मीटिंग में शामिल होना

Google Meet, Google Calendar या Gmail से वीडियो मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है.

इन तरीकों का इस्तेमाल करके भी मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है:

जानें कि आपके पास किन मीटिंग में शामिल होने की अनुमति है

खाता टाइप

आपके पास इन मीटिंग में शामिल होने की अनुमति है

निजी खाता, Google One या Google Workspace Individual

निजी खाते, Google One या Google Workspace Individual खाते से बनाई गई कोई भी मीटिंग.

कुछ ऐसी मीटिंग जो Google Workspace के दूसरे उपयोगकर्ताओं ने शेड्यूल की हों.

अहम जानकारी: Workspace के कुछ एडमिन, आपको अपनी मीटिंग में शामिल होने से रोक सकते हैं.

Google Workspace for Education

डिफ़ॉल्ट रूप से, Google Workspace खाते से बनाई गई कोई भी मीटिंग. इसमें Workspace Individual खाते से बनाई गई मीटिंग शामिल नहीं हैं.

आपका Google Workspace एडमिन यह तय करता है कि आपको किन मीटिंग में शामिल होने की अनुमति मिले. वह इसे इनमें से किसी एक पर सेट कर सकता है:

  • सिर्फ़ आपके स्कूल के खाते से बनाई गई मीटिंग.
  • किसी भी खाते से बनाई गई मीटिंग.

Google Workspace

डिफ़ॉल्ट रूप से, निजी खाते, Google One, Google Workspace या Google Workspace Individual खाते से शेड्यूल की गई कोई भी मीटिंग.

आपका Google Workspace एडमिन यह तय करता है कि आपको किन मीटिंग में शामिल होने की अनुमति मिले. वह इसे इनमें से किसी एक पर सेट कर सकता है:

  • सिर्फ़ आपके संगठन के खाते से बनाई गई मीटिंग.
  • सिर्फ़ Google Workspace खाते से बनाई गई मीटिंग. इसमें Workspace Individual के सदस्य शामिल नहीं हैं.
जानें कि आपकी मीटिंग में कौन शामिल हो सकता है

खाता टाइप

आपकी मीटिंग में कौन शामिल हो सकता है

निजी खाता, Google One या Google Workspace Individual

Google खाता इस्तेमाल करने वाले सभी लोग.

अहम जानकारी:

  • ऐसा हो सकता है कि Workspace के कुछ खातों के एडमिन, अपने उपयोगकर्ताओं को आपकी मीटिंग में शामिल होने से रोक दें.
  • जिन लोगों ने Google खाते में साइन इन नहीं किया है उन्हें मीटिंग में शामिल होने के लिए अनुरोध करना होगा.
  • Workspace Individual खाते से बनाई गई मीटिंग में, फ़ोन से डायल-इन करने वाले लोग भी शामिल हो सकते हैं.

Google Workspace for Education

डिफ़ॉल्ट रूप से, सिर्फ़ आपके स्कूल के और फ़ोन से डायल-इन करने वाले लोग.

आपका एडमिन इसे बदलकर यह कर सकता है:

  • ऐसे लोग जिन्होंने किसी Google खाते में साइन इन किया हो या फ़ोन से डायल इन किया हो.
  • सभी लोग, यहां तक कि वे लोग भी जिन्होंने Google खाते में साइन इन न किया हो.

Google Workspace

डिफ़ॉल्ट रूप से, Google खाता इस्तेमाल करने वाले सभी लोग और Google खाते में साइन इन नहीं करने वाले लोग.

आपका एडमिन इसे बदलकर यह कर सकता है:

  • सिर्फ़ आपके संगठन के सदस्य या फ़ोन से डायल-इन करने वाले लोग.
  • ऐसे लोग जिन्होंने Google खाते में साइन इन किया हो.
  • सभी लोग, यहां तक कि वे लोग भी जिन्होंने Google खाते में साइन इन न किया हो.

Google Meet से किसी वीडियो मीटिंग में शामिल होना

Google Meet में, किसी वीडियो मीटिंग में शामिल होने के लिए:

  1. अपने कंप्यूटर पर, meet.google.com पर जाएं.
  2. शेड्यूल किए गए इवेंट की सूची में जाकर, जिस मीटिंग में शामिल होना है उसे चुनें.
    • इसके अलावा, मीटिंग कोड या निकनेम इस्तेमाल करके भी मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है. इसके लिए:
      1. मीटिंग कोड या निकनेम डालें.
      2. शामिल हों पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद खुलने वाली विंडो में, अभी शामिल हों पर क्लिक करें.

अहम जानकारी:

  • पहले पांच लोगों के मीटिंग में शामिल होने पर घंटी की आवाज़ आती है. इसके बाद, मीटिंग में और लोगों के शामिल होने पर आपको इसकी सूचना घंटी की आवाज़ के बिना मिलती है.
  • मीटिंग के निकनेम का इस्तेमाल, सिर्फ़ अपने संगठन के लोगों के साथ किया जा सकता है. फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ Google Workspace के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है.

किसी मीटिंग में शामिल होने के अन्य तरीकों के बारे में जानकारी

Google Calendar इवेंट से वीडियो मीटिंग में शामिल होना

आपके पास Calendar में शेड्यूल की गई अपनी मीटिंग ढूंढने और किसी वीडियो मीटिंग में शामिल होने का विकल्प होता है.

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
  2. इवेंट चुनें.
  3. Google Meet से शामिल हों पर क्लिक करें.
  4. इसके बाद खुलने वाली विंडो में, अभी शामिल हों पर क्लिक करें.

अगर आपका Google Workspace एडमिन अनुमति देता है, तो दूसरे वीडियो मीटिंग डिवाइसों से भी मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है.

Gmail से वीडियो मीटिंग में शामिल होना मीटिंग के लिंक के यूआरएल से वीडियो मीटिंग में शामिल होना

अगर आपके पास मीटिंग शेड्यूल करने या कमरा बुक करने के लिए समय नहीं है, तो लिंक की मदद से वीडियो मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है.

  1. मीटिंग के लिंक वाला चैट मैसेज या ईमेल खोलें.
  2. मीटिंग के लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद खुलने वाली विंडो में, अभी शामिल हों पर क्लिक करें.

अहम जानकारी: अगर आपको मीटिंग का न्योता नहीं मिला है, तो मीटिंग में शामिल होने के लिए आपको अनुरोध करना होगा. आपको मीटिंग में तभी शामिल किया जाएगा, जब उसमें शामिल कोई व्यक्ति या आयोजक आपका अनुरोध स्वीकार करेगा.

फ़ोन से डायल-इन करना

अहम जानकारी:

  • डायल-इन की सुविधा तभी इस्तेमाल की जा सकती है, जब Google Workspace के किसी उपयोगकर्ता ने मीटिंग शेड्यूल की हो.
  • 'डायल करने के लिए नंबर' को वीडियो मीटिंग में तभी जोड़ा जाता है, जब एडमिन ने डायल-इन की सुविधा चालू की हो.

अगर आपका Google Workspace एडमिन अनुमति देता है, तो आपके पास सिर्फ़ ऑडियो ऐक्सेस के लिए कॉल करने का विकल्प होता है. साथ ही, मीटिंग शुरू होने के 15 मिनट पहले से लेकर आखिर तक मीटिंग में रहा जा सकता है. अगर मीटिंग में पहले से मौजूद कोई व्यक्ति आपको शामिल होने की अनुमति देता है, तो मीटिंग में जल्दी शामिल हुआ जा सकता है.

आपका संगठन दूसरा हो सकता है या आपका और इवेंट आयोजित करने वाले व्यक्ति का Google Workspace का वर्शन अलग-अलग हो सकता है. अगर आप आयोजक की डायरेक्ट्री में शामिल हैं, तो मीटिंग में आपका नाम दिखता है. अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह “निजी कॉलर” के तौर पर दिखता है.

  • मीटिंग में शामिल लोगों को हमेशा, कॉल करने वालों की पहचान की पुष्टि करनी चाहिए.
  • कॉल करके मीटिंग में शामिल होने वाले व्यक्ति को भी मीटिंग में हिस्सा लेने वाले लोगों में गिना जाता है.
  • कॉल के लिए आम तौर पर लगने वाले शुल्क लागू होते हैं.

अहम जानकारी: पहले पांच लोगों के मीटिंग में शामिल होने पर घंटी की आवाज़ आती है. इसके बाद, मीटिंग में और लोगों के शामिल होने पर आपको इसकी सूचना घंटी की आवाज़ के बिना मिलती है.

फ़ोन नंबर से डायल-इन करना

अहम जानकारी:

  1. Meet या Calendar ऐप्लिकेशन में, 'डायल करने के लिए नंबर' पर टैप करें.
    • इसके अलावा, यह तरीका भी अपनाया जा सकता है:
      1. Google Calendar के इवेंट या मीटिंग के न्योते में दिया गया नंबर डायल करें.
      2. पिन डालें. इसके बाद, “#” दबाएं.
  2. म्यूट या अनम्यूट करने के लिए, *6 दबाएं.

अहम जानकारी:

  • Google Workspace के सभी वर्शन में अमेरिका का एक फ़ोन नंबर शामिल होता है.
  • Google Workspace के इन वर्शन में, वीडियो मीटिंग में शामिल होने के लिए अंतरराष्ट्रीय नंबर इस्तेमाल किए जा सकते हैं:
    • G Suite Basic
    • G Suite Business
    • Google Workspace Essentials
    • Enterprise
    • Education Plus
  • अगर आपके संगठन ने “Meet ग्लोबल डायलिंग” की सदस्यता ली है, तो आपके पास ज़्यादा देशों में अंतरराष्ट्रीय कॉल करने का विकल्प होता है.
  • आपको मोबाइल और इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी, लंबी दूरी वाले कॉल पर और इसमें इस्तेमाल होने वाले डेटा पर शुल्क लगा सकती है.
Google के मीटिंग रूम या तीसरे पक्ष के डिवाइस का इस्तेमाल करना

Google Meet हार्डवेयर इस्तेमाल करना

किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए, शेड्यूल किए गए इवेंट की सूची में से इवेंट चुनें.

  • इसके अलावा, मीटिंग कोड या निकनेम इस्तेमाल करके भी मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है.

Google Meet हार्डवेयर के बारे में ज़्यादा जानें.

तीसरे पक्ष के डिवाइसों का इस्तेमाल करना

अगर आपका संगठन अनुमति देता है, तो तीसरे पक्ष के डिवाइसों से मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है. अगर आप एडमिन हैं, तो तीसरे पक्ष के डिवाइसों को अनुमति देने का तरीका जानें.

Zoom Rooms या Cisco Webex डिवाइस इस्तेमाल करने पर:

किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए, शेड्यूल किए गए इवेंट की सूची में से इवेंट चुनें.

  • इसके अलावा, मीटिंग कोड या निकनेम इस्तेमाल करके भी मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है.
    1. मीटिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस पर, Google Meet ऐप्लिकेशन Calendar खोलें.
    2. मीटिंग कोड डालें.

Pexip के साथ तीसरे पक्ष के अन्य डिवाइसों का इस्तेमाल करने पर:

  1. अपने कंप्यूटर पर, Google Calendar खोलें.
  2. उस इवेंट को चुनें जिसमें आपको शामिल होना है.
  3. मीटिंग में शामिल होने के अन्य तरीके इसके बाद तीसरे पक्ष के कॉन्फ़्रेंसिंग सिस्टम पर क्लिक करें.
  4. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.

अहम जानकारी: तीसरे पक्ष के डिवाइस से शामिल होने पर:

  • आपको तीसरे पक्ष के कंट्रोल ही इस्तेमाल करने होंगे. तीसरे पक्ष के कंट्रोल के बिना, इन सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा:
    • अपना कैमरा या माइक्रोफ़ोन चालू या बंद करना
    • मीटिंग के दौरान चैट करना
    • मीटिंग रिकॉर्ड करना
    • मीटिंग में दूसरे लोगों को शामिल होने की अनुमति देना या उन्हें मीटिंग से हटाना
    • मीटिंग में हिस्सा लेने वाले दूसरे लोगों को म्यूट या अनम्यूट करना
  • मीटिंग में शामिल दूसरे लोग, आपके चैट रूम को म्यूट नहीं कर सकते.
Google खाते के बिना वीडियो मीटिंग में शामिल होना

Google खाता नहीं होने पर भी मीटिंग में शामिल हुआ जा सकता है. हालांकि, इसके लिए मीटिंग के आयोजक या उसमें शामिल किसी व्यक्ति को आपको मीटिंग में शामिल होने की अनुमति देनी होगी.

  1. अपने कंप्यूटर पर, किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए:
    • मीटिंग के लिंक से:
      1. मीटिंग के लिंक वाला चैट मैसेज या ईमेल खोलें.
      2. मीटिंग के लिंक पर क्लिक करें.
    • Google Meet से:
      1. Meet.google.com पर जाएं.
      2. कोड डालें पर क्लिक करें.
      3. मीटिंग कोड डालें.
      4. शामिल हों पर क्लिक करें.
  2. अपना नाम डालें.
  3. शामिल होने के लिए अनुरोध करें पर क्लिक करें.
कभी भी, कहीं से भी वीडियो मीटिंग में शामिल होना

मीटिंग की निजता के बारे में जानकारी

  • आपके मीटिंग में शामिल होने पर, हम समस्याओं को हल करने और ऑडिट करने के मकसद से, ईमेल पता या फ़ोन नंबर जैसे मीटिंग आइडेंटिफ़ायर को होस्ट के साथ शेयर करते हैं.
  • अगर कोई निजी Google खाता इस्तेमाल किया जाता है और मीटिंग में कोई ऐसा व्यक्ति शामिल होता है जिसे बुरे बर्ताव के लिए पहले फ़्लैग किया गया है, तो मॉडरेटर को इस बारे में मैसेज मिलता है. मैसेज में यह दिखता है: “संदेह है कि इस व्यक्ति ने पहले बुरा बर्ताव किया है."

इसी विषय से जुड़े लिंक

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
8611901612201634686
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
713370
false
false
false
false
false