उपहार कार्ड, उपहार कोड, प्रोमो कोड
Google Play का उपहार कार्ड एक प्री-पेड कार्ड होता है. इसे Play Store में खरीदारी करने के लिए, Google Play बैलेंस के तौर पर रिडीम किया जा सकता है. देखें कि Google Play बैलेंस से क्या-क्या खरीदा जा सकता है.
Google Play के उपहार कार्ड अलग-अलग तरह के होते हैं. Google Play के उपहार कार्ड, आधिकारिक खुदरा स्टोर से खरीदे जा सकते हैं. वहीं, डिजिटल उपहार कार्ड (इन्हें उपहार कोड भी कहा जाता है) ईमेल, एसएमएस या अन्य तरीकों से खरीदे जा सकते हैं. हालांकि, इन कार्ड की खरीदारी उपलब्धता पर निर्भर करती है. चुनिंदा देशों में, Google Play का डिजिटल उपहार कार्ड या किसी तीसरे पक्ष का उपहार कार्ड सीधे Google Play से भी खरीदा जा सकता है. हमारी उपहार कार्ड वाली कैटलॉग यहां देखी जा सकती है. Google Play ऐप्लिकेशन पर उपहार कार्ड खरीदने के बारे में ज़्यादा जानें.
आपको कुछ इवेंट में शामिल होने या सहायता टीम से बातचीत करने पर भी Google Play के प्रमोशन कोड मिल सकते हैं. इन्हें आपके Google Play बैलेंस में जोड़ा जा सकता है या आपको चुनिंदा ऐप्लिकेशन के लिए फ़ायदे दिए जा सकते हैं.
पाबंदियां और सीमाएं
Google Play के उपहार कार्ड और Google Play बैलेंस पर, उस देश की सेवा की शर्तें लागू होती हैं जहां से इन्हें जारी किया गया है. नीचे दी गई टेबल में, अपने देश के लिए उपहार कार्ड से जुड़ी सेवा की शर्तें देखें.
रिफ़ंडहर देश/इलाके में, Play के उपहार कार्ड आधिकारिक खुदरा पार्टनर से लिए जाने चाहिए. जानें कि Google Play के उपहार कार्ड कहां से खरीदे जा सकते हैं. Play के उपहार कार्ड सिर्फ़ उसी देश और मुद्रा में रिडीम और इस्तेमाल किए जा सकते हैं जिस देश और मुद्रा में उन्हें खरीदा गया था.
आपके Google Play खाते में सेट किया गया देश या इलाका, वही होना चाहिए जहां उपहार कार्ड या प्रोमो कोड ऑफ़र किया गया है. अगर आपने हाल ही में किसी दूसरे देश या इलाके में रहना शुरू किया है, तो वहां उपहार कार्ड रिडीम करने के लिए आपको Google Play खाते में देश या इलाके का नाम बदलना पड़ सकता है. Play में देश की जानकारी बदलने पर, रिडीम किया गया Google Play बैलेंस ट्रांसफ़र नहीं होता. इसे उसी देश में इस्तेमाल किया जा सकता है जहां इसे रिडीम किया गया था.
Play के उपहार कार्ड और Play बैलेंस का इस्तेमाल, सिर्फ़ वे लोग कर सकते हैं जो अपने इलाके में लागू नियमों के मुताबिक उम्र से जुड़ी शर्त को पूरा करते हैं. इसके बारे में, इस विषय से जुड़ी सेवा की शर्तों में बताया गया है.
सलाह: अगर माता-पिता या अभिभावक को किसी नाबालिग के लिए कॉन्टेंट खरीदना है, तो ऐसे में उस फ़ैमिली ग्रुप का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें पेमेंट के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल होता है. Google Play के उपहार कार्ड, फ़ैमिली ग्रुप के लिए पेमेंट के तरीके के तौर पर इस्तेमाल नहीं किए जा सकते. Google Play पर, फ़ैमिली ग्रुप के लिए तय किया गया पेमेंट का तरीका इस्तेमाल करने के बारे में जानें.Google Play के उपहार कार्ड कहां से खरीदें
अन्य खुदरा दुकानदारों के बारे में जानने के लिए, Google Play के उपहार कार्ड पर जाएं. इस सूची में देखा जा सकता है कि आपके देश में Google Play के उपहार कार्ड की सुविधा उपलब्ध है या नहीं:
Google Play के उपहार कार्ड इन देशों में उपलब्ध हैं
| देश | कार्ड की वैल्यू | खुदरा पार्टनर | ज़्यादा जानकारी |
|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 20 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 30 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 50 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 100 ऑस्ट्रेलियन डॉलर, 20 से लेकर 200 ऑस्ट्रेलियन डॉलर तक | play.google.com/intl/en_au/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| ऑस्ट्रिया | 5 यूरो, 15 यूरो, 25 यूरो, 50 यूरो, 100 यूरो, 15 यूरो से लेकर 500 यूरो तक | play.google.com/intl/de_at/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| बेल्जियम | 15 यूरो, 25 यूरो, 50 यूरो, 15 यूरो से लेकर 500 यूरो तक | play.google.com/intl/nl_be/about/giftcards/ play.google.com/intl/fr_be/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| ब्राज़ील | 10 ब्राज़ीलियन रियाल, 15 ब्राज़ीलियन रियाल, 30 ब्राज़ीलियन रियाल, 50 ब्राज़ीलियन रियाल, 100 ब्राज़ीलियन रियाल, 10 से लेकर 300 ब्राज़ीलियन रियाल तक | play.google.com/intl/all_br/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| कनाडा | 10 कनेडियन डॉलर, 15 कनेडियन डॉलर, 25 कनेडियन डॉलर, 50 कनेडियन डॉलर, 10 से लेकर 200 कनेडियन डॉलर तक | play.google.com/intl/en_ca/about/giftcards play.google.com/intl/fr_ca/about/giftcards |
सेवा की शर्तें |
| कोलंबिया |
10,000 कोलंबियन पेसो, 30,000 कोलंबियन पेसो, 50,000 कोलंबियन पेसो, 1,00,000 कोलंबियन पेसो, और 2,50,000 कोलंबियन पेसो वीएआर: 10,000 से 9,90,000 कोलंबियन पेसो |
https://play.google/intl/ALL_co/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| फ़िनलैंड | 15 यूरो, 25 यूरो, 50 यूरो, 15 यूरो से लेकर 500 यूरो तक | play.google.com/intl/all_fi/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| फ़्रांस |
5 यूरो, 15 यूरो, 25 यूरो, 50 यूरो, 100 यूरो, 1 यूरो से लेकर 250 यूरो तक |
play.google.com/intl/ALL_fr/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| जर्मनी | 5 यूरो, 10 यूरो, 15 यूरो, 25 यूरो, (3x10), 50 यूरो, 100 यूरो, 15 यूरो से लेकर 500 यूरो तक | play.google.com/intl/de_de/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| ग्रीस | 15 यूरो, 25 यूरो, 50 यूरो | play.google.com/intl/GR_gr/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| हॉन्ग कॉन्ग | 200 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर, 500 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर, 1,000 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर, 150 से लेकर 2,000 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर तक | play.google.com/intl/zh_hk/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| भारत |
100 रुपये, 300 रुपये, 500 रुपये, 1,000 रुपये, 1,500 रुपये, 10-5,000 रुपये |
play.google.com/intl/en_in/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| इंडोनेशिया |
5,000 इंडोनेशियन रुपया, 20,000 इंडोनेशियन रुपया, 50,000 इंडोनेशियन रुपया, 1,00,000 इंडोनेशियन रुपया, 1,50,000 इंडोनेशियन रुपया, 5,00,000 इंडोनेशियन रुपया |
play.google.com/intl/ALL_id/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| इराक | 2,000 इराकी दिनार, 5,000 इराकी दिनार, 10,000 इराकी दिनार, 25,000 इराकी दिनार, 50,000 इराकी दिनार, 1,00,000 इराकी दिनार, 1,50,000 इराकी दिनार, 2,000 से 1,50,000 इराकी दिनार | सेवा की शर्तें | |
| आयरलैंड | 15 यूरो, 25 यूरो, 50 यूरो | play.google/intl/en_ie/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| इटली | 15 यूरो, 25 यूरो, 50 यूरो, 100 यूरो, 15 यूरो से लेकर 200 यूरो तक | play.google.com/intl/it_it/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| जापान | 1,000 जैपनीज़ येन, 3,000 जैपनीज़ येन, 5,000 जैपनीज़ येन, 10,000 जैपनीज़ येन, 20,000 जैपनीज़ येन, 1,000 जैपनीज़ येन से लेकर 50,000 जैपनीज़ येन तक |
अहम जानकारी: 19 सितंबर, 2023 से, 1,500 जैपनीज़ येन और 15,000 जैपनीज़ येन वाले Google Play के उपहार कार्ड की खरीदारी नहीं की जा सकेगी. हालांकि, इस तारीख से पहले खरीदे गए 1,500 जैपनीज़ येन और 15,000 जैपनीज़ येन वाले उपहार कार्ड को अब भी रिडीम किया जा सकता है. साथ ही, Google Play बैलेंस का इस्तेमाल किसी भी समय किया जा सकता है. |
सेवा की शर्तें |
| मलेशिया |
ज़रूरी जानकारी: मलेशिया में 15 जून, 2025 से, Google Play के उपहार कार्ड नहीं खरीदे जा सकेंगे. Google Play के उपहार कार्ड और प्रीपेड Google Play बैलेंस को इस्तेमाल करने की समयसीमा 31 जनवरी, 2026 को खत्म हो जाएगी. आपको इस तारीख तक अपना बचा हुआ Google Play बैलेंस खर्च करना होगा. अगर आपके पास ऐसे उपहार कार्ड हैं जिन्हें अब तक रिडीम नहीं किया गया है, तो पहले उन्हें Google Play बैलेंस में रिडीम करें. इसके बाद, ऊपर बताई गई तारीख तक उन्हें खर्च कर लें, ताकि आपके उपहार कार्ड की वैल्यू खत्म न हो जाए. ज़्यादा जानें. अगर आपको अपने Google Play बैलेंस का इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है और आपको रिफ़ंड का अनुरोध करना है, तो कृपया हमसे संपर्क करें. इसके लिए, अपनी पसंद का विकल्प चुनें. अहम जानकारी: आपको प्रमोशन के तौर पर जो Google Play बैलेंस मिला होगा या जो आने वाले समय में मिलेगा उसे भी तय समयसीमा के अंदर ही इस्तेमाल करना होगा. अपना बचा हुआ Play बैलेंस देखें. |
सेवा की शर्तें | |
| मेक्सिको | 100 मेक्सिकन पेसो, 200 मेक्सिकन पेसो, 300 मेक्सिकन पेसो, 600 मेक्सिकन पेसो, 100 मेक्सिकन पेसो से लेकर 5,000 मेक्सिकन पेसो तक | play.google.com/intl/es_mx/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| नीदरलैंड्स | 15 यूरो, 25 यूरो, 50 यूरो, 15 यूरो से लेकर 500 यूरो तक | play.google.com/intl/nl_nl/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| न्यूज़ीलैंड | 20 न्यूज़ीलैंड डॉलर, 30 न्यूज़ीलैंड डॉलर, 50 न्यूज़ीलैंड डॉलर | play.google.com/intl/en_nz/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| पोलैंड | 20 पोलिश ज़्लोटी, 50 पोलिश ज़्लोटी, 75 पोलिश ज़्लोटी, 150 पोलिश ज़्लोटी, 20 पोलिश ज़्लोटी से लेकर 400 पोलिश ज़्लोटी तक | play.google.com/intl/PL_pl/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| पुर्तगाल | 15 यूरो, 25 यूरो, 50 यूरो | play.google.com/intl/PT_pt/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| सऊदी अरब | 20 सऊदी रियाल, 50 सऊदी रियाल, 100 सऊदी रियाल, 300 सऊदी रियाल, 400 सऊदी रियाल, 20 से लेकर 400 सऊदी रियाल तक | play.google.com/intl/ar_sa/about/giftcards/#giftcards-retailers | सेवा की शर्तें |
| सिंगापुर |
सिंगापुर में, Play के उपहार कार्ड और उनसे मिलने वाला Play बैलेंस इस्तेमाल करने की समयसीमा 1 फ़रवरी, 2025 को खत्म हो गई है. खास उपयोगकर्ता बनने और हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद. अगर आपका कोई और सवाल है, तो Google Play की सहायता टीम से संपर्क करें. Google Play पर पेमेंट के ये अन्य तरीके भी स्वीकार किए जाते हैं:
अगर आपके पास पेमेंट के तरीके के तौर पर सिर्फ़ Google Play बैलेंस है, तो अपने Google खाते में पेमेंट के अन्य तरीके जोड़े जा सकते हैं. Google Play पर पेमेंट के स्वीकार किए गए तरीकों के बारे में जानें. Google Play पर पेमेंट का तरीका जोड़ने, हटाने या उसमें बदलाव करने का तरीका जानें. |
||
| दक्षिण अफ़्रीका | 50 साउथ अफ़्रीकन रैंड, 150 साउथ अफ़्रीकन रैंड, 250 साउथ अफ़्रीकन रैंड, 450 साउथ अफ़्रीकन रैंड, 150 साउथ अफ़्रीकन रैंड से लेकर 5,000 साउथ अफ़्रीकन रैंड तक | play.google.com/intl/en_za/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| दक्षिण कोरिया |
10,000 साउथ कोरियन वॉन, 15,000 साउथ कोरियन वॉन, 30,000 साउथ कोरियन वॉन, 50,000 साउथ कोरियन वॉन, 1,00,000 साउथ कोरियन वॉन, 10,000 साउथ कोरियन वॉन से लेकर 2,00,000 साउथ कोरियन वॉन तक, 15,000 साउथ कोरियन वॉन से लेकर 2,00,000 साउथ कोरियन वॉन तक |
play.google.com/intl/ko_KR/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| स्पेन | 5 यूरो, 15 यूरो, 25 यूरो, 50 यूरो, 15 यूरो से लेकर 500 यूरो तक | play.google.com/intl/es_es/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| स्विट्ज़रलैंड | 10 स्विस फ़्रैंक, 30 स्विस फ़्रैंक, 50 स्विस फ़्रैंक, 100 स्विस फ़्रैंक, 30 स्विस फ़्रैंक से लेकर 1,000 स्विस फ़्रैंक तक | play.google.com/intl/de_ch/about/giftcards/ play.google.com/intl/fr_ch/about/giftcards/ |
सेवा की शर्तें |
| थाईलैंड | Google Play के उपहार कार्ड खरीदने की सुविधा, 1 अगस्त, 2021 से उपलब्ध नहीं है. हालांकि, इस तारीख से पहले खरीदे गए उपहार कार्ड अब भी रिडीम किए जा सकते हैं. साथ ही, Google Play बैलेंस का इस्तेमाल किसी भी समय किया जा सकता है. उपहार कार्ड के बारे में ज़्यादा जानें. | ||
| तुर्किये | 25 टर्किश लीरा, 50 टर्किश लीरा, 100 टर्किश लीरा, 25 से लेकर 250 टर्किश लीरा तक | play.google.com/intl/tr_tr/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| संयुक्त अरब अमीरात |
30 यूएई दिरहम, 50 यूएई दिरहम, 100 यूएई दिरहम, 300 यूएई दिरहम, 500 यूएई दिरहम |
play.google.com/intl/ar_ae/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| यूनाइटेड किंगडम | 5 पाउंड, 10 पाउंड, 15 पाउंड, 25 पाउंड, 50 पाउंड, 10 पाउंड से लेकर 100 पाउंड तक | play.google.com/intl/ALL_uk/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| अमेरिका* | 10 डॉलर, 15 डॉलर, 25 डॉलर, 50 डॉलर, 100 डॉलर, 5 डॉलर से लेकर 200 डॉलर तक | play.google.com/intl/ALL_us/about/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
| वियतनाम |
30,000 वियतनामीज़ डोंग, 50,000 वियतनामीज़ डोंग, 1,00,000 वियतनामीज़ डोंग, 2,00,000 वियतनामीज़ डोंग, 3,00,000 वियतनामीज़ डोंग, 5,00,000 वियतनामीज़ डोंग, 10,00,000 वियतनामीज़ डोंग, और 20,00,000 वियतनामीज़ डोंग, और 30,00,000 वियतनामीज़ डोंग |
play.google/intl/vi_vn/giftcards/ | सेवा की शर्तें |
अहम जानकारी: इसमें अमेरिकन समोआ, गुआम, मारियाना द्वीप समूह, प्योर्तो रिको, और वर्जिन द्वीप समूह शामिल हैं.