ठीक करने का तरीका: ग्रुप किए गए वैरिएंट के लिए एट्रिब्यूट की वैल्यू मौजूद नहीं है

एक ही ग्रुप में मौजूद प्रॉडक्ट के सभी वैरिएंट के लिए, यह वैल्यू सबमिट करें

इस पेज पर मौजूद जानकारी

यह समस्या क्यों आ रही है

आपने ऐसे कई प्रॉडक्ट सबमिट किए हैं जिनके लिए सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_id] एट्रिब्यूट की वैल्यू एक जैसी है. हालांकि, इनमें हमेशा वैरिएंट एट्रिब्यूट की एक जैसी वैल्यू शामिल नहीं होती. वैरिएंट एट्रिब्यूट से उन प्रॉडक्ट में अंतर करने में मदद मिलती है जो एक जैसे हैं, लेकिन साइज़ [size], रंग [color], स्थिति [condition] या लिंग [gender] जैसे एट्रिब्यूट के हिसाब से अलग-अलग होते हैं. हम आपके प्रॉडक्ट को सही तरीके से पहचान सकें, यह पक्का करने के दो तरीके हैं. पहला, उन सभी प्रॉडक्ट के लिए वैरिएंट एट्रिब्यूट का एक ही सेट दें जिनके लिए सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_id] एट्रिब्यूट की एक ही वैल्यू का इस्तेमाल किया गया है. दूसरा, इन सभी प्रॉडक्ट के लिए, सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_id] एट्रिब्यूट की वैल्यू न दें.

इस समस्या को कैसे ठीक करें

इस समस्या को ठीक करने के लिए, आईडी के ज़रिए उन प्रॉडक्ट के लिए अपना प्रॉडक्ट डेटा खोजें. यह भी पक्का करें कि सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_id] एट्रिब्यूट में इस वैल्यू का इस्तेमाल करने वाले हर प्रॉडक्ट के लिए, साइज़ [size] या रंग [color] जैसे वैरिएंट एट्रिब्यूट में अलग-अलग वैल्यू सबमिट की गई हों.

सीधे तौर पर Merchant Center में जाकर, हर प्रॉडक्ट की समस्या को एक-एक करके ठीक करना

Step 1 Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.

Step 2 टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.

Step 3 उस प्रॉडक्ट के टाइटल पर क्लिक करें जिसे आपको ठीक करना है. इसके बाद, प्रॉडक्ट में बदलाव करें पर क्लिक करें.

Step 4 पक्का करें कि आपने इस प्रॉडक्ट के लिए भी साइज़ [size] या रंग [color] जैसे वैरिएंट एट्रिब्यूट की अलग-अलग वैल्यू सबमिट की हों.

Step 5 सेव करें पर क्लिक करें.

कई प्रॉडक्ट के लिए एक साथ समस्या ठीक करना

Step 1 Merchant Center में प्रॉडक्ट पर जाएं. इसके बाद, इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है टैब को चुनें.

Step 2 टेबल के ऊपर मौजूद फ़िल्टर आइकॉन का इस्तेमाल करके, वे सभी प्रॉडक्ट ढूंढें जिनमें यह समस्या आ रही है.

Step 3 किसी भी समस्या या सिर्फ़ इस समस्या वाले सभी प्रॉडक्ट की लिस्ट को .csv फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करने के लिए, 'डाउनलोड करें' आइकॉन को चुनें.

Step 4 प्रॉडक्ट की डाउनलोड की गई लिस्ट को, अपलोड किए गए प्रॉडक्ट डेटा के साथ क्रॉस रेफ़रंस करें. यह भी पक्का करें कि आपने सामान के ग्रुप का आईडी [item_group_id] एट्रिब्यूट में इस वैल्यू का इस्तेमाल करने वाले हर प्रॉडक्ट के लिए, साइज़ [size] या रंग [color] जैसे वैरिएंट एट्रिब्यूट की अलग-अलग वैल्यू सबमिट की हों.

Step 5 सही किए गए प्रॉडक्ट डेटा को Merchant Center में फिर से अपलोड करें. इसके लिए, अपने चुने गए तरीके का इस्तेमाल करें.


अगले चरण

अनुरोध किए गए बदलाव करने के बाद, देख लें कि आपने इस समस्या को ठीक कर दिया है. इसके लिए, “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर जाकर, पक्का करें कि यह समस्या वहां अब भी न दिख रही हो.

ध्यान रखें: आपने जो बदलाव किया है उसे “इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है” पेज पर दिखने में कुछ समय लग सकता है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
11142719688045206379
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false
false