विज्ञापन नीतियां

Google की विज्ञापन नीतियों को इस तरह से बनाया गया है कि हमारे उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और बेहतर अनुभव मिले और सभी लागू कानूनों का पालन भी हो. इसका मतलब है कि हमारी नीतियों के तहत ऐसा कॉन्टेंट इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है जिससे उपयोगकर्ताओं और पूरे विज्ञापन नेटवर्क को नुकसान पहुंच सकता है.

इन नीतियों में चार खास बातें शामिल हैं:

  • पाबंदी वाला कॉन्टेंट: ऐसा कॉन्टेंट जिसके विज्ञापन कभी नहीं दिखाए जा सकते. जैसे, नकली सामान, खतरनाक सामान या साफ़ तौर पर सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाला कॉन्टेंट.
  • पाबंदी वाली गतिविधियां: ऐसी गतिविधियां जिनकी विज्ञापनों में अनुमति नहीं है. जैसे, अपने बारे में या अपने प्रॉडक्ट या सेवाओं की जानकारी को गलत तरीके से पेश करना.
  • प्रतिबंधित कॉन्टेंट: ऐसा कॉन्टेंट जिसके विज्ञापन सीमित तौर पर और कुछ शर्तों के साथ ही दिखाए जा सकते हैं. जैसे, शराब के विज्ञापन, जुए के विज्ञापन, और हेल्थकेयर से जुड़े प्रॉडक्ट के विज्ञापन.
  • एडिटोरियल और तकनीकी स्टैंडर्ड: विज्ञापनों और लैंडिंग पेजों के लिए क्वालिटी स्टैंडर्ड से यह पक्का होता है कि इन पर मौजूद जानकारी साफ़ शब्दों में दी गई हो, पेशेवर, और काम की हो.

हम Google के एआई की मदद से और मैन्युअल तौर पर जांच करके पता करते हैं कि विज्ञापन इन नीतियों के मुताबिक हैं या नहीं. नीति के उल्लंघन को ठीक करने के तरीके (एनफ़ोर्समेंट) वाली हमारी टेक्नोलॉजी इस तरह काम करती है कि Google का एआई, मैन्युअल तौर पर की गई जांच से जुड़े फ़ैसलों को ध्यान में रखकर हमारी मदद कर सके. इससे उपयोगकर्ताओं और विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिलती है. हालांकि, अगर मामले ज़्यादा जटिल, गंभीर या पेचीदा हों, तो आकलन और समीक्षा की ज़िम्मेदारी खास तौर पर प्रशिक्षित किए गए विशेषज्ञों को ही सौंपी जाती है.

इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
Achieve your advertising goals today!

Attend our Performance Max Masterclass, a livestream workshop session bringing together industry and Google ads PMax experts.

Register now

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
17019321668561287406
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false