स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापनों और मुफ़्त में दिखाई जाने वाली स्थानीय लिस्टिंग ऐड-ऑन की मदद से, अपने प्रॉडक्ट और स्टोर की जानकारी आस-पास के ऐसे खरीदारों को दिखाई जा सकती है जो Google पर उसी तरह के प्रॉडक्ट खोज रहे हैं. अगर आपकी वेबसाइट पर आपकी दुकान की इन्वेंट्री की जानकारी मौजूद नहीं है, तो अपने स्टोर के लिए Google के होस्ट किए गए पेज का इस्तेमाल करके, स्टोर में मौजूद इन्वेंट्री दिखाई जा सकती है.
फ़िलहाल, हम उन खुदरा दुकानदारों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं जिनके दुकानें इन देशों और इलाकों में हैं:
स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापन
मुफ़्त में दिखाई जाने वाली स्थानीय लिस्टिंग
- स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापनों की सुविधा का इस्तेमाल करना है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कैसे करनी है? "स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापनों की सुविधा को सेट अप करने का तरीका जानना" विज़र्ड की मदद से, अपने स्टोर में मौजूद इन्वेंट्री को Google पर बेहतरीन तरीके से दिखाया जा सकता है.
- यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, अमेरिका, और कनाडा में ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले खुदरा दुकानदार, Local Inventory ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे उनके स्टोर में मौजूद प्रॉडक्ट की लिस्टिंग, Google पर बिना किसी शुल्क के अपने-आप जुड़ जाएगी. शुरू करें.
इस पेज पर मौजूद जानकारी
फ़ायदे
- स्टोर में मौजूद इन्वेंट्री का प्रमोशन करें: इससे स्थानीय खरीदारों को Google पर खोज करते ही पता चल जाएगा कि आपके स्टोर में ऐसे प्रॉडक्ट उपलब्ध हैं जिन्हें वे खोज रहे हैं.
- अपनी दुकान को ऑनलाइन दिखाएं: Google पर होस्ट किया गया, स्टोर में जाकर खरीदा जाने वाला प्रॉडक्ट और उसकी कीमत दिखाएं. इसके अलावा, स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापनों के लिए, स्टोर में प्रॉडक्ट की उपलब्धता बताने वाले पेज के साथ अपनी वेबसाइट दिखाएं ताकि ग्राहकों को स्टोर में जाकर खरीदारी करने का बेहतर डिजिटल अनुभव मिले.
- परफ़ॉर्मेंस मापने की सुविधा: इस बात की निगरानी करें कि डिजिटल विज्ञापनों से, ऑनलाइन और स्टोर में होने वाली बिक्री पर कितना असर पड़ा है. स्टोर विज़िट का आकलन करने की सुविधा सिर्फ़ इन देशों में उपलब्ध है.
अहम जानकारी : शॉपिंग विज्ञापनों के साथ-साथ, स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापनों का इस्तेमाल करने वाले खुदरा दुकानदारों को स्टोर में उपलब्ध प्रॉडक्ट के लिए, स्टोर विज़िट में 21% की बढ़ोतरी और ऑनलाइन कन्वर्ज़न में 9% की बढ़ोतरी देखने को मिली.
Google के प्लैटफ़ॉर्म से लिया गया दुनिया भर का डेटा, जुलाई 2023 - जुलाई 2024स्थानीय ऐड-ऑन
अपने प्रॉडक्ट और स्टोर की जानकारी दिखाने के लिए, मुफ़्त में दिखाई जाने वाली स्थानीय लिस्टिंग या स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापनों में से किसी एक का इस्तेमाल करना चुना जा सकता है.
मुफ़्त में दिखाई जाने वाली स्थानीय लिस्टिंग
मुफ़्त में दिखाई जाने वाली स्थानीय लिस्टिंग की मदद से, स्टोर में बेचे जाने वाले प्रॉडक्ट बिना किसी शुल्क के Google पर दिखाए जा सकते हैं.
स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापन
स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापनों के ज़रिए, आपको Google के सभी प्लैटफ़ॉर्म पर अलग-अलग जगहों के ज़्यादा खरीदारों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है. ये विज्ञापन, ऑनलाइन और ऑफ़लाइन स्टोर से होने वाली बिक्री बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं. इन्वेंट्री का डेटा फटाफट उपलब्ध कराने के लिए, प्रॉडक्ट डेटा और बाद में पिकअप करने की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, स्टोर में मौजूद इन्वेंट्री को अपने ऑनलाइन स्टोर से Merchant Center में अपने-आप जोड़ने की सुविधा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
आपके पास, स्टोर से पिकअप करने की सुविधा के विकल्पों को सीधे तौर पर, अपने विज्ञापनों में भी हाइलाइट करने का विकल्प है:
- आज ही पिकअप करें सुविधा का इस्तेमाल करके बताएं कि आपके कौनसे प्रॉडक्ट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं या खरीदे जा सकते हैं. साथ ही, यह भी बताएं कि कौनसे प्रॉडक्ट उसी दिन या अगले दिन स्टोर से पिक अप किए जा सकते हैं.
- स्टोर में मौजूद इन्वेंट्री डेटा और बाद में पिकअप करने की सुविधा का इस्तेमाल करके, ऐसे प्रॉडक्ट का विज्ञापन करें जो फ़िलहाल आपके स्टोर में उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि, उन्हें सेवा स्तर समझौते (एसएलए) के तहत, तय किए गए एक खास समय में स्टोर से पिक अप किया जा सकता है.
- प्रॉडक्ट डेटा और बाद में पिकअप करने की सुविधा का इस्तेमाल करें. इसके लिए, आपको इन्वेंट्री की पूरी जानकारी देने की ज़रूरत नहीं है. अपने उन प्रॉडक्ट का विज्ञापन करें जिन्हें किसी सेवा स्तर समझौते (एसएलए) के तहत, तय किए गए समय में स्टोर से पिक अप किया जा सकता है.
स्थानीय इन्वेंट्री विज्ञापन और मुफ़्त में दिखाई जाने वाली स्थानीय लिस्टिंग को लागू करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.