आपके Merchant Center की शिपिंग सेटिंग या प्रॉडक्ट डेटा में दी गई शिपिंग की दरें, चेकआउट के दौरान आपकी वेबसाइट पर दिखने वाली शिपिंग की दरों से कम हैं.
ऑनलाइन खरीदार, खरीदारी का फ़ैसला लेते समय शिपिंग शुल्क को ज़रूर ध्यान में रखते हैं. अगर आपके Merchant Center में दिखने वाला शिपिंग शुल्क, आपकी वेबसाइट पर दिखने वाले शुल्क से कम होता है, तो इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि खरीदार वह प्रॉडक्ट न खरीदे. इस वजह से, कन्वर्ज़न रेट कम हो जाता है.
आपको एक ईमेल मिला होगा. इसमें आपसे किसी तय तारीख तक, अपने Merchant Center खाते में शिपिंग के लिए तय की गई दरों को अपडेट करने के लिए कहा गया होगा, ताकि ये वैल्यू आपकी वेबसाइट पर दी गई वैल्यू से मेल खा सकें.
आप शिपिंग शुल्क को खाता-लेवल या प्रॉडक्ट-लेवल पर तय कर सकते हैं. हमारा सुझाव है कि आप शुरुआत में पूरे खाते के लिए शिपिंग को सेट अप करें. इसके बाद, अगर ज़रूरी हो, तो प्रॉडक्ट-लेवल पर शिपिंग के सेट अप में बदलाव करें.
[shipping] एट्रिब्यूट की वैल्यू दी गई है, तो खाते के लेवल पर तय की गई शिपिंग की दर लागू नहीं होगी.शिपिंग की जानकारी कॉन्फ़िगर करने के लिए, शिपिंग के कई विकल्पों का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर ये तरीके शिपिंग की आपकी मौजूदा सेटिंग के साथ काम नहीं करते हैं, तो आप Merchant Center के प्रॉडक्ट डेटा में, शिपिंग शुल्क को थोड़ा बढ़ाकर डाल सकते हैं.
निर्देश
पहला चरण: पक्का करें कि आपने Merchant Center में शिपिंग की दरों की जो जानकारी दी है वही दर आपकी वेबसाइट पर दिखती है
- समस्या की वजह जानने के लिए, अपडेट करने की प्रक्रिया की जांच करें:
- जिन प्रॉडक्ट पर इस समस्या का असर हुआ है उनके उदाहरण देखने के लिए, चेतावनी वाला ईमेल पढ़ें. प्रॉडक्ट डेटा में मौजूद, उस आम समस्या का पता लगाएं जिसकी वजह से, शिपिंग शुल्क में ये अंतर दिख सकते हैं.
- "शिपिंग और लौटाना" पेज पर "शिपिंग सेवाएं" टैब में सेट अप की गई जानकारी के साथ-साथ, शिपिंग
[shipping]एट्रिब्यूट में दी गई दरों की भी समीक्षा करें.
ध्यान दें: अगर शिपिंग [shipping] एट्रिब्यूट की वैल्यू दी गई है, तो खाते के लेवल पर तय की गई shipping की दर पर लागू नहीं होगी.
- समस्या को ठीक करने के बाद, "शिपिंग सेवाएं" टैब में दी गई जानकारी या (अगर लागू होता है, तो) अपने प्रॉडक्ट डेटा में शिपिंग
[shipping]एट्रिब्यूट को अपडेट करें, ताकि शिपिंग की जानकारी, आपकी वेबसाइट पर दिए गए शिपिंग शुल्क से मेल खाए. अगर आप शिपिंग के लिए तय की गई दरों की सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, तो आप Merchant Center में शुल्क को थोड़ा बढ़ाकर डाल सकते हैं.
दूसरा चरण: अपना प्रॉडक्ट डेटा फिर से सबमिट करना
समस्या ठीक करने और अपना प्रॉडक्ट डेटा अपडेट करने के बाद, इनमें से किसी एक तरीके का इस्तेमाल करके उसे फिर से सबमिट करें:
तीसरा चरण: समीक्षा का अनुरोध करना
अगर आपके प्रॉडक्ट या खाते को अस्वीकार कर दिया जाता है, तो समस्या को ठीक करके समीक्षा का अनुरोध किया जा सकता है. इसके अलावा, समस्या से सहमत न होने पर भी आपके पास समीक्षा का अनुरोध करने का विकल्प है. विज्ञापन में बदलाव करके या पॉलिसी मैनेजर में मौजूद "अपील" बटन का इस्तेमाल करके, फिर से समीक्षा करने का अनुरोध किया जा सकता है. तकनीकी गड़बड़ियां ठीक कर दिए जाने के बाद, विज्ञापन में कोई छोटा-सा बदलाव करने या "अपील" पर क्लिक करने से नई क्रॉलिंग शुरू हो सकती है. आम तौर पर, फिर से क्रॉल करने की प्रोसेस 24 से 48 घंटों में पूरी हो जाती है. समस्या के हिसाब से, आपको पुष्टि की प्रक्रिया से जुड़े अतिरिक्त चरण पूरे करने पड़ सकते हैं. ऐसा भी हो सकता है कि आपको समीक्षा का अनुरोध करने के तय मौके ही मिलें.
समीक्षा का नतीजा आपके हक में आने पर, समस्या हटा दी जाएगी.
अगर इसके बाद भी आपके खाते या किसी प्रॉडक्ट को स्वीकार नहीं किया जाता है और आपको नहीं पता कि आगे क्या करना है, तो सहायता के लिए हमसे संपर्क करें.
ध्यान दें: अगर आपने प्रॉडक्ट लिस्ट करने के लिए किसी तीसरे पक्ष के प्लैटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया है, तो उसके ऐप्लिकेशन पर जाकर समीक्षा का अनुरोध किया जा सकता है.
क्या आपको और मदद चाहिए?
निर्देशों वाला यह सहायता लेख पढ़ें: मुझे Merchant Center में शिपिंग की जानकारी ठीक करने में मदद चाहिए.