खरीदारी की पुष्टि करने की सेटिंग चालू करके, अपने डिवाइस पर बिना अनुमति की गई खरीदारी पर रोक लगाई जा सकती है.
खरीदारी की पुष्टि करने की सेटिंग बंद होने पर, ऐसा हो सकता है कि आपकी अनुमति के बिना भी खरीदारी की जाए. ऐसा होने पर सभी शुल्कों की ज़िम्मेदारी आपकी होगी. इनमें अनुमति के बिना या अनजाने में की जाने वाली खरीदारी के शुल्क भी शामिल हैं. अगर आपको Google Play पर की गई किसी खरीदारी के बारे में जानकारी नहीं है, तो उसकी शिकायत करें. उन शुल्कों की शिकायत करने का तरीका जानें जिनसे जुड़ी खरीदारी आपने नहीं की है.
अहम जानकारी:
- अपना खाता सुरक्षित रखने के लिए, खरीदारी की पुष्टि करने की सेटिंग की समीक्षा करें और उन्हें अपडेट करें.
- खरीदारी की पुष्टि करने की सेटिंग, सिर्फ़ Google Play के बिलिंग सिस्टम से की जाने वाली खरीदारी पर लागू होती हैं. साथ ही, ये सेटिंग सिर्फ़ उस डिवाइस में लागू होती हैं जिसमें इन्हें चुना गया हो.
- Google Play पर आपके फ़ैमिली ग्रुप के सदस्य, फ़ैमिली ग्रुप के लिए तय किए गए पेमेंट का तरीका इस्तेमाल करके, Google Play के बिलिंग सिस्टम से खरीदारी कर सकते हैं. Google पर फ़ैमिली ग्रुप बनाने और Google पर फ़ैमिली ग्रुप मैनेज करने का तरीका जानें.
- ज़रूरत पड़ने पर, आपके पास अपने Google खाते का पासवर्ड बदलने या रीसेट करने का विकल्प होता है.
पुष्टि करने के दो तरीके
Google Play पर खरीदारी करते समय, आपको आपके देश/इलाके के हिसाब से खरीदारी की पुष्टि करने के लिए कहा जा सकता है. इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आपने खरीदारी के लिए कौनसा डिवाइस इस्तेमाल किया है. पुष्टि करने के लिए, आपको इनमे से किसी एक या दोनों तरीकों का इस्तेमाल पड़ सकता है:
- खरीदारी की पुष्टि करने से जुड़ी Google Play की सुविधा (उदाहरण के लिए, पिन, पैटर्न, Google खाते का पासवर्ड, बायोमेट्रिक डेटा या Google के अनुरोध): इस तरीके से Google आपके Google Play खाते और डिवाइस की पुष्टि करता है.
- पेमेंट के तरीके की पुष्टि: पेमेंट के कुछ तरीकों (जैसे, भारत में UPI, ब्राज़ील में Pix, शॉपिंग स्टोर में पेमेंट के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका या बैंक ट्रांसफ़र वगैरह) की पुष्टि करने की अलग प्रक्रिया होती है. आम तौर पर, यह प्रक्रिया पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए गए ऐप्लिकेशन या खाते में लॉगिन करके पूरी की जाती है. Google, पुष्टि करने की इस प्रोसेस को कंट्रोल नहीं करता.
पुष्टि के तरीके
Google खाते का पासवर्ड
Google Play की सेटिंग में जाकर, Google Play पर की गई खरीदारी की पुष्टि करने के लिए, Google खाते के पासवर्ड को हमेशा पसंदीदा तरीके के तौर पर चुना जा सकता है. Google खाते का पासवर्ड बनाने के लिए अक्षरों, संख्याओं, और चिह्नों के किसी भी मिले-जुले रूप का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे Google की सेवाओं में लॉग इन किया जाता है. मज़बूत पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने खाते को सुरक्षित रखने के बारे में जानें. पुष्टि करने की यह प्रोसेस, डिवाइस के हिसाब से लागू होती है. साथ ही, डिवाइस पर मौजूद Google खाते के हिसाब से पासवर्ड अलग-अलग हो सकता है.
बायोमेट्रिक के ज़रिए की जाने वाली खरीदारी की पुष्टि
बायोमेट्रिक्स का मतलब आपके डिवाइस पर सेव किए गए फ़िंगरप्रिंट या चेहरे के मॉडल से है. Google Play पर की जाने वाली खरीदारी की पुष्टि करने के लिए बायोमेट्रिक्स की सुविधा चालू करने पर खरीदारी की पुष्टि करने के लिए, Google खाते के पासवर्ड जैसे खाते पर आधारित अन्य तरीकों के बजाय, बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. पुष्टि करने की यह सुविधा, डिवाइस के हिसाब से लागू होती है. साथ ही, यह किसी डिवाइस पर मौजूद सभी Google खातों पर लागू होती है.
ध्यान रखें कि पहचान की पुष्टि के लिए, डिवाइस पर सेव किसी भी बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसा डिवाइस से जुड़े सभी Google खातों के लिए किया जा सकता है. अगर डिवाइस को किसी और के साथ शेयर किया जाता है और पहचान की पुष्टि के लिए बायोमेट्रिक्स इस्तेमाल करने की सुविधा को चुना जाता है, तो पक्का कर लें कि आपको इससे कोई समस्या न हो. दरअसल, डिवाइस पर मौजूद सभी Google खातों के लिए, पहचान की पुष्टि करने के लिए डिवाइस पर सेव किए गए किसी भी बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.
बायोमेट्रिक वेरिफ़िकेशन की सुविधा के चालू होने पर, हर खरीदारी के लिए आपसे फ़िंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान करने वाली सुविधा इस्तेमाल करके, अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा.
अहम जानकारी: आपके डिवाइस में सेव किए गए सभी बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल, आपके Google खाते से की गई खरीदारी की पुष्टि करने के लिए किया जा सकता है. दूसरे लोगों के साथ अपना डिवाइस शेयर करते समय, इस बात ध्यान का रखें.- Google Play ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, प्रोफ़ाइल आइकॉन पर टैप करें.
- पेमेंट और सदस्यताएं
खरीदारी की पुष्टि पर टैप करें.
- बायोमेट्रिक वेरिफ़िकेशन की सुविधा को चालू या बंद करें.
स्क्रीन लॉक की पुष्टि करना
ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले लोग, Google Play पर की गई खरीदारी की पुष्टि करने के लिए अपने Android डिवाइस का पिन, पैटर्न या पासवर्ड इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपने ज़रूरी शर्तें पूरी की हैं, तो चेकआउट के दौरान आपको यह विकल्प दिखेगा. फ़िलहाल, Google Play की सेटिंग में जाकर इस विकल्प को नहीं चुना जा सकता. हालांकि, अगर आपने खरीदारी की पुष्टि करने के लिए स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करने का विकल्प चुना है, तो बाद में Google Play की सेटिंग में जाकर, इस विकल्प को बदला जा सकता है. इसके लिए, बायोमेट्रिक के ज़रिए पुष्टि करने या Google खाते के पासवर्ड का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनें.
स्क्रीन लॉक की सुविधा, डिवाइस के हिसाब से लागू होती है. साथ ही, यह किसी डिवाइस पर मौजूद सभी Google खातों पर लागू होती है.
अगर आपने पुष्टि करने के तरीके के तौर पर स्क्रीन लॉक को चुना है, तो आपके डिवाइस के पिन, पैटर्न या पासवर्ड की जानकारी रखने वाला व्यक्ति भी इसका इस्तेमाल करके Google Play पर की गई खरीदारी की पुष्टि कर सकता है. ऐसा, डिवाइस पर मौजूद किसी भी और सभी Google खातों के लिए किया जा सकता है. दूसरे लोगों के साथ अपना डिवाइस शेयर करते समय, इस बात का ध्यान रखें.
स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अहम जानकारी: अगर आपने अपने डिवाइस पर बायोमेट्रिक्स सेट अप किया है और Google Play पर की जाने वाली खरीदारी की पुष्टि करने के लिए बायोमेट्रिक डेटा का इस्तेमाल करने का विकल्प चुना है, तो हो सकता है कि अब आपके पास Google Play पर की जाने वाली खरीदारी की पुष्टि करने के लिए, स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करने का विकल्प न हो.
Google के अनुरोध
Google के अनुरोध आपको यह पुष्टि करने में मदद करते हैं कि आपने ही खाते में साइन इन करने की कोशिश की है. इसके लिए, आपको दूसरे डिवाइस पर Google से मिली सूचना पर टैप करना होगा.
पीसी पर Google Play Games के ज़रिए गेम खेलने के दौरान की जाने वाली किसी भी खरीदारी की पुष्टि करने के लिए, Google के अनुरोध पाने की सुविधा (अगर आपने इस सुविधा से जुड़ी शर्तें पूरी की हैं) का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आपको उस भरोसेमंद और जोड़े गए डिवाइस पर एक सूचना मिलेगी जिस पर आपने साइन इन किया हुआ है. Google के अनुरोधों के बारे में ज़्यादा जानें.
अहम जानकारी: आपको “कोई दूसरा तरीका आज़माएं” विकल्प भी दिखेगा. इससे अन्य तरीकों का इस्तेमाल करके खरीदारी की पुष्टि की जा सकती है. जैसे, Google खाते के पासवर्ड से ऐसा किया जा सकता है.
खरीदारी की पुष्टि की सुविधा सेट अप करना
play.google.com और Google Play Games on PC से की गई खरीदारी के अलावा, अन्य खरीदारी के लिए आपको अपने डिवाइस और इलाके के हिसाब से खरीदारी की पुष्टि करने की सुविधा को (1) पुष्टि करने की फ़्रीक्वेंसी या (2) पेमेंट के तरीके के आधार पर सेट करना होगा.
फ़्रीक्वेंसी के हिसाब से पुष्टि करने के विकल्प
अगर यह सेटिंग, पुष्टि करने की फ़्रीक्वेंसी पर आधारित है, तो आपको यह चुनना होगा कि Google Play को आपकी खरीदारी की पुष्टि किस फ़्रीक्वेंसी के तहत करनी है. आपके पास ये विकल्प हैं:
- हर बार (डिफ़ॉल्ट सेटिंग): Google Play के बिलिंग सिस्टम से की जाने वाली हर खरीदारी के लिए पुष्टि करना ज़रूरी है. इसमें इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी भी शामिल है.
- हर 30 मिनट में (सिर्फ़ फ़ोन या टैबलेट पर): किसी खरीदारी के लिए पुष्टि करने पर, Google Play के बिलिंग सिस्टम के ज़रिए, अगले 30 मिनट तक बिना पुष्टि किए ही हर तरह का डिजिटल कॉन्टेंट खरीदा जा सकता है. इसमें इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी भी शामिल है.
- कभी नहीं: Google Play के बिलिंग सिस्टम से की जाने वाली किसी भी खरीदारी के लिए पुष्टि करना ज़रूरी नहीं है.
अहम जानकारी:
- भले ही, आपने पुष्टि करने की फ़्रीक्वेंसी के लिए, “हर बार” या “हर 30 मिनट में” विकल्प चुना हो, हो सकता है कि Google Play कुछ पेमेंट के तरीकों के लिए खरीदारी की पुष्टि न करे. जैसे, शॉपिंग स्टोर पर किए जाने वाला पेमेंट का तरीका या बैंक ट्रांसफ़र का तरीका.
- अगर Google Play के बिलिंग सिस्टम से, 12 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनाए गए ऐप्लिकेशन या गेम में इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी की जा रही है, तो हर बार खरीदारी की पुष्टि करना ज़रूरी है. साथ ही, खाते में किसी असामान्य गतिविधि के होने पर भी पुष्टि की जा सकती है. भले ही, आपने कुछ अलग सेटिंग चुनी हों.
पेमेंट के तरीके के हिसाब से पुष्टि करने के विकल्प
अगर आपने पेमेंट के तरीके के हिसाब से पुष्टि करने की सेटिंग को सेट किया है, तो आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि Google Play पर की जाने वाली खरीदारी की पुष्टि कब की जाए. इन विकल्पों से, उन मामलों में Play पर पुष्टि करने की प्रक्रिया को स्किप किया जा सकता है जिनमें पेमेंट के आपके चुने गए तरीके की पुष्टि करने की प्रक्रिया पहले से ही मौजूद है. ऐसा करके, खरीदारी के अनुभव को आसान बनाया जा सकता है. साथ ही, खरीदारी को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलती है. आपके पास ये विकल्प हैं:
- पेमेंट के सभी तरीके: पैसे चुकाने के आपके तरीके की पुष्टि के अलावा, आपको Play पर की जाने वाली खरीदारी की पुष्टि भी करनी होगी.
- सिर्फ़ वे तरीके जिनके लिए पुष्टि करने की प्रक्रिया अलग से न हो: पेमेंट के जिन तरीकों की पुष्टि करने की अलग से कोई प्रक्रिया नहीं होती उनके लिए, Google Play पर पुष्टि करनी होगी. वहीं, जिन तरीकों की पुष्टि करने की अलग से कोई प्रक्रिया होती है उनके लिए, Google Play पर पुष्टि करने की ज़रूरत नहीं होगी.
- जब कोई तरीका न हो: Google Play आपसे पुष्टि करने के लिए नहीं कहेगा.
अहम जानकारी:
- अगर Google Play के बिलिंग सिस्टम से, 12 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनाए गए ऐप्लिकेशन या गेम में इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी की जा रही है, तो हर बार खरीदारी की पुष्टि करना ज़रूरी है. साथ ही, खाते में किसी असामान्य गतिविधि के होने पर भी पुष्टि की जा सकती है. भले ही, आपने कुछ अलग सेटिंग चुनी हों.
- अगर आपको “पेमेंट के सभी तरीकों” के लिए खरीदारी की पुष्टि करनी है, तो आपको उन पेमेंट के तरीकों के लिए खरीदारी की पुष्टि दो बार करनी पड़ सकती है जिनकी पुष्टि करने की प्रक्रिया अलग है. यह पुष्टि, एक बार Google Play पर और एक बार आपके चुने गए पेमेंट के तरीके से की जाएगी.
आपके इलाके में पुष्टि करने से जुड़ी ज़रूरी शर्त
अगर आपकी सेटिंग “पेमेंट के सिर्फ़ उन तरीकों के लिए जिनकी अलग से पुष्टि करने की ज़रूरत नहीं होती है” पर सेट है, तो यह देखा जा सकता है कि पेमेंट के किन तरीकों के लिए Google Play पर पुष्टि करनी होगी:
|
पेमेंट का तरीका |
अगर आपने “सिर्फ़ पेमेंट के उन तरीकों के लिए जिनकी अलग से पुष्टि करने की ज़रूरत नहीं होती है” विकल्प चुना है, तो आपको Google Play पर पुष्टि करनी होगी |
|
यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (UPI) |
नहीं |
|
क्रेडिट या डेबिट कार्ड |
हां |
|
नेट बैंकिंग |
नहीं |
|
Google Play बैलेंस और Google Play के उपहार कार्ड |
हां |
खरीदारी की पुष्टि करने की सेटिंग चुनने का तरीका
ध्यान रखें कि पुष्टि के तरीके, अलग-अलग डिवाइसों पर अलग-अलग तरीके से लागू होते हैं.
बायोमेट्रिक्स और स्क्रीन लॉक (अगर उपलब्ध हो), दोनों किसी डिवाइस पर मौजूद सभी Google खातों के लिए लागू होते हैं. हालांकि, एक से ज़्यादा डिवाइस पर इनमें से किसी भी तरीके का इस्तेमाल करने के लिए, आपको इसे हर डिवाइस पर सेट अप करना होगा. साथ ही, डिवाइस पर मौजूद हर Google खाते के लिए, Google Play पर की जाने वाली खरीदारी की पुष्टि के लिए बायोमेट्रिक्स या स्क्रीन लॉक की सुविधा को शामिल करना होगा.
Google खाते का पासवर्ड, किसी डिवाइस में उससे जुड़े एक Google खाते पर लागू होता है. इसका मतलब है कि किसी डिवाइस में मौजूद हर Google खाते के लिए, आपको पुष्टि के तरीके के तौर पर खाते का पासवर्ड चुनना होगा.
आखिरी बात, अगर आपने play.google.com पर जाकर Google Play को ऐक्सेस किया है, तो खरीदारी की पुष्टि करने की सेटिंग उन सभी ब्राउज़र पर लागू होगी जिनमें आपने play.google.com पर जाकर लॉग इन किया है. इसके अलावा, यह सेटिंग play.google.com के ज़रिए Google Play Games on PC में की गई खरीदारी पर भी लागू होगी.
अहम जानकारी: खरीदारी की पुष्टि की सुविधा को चालू करके, अपने डिवाइस पर गलती से होने वाली उस खरीदारी को रोका जा सकता है जो फ़ैमिली सेक्शन के बाहर उपलब्ध ऐप्लिकेशन और गेम से की जाती है. Google Play, 12 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनाए गए ऐप्लिकेशन या गेम में इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी से पहले, उपयोगकर्ता को दोबारा पुष्टि करने के लिए कहता है. इस तरीके से यह पक्का करने में मदद मिलती है कि कोई बच्चा नहीं, बल्कि वित्तीय फ़ैसले लेने वाला व्यक्ति ही खरीदारी को मंज़ूरी दे रहा है.
- Google Play ऐप्लिकेशन
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
- पेमेंट और सदस्यताएं
खरीदारी की पुष्टि
पुष्टि करने की ज़रूरी शर्त या पुष्टि करने की फ़्रीक्वेंसी पर टैप करें.
- कोई विकल्प चुनें.
- बदलाव की पुष्टि करें.
अगर आप अपने Chromebook पर Play स्टोर ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं:
- Google Play स्टोर ऐप्लिकेशन
खोलें.
- मेन्यू
सेटिंग पर क्लिक करें.
- पुष्टि की प्राथमिकताएं पर क्लिक करें.
- कोई सेटिंग चुनें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
अहम जानकारी:
- यह सुविधा सिर्फ़ तब काम करेगी, जब आप Chromebook पर Google Play स्टोर ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे हों. Chromebook पर Google Play स्टोर का उपयोग करने के बारे में और जानें.
- पुष्टि करने की सेटिंग बदलने के लिए, आपको अपने Google पासवर्ड की ज़रूरत पड़ेगी. अगर आपको पासवर्ड याद नहीं है, तो खाता वापस पाना पर जाएं.
- play.google.com पर जाएं.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करें.
- सेटिंग पर क्लिक करें.
- "पुष्टि करने की प्राथमिकताएं" में जाकर, कोई सेटिंग चुनें.
- अपडेट करें पर क्लिक करें.
आपके पास ये विकल्प हैं:
- play.google.com से की जाने वाली खरीदारी और ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए (डिफ़ॉल्ट सेटिंग): play.google.com पर आपके Google खाते से की जाने वाली, हर खरीदारी के लिए पुष्टि करना ज़रूरी है.
- play.google.com से सिर्फ़ ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए: अगर आपने play.google.com में साइन इन किया है, तो डिजिटल कॉन्टेंट की खरीदारी के लिए पुष्टि करना ज़रूरी नहीं है. जैसे, पैसे चुकाकर डाउनलोड किए जाने वाले कॉन्टेंट और इन-ऐप्लिकेशन खरीदारी. हालांकि, play.google.com पर Google खाते से किसी दूसरे डिवाइस पर ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने और पीसी पर Google Play Games से पैसे चुकाकर गेम इंस्टॉल करने के लिए पुष्टि करना ज़रूरी है.
सलाह:
- अगर आपका डिवाइस अन्य लोग भी इस्तेमाल करते हैं या आपको play.google.com से बच्चों के लिए बनाए गए कॉन्टेंट की खरीदारी को रोकना है, तो खरीदारी के लिए पुष्टि करने की सेटिंग को चालू करें.
- पुष्टि करने की सेटिंग, सिर्फ़ Google Play के बिलिंग सिस्टम से की जाने वाली खरीदारी पर लागू होती हैं.
- कंप्यूटर पर, Google Play Games
खोलें.
- सबसे ऊपर, गेमर नेम पर क्लिक करें.
- सेटिंग
पर क्लिक करें.
- "इस कंप्यूटर पर खरीदारी की पुष्टि करने की सेटिंग रीसेट करें" के बगल में मौजूद रीसेट करें पर क्लिक करें.