वीडियो कैंपेन के बारे में जानकारी

वीडियो कैंपेन की मदद से वीडियो विज्ञापनों को, YouTube और Google वीडियो पार्टनर पर चल रही वेबसाइटों और ऐप्लिकेशन पर दिखाने की सुविधा मिलती है. इस लेख में वीडियो कैंपेन के फ़ायदों के बारे में जानकारी दी गई है. साथ ही, यह भी बताया गया है कि इनका इस्तेमाल करके अपने कारोबार के लक्ष्यों को कैसे हासिल किया जा सकता है.

इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है


फ़ायदे

  • अपने लक्ष्यों तक पहुंचे: वीडियो कैंपेन बनाकर बिक्री और वेबसाइट पर ट्रैफ़िक बढ़ाने के साथ-साथ अपने कारोबार के लिए जागरूकता भी बढ़ाई जा सकती है. इसके अलावा, इससे और भी बहुत कुछ करना मुमकिन है.

  • टारगेट ऑडियंस तक पहुंचे: विषयों, कीवर्ड, डेमोग्राफ़िक्स (उम्र, लिंग, आय, शिक्षा वगैरह) को टारगेट करके YouTube पर टारगेट ऑडियंस तक पहुंचा जा सकता है. साथ ही, इनका इस्तेमाल करके Google वीडियो पार्टनर की मदद से भी टारगेट ऑडियंस तक पहुंचा जा सकता है.

  • अपनी सफलता का आकलन कर सकते हैं: आप पता कर सकते हैं कि आप टारगेट ऑडियंस तक पहुंच रहे हैं या नहीं. साथ ही, व्यू, लागत, और बजट की जानकारी ट्रैक करने के लिए Google Ads खाता देख सकते हैं.

अहम जानकारी: अपने लक्ष्यों तक पहुंचने का सबसे अच्छा रास्ता खोजने के लिए, अलग-अलग तरह के कैंपेन के साथ वीडियो कैंपेन टाइप की तुलना करें.

यह सुविधा कैसे काम करती है

सभी वीडियो विज्ञापन फ़ॉर्मैट की इमेज

अपने ग्राहकों को अलग-अलग तरीके से YouTube पर जोड़े रखने के लिए, Google वीडियो पार्टनर और कई तरह के विज्ञापन फ़ॉर्मैट की मदद से ध्यान खींचने वाले वीडियो कैंपेन बनाए जा सकते हैं.

  • स्किप किए जा सकने वाले इन-स्ट्रीम विज्ञापन, दूसरे वीडियो से पहले, उनके बीच में या उनके बाद चलते हैं. विज्ञापन के 5 सेकंड तक चलने के बाद, ग्राहकों को यह विकल्प दिया जाता है कि वह उस विज्ञापन को स्किप करके आगे बढ़ सकता है.
  • छोड़े न जा सकने वाले इन-स्ट्रीम विज्ञापन इस तरह से डिज़ाइन किए जाते हैं कि आप ग्राहकों तक अपनी पूरी बात पहुंचा सकें. ये विज्ञापन 15 सेकंड या इससे कम अवधि के होते हैं.
  • बंपर विज्ञापन, छोटे वीडियो विज्ञापन फ़ॉर्मैट होते हैं. इनकी मदद से छोटे और याद रखे जाने वाले मैसेज का इस्तेमाल करके, बड़े पैमाने पर अपने ग्राहकों तक पहुंचा जा सकता है. साथ ही, अपने ब्रैंड के लिए जागरूकता बढ़ाई जा सकती है. बंपर विज्ञापन सिर्फ़ छह सेकंड या इससे कम अवधि के होते हैं और ग्राहक इसे स्किप नहीं कर सकते.
  • इन-फ़ीड वीडियो विज्ञापन, सिर्फ़ YouTube पर दिखते हैं. ये विज्ञापन उन जगहों पर लोगों को दिखते हैं जहां वे कॉन्टेंट खोज रहे होते हैं. कॉन्टेंट के पब्लिशर, विज्ञापन के लिए अलग-अलग साइज़ और फ़ॉर्मैट का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए, कोई भी विज्ञापन हर जगह एक जैसा नहीं दिखेगा. जब कोई व्यूअर आपके विज्ञापन के थंबनेल पर क्लिक करता है, तो यह वीडियो उसके YouTube वॉच पेज या चैनल पेज पर दिखेगा.
  • मास्टहेड विज्ञापन की मदद से, अपने ब्रैंड, प्रॉडक्ट या सेवा को नेटिव वीडियो विज्ञापन फ़ॉर्मैट में दिखाने की सुविधा मिलती है. यह फ़ॉर्मैट सभी डिवाइसों पर YouTube के होम फ़ीड में दिखता है. इनका इस्तेमाल, ज़्यादा लोगों तक पहुंचने या जागरूकता बढ़ाने के लिए करें. साथ ही, नीलामी पर भरोसा करने के बजाय, पहले से खरीदारी की योजना बनाएं या YouTube के होम फ़ीड पर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को अपने प्रॉडक्ट दिखाएं. YouTube सीपीएम मास्टहेड कैंपेन बनाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
  • YouTube Shorts में दिखने वाले विज्ञापन, स्किप किए जा सकने वाले वीडियो या इमेज वाले विज्ञापन होते हैं. ये विज्ञापन, YouTube Shorts फ़ीड में दिखते हैं. ये विज्ञापन, YouTube पर वीडियो देखने के सामान्य अनुभव में दिखने वाले विज्ञापनों की तरह ही काम करते हैं. हालांकि, इन्हें Shorts के क्विक और दिलचस्प फ़ॉर्मैट के लिए डिज़ाइन किया गया है. YouTube Shorts में दिखने वाले विज्ञापन, बेहतर यूज़र ऐक्टिविटी के लिए, मोबाइल के लिए सही अनुभव में दिलचस्पी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को दिखाए जाते हैं. YouTube पर Shorts वीडियो बनाने वाले टूल का इस्तेमाल करके, आसानी से 60 सेकंड तक के अवधि वाले वीडियो विज्ञापन बनाए जा सकते हैं.

ध्यान दें: स्किप न किए जा सकने वाले कुछ इन-स्ट्रीम विज्ञापन और बंपर विज्ञापन YouTube TV पर भी दिख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी शर्तों को पूरा करना होगा. YouTube TV पर दिखने वाले विज्ञापनों के बारे में ज़्यादा जानें.

वीडियो कैंपेन कब इस्तेमाल करने चाहिए

  • जब आपको YouTube और दूसरी जगहों पर वीडियो विज्ञापनों का इस्तेमाल करना हो.

  • यह सुझाव Google Ads पर विज्ञापन देने वालों सभी लोगों को दिया जाता है, चाहे वे नए पेशेवर हों या ज़्यादा अनुभवी.

वीडियो विज्ञापन दिखाने की प्रोसेस थोड़ी मुश्किल लग सकती है. हालांकि, यही इन कैंपेन की खासियत है: ऐसे कैंपेन को आसानी से सेट अप और मैनेज किया जा सकता है. अपने YouTube खाते के वीडियो का इस्तेमाल करने के साथ-साथ, दूसरे Google Ads कैंपेन की तरह ही वीडियो विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस देखी जा सकती है. साथ ही, अपनी टारगेटिंग में बदलाव करना भी मुमकिन है.

उदाहरण

आपने अभी-अभी एक रेस्टोरेंट खोला है और आपको यह मैसेज अपने संभावित ग्राहकों तक पहुंचाना है.

वीडियो कैंपेन की मदद से, खाने से जुड़ी वेबसाइटों पर जाने वाले लोगों तक पहुंचा जा सकता है. जैसे- खास पकवानों के बारे में जानकारी देने वाले ब्लॉग या रेस्टोरेंट की समीक्षाएं देने वाली वेबसाइटें. आपका रेस्टोरेंट जिस तरह का खाना परोसता है, उससे जुड़े YouTube वीडियो देखने वाले लोगों तक भी पहुंचना संभव है.

इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
3166767452617408732
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false