Google Play Games on PC से Windows कंप्यूटर में मोबाइल गेम खेले जा सकते हैं. पीसी पर गेम खेलते समय, बेहतर क्वालिटी वाले ग्राफ़िक्स का अनुभव मिलता है. साथ ही, कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस पर गेम खेलते समय गेम में आपकी प्रोग्रेस को सिंक किया जा सकता है और Play पॉइंट हासिल किए जा सकते हैं.
ज़रूरी शर्तें पूरी करने पर, पीसी पर Google Play Games डाउनलोड किया जा सकता है. पीसी के लिए Google Play Games इंस्टॉल करने का तरीका जानें.
गेम खेलने के लिए, ये चीज़ें ज़रूरी हैं
पीसी से जुड़ी ज़रूरतें
आप अपने पीसी पर Google Play Games का इस्तेमाल करें, इससे पहले हम यह जांच करते हैं कि आपका कंप्यूटर इन ज़रूरतों को पूरा करता है या नहीं:
| ज़रूरतें | गेमप्ले की बेहतर परफ़ॉर्मेंस के लिए सुझाव | |
| OS | Windows 10 (v2004) | Windows 10 (v2004) |
| डिवाइस का स्टोरेज | सॉलिड स्टेट ड्राइव (एसएसडी) में स्टोरेज के लिए 10 जीबी खाली जगह | सॉलिड स्टेट ड्राइव (एसएसडी) में स्टोरेज के लिए 10 जीबी खाली जगह |
| मेमोरी | 8 जीबी रैम | 8 जीबी रैम |
| ग्राफ़िक | IntelⓇ UHD Graphics 630 जीपीयू या इतनी ही क्षमता वाला जीपीयू | गेम खेलने के लिए ज़रूरी जीपीयू, जैसे कि Nvidia GeForce MX450 |
|
प्रोसेसर |
4 फ़िज़िकल कोर वाला सीपीयू | 8 लॉजिकल कोर |
| अन्य ज़रूरतें |
|
|
कुछ गेम में ऐसी सेटिंग होती हैं जिनके हिसाब से आपको अपने पीसी की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने की ज़रूरत पड़ सकती है.
अगर आपका पीसी ज़रूरी शर्तें पूरी नहीं करता, तो हो सकता है कि कुछ गेम ठीक से काम न करें.
- गेम कैटलॉग ब्राउज़ करते समय, उन गेम को फ़िल्टर किया जा सकता है जो शायद आपके पीसी पर ठीक से काम न करते हों.
- गेम के ठीक से काम नहीं करने पर, गेम की ज़्यादा जानकारी वाले पेज पर परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी चेतावनियां दिखती हैं.
अहम जानकारी:
- इंस्टॉल करने के दौरान, आपसे Windows Hypervisor Platform को चालू करने के लिए कहा जा सकता है.
- पक्का करें कि एसएसडी को प्राइमरी ड्राइव के तौर पर सेट अप किया गया हो.
Google Play Games on PC इन देशों/इलाकों में उपलब्ध है:
- अल्बानिया
- अल्जीरिया
- अंगोला
- एंटीगुआ और बारबुडा
- अर्जेंटीना
- आर्मेनिया
- अरूबा
- ऑस्ट्रेलिया
- ऑस्ट्रिया
- अज़रबैजान
- बहामाज़
- बहरीन
- बांग्लादेश
- बेल्जियम
- बेलीज़
- बेनिन
- बोलिविया
- बोस्निया और हर्ज़ेगोविना
- बोत्सवाना
- ब्राज़ील
- बुल्गारिया
- बुर्किना फ़ासो
- कंबोडिया
- कैमरून
- कनाडा
- केप वर्ड
- चिली
- कोलंबिया
- कोस्टा रिका
- आइवरी कोस्ट
- क्रोएशिया
- साइप्रस
- चेक गणराज्य
- डेनमार्क
- डोमिनिकन गणराज्य
- इक्वाडोर
- मिस्र
- अल सल्वाडोर
- एस्टोनिया
- फ़िजी
- फ़िनलैंड
- फ़्रांस
- गैबोन
- जॉर्जिया
- जर्मनी
- घाना
- जिब्राल्टर
- ग्रीस
- ग्वाटेमाला
- गिनी-बिसाऊ
- हैती
- होंडुरास
- हॉन्ग कॉन्ग
- हंगरी
- आइसलैंड
- भारत
- इंडोनेशिया
- इराक
- आयरलैंड
- इज़रायल
- इटली
- जमैका
- जापान
- जॉर्डन
- कज़ाकस्तान
- केन्या
- कोरिया
- कुवैत
- किर्गिस्तान
- लाओस
- लातविया
- लेबनान
- लिख्तेंस्ताइन
- लिथुआनिया
- लक्ज़मबर्ग
- माकाउ
- मेसेडोनिया
- मलेशिया
- माली
- माल्टा
- मॉरीशस
- मेक्सिको
- मोल्डोवा
- मोनाको
- मोरक्को
- मोज़ाम्बिक
- म्यांमार (बर्मा)
- नामीबिया
- नेपाल
- नीदरलैंड्स और नीदरलैंड्स ऐंटिलीज़
- न्यूज़ीलैंड
- निकारागुआ
- नाइजर
- नाइजीरिया
- नॉर्वे
- ओमान
- पाकिस्तान
- पनामा
- पापुआ न्यू गिनी
- पराग्वे
- पेरू
- फ़िलिपींस
- पोलैंड
- पुर्तगाल
- कतर
- रोमानिया
- रवांडा
- सैन मैरिनो
- सऊदी अरब
- सेनेगल
- सर्बिया
- सिएरा लियॉन
- सिंगापुर
- स्लोवाकिया
- स्लोवेनिया
- दक्षिण अफ़्रीका
- स्पेन
- श्रीलंका
- स्वीडन
- स्विट्ज़रलैंड
- ताइवान
- ताजिकिस्तान
- तंज़ानिया
- थाईलैंड
- टोगो
- त्रिनिदाद और टोबैगो
- ट्यूनीशिया
- तुर्किये
- तुर्कमेनिस्तान
- युगांडा
- यूक्रेन
- संयुक्त अरब अमीरात
- यूनाइटेड किंगडम
- अमेरिका
- उरुग्वे
- उज़्बेकिस्तान
- वेनेज़ुएला
- वियतनाम
- यमन
- ज़ाम्बिया
- ज़िम्बाब्वे
जल्द ही यह सुविधा और देशों या इलाकों में भी उपलब्ध होगी.
किन खातों से गेम खेला जा सकता है?
Google Play Games on PC का इस्तेमाल करने के लिए:
- निजी Google खाते का इस्तेमाल करें
- कुछ देशों या इलाकों में, आपकी उम्र की पुष्टि करनी पड़ सकती है.
- Play में देश या इलाके का नाम वही होना चाहिए जिस देश या इलाके में Google Play Games उपलब्ध है
Intel, Intel Corporation या इसके नियंत्रण वाली कंपनियों का रजिस्टर किया हुआ ट्रेडमार्क है. Windows, Microsoft ग्रुप की कंपनियों का ट्रेडमार्क है.