती हैं, तो एक और रात के लिए इस प्रोसेस को दोहराएं. डिवाइस चार्ज होने के दौरान, Google Photos ऐप्लिकेशन को खुला रखने के लिए, स्क्रीन टाइम आउट की सुविधा को भी बंद किया जा सकता है.
- पक्का करें कि आपका ऐप्लिकेशन नए वर्शन में अपडेट किया गया हो. इससे आपको मनचाहे नतीजे पाने में मदद मिलेगी.