कैसे ठीक करें: वैल्यू मौजूद नहीं है: साइज़ [size], रंग [color], लिंग [gender], उम्र समूह [age_group]

अपने प्रॉडक्ट डेटा में यह एट्रिब्यूट जोड़ें.

इस पेज पर मौजूद जानकारी


यह समस्या क्यों हो रही है

प्रॉडक्ट के किसी ज़रूरी एट्रिब्यूट के लिए कोई वैल्यू नहीं दी गई है. यह समस्या, आपके प्रॉडक्ट डेटा में मौजूद एक या इससे ज़्यादा एट्रिब्यूट में पाई गई है.

शॉपिंग विज्ञापनों और बिना किसी शुल्क के दिखाई जाने वाली लिस्टिंग के लिए, एट्रिब्यूट के कुछ खास सेट की ज़रूरत होती है. कुछ प्रॉडक्ट के लिए, इन एट्रिब्यूट को शामिल करना ज़रूरी है.

कपड़ों से जुड़े ऑफ़र के लिए, लिंग [gender], उम्र समूह [age_group], और रंग [color] एट्रिब्यूट इस्तेमाल करने की ज़रूरत होती है. जूतों के लिए, कपड़ों वाले सभी एट्रिब्यूट के साथ साइज़ [size] एट्रिब्यूट की वैल्यू भी देनी होती है. अपने ऑफ़र दिखाने के लिए, इन वैल्यू की जानकारी देना ज़रूरी है.

ज़रूरी एट्रिब्यूट इस्तेमाल न करने पर आपके प्रॉडक्ट की डेटा क्वालिटी खराब होती है. इससे खोज के नतीजों में, आपके ऑफ़र की परफ़ॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ सकता है.


इस समस्या को ठीक करने का तरीका

इस समस्या को ठीक करने के लिए, अपने प्रॉडक्ट डेटा में प्रॉडक्ट के लिए वे ज़रूरी एट्रिब्यूट डालें जो मौजूद नहीं हैं. ज़रूरी या सिर्फ़ ऐसे एट्रिब्यूट जोड़े जा सकते हैं जिन्हें खास तौर पर इस गड़बड़ी के लिए फ़्लैग किया गया था. प्रॉडक्ट डेटा स्पेसिफ़िकेशन के बारे में ज़्यादा जानें.

कुछ मामलों में, अगर प्रॉडक्ट के लिए Google प्रॉडक्ट कैटगरी [google_product_category] की वैल्यू नहीं दी जाती, तो उसके लिए अपने-आप एक कैटगरी तय हो जाएगी. अगर यह कैटगरी सही नहीं होती है, तो ज़रूरी एट्रिब्यूट आपके अपलोड किए गए एट्रिब्यूट से अलग हो सकते हैं. Google प्रॉडक्ट कैटगरी [google_product_category] एट्रिब्यूट का इस्तेमाल करके, मैन्युअल तरीके से सही कैटगरी सेट की जा सकती है. इससे यह समस्या हल हो सकती है.

सीधे तौर पर Merchant Center में जाकर, हर प्रॉडक्ट की समस्या को एक-एक करके ठीक करना

  1. Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.
  2. टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट देखें जिनमें यह समस्या है.
  3. उस प्रॉडक्ट के टाइटल पर क्लिक करें जिसे आपको ठीक करना है. इसके बाद, प्रॉडक्ट में बदलाव करें पर क्लिक करें.
  4. उन एट्रिब्यूट की वैल्यू दें जो मौजूद नहीं हैं.
  5. सेव करें को चुनें.

इस समस्या को कई प्रॉडक्ट के लिए एक साथ ठीक करना

  1. Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.
  2. टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट देखें जिनमें यह समस्या है.
  3. किसी भी समस्या या सिर्फ़ इस समस्या वाले सभी प्रॉडक्ट की लिस्ट को .csv फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करने के लिए, डाउनलोड करें आइकॉन को चुनें.
  4. डाउनलोड की गई इस लिस्ट को अपलोड किए गए प्रॉडक्ट डेटा के साथ क्रॉस रेफ़रंस करें. साथ ही, उन एट्रिब्यूट की वैल्यू दें जो मौजूद नहीं हैं.
  5. अपलोड करने के लिए चुने गए तरीके का इस्तेमाल करके, सही किए गए प्रॉडक्ट डेटा को Merchant Center में फिर से अपलोड करें.

अगले चरण

अनुरोध किए गए बदलाव करने के बाद, देख लें कि आपने इस समस्या को ठीक कर दिया है. इसके लिए, “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर जाकर, पक्का करें कि यह समस्या वहां अब भी न दिख रही हो.

ध्यान रखें: आपने जो बदलाव किया है उसे “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर दिखने में कुछ समय लग सकता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
7141335572103479085
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false