डिसक्लेमर: नीति की खास जानकारी और ध्यान रखने वाली मुख्य बातों में पूरी जानकारी शामिल नहीं होती है. नीति का पालन करने के लिए हमेशा पूरी नीति पढ़ें. अगर इनमें अलग-अलग बातें बताई गई हों, तो पूरी नीति वाले पेज पर दी गई जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है.
नीति खास जानकारी
Google Play पर उपलब्ध सभी ऐप्लिकेशन के लिए ज़रूरी है कि उन्हें आईएआरसी से कॉन्टेंट रेटिंग मिली हो. आपको हर ऐप्लिकेशन के लिए Play Console में पूछे गए सवालों के सटीक जवाब देने होंगे और ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट बदलने पर वे जवाब अपडेट करने होंगे. कृपया पूरी नीति पढ़ें, ताकि यह पक्का किया जा सके कि आपका ऐप्लिकेशन इस नीति का पालन कर रहा है.
कॉन्टेंट रेटिंग का इस्तेमाल कैसे किया जाता है
कॉन्टेंट रेटिंग का इस्तेमाल उपभोक्ताओं, खासकर अभिभावकों को ऐप्लिकेशन में संभावित रूप से मौजूद आपत्तिजनक कॉन्टेंट की जानकारी देने के लिए किया जाता है. ये कुछ जगहों पर आपके कॉन्टेंट को फ़िल्टर करने या कुछ लोगों तक इस तरह के कॉन्टेंट की पंहुच को रोकने में मदद करते हैं, जहां भी कानूनी तौर पर ऐसा करना ज़रूरी होता है. साथ ही, यह इस बात का पता लगाने में भी मदद करते हैं कि आपका ऐप्लिकेशन खास डेवलपर प्रोग्राम की ज़रूरी शर्तों को पूरा करता है या नहीं.
कॉन्टेंट रेटिंग किस तरह दी जाती हैं
कॉन्टेंट रेटिंग पाने के लिए, आपको Play Console पर सवालों के जवाब भरने होंगे. इसमें यह पूछा जाता है कि आपके ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट किस तरह का है. सवालों की सूची में दिए गए आपके जवाबों के मुताबिक, आपके ऐप्लिकेशन को अलग-अलग रेटिंग एजेंसी से कॉन्टेंट रेटिंग दी जाएगी. आपके ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट को गलत तरीके से पेश करने की वजह से, उसे हटाया या निलंबित किया जा सकता है. इसलिए, कॉन्टेंट रेटिंग पाने के लिए पूछे जाने वाले सवालों के सही जवाब देना ज़रूरी है.
आपको Play Console में हर नए ऐप्लिकेशन को सबमिट करने पर, कॉन्टेंट रेटिंग पाने के लिए पूछे गए सवालों के जवाब देने होंगे. यह Google Play में मौजूद सभी ऐक्टिव ऐप्लिकेशन के लिए भी ज़रूरी है. बिना कॉन्टेंट रेटिंग वाले ऐप्लिकेशन, Play Store से हटा दिए जाएंगे.
अगर आपने ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट या सुविधाओं में ऐसे बदलाव किए जिनके आधार पर आपको रेटिंग पाने के लिए सूची में दिए गए सवालों के जवाब बदलने पड़ेंगे, तो Play Console में एक बार फिर से सवालों के जवाब दें.
आपके ऐप्लिकेशन में उपलब्ध कॉन्टेंट के आधार पर उसे रेटिंग दी जाती है. इसमें ऐप्लिकेशन की अन्य सुविधाएं और उसके काम करने के तरीकों को शामिल नहीं किया जाता है. जैसे, उपभोक्ता के कानूनी समझौते या विज्ञापन. यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि ऐप्लिकेशन के उपयोगकर्ताओं को उम्र से जुड़ी अन्य ज़रूरी बातों के बारे में जानकारी मिले. जैसे, उम्र के हिसाब से निजता लागू करने की प्रक्रियाएं.
सवालों की सूची के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, सहायता केंद्र पर जाएं. यहां आपको सभी देश/इलाकों में रेटिंग देने वाली अलग-अलग संस्थाओं और रेटिंग पाने के लिए सवालों के जवाब देने के बारे में जानकारी मिलेगी.
रेटिंग से जुड़ी अपील
ध्यान देने वाली मुख्य बातें
| क्या करें | ऐसा न करें |
| सवालों की सूची भरते समय, ईमानदारी के साथ सही जवाब दें. | रेटिंग पाने के लिए सवालों की सूची में, अपने ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट के बारे में गलत जानकारी न दें. |
| जब भी आपके ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट बदलता है, तब सवालों की एक नई सूची भरें. | ऐसे विज्ञापन न दिखाएं जो आपके ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट की तुलना में ज़्यादा मैच्योर लोगों के लिए हों. |
| अगर आपने अपने ऐप्लिकेशन के कॉन्टेंट में बदलाव किया है, तो सवालों की सूची दोबारा भरना न भूलें. |