अस्वीकार किया गया विज्ञापन नहीं दिखाया जाएगा, क्योंकि वह Google Ads की नीतियों का उल्लंघन करता है.
"स्टेटस" कॉलम पर कर्सर घुमाकर, यह पता लगाया जा सकता है कि किसी विज्ञापन को अस्वीकार क्यों किया गया है. यहां आपको उस नीति के उल्लंघन की जानकारी दिखेगी जिसकी वजह से आपके विज्ञापन पर असर पड़ा है. विज्ञापन से जुड़ी समस्या को हल करने का तरीका जानने के लिए, अस्वीकार किए जाने की वजह के नीचे, “नीति पढ़ें” पर क्लिक करें.
अगर आपको लगता है कि हमसे कोई गलती हुई है या आपने हमारी नीतियों के मुताबिक विज्ञापन में बदलाव कर लिया है, तो यहां दिए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, विज्ञापन अस्वीकार किए जाने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करें. अपील सबमिट करने के बाद, उसकी समीक्षा की जाएगी. अपील का स्टेटस देखने के लिए, अपने Google Ads खाते में पॉलिसी मैनेजर पर जाएं. अगर समीक्षा में यह पता चलता है कि विज्ञापन हमारी नीतियों के मुताबिक है, तो उसका स्टेटस "मंज़ूरी दी गई" हो सकता है.