- बड़े किए गए टेक्स्ट विज्ञापनों में 30 जून, 2022 से, बदलाव नहीं किए जा सकेंगे. इसके अलावा, बड़े किए गए नए टेक्स्ट विज्ञापन बनाए भी नहीं जा सकेंगे.
- हालांकि, बड़े किए गए टेक्स्ट विज्ञापन दिखते रहेंगे. साथ ही, आपको उनकी परफ़ॉर्मेंस की रिपोर्ट आगे भी दिखती रहेंगी.
- आपके पास अब भी अपने बड़े किए गए टेक्स्ट विज्ञापनों को रोकने और फिर से शुरू करने के विकल्प होंगे. साथ ही, ज़रूरत पड़ने पर उन्हें हटाया भी जा सकेगा.
- हम आपको रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन) इस्तेमाल करने का सुझाव देते हैं.
- बड़े किए गए टेक्स्ट विज्ञापनों से जुड़े इस बदलाव के बारे में ज़्यादा जानें
- तीसरी हेडलाइन जोड़ें
- दूसरा विवरण जोड़ें
- हर विवरण के लिए अधिकतम 90 वर्णों का इस्तेमाल करें
Search Network पर मौजूद टेक्स्ट विज्ञापन, Google पर खोज के नतीजों के ऊपर और नीचे दिखते हैं. इससे, जब खरीदार आपके प्रॉडक्ट या सेवाओं को खोजते हैं, तब आप उन तक पहुंच पाते हैं. इनके तीन मुख्य हिस्से होते हैं: डिसप्ले यूआरएल, हेडलाइन टेक्स्ट, और जानकारी वाला टेक्स्ट.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- टेक्स्ट विज्ञापनों के फ़ायदे
- टेक्स्ट विज्ञापनों का इस्तेमाल कब करना चाहिए
- टेक्स्ट विज्ञापनों के लिए ज़रूरी शर्तें
टेक्स्ट विज्ञापनों के फ़ायदे
टेक्स्ट विज्ञापनों में, ग्राहकों को अपना मैसेज पहुंचाने के लिए काफ़ी जगह होती है. ज़्यादा से ज़्यादा तीन हेडलाइन और 90 वर्णों वाले दो ब्यौरों का इस्तेमाल करके, अपने प्रॉडक्ट या सेवा के बारे में खास जानकारी हाइलाइट की जा सकती है. साथ ही, असरदार कॉल-टू-ऐक्शन शामिल किया जा सकता है. जैसे, “अभी खरीदें” या “तुरंत ऑनलाइन कोटेशन पाएं”.
इसके अलावा, टेक्स्ट विज्ञापनों को अपनी ज़रूरत के हिसाब से काफ़ी हद तक कस्टमाइज़ किया जा सकता है. हर व्यक्ति के हिसाब से विज्ञापन को कस्टमाइज़ करने के लिए, डाइनैमिक टेक्स्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, विज्ञापन की ऐसेट जोड़कर, कारोबार की ज़्यादा जानकारी दी जा सकती है. जैसे, कारोबार की जगह, फ़ोन नंबर या वेबसाइट के डीप लिंक.
टेक्स्ट विज्ञापनों का इस्तेमाल कब करना चाहिए
जब आपको Google के खोज नतीजों के पेज पर अपने प्रॉडक्ट या सेवाओं का प्रमोशन करना हो, तब टेक्स्ट विज्ञापनों का इस्तेमाल करें. ज़्यादातर लोग सबसे पहले हेडलाइन देखते हैं. इसलिए, ये विज्ञापन तब ज़्यादा असरदार होते हैं, जब इनमें ऐसे शब्द शामिल किए जाते हैं जो आपके संभावित ग्राहकों की खोज से काफ़ी मिलते-जुलते हों.
टेक्स्ट विज्ञापन का उदाहरण:
विज्ञापन · https://www.example.com/insurance
व्यापक बीमा | सीमित बजट में अपनी सुरक्षा करें | आज ही अपना कोटेशन मुफ़्त में पाएं
सस्ता और भरोसेमंद इंश्योरेंस पाएं. सभी ऑनलाइन कोटेशन पर 10% की छूट. बस कुछ ही सेकंड में आसानी से बीमा योजनाओं की तुलना करें.
टेक्स्ट विज्ञापनों के लिए ज़रूरी शर्तें
30 जून, 2022 से, ज़्यादा टेक्स्ट वाले विज्ञापन न तो बनाए जा सकेंगे और न ही उनमें बदलाव किए जा सकेंगे. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को रिस्पॉन्सिव सर्च विज्ञापन (सर्च क्वेरी के हिसाब से ढल जाने वाले विज्ञापन) इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है.
हेडलाइन
लोगों का सबसे ज़्यादा ध्यान आपके हेडलाइन टेक्स्ट पर होता है, इसलिए ऐसे शब्दों को शामिल करने पर विचार करें जिसे लोगों ने अपनी Google खोज में डाला हो. आपके टेक्स्ट विज्ञापन में तीन हेडलाइन होती हैं. अपने प्रॉडक्ट या सेवा का प्रमोशन करने के लिए हर हेडलाइन में 30 वर्ण डाले जा सकते हैं. हेडलाइन एक वर्टिकल पाइप "|" से अलग-अलग की जाती हैं और आपके विज्ञापन को देखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डिवाइस के आधार पर, वे अलग-अलग तरीके से दिख सकती हैं.
डिसप्ले यूआरएल
डिसप्ले यूआरएल आपकी वेबसाइट का पता दिखाता है. विज्ञापन में शामिल यह डिसप्ले यूआरएल, आपके फ़ाइनल यूआरएल के डोमेन और वैकल्पिक ”पाथ” फ़ील्ड के टेक्स्ट से बना होता है. ये फ़ील्ड आपके विज्ञापन को देखने वाले लोगों की मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि लोगों को इसकी बेहतर जानकारी मिल सके कि उस पर क्लिक करने से वे किस पेज पर पहुंचेंगे. यह ज़रूरी नहीं है कि आपके पाथ टेक्स्ट, आपके विज्ञापन में शामिल यूआरएल की भाषा से सटीक रूप से मेल खाएं.
ब्यौरा
अपने प्रॉडक्ट या सेवा की जानकारी को हाइलाइट करने के लिए ब्यौरा फ़ील्ड का इस्तेमाल करें. “कॉल टू ऐक्शन” शामिल करना बेहतर आइडिया है—इसका मतलब ऐसी कार्रवाई से है जिसे आपको अपने ग्राहक से करवाना है अगर आपकी ऑनलाइन जूते की दुकान है, तो ब्यौरे में “अभी खरीदें” या “अभी जूते खरीदें” शामिल किया जा सकता है. अगर कोई सेवा ऑफ़र की जाती है, तो हो सकता है कि आप “तुरंत ऑनलाइन कोटेशन पाएं” या “कीमत देखें.” जैसा कुछ जोड़ना चाहें.
लंबाई की सीमाएं
| फ़ील्ड | अधिकतम लंबाई |
|---|---|
| हेडलाइन 1 | 30 वर्ण |
| हेडलाइन 2 | 30 वर्ण |
| शीर्षक 3 | 30 वर्ण |
| विवरण 1 | 90 वर्ण |
| विवरण 2 | 90 वर्ण |
| पाथ (2) | हर पाथ में 15 वर्ण |
भाषा और वर्ण से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
सभी भाषाओं के लिए, लंबाई की सीमाएं एक जैसी होती हैं. कोरियन, जैपनीज़ या चाइनीज़ जैसे डबल-विड्थ के वर्णों वाली भाषाओं के लिए, हर वर्ण को एक की जगह दो वर्णों के तौर पर गिना जाता है. टाइल्ड, उमलॉट, और सेडिलाज़ सहित ज़्यादातर गैर-अंग्रेज़ी वर्ण, डिसप्ले यूआरएल और आपके विज्ञापनों में सही ढंग से दिखेंगे.
क्वालिटी के लिए ज़रूरी शर्तें
Google पर दिखने वाले विज्ञापनों को क्वालिटी के हिसाब से सभी ज़रूरी शर्तों को पूरा करना होगा, ताकि अच्छी क्वालिटी वाला विज्ञापन कॉन्टेंट दिख सके. कुछ मामलों में, हो सकता है कि खराब क्वालिटी वाले विज्ञापन बिलकुल ही न दिखाए जाएं, भले ही वे ज़्यादा बिड वाले विज्ञापन क्यों न हों. विज्ञापन की झलक और विश्लेषण टूल के बारे में ज़्यादा जानें.
खोज नतीजों में विज्ञापन न दिखने की वजह
हो सकता है कि खोज के सभी नतीजों में विज्ञापन न दिखें, यहां तक कि उन क्वेरी के लिए भी नहीं जिन पर विज्ञापन देने वाले बोली लगा रहे हैं. ऐसा अक्सर हो सकता है कि आपको किसी पेज पर कोई विज्ञापन न दिखे, फिर चाहे विज्ञापन देने वाले उन खोज के लिए शब्दों पर ही बोली क्यों न लगा रहे हों जिनसे वे नतीजे मिले.
Google पर दिखने वाले विज्ञापनों को क्वालिटी के हिसाब से सभी ज़रूरी शर्तों को पूरा करना होगा, ताकि खोज के नतीजों में अच्छी क्वालिटी वाला विज्ञापन कॉन्टेंट दिख सके. कुछ मामलों में, हो सकता है कि खराब क्वालिटी वाले विज्ञापन बिल्कुल ही न दिखाए जाएं, भले ही वे ज़्यादा बोलियों वाले विज्ञापन क्यों न हों. विज्ञापन की क्वालिटी के बारे में ज़्यादा जानें.