सर्च कैंपेन के लिए, ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग को 27 मई, 2025 से एआई मैक्स पर अपग्रेड किया जाएगा. सर्च कैंपेन के लिए एआई मैक्स के बारे में ज़्यादा जानें.
- अगर आपने ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग का इस्तेमाल पहले कभी नहीं किया है, तो ब्रैंड सेटिंग पैनल को ऐक्सेस करने के लिए, कैंपेन लेवल पर AI Max को चालू करें.
- अगर ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग का इस्तेमाल पहले से किया जा रहा है, तो आपको Google Ads कैंपेन की सेटिंग में एक बैनर दिखेगा. उसमें AI Max पर अपग्रेड करने के लिए प्रॉम्प्ट मिलेगा. इनमें से कोई भी विकल्प चुना जा सकता है:
- कुछ न करें: AI Max का इस्तेमाल न करने पर, ब्रैंड की मौजूदा सेटिंग पहले की तरह काम करती रहेगी. साथ ही, आपके पास मौजूदा सूचियों से ब्रैंड को हटाने या उनमें नए ब्रैंड जोड़ने का विकल्प होगा. ब्रैंड की कोई नई सूची जोड़ने के लिए, आपको कैंपेन में एआई मैक्स को चालू करना होगा
- एआई मैक्स पर अपग्रेड करें: ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग, एआई मैक्स पैनल में ट्रांसफ़र हो जाएंगी और पहले की तरह काम करती रहेंगी. आपके पास कैंपेन के लिए ब्रैंड की सूचियां जोड़ने या हटाने का विकल्प होगा.
इस बदलाव से, परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
ब्रैंड बाहर रखने की सेटिंग लागू करने से, आपका कैंपेन, चुने गए ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी के नतीजों में आपके विज्ञापन नहीं दिखाएगा. परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन में ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग, सिर्फ़ Search Network, Shopping, और YouTube Search इन्वेंट्री पर लागू होती हैं. हालांकि, आपके पास यह विकल्प भी होता है कि आप शामिल नहीं किए गए ब्रैंड के लिए की जाने वाली खोजों में अपने शॉपिंग विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति दें.
इस लेख में, ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग के साथ नया परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन या सर्च कैंपेन बनाने और मौजूदा कैंपेन में इस सेटिंग को लागू करने का तरीका बताया गया है. साथ ही, ब्रैंड को मैनेज करने, उन्हें बाहर रखने और शामिल करने की सेटिंग वगैरह से जुड़े अन्य संसाधन भी दिए गए हैं. सर्च और परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन के लिए, ब्रैंड सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
निर्देश
ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग के साथ एक नया परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन बनाना
- अपने Google Ads खाते में, बाईं ओर मौजूद नेविगेशन मेन्यू में जाकर, बनाएं आइकॉन
पर क्लिक करें.
- कैंपेन पर क्लिक करें.
- कोई नया परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन बनाएं. "कैंपेन सेटिंग" सेक्शन में जाकर,
ज़्यादा सेटिंग पर क्लिक करें.
- ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग पर क्लिक करें.
- दिए गए टेक्स्ट बॉक्स पर क्लिक करें. आपको ब्रैंड की मौजूदा सूचियां दिखेंगी. ब्रैंड की वे सूचियां चुनें जिनका इस्तेमाल आपको अपने कैंपेन के लिए करना है.
- ध्यान दें: + नई ब्रैंड सूची पर क्लिक करके ब्रैंड की एक नई सूची भी बनाई जा सकती है और उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अगर आपको शामिल नहीं किए गए ब्रैंड के लिए की गई खोजों में अपने शॉपिंग विज्ञापनों को दिखाना जारी रखना है, तो "शामिल नहीं किए गए ब्रैंड के लिए की गई खोजों में शॉपिंग विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें" चेकबॉक्स पर क्लिक करें.
- कैंपेन बनाने के बाकी चरणों को पूरा करें.
किसी मौजूदा परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन में ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग लागू करना
- Google Ads खाते में, कैंपेन आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेक्शन मेन्यू में, कैंपेन ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
- कैंपेन पर क्लिक करें.
- "कैंपेन" पेज की हेडिंग के नीचे मौजूद, सेटिंग टैब पर क्लिक करें.
- वह कैंपेन चुनें जिसके लिए आपको ब्रैंड की सूची इस्तेमाल करनी है.
- "सेटिंग" पेज पर, नीचे की ओर स्क्रोल करके अन्य सेटिंग पर क्लिक करें.
- ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग पर क्लिक करें.
- दिए गए टेक्स्ट बॉक्स पर क्लिक करें. आपको ब्रैंड की मौजूदा सूचियां दिखेंगी. ब्रैंड की वे सूचियां चुनें जिनका इस्तेमाल आपको अपने कैंपेन के लिए करना है.
- ध्यान दें: + नई ब्रैंड सूची पर क्लिक करके ब्रैंड की एक नई सूची भी बनाई जा सकती है और उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
- अगर आपको शामिल नहीं किए गए ब्रैंड के लिए की गई खोजों में अपने शॉपिंग विज्ञापनों को दिखाना जारी रखना है, तो "शामिल नहीं किए गए ब्रैंड के लिए की गई खोजों में शॉपिंग विज्ञापन दिखाने की अनुमति दें" चेकबॉक्स पर क्लिक करें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग के साथ एक नया सर्च कैंपेन बनाना
- अपने Google Ads खाते में, बाईं ओर मौजूद नेविगेशन मेन्यू में जाकर, बनाएं आइकॉन
पर क्लिक करें.
- कैंपेन पर क्लिक करें.
- कोई नया सर्च कैंपेन बनाएं. "कैंपेन सेटिंग" सेक्शन में जाकर,
ज़्यादा सेटिंग पर क्लिक करें.
- ध्यान दें: 27 मई, 2025 से होने वाले अपडेट के तहत, ब्रैंड सेटिंग वाले इस सेक्शन को एआई मैक्स की सेटिंग वाले पैनल में ट्रांसफ़र कर दिया जाएगा.
- ब्रैंड पर क्लिक करें.
- "ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग" सेक्शन में दिए गए टेक्स्ट बॉक्स पर क्लिक करें. आपको ब्रैंड की मौजूदा सूचियां दिखेंगी. ब्रैंड की वे सूचियां चुनें जिनका इस्तेमाल आपको अपने कैंपेन के लिए करना है.
- ध्यान दें: + नई ब्रैंड सूची पर क्लिक करके ब्रैंड की एक नई सूची भी बनाई जा सकती है और उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
- कैंपेन बनाने के बाकी चरणों को पूरा करें.
किसी मौजूदा सर्च कैंपेन में ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग लागू करना
- Google Ads खाते में, कैंपेन आइकॉन
पर क्लिक करें.
- सेक्शन मेन्यू में, कैंपेन ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
- कैंपेन पर क्लिक करें.
- "कैंपेन" पेज की हेडिंग के नीचे मौजूद, सेटिंग टैब पर क्लिक करें.
- वह कैंपेन चुनें जिसके लिए आपको ब्रैंड की सूची इस्तेमाल करनी है.
- "सेटिंग" पेज पर, नीचे स्क्रोल करके अन्य सेटिंग पर क्लिक करें.
- ध्यान दें: 27 मई, 2025 से होने वाले अपडेट के तहत, ब्रैंड सेटिंग वाले इस सेक्शन को एआई मैक्स की सेटिंग वाले पैनल में ट्रांसफ़र कर दिया जाएगा.
- ब्रैंड पर क्लिक करें.
- "ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग" सेक्शन में दिए गए टेक्स्ट बॉक्स पर क्लिक करें. आपको ब्रैंड की मौजूदा सूचियां दिखेंगी. ब्रैंड की वे सूचियां चुनें जिनका इस्तेमाल आपको अपने कैंपेन के लिए करना है.
- ध्यान दें: + नई ब्रैंड सूची पर क्लिक करके ब्रैंड की एक नई सूची भी बनाई जा सकती है और उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
- सेव करें पर क्लिक करें.
ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग को कई मौजूदा कैंपेन में एक साथ जोड़ना
- कैंपेन मेन्यू
में, कैंपेन पर जाएं.
- "कैंपेन" पेज की हेडिंग के नीचे मौजूद, सेटिंग टैब पर क्लिक करें.
- उन कैंपेन के चेकबॉक्स पर क्लिक करें जिनके लिए आपको ब्रैंड की सूची का इस्तेमाल करना है.
- ध्यान दें: अगर आपको ब्रैंड की सूची को अपने सभी कैंपेन में इस्तेमाल करना है, तो सभी कैंपेन चुनने के लिए, "कैंपेन" कॉलम हेडर के चेकबॉक्स पर क्लिक करें.
- बदलाव करें पर क्लिक करें.
- ब्रैंड बदलें पर क्लिक करें. इसके बाद, ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग चुनें.
- "ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग जोड़ें" चेकबॉक्स पर क्लिक करें.
- दिए गए टेक्स्ट बॉक्स पर क्लिक करें. आपको ब्रैंड की मौजूदा सूचियां दिखेंगी. ब्रैंड की वे सूचियां चुनें जिनका इस्तेमाल आपको अपने कैंपेन के लिए करना है.
- ध्यान दें: + नई ब्रैंड सूची पर क्लिक करके ब्रैंड की एक नई सूची भी बनाई जा सकती है और उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
- परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन में आपके पास यह चुनने का विकल्प होता है कि ब्रैंड को बाहर रखने की सेटिंग लागू किए जाने बाद भी आपके शॉपिंग विज्ञापन, सूची में शामिल किस ब्रैंड के नाम वाली क्वेरी के नतीजों में दिखें और किसमें न दिखें. इसके लिए, "परफ़ॉर्मेंस मैक्स कैंपेन के लिए शॉपिंग विज्ञापनों की सेटिंग में बदलाव करें" चेकबॉक्स पर क्लिक करें.
- अगर आपको अपने चुने गए कैंपेन से, शामिल नहीं किए गए ब्रैंड से जुड़ी खोजों में शॉपिंग विज्ञापनों को दिखाना है, तो शॉपिंग विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति दें को चुनें.
- अगर आपको अपने चुने गए कैंपेन से, शामिल नहीं किए गए ब्रैंड से जुड़ी खोजों में शॉपिंग विज्ञापन नहीं दिखाने हैं, तो शॉपिंग विज्ञापनों को दिखाने की अनुमति न दें को चुनें.
- बदलावों की खास जानकारी देखने के लिए, झलक देखें पर क्लिक करें.
- लागू करें पर क्लिक करें.