फ़ाइनल यूआरएल, आपकी वेबसाइट के उस वेबपेज का यूआरएल पता होता है जिस पर लोग आपके विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद पहुंचते हैं. इसे "लैंडिंग पेज" भी कहा जाता है.
- हर विज्ञापन के लिए, एक फ़ाइनल यूआरएल तय किया जाता है. इससे, वह लैंडिंग पेज तय होता है जिस पर लोग आपके विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद पहुंचते हैं.
- सर्च विज्ञापन बनाने या उसमें बदलाव करने के लिए, रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापनों (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापनों) के बारे में ज़्यादा जानें.
- डिसप्ले विज्ञापन बनाने या उसमें बदलाव करने के लिए, रिस्पॉन्सिव डिसप्ले विज्ञापनों के बारे में ज़्यादा जानें.
- Google की नीति के मुताबिक, आपके लैंडिंग पेज और विज्ञापन में शामिल यूआरएल या आपके विज्ञापन में दिखाए गए वेबपेज का डोमेन एक ही होना चाहिए.
- अगर आपकी वेबसाइट पर मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए अलग से लैंडिंग पेज हैं (जैसे एएमपी पेज), तो उन्हें मोबाइल के लिए फ़ाइनल यूआरएल फ़ील्ड में डालें. यह फ़ील्ड "विज्ञापन यूआरएल के विकल्प" सेक्शन में दिखता है.
- अगर आप ट्रैकिंग जानकारी का इस्तेमाल करते हैं, तो ट्रैकिंग टेम्प्लेट फ़ील्ड जोड़ें. अपने फ़ाइनल यूआरएल में क्रॉस-डोमेन रीडायरेक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
- फ़ाइनल यूआरएल सफ़िक्स फ़ील्ड, आपको जानकारी ट्रैक करने के लिए पैरामीटर डालने देता है जो लैंडिंग पेज यूआरएल के आखिर में जोड़ा जाता है.
