अपने इलाके में एक बैठक आयोजित करें और दूसरे लोकल गाइड से मिले-जुलें. इस बैठक के दौरान एक-दूसरे को अपनी विशेषज्ञता के बारे में बताएं, अपने इलाके की बेहतरीन जगहों का पता लगाएं, और नए दोस्त बनाएं.
बैठक आयोजित करने के लिए, नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें. कनेक्ट पर अपनी बैठक की जानकारी दिखाने के लिए, आपको हमारी टीम से अनुमति लेनी होगी. अनुमति पाने के लिए ज़रूरी है कि इस बैठक का मकसद, बातचीत के लिए लोकल गाइड को एक साथ लाना होना चाहिए.
हम उन बैठकों को आयोजित करने की अनुमति नहीं देते जो Local Guides प्रोग्राम से जुड़ी नहीं होती हैं.
बैठक आयोजित करने का तरीका जानें.
बैठक के लिए योजना बनाना
बैठक में होने वाले खर्चे
Google, बैठक आयोजित करने के लिए फ़ंड और इंसेंटिव नहीं देता. बैठकें कम खर्च में या बिना किसी खर्च के भी आयोजित की जा सकती हैं. अपना फ़ोन उठाएं और Google Maps पर दूसरों की यह पता लगाने में मदद करें कि आपके इलाके में क्या-क्या बेहतरीन है.
बैठक के लिए आइडिया
फ़ूड क्रॉल से जुड़े आइडियाफ़ूड क्रॉल के लिए आइडिया:
- प्रोग्रेसिव मील: क्या आपको एक ही बार में नूडल, इडली-डोसा और, पूड़ी-सब्ज़ी खाने का मन होता है? ‘प्रोग्रेसिव मील’ वाली बैठक आयोजित करें. किसी एक जगह पर स्टार्टर से शुरुआत करें. इसके बाद, किसी दूसरी जगह पर खाना खाएं और किसी तीसरी जगह पर मिठाई खाएं. अपने हिसाब से जगहें और टूर तय करें.
- बेहतरीन खाना: क्या आप सबसे लज़ीज़ खाने की तलाश में हैं? अपने जैसे खाने के शौकीन लोगों को साथ लेकर आएं. साथ मिलकर सबसे स्वादिष्ट डोसा, पावभाजी, कुल्हड़ वाली चाय या फिर कोई ऐसी डिश ढूंढें जिसके लिए आपके मुंह में पानी आ रहा हो. आपके पास विकल्पों की कोई कमी नहीं है.
- स्थानीय पकवान: क्या आपको अपने आस-पास के बढ़िया रेस्टोरेंट के बारे में दूसरों से ज़्यादा जानकारी है? My Maps कार्यक्रम की मदद से उन जगहों का मैप बनाएं और उस पर उन स्थानीय जगहों को दिखाएं जो आपके इलाके को अनोखा बनाती हैं.
फ़ोटो वॉक और फ़ोटोग्राफ़ी के लिए आइडिया:
- लोकल व्यू: दिखाएं कि आपके शहर में क्या खास है. आसमान छूती इमारतों, पैनोरामा या सूरज डूबने के नज़ारे को अपने कैमरे या फ़ोन से कैप्चर करें.
- अंदर का व्यू: ज़्यादातर लोग ताजमहल की बाहरी फ़ोटो खींचते हैं, लेकिन उसकी अंदर की खूबसूरती को बहुत कम लोगों ने देखा है. चाहे वह कोई बारीक डिज़ाइन हो, ऊंची-ऊंची छतें हों या फिर कोई मशहूर कलाकृति, आपके पास ऐसी बेहतरीन जगहों की अंदर की फ़ोटो खींचकर उसे दुनिया के साथ शेयर करने का मौका है.
- क्रिएटिविटी दिखाएं: नए-नए फ़िल्टर और अलग-अलग ऐंगल वगैरह इस्तेमाल करके, लोकप्रिय जगहों की फ़ोटो खींचने का नया तरीका खोजें. हम सभी ने कुतुब मीनार और चार मीनार की फ़ोटो देखी हैं. आप अपना नज़रिया, किसी दूसरे ऐंगल या फ़िल्टर की मदद से शेयर करें.
बाहरी इलाके को एक्सप्लोर करने के लिए आइडिया:
- कोई नया इलाका खोजें: शहरों में लगातार बदलाव होते रहते हैं और हर नई जगह के बारे में जानकारी रखना बेहद मुश्किल है. नए इलाके एक्सप्लोर करें और पक्का करें कि कारोबार के खुले रहने के समय से लेकर वेबसाइट के पते तक, हर जानकारी Google Maps पर मौजूद हो.
- असली गाइड बनें: क्या आपको लगता है कि अपने शहर के बारे में आपको दूसरों से ज़्यादा जानकारी है? My Maps कार्यक्रम की मदद से अपने शहर के लिए एक कारगर वॉकिंग टूर मैप बनाएं और दूसरों को दिखाएं कि किस चीज़ से आपको सबसे ज़्यादा प्रेरणा मिलती है.
मैप में बदलाव करने के लिए आइडिया:
- जगहें जोड़ें: क्या आपके होमटाउन की जगहें Google Maps पर नहीं दिख रही हैं? स्थानीय कारोबार खोजने में दूसरों की मदद करने के लिए, ‘कोई जगह जोड़ें’ विकल्प का इस्तेमाल करके जानकारी जोड़ें.
- जगहों की जानकारी में बदलाव करें: क्या Maps पर ड्राइविंग के गलत दिशा-निर्देश या कारोबार के खुले होने का गलत समय दिख रहा है? ‘समस्या की शिकायत करें’ विकल्प की मदद से किसी सड़क तक पहुंचने के दिशा-निर्देश या किसी कारोबार के खुले होने का समय ठीक करके, अन्य लोगों की सहायता करें. कारोबार के खुले होने का समय, वेबसाइट के पते, और मैप पर पिन की गई जगहों जैसी जानकारी में सुधार करके दूसरों का समय बचाएं और उन्हें असुविधा से बचाएं.
बैठक की जानकारी सबमिट करना
बैठक की जानकारी सबमिट करने के लिए:
- लोकल गाइड कनेक्ट में साइन इन करें.
- बनाएं
पर क्लिक करें.
- नई बैठक पर क्लिक करें.
- बैठक के बारे में जानकारी भरें.
- सबमिट करें पर क्लिक करें.
बैठक आयोजित करने के बारे में ज़्यादा जानकारी और सलाह पाने के लिए, बैठक आयोजित करने का तरीका जानें.
हम आपकी बैठक की जानकारी की समीक्षा 72 घंटों के अंदर करते हैं. हम बैठक की जानकारी को जल्द से जल्द सबमिट करने की सलाह देते हैं. अनुमति मिलने के बाद बैठक, आने वाले समय में होने वाली बैठकें सेक्शन में दिखेगी.
बैठक में बदलाव करना
सीधे कनेक्ट में जाकर, अपनी बैठक में बदलाव किए जा सकते हैं. हालांकि, अनुमति मिलने के बाद बैठक में किए गए बदलावों की समीक्षा, Google के मॉडरेटर दोबारा करते हैं. इसके बाद ही, बैठक को फिर से पब्लिश किया जाता है. बैठक शुरू होने से कम से कम तीन कामकाजी दिन पहले, ज़रूरी बदलाव कर लें.
बैठक रद्द करना
बैठक रद्द करने के लिए:
- कनेक्ट पर, बैठक का टाइटल बदलकर “रद्द की गई” कर दें.
- सबसे नीचे, मिटाएं
पर क्लिक करें.
बैठक में हिस्सा लेने वाले लोकल गाइड से संपर्क करना
इसके लिए, टिप्पणी करने वाले सेक्शन या कनेक्ट के निजी मैसेज भेजने के विकल्प का इस्तेमाल करें.
बैठक को प्रमोट करना
बैठक का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है. साथ ही, कनेक्ट पर मौजूद "शेयर करें" और "न्योता भेजें" बटन की मदद से, अन्य लोकल गाइड को न्योता भेजा जा सकता है. अपने सोशल मीडिया चैनलों और स्थानीय समुदाय में अपनी बैठक का प्रमोशन करें. इसके लिए, बैठक में शामिल होने वाले लोकल गाइड से, #LocalGuides का इस्तेमाल करने और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को बैठक के बारे में जानकारी देने के लिए कहें.
बैठक आयोजित होने के बाद के सुझाव
बैठक के बाद, सभी लोकल गाइड को धन्यवाद दें. बैठक में हिस्सा लेने वाले लोकल गाइड को उनकी फ़ोटो जोड़ने का विकल्प देने के लिए, Google Photos में कोई एल्बम बनाएं और उसे उनके साथ शेयर करें. फ़ोटो एल्बम बनाने और उनमें बदलाव करने का तरीका जानें.
हमें आपकी बैठक के बारे में जानकारी पाकर बेहद खुशी होगी. लोकल गाइड कनेक्ट पर अपनी फ़ोटो और रीकैप शेयर करें.
Local Guides का लोगो इस्तेमाल न करें
Local Guides का लोगो, Google का ब्रैंड है. इसका सिर्फ़ आधिकारिक इस्तेमाल किया जा सकता है. बैठक के कॉन्टेंट में Local Guides का लोगो, पिन या Google की किसी अन्य इमेज का इस्तेमाल न करें. Local Guides ब्रैंड के बारे में ज़्यादा जानें.