External Payments Program, Google Play पर मौजूद ऐप्लिकेशन के डेवलपर को यह अनुमति देता है कि वे जापान में रहने वाले उपयोगकर्ताओं को ऐप्लिकेशन में मौजूद डिजिटल सुविधाओं या सेवाओं की खरीदारी के लिए, अपने ऐप्लिकेशन से बाहर रीडायरेक्ट कर सकते हैं. वे बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं. किसी बाहरी बिलिंग सिस्टम का प्रमोशन करने से पहले, डेवलपर को यहां दी गई ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी. साथ ही, उन्हें इस प्रोग्राम में रजिस्टर करना होगा. इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले डेवलपर के ऐप्लिकेशन में किए गए लेन-देन पर, बिलिंग सिस्टम से जुड़ी नीति लागू होगी. साथ ही, उन पर यहां बताए गए सेवा शुल्क लागू होंगे. इनसे हमें Google Play और Android को और बेहतर बनाने में मदद मिलती है.
ज़रूरी शर्तें
इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए ज़रूरी है कि:
- आपके ऐप्लिकेशन:
- मोबाइल या टैबलेट पर इस्तेमाल किए जाने वाले ऐसे ऐप्लिकेशन या गेम हों जो जापान में रहने वाले उपयोगकर्ताओं को बाहरी बिलिंग सिस्टम इस्तेमाल करने की सुविधा देते हों
- सिर्फ़ 13 साल से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं को टारगेट न करते हों
- डेवलपर कारोबार के तौर पर रजिस्टर होना चाहिए.
ज़रूरी शर्तें
इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए, डेवलपर को यहां दी गई शर्तें पूरी करनी होंगी:
- यहां बताए गए तरीके का इस्तेमाल करके, External Payments Program में अपने ऐप्लिकेशन को रजिस्टर किया गया हो और उसके लिए मंज़ूरी ली गई हो.
- बाहरी बिलिंग सिस्टम की सुविधा, जापान में रहने वाले उपयोगकर्ताओं तक सीमित हो.
- यह पक्का किया गया हो कि प्रोग्राम में रजिस्टर किए गए, Google Play पर मौजूद सभी ऐप्लिकेशन Google Play Developer Program की नीतियों का पालन करते हों.
- बाहरी बिलिंग सिस्टम के एपीआई की मदद से, Google Play Billing के साथ-साथ बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक भी उपलब्ध कराए गए हों.
- रजिस्टर किए गए ऐप्लिकेशन, बाहरी बिलिंग सिस्टम और उपयोगकर्ता की पसंद का बिलिंग सिस्टम, दोनों को एक साथ उपलब्ध न कराते हों.
- अगर बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक उपलब्ध कराए जा रहे हैं, तो लागू होने वाले लेन-देन की जानकारी देने और उपयोगकर्ताओं को बाहरी बिलिंग सिस्टम से लिंक करने के लिए, ऐप्लिकेशन में बाहरी बिलिंग सिस्टम के एपीआई इंटिग्रेट किए गए हों. साथ ही, ऐसी सुविधा जोड़ी गई हो जिससे एपीआई को कॉल की जा सके, ताकि Google स्क्रीन पर ज़रूरी जानकारी दिखा सके, माता-पिता के कंट्रोल चालू कर सके, और लेन-देन की रिपोर्ट बनाने में मदद कर सके.
- बाहरी बिलिंग सिस्टम की मदद से लेन-देन करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए, ग्राहक सहायता की सेवा उपलब्ध कराई गई हो. साथ ही, बिना अनुमति वाले लेन-देन की शिकायत करने की सुविधा दी गई हो.
- बाहरी बिलिंग सिस्टम के ज़रिए लेन-देन करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए, रिफ़ंड पाने के तरीके उपलब्ध कराए गए हों. हालांकि, उन मामलों में ऐसा करना ज़रूरी नहीं है जहां खरीदारी पूरी करने से पहले उपयोगकर्ता को यह जानकारी साफ़ तौर पर दी गई थी कि लेन-देन का रिफ़ंड नहीं मिलेगा.
- Google Play के स्टोर पेज पर, ऐप्लिकेशन के बाहर की जाने वाली खरीदारी के बारे में जानकारी न दी गई हो. ऐसा करने से उपयोगकर्ताओं में भ्रम पैदा नहीं होता.
- बाहरी बिलिंग सिस्टम पर ले जाने वाले सभी लिंक, डेस्टिनेशन की ज़रूरी शर्तें पूरी करते हों. इन शर्तों के बारे में नीचे बताया गया है.
- बाहरी बिलिंग सिस्टम के ज़रिए, Google Play पर मौजूद ऐप्लिकेशन से जुड़े लेन-देन के लिए लागू शुल्क Google को चुकाया गया हो. इसके बारे में नीचे दिए गए 'Google Play के सेवा शुल्क' सेक्शन में बताया गया है.
डेस्टिनेशन की ज़रूरी शर्तें
बाहरी बिलिंग सिस्टम वाले सभी डेस्टिनेशन को ये ज़रूरी शर्तें पूरी करनी होंगी:
- बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक, उपयोगकर्ताओं को सिर्फ़ पेमेंट वाले पेज पर रीडायरेक्ट कर सकते हैं. इनसे उपयोगकर्ता, डेवलपर के ऐप्लिकेशन में मौजूद डिजिटल सुविधाएं या सेवाएं खरीद सकते हैं. हालांकि, ऐसा तब किया जा सकता है, जब उपयोगकर्ता ने ऐप्लिकेशन में कोई डिजिटल आइटम चुना हो.
- पेमेंट वाला पेज, डेवलपर की वेबसाइट पर हो और इसे वेब ब्राउज़र या वेबव्यू में दिखाया गया हो. इसके अलावा, यह पेज उपयोगकर्ता के डिवाइस पर पहले से इंस्टॉल किए गए किसी पेमेंट ऐप्लिकेशन पर दिखना चाहिए.
- यह बताना ज़रूरी है कि ऐप्लिकेशन में बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक क्यों दिए गए हैं और ये उपयोगकर्ताओं को किस डेस्टिनेशन पेज पर रीडायरेक्ट करते हैं.
- अगर सुरक्षा या एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करने के तरीके न अपनाए हों, तो ज़रूरी है कि बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक में उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी शामिल न की गई हो. ऐसा उपयोगकर्ता के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है.
- यह ज़रूरी है कि बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक, बताए गए डेस्टिनेशन पेज के बजाय किसी दूसरे पेज पर न ले जाते हों और न ही कोई गलत या धोखाधड़ी वाली जानकारी देते हों.
Google Play पर लिए जाने वाले सेवा शुल्क
हमारे सामान्य सेवा शुल्क की तरह ही, external payments program से जुड़ा शुल्क Google Play की ओर दी जाने वाली वैल्यू को दर्शाता है. इससे हमें Android और Google Play की सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने में मदद मिलती है. अगर कोई उपयोगकर्ता, डेवलपर की वेबसाइट या पेमेंट ऐप्लिकेशन पर जाकर बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक पर क्लिक करने के 24 घंटों के अंदर, डेवलपर के ऐप्लिकेशन में मौजूद डिजिटल सुविधाओं या सेवाओं के लिए कोई लेन-देन करता है, तो उस लेन-देन पर यहां बताए गए शुल्क लागू होंगे. बाहरी बिलिंग सिस्टम से किए गए इन लेन-देन के लिए शुल्क इस तरह से तय किए गए हैं: अपने-आप रिन्यू होने वाली सभी सदस्यताओं पर 10%, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले डेवलपर के सालान रेवेन्यू के पहले 10 लाख डॉलर पर 10%, और ऐप्लिकेशन में मौजूद डिजिटल कॉन्टेंट की अन्य खरीदारी पर 20%.
External Payments Program में अपना ऐप्लिकेशन रजिस्टर करना
External Payments Program में रजिस्टर करने के लिए, आपको ये चरण पूरे करने होंगे:
- इस पेज पर दी गई ज़रूरी शर्तें पढ़ें और देखें कि आपके ऐप्लिकेशन सभी ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं या नहीं.
- जानकारी देने वाला फ़ॉर्म भरें और सेवा की शर्तें स्वीकार करें. साथ ही, Google की सहायता टीम की मदद से इस प्रोग्राम में शामिल होने के सभी ज़रूरी चरण पूरे करें.
- अगर आपको बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक उपलब्ध कराने हैं, तो उपयोगकर्ताओं को ऐप्लिकेशन से बाहर रीडायरेक्ट करके, बाहरी बिलिंग सिस्टम की मदद से ऐप्लिकेशन में उपलब्ध डिजिटल सुविधाएं या सेवाएं खरीदने का विकल्प देने से पहले, अपने ऐप्लिकेशन में बाहरी बिलिंग सिस्टम के एपीआई इंटिग्रेट करें.
- Play Console में जाकर external payments program का इस्तेमाल करने वाले अपने ऐप्लिकेशन रजिस्टर करें. इसके लिए, external payments program पेज (सेटिंग > external payments program) पर जाएं.
- सभी लेन-देन ट्रैक करें. इनमें, मुफ़्त में आज़माने की सुविधा के तहत की गई खरीदारी से जुड़े वे लेन-देन शामिल हैं जिनमें आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ा और जो external payments program के तहत किए गए थे. ऐसा करने से, बाहरी बिलिंग सिस्टम के एपीआई के ज़रिए लेन-देन की जानकारी सबमिट करने में मदद मिलेगी.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या जापान के अलावा अन्य देशों/इलाकों में रहने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए, बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक उपलब्ध कराए जा सकते हैं?यह प्रोग्राम सिर्फ़ जापान में रहने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए है. अगर आपको ईईए या अमेरिका में रहने वाले उपयोगकर्ताओं को अपने ऐप्लिकेशन में बाहरी कॉन्टेंट के लिंक उपलब्ध कराने हैं, तो ईईए में रहने वाले लोगों के लिए external offers program में और अमेरिका में रहने वाले लोगों के लिए external content links program में रजिस्टर करना होगा.
हां, गेम और ऐप्लिकेशन, दोनों के डेवलपर External Payments Program में शामिल होने का आवेदन कर सकते हैं और इस प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं.
नहीं, जापान में रहने वाले उपयोगकर्ताओं को सेवाएं देने वाले डेवलपर के लिए, इस प्रोग्राम में रजिस्टर करना ज़रूरी नहीं है. अगर आपको ऐप्लिकेशन में मौजूद अपनी उन डिजिटल सुविधाओं/सेवाओं का प्रमोशन नहीं करना है जो ऐप्लिकेशन के बाहर से भी खरीदी जा सकती हैं, तो आपको कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत नहीं है. साथ ही, अगर आपको उपयोगकर्ताओं को ऐप्लिकेशन के बाहर मौजूद किसी ऐसे पेमेंट पेज पर रीडायरेक्ट नहीं करना है जहां से वे इन सेवाओं/सुविधाओं को खरीद सकें, तो भी आपको कोई कार्रवाई करने की ज़रूरत नहीं है.
नहीं, ऐप्लिकेशन में बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक उपलब्ध कराने की कोई तय संख्या नहीं है.
हां. External Payments Program में साइन अप कर लेने के बाद, किसी भी समय अपने उन ऐप्लिकेशन को चुना जा सकता है जिन्हें आपको बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक के लिए रजिस्टर करना है. ऐसा करने के लिए, आपको Play Console का इस्तेमाल करना होगा.
Play Console की सेटिंग पर जाकर, external payments program में ऐप्लिकेशन पैकेज के रजिस्ट्रेशन से जुड़े बदलाव किए जा सकते हैं. देश की जानकारी में किया गया कोई भी बदलाव तुरंत लागू हो जाएगा. इसमें सेवा शुल्क में किए गए बदलाव भी शामिल हैं.
बाहरी बिलिंग सिस्टम के एपीआई इस्तेमाल करने के लिए, Google Play के बिलिंग सिस्टम के साथ-साथ मौजूदा इंटिग्रेशन को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. बाहरी बिलिंग सिस्टम के एपीआई, हमारी Google Play Billing Library और Google Play Developer API के डिज़ाइन पैटर्न और सिद्धांतों के मुताबिक बनाए गए हैं. इसका मतलब है कि ये आपके मौजूदा डिज़ाइन के साथ काम करेंगे और आपकी टीमों के लिए इन्हें समझना भी आसान होगा. डेवलपर के लिए उपलब्ध इंटिग्रेशन गाइड में, बाहरी लिंक के एपीआई इस्तेमाल करने से जुड़े दिशा-निर्देश और संसाधन दिए गए हैं. हम चाहते हैं कि डेवलपर इन एपीआई और अतिरिक्त संसाधनों के बारे में अपने सुझाव, राय भेजें या शिकायत करें. इनसे हमें मदद मिलेगी.
अगर आपको बाहरी बिलिंग सिस्टम के एपीआई के बारे में कोई सवाल पूछना है या सुझाव/राय देनी है या शिकायत करनी है, तो कृपया हमसे यहां संपर्क करें.
अगर कोई ऐप्लिकेशन, डेवलपर की उन डिजिटल सुविधाओं या सेवाओं का प्रमोशन करता है जो ऐप्लिकेशन के बाहर से भी खरीदी जा सकती हैं, लेकिन बाहरी बिलिंग सिस्टम के लिंक उपलब्ध नहीं कराता है, तो क्या डेवलपर को बाहरी बिलिंग सिस्टम के एपीआई इंटिग्रेट करने होंगे?