टैब-डीलिमिटेड प्रॉडक्ट डेटा सोर्स में हर प्रॉडक्ट, अतिरिक्त टैब या लाइन ब्रेक के बिना एक लाइन पर दिखना चाहिए. अगर प्रॉडक्ट की जानकारी को सीधे काटकर चिपकाया जाता है और इस कॉन्टेंट में टैब, लाइन ब्रेक या कोई दूसरा फ़ॉर्मैट मौजूद है, तो हमारा सिस्टम आपके प्रॉडक्ट डेटा सोर्स के इस हिस्से को प्रोसेस नहीं कर पाएगा.
हालांकि, अगर आप इस कॉन्टेंट पर कोटेशन मार्क लगा दें (जैसे, "प्रॉडक्ट कॉन्टेंट [tab] प्रॉडक्ट कॉन्टेंट [line break] प्रॉडक्ट कॉन्टेंट"), तो हमारा सिस्टम कोटेशन मार्क वाले हर तरह के कॉन्टेंट को सिंगल एट्रिब्यूट मानेगा. कोट किए गए एट्रिब्यूट इस्तेमाल करके, आप उस मौजूदा कॉन्टेंट को फिर से लिखने या फिर से फ़ॉर्मैट करने से बच सकते हैं जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं.
इस पेज पर मौजूद जानकारी
शुरू करना
नए बनाए गए सभी प्रॉडक्ट डेटा सोर्स के लिए, कोट किए गए फ़ील्ड अपने-आप चालू हो जाते हैं. अगर आपको किसी मौजूदा प्रॉडक्ट डेटा सोर्स में, कोट किए गए एट्रिब्यूट चालू करने की ज़रूरत पड़ती है, तो:
- अपने Merchant Center खाते में, डेटा सोर्स पर जाएं.
- “प्रॉडक्ट के सोर्स” टैब में जाकर, वह प्रॉडक्ट सोर्स चुनें जिसके लिए आपको कोट किए गए एट्रिब्यूट चालू करने हैं.
- लोड होने वाले पेज पर, डेटा सोर्स का सेटअप टैब को चुनें. इसके बाद, “कोट किए गए फ़ील्ड” विकल्प पर मौजूद पेंसिल के आइकॉन
को चुनें.
- कोड किए गए फ़ील्ड इस्तेमाल किए जा रहे हैं को चुनें.
- सेव करें को चुनें.
ध्यान दें: Google Sheets के डेटा सोर्स के लिए, कोट किए गए एट्रिब्यूट इस्तेमाल नहीं किए जा सकते
- दोहराए जाने वाले एट्रिब्यूट के लिए, एक से ज़्यादा वैल्यू इस्तेमाल की जा सकती हैं. इन वैल्यू को कॉमा (,) लगाकर अलग करें. अगर वैल्यू में भी कॉमा (,) हैं, तो कॉमा वाली वैल्यू को कोट (") में रखें. उदाहरण के लिए, प्रॉडक्ट टाइप
[product_type]एट्रिब्यूट के लिए, हर वैल्यू या सिर्फ़ कॉमा वाली वैल्यू को कोट में रखा जा सकता है:- "
Home, Garden, and Yard > Outdoor Entertaining > Sofas", "Furniture > Outdoor Furniture > Sofas"
या - "
Home, Garden, and Yard > Outdoor Entertaining > Sofas", Furniture > Outdoor Furniture > Sofas"
- "
- ग्रुप एट्रिब्यूट के लिए, कोलन (:) लगाकर सब-एट्रिब्यूट की वैल्यू इस्तेमाल की जा सकती हैं. अगर कोलन लगाने पर भी सब-एट्रिब्यूट की वैल्यू अलग नहीं दिखती है, तो वैल्यू को कोट (") में रखें. कोट (") का इस्तेमाल सिर्फ़ सब-एट्रिब्यूट की अलग-अलग वैल्यू के लिए करना चाहिए, न कि पूरे एट्रिब्यूट के लिए. उदाहरण के लिए, प्रॉडक्ट की जानकारी
[product_detail]एट्रिब्यूट के लिए, यह जानकारी दी जा सकती है:- सामान्य:रेंज:"10:20 इंच"
सबसे सही तरीके
अगर आपने टैब से अलग किए गए टेक्स्ट फ़ाइल का इस्तेमाल करके, Merchant Center में अपने प्रॉडक्ट जोड़े हैं, तो यहां दिए गए खास वर्णों पर ध्यान दें:
- बार-बार इस्तेमाल जाने वाले एट्रिब्यूट के लिए, अगर एट्रिब्यूट या सब-एट्रिब्यूट की वैल्यू में कॉमा (,) शामिल है, तो उन्हें कोट (") में रखें. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि कॉमा का इस्तेमाल सही तरीके से किया गया है और इसे एट्रिब्यूट सेपरेटर के तौर पर नहीं माना गया है.
- ग्रुप एट्रिब्यूट के लिए, सब-एट्रिब्यूट की वैल्यू को कोट (") में रैप करें. ऐसा तब करें, जब इन वैल्यू में कोलन (:) शामिल हो. इससे यह पक्का किया जा सकेगा कि कोलन का इस्तेमाल सही तरीके से किया गया है और इसे सब-एट्रिब्यूट सेपरेटर के तौर पर नहीं माना गया है.
- पूरे ग्रुप एट्रिब्यूट को डबल कोट में न डालें. सिर्फ़ अलग-अलग सब-एट्रिब्यूट की वैल्यू को डबल कोट में डालें.
- ध्यान दें: अगर आपने कोट की गई वैल्यू इस्तेमाल की हैं और आपके कॉन्टेंट में पहले से ही एक कोटेशन मार्क है (उदाहरण के लिए, 12" टेफ़्लॉन फ़्राइंग पैन), तो आपको इसे दूसरे कोटेशन मार्क के साथ जोड़ना होगा. ऐसा इसलिए करना होगा, ताकि सिस्टम इस कोटेशन को गलती से एट्रिब्यूट की सीमा न मान ले. उदाहरण के लिए, "12" टेफ़्लॉन फ़्राइंग पैन के बजाय, "12" " टेफ़्लॉन फ़्राइंग पैन" डालें.
- Merchant Center में सीधे तौर पर शामिल की जाने वाली Google Sheets के उलट, खास वर्णों को बैकस्लैश (\) से एस्केप न करें. ऐसा इसलिए, क्योंकि बैकस्लैश को वैल्यू के हिस्से के तौर पर माना जाएगा.
- अगर आपने Google Sheets से फ़ाइल डाउनलोड करके .tsv फ़ाइल बनाई है, तो शीट में वैल्यू डालते समय इन्हीं निर्देशों का इस्तेमाल करें. साथ ही, Google शीट से सीधे Merchant Center में डाउनलोड करने के निर्देशों का इस्तेमाल न करें.
- नए बनाए गए सभी प्रॉडक्ट डेटा सोर्स के लिए, कोट किए गए फ़ील्ड अपने-आप चालू हो जाते हैं. अगर आपको किसी मौजूदा प्रॉडक्ट डेटा सोर्स में, कोट किए गए एट्रिब्यूट को चालू करने की ज़रूरत है, तो अपने Merchant Center खाते में यह सेटिंग चालू करें.
- ये निर्देश, Google शीट से डाउनलोड की गई TSV फ़ाइल या सीधे तौर पर जनरेट की गई फ़ाइल पर भी लागू होते हैं. उदाहरण के लिए, टेक्स्ट एडिटर से जनरेट की गई फ़ाइल या कोड में जनरेट की गई फ़ाइल.
- CSV फ़ाइलों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि कॉमा एक रिज़र्व किया गया वर्ण है. इसका इस्तेमाल, एट्रिब्यूट की वैल्यू को अलग करने के लिए किया जाता है. अगर टेक्स्ट फ़ाइलों का इस्तेमाल किया जाता है, तो TSV (टैब से अलग की गई वैल्यू) फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करें.
उदाहरण
[product_detail] ग्रुप एट्रिब्यूट की वैल्यू सबमिट करनी है. इसमें यह कॉन्टेंट शामिल है. इसमें कुल 14 वैल्यू (लाइनें) और चार सेक्शन हैं. इनमें से एक सेक्शन का नाम नहीं दिया गया है:|
section_name |
attribute_name |
attribute_value |
|
कनेक्टिविटी |
कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी |
एचडीएमआई, एनएफ़सी, यूएसबी |
|
कनेक्टिविटी |
वायरलेस टेक्नोलॉजी |
एनएफ़सी के साथ 802.11b/g/n बिल्टइन |
|
कनेक्टिविटी |
वीडियो आउटपुट |
टाइप सी मिनी एचडीएमआई |
|
कनेक्टिविटी |
कुल वीडियो आउट पोर्ट | 2 |
|
मेमोरी |
फ़्लैश मेमोरी का टाइप: |
सिंगल स्लॉट: SD/SDHC/SDXC (UHS-I) |
|
मेमोरी |
रिकॉर्डिंग की क्षमता |
30 मिनट |
|
मेमोरी |
डेटा सेव करने की स्पीड |
कुछ एमबी/से॰ से लेकर 100 एमबी/से॰ से ज़्यादा तक |
|
मेमोरी |
Windows डायरेक्ट्री |
C:\\camera\defaults |
|
कैमरा सेटिंग |
मीटरिंग के तरीके |
औसत,कई ज़ोन,पार्शियल,स्पॉट |
|
कैमरा सेटिंग |
एक्सपोज़र कंट्रोल |
ऑटो, मैन्युअल, प्रोग्राम, शटर प्राथमिकता |
|
कैमरा सेटिंग |
क्रॉप मोड |
APS-C, ज़्यादा से ज़्यादा 12" |
|
बॉक्स में क्या है? |
कैमरे की बॉडी,लेंस,बैटरी पैक,मैन्युअल |
|
| वारंटी |
एक साल की मैन्युफ़ैक्चरर वारंटी |
|
| सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्रॉडक्ट की रैंक |
इलेक्ट्रॉनिक्स में 1,065, DSLR कैमरा में #1 |
इसे एक सेल में इस तरह सबमिट किया जाएगा. ध्यान दें कि कॉमा और कोलन वाली वैल्यू को कोट किया गया है और कोट को डबल कोट किया गया है. टैब वर्णों को <tab> सिंबल से दिखाया जाता है:
हेडर: …<tab>product_detail<tab>…प्रॉडक्ट लाइन: … <tab>Connectivity:Connectivity Technology:"HDMI, NFC, USB",Connectivity:Wireless Technology:BuiltIn 802.11b/g/n with NFC,Connectivity:Video Output:Type C Mini HDMI,Connectivity:Total Video Out Ports:2,Memory:Flash Memory Type:"Single Slot: SD/SDHC/SDXC (UHS-I)",Memory:Recording Capacity:30 Minutes,Memory:Write Speed:Several MB/s to over 100 MB/s,Memory:Windows Directory:"C:\\camera\defaults",Camera Settings:Metering Methods:"average,multi-zone,partial,spot",Camera Settings:Exposure Control:"Auto, Manual, Program, Shutter Priority",Camera Settings:Crop Mode:"APS-C max. 12""",:What's in the box?:"Camera Body,Lens,Battery pack,Manual",:Warranty:1 year manufacturer,:Best Sellers Rank:"#1,065 in Electronics,#1 in DSLR Cameras"<tab>… |
इसके अलावा, एक से ज़्यादा अलग-अलग कॉलम भी बनाए जा सकते हैं. हर कॉलम में एक या उससे ज़्यादा वैल्यू हो सकती हैं. उदाहरण के लिए, हर सेक्शन के लिए एक कॉलम बनाने के लिए, इसे टैब से अलग किए गए चार कॉलम में इस तरह सबमिट किया जा सकता है:
हेडर: …<tab>product_detail<tab>product_detail<tab>product_detail<tab>product_detail<tab>…प्रॉडक्ट लाइन: … <tab>Connectivity:Connectivity Technology:"HDMI, NFC, USB",Connectivity:Wireless Technology:BuiltIn 802.11b/g/n with NFC,Connectivity:Video Output:Type C Mini HDMI,Connectivity:Total Video Out Ports:2<tab>Memory:Flash Memory Type:"Single Slot: SD/SDHC/SDXC (UHS-I)",Memory:Recording Capacity:30 Minutes,Memory:Write Speed:Several MB/s to over 100 MB/s,Memory:Windows Directory:"C:\\camera\defaults"<tab>Camera Settings:Metering Methods:"average,multi-zone,partial,spot",Camera Settings:Exposure Control:"Auto, Manual, Program, Shutter Priority",Camera Settings:Crop Mode:"APS-C max. 12"""<tab>:What's in the box?:"Camera Body,Lens,Battery pack,Manual",:Warranty:1 year manufacturer,:Best Sellers Rank:"#1,065 in Electronics,#1 in DSLR Cameras"<tab>… |
आखिर में, हर वैल्यू को अलग-अलग कॉलम में भी सबमिट किया जा सकता है. ऐसे में, आपको 14 कॉलम की ज़रूरत होगी. यहां सिर्फ़ तीन कॉलम दिखाए गए हैं. हर कॉलम को टैब से अलग किया गया है:
|
हेडर: … |