बिलिंग और पेमेंट की समस्याओं की वजह से खातों का निलंबन

Google के सहायता केंद्र में दिए गए लेख, कई भाषाओं में अनुवाद किए गए हैं. हालांकि, अनुवाद की वजह से नीतियों के कॉन्टेंट में कोई बदलाव नहीं होता. नीतियों को लागू करने के लिए, आधिकारिक भाषा के तौर पर हम अंग्रेज़ी का इस्तेमाल करते हैं. इस लेख को किसी दूसरी भाषा में देखने के लिए, पेज के सबसे नीचे मौजूद भाषा के ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें.

 

Note: The “Advertiser verification” page is now “Account” and can be found under Admin > Policy > Account.

 

बिलिंग और पेमेंट से जुड़ी इन समस्याओं की वजह से आपका खाता निलंबित किया जा सकता है:

  • बकाया बैलेंस या भविष्य के पेमेंट को लेकर आशंकाएं: अगर आपके खाते में कोई पेमेंट बकाया है या फिर आपके पेमेंट के तरीके में आने वाली समस्याओं या पेमेंट अस्वीकार होने की वजह से हमें ऐसा लगता है कि भविष्य में पेमेंट को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, तो आपका खाता निलंबित किया जा सकता है.
  • पेमेंट से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि: अगर हमें आपके खाते में पेमेंट से जुड़ी संदिग्ध या बिना अनुमति वाली गतिविधि का पता चलता है, तो हम खाते के लिए खर्च की सीमा तय कर सकते हैं या खाता निलंबित कर सकते हैं. पेमेंट से जुड़ी संदिग्ध गतिविधि से बचने के सबसे सही तरीकों के बारे में ज़्यादा जानें. साथ ही, यह जानें कि अपील में किन बातों को शामिल करना चाहिए.
  • चार्जबैक का अनुरोध करना: अगर बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी से उस रकम को वापस करने का अनुरोध किया जाता है जो आपने Google Ads के वाजिब इस्तेमाल और खर्च के बदले चुकाई थी, तो आपका खाता निलंबित किया जा सकता है. चार्जबैक का अनुरोध, किसी गड़बड़ी या गलती से लगे शुल्क के मामले में हुए पेमेंट के लिए किया जाता है.
  • प्रोमो कोड का गलत इस्तेमाल करना: प्रोमो कोड बेचने या खाते में एक से ज़्यादा प्रोमो कोड का इस्तेमाल करने की कोशिश करने पर, खाता निलंबित किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, हर देश के हिसाब से प्रोमो कोड के लिए तय नियम और शर्तें देखें.

कुछ मामलों में, आपके खाते पर कुछ समय के लिए रोक लगाई जा सकती है. इसके बाद, आपसे कोड का इस्तेमाल करके या कुछ रकम या बकाया रकम का पेमेंट करके, पेमेंट के तरीके की पुष्टि करने के लिए कहा जा सकता है. इन मामलों में खाते को निलंबित नहीं किया जाता, बल्कि Google Ads खाते के एडमिन को ईमेल से सूचना भेजी जाती है और Google Ads खाते में चेतावनी का एक मैसेज दिखता है. खाते को दोबारा चालू करने के लिए ज़रूरी है कि खाते के एडमिन ही पेमेंट के तरीके की पुष्टि करें.

खाते को निलंबित किए जाने के ख़िलाफ़ अपील करने पर, हम आपसे Google Ads खाते में पेमेंट से जुड़ी हाल की गतिविधि या खाते में हाल में किए गए बदलावों की पुष्टि करने के लिए कह सकते हैं.

बिलिंग और पेमेंट की समस्याओं की वजह से निलंबित खातों के लिए, अपील करने के बारे में जानकारी

खाता निलंबन के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने के लिए, पेमेंट के तरीके की पुष्टि

बिलिंग और पेमेंट की समस्याओं की वजह से निलंबित किए गए Google Ads खाते के लिए की गई अपील को प्रोसेस करने से पहले, आपसे पेमेंट के तरीके की पुष्टि के लिए कहा जा सकता है. आपको पुष्टि की प्रक्रिया 30 दिनों के अंदर पूरी करनी होगी.

Google Ads आपको खाता निलंबन के फ़ैसले के ख़िलाफ़ की गई अपील और पेमेंट के तरीके की पुष्टि से जुड़े सामान्य ईमेल भेजेगा. वहीं, पेमेंट के तरीके की पुष्टि के अपडेट से जुड़े ईमेल, Google Payments (payments-noreply@google.com) से भेजे जाएंगे.

आपकी पहचान या पेमेंट के तरीके की पुष्टि होने के बाद, आपकी अपील को समीक्षा के लिए भेजा जाएगा. Google Ads से आपको अपील के स्टेटस के बारे में फ़ॉलो-अप ईमेल मिलेंगे.

पेमेंट के तरीके की पुष्टि की प्रक्रिया के बारे में जानकारी

आपसे किस तरह की जानकारी मांगी जा सकती है

पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करने के लिए, आपसे पेमेंट के हर तरीके की पुष्टि करने के लिए कहा जा सकता है. आपके पास पुष्टि करने के लिए, पुष्टि के कोड का अनुरोध करने, पेमेंट करने या यहां दी गई जानकारी की पुष्टि करने वाले दस्तावेज़ जमा करने का विकल्प होता है:

  • कानूनी नाम
  • आपकी पेमेंट्स प्रोफ़ाइल में इस्तेमाल किया गया नाम
  • पता
  • जन्म की तारीख
  • आपके सरकारी आईडी की इमेज
  • पते का सबूत
  • पेमेंट के तरीके से जुड़े दस्तावेज़ की इमेज

हम आपकी जानकारी का इस्तेमाल कैसे करते हैं

Google इन कामों के लिए आपकी जानकारी का इस्तेमाल करता है:

  • पेमेंट के तरीके की पुष्टि करने के लिए
  • आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल होने या धोखाधड़ी से बचाने के लिए
  • Google के प्रॉडक्ट के लिए, पुष्टि से जुड़ी सेवाओं को बेहतर बनाने के मकसद से

पुष्टि होने के बाद, आपकी जानकारी (जैसे, आपका नाम और पता) आपके Google खाते में सेव हो जाती है. इस जानकारी को अपने Google पेमेंट्स सेंटर खाते से मैनेज किया जा सकता है.

ज़रूरी होने पर, आपकी सबमिट की गई जानकारी का इस्तेमाल Google निजता नीति और Google Payments के निजता नोटिस के मुताबिक किया जाता है.

पेमेंट के तरीके की पुष्टि की प्रक्रिया कैसे पूरी करें

अगर आपके खाते के लिए, पेमेंट के तरीके की पुष्टि करवाने की ज़रूरत होगी, तो आपको Google Ads से एक ईमेल मिलेगा या आपके खाते में एक सूचना दिखेगी. अपनी जानकारी की पुष्टि करवाने के लिए, हो सकता है आपको दस्तावेज़ सबमिट करने पड़ें, पेमेंट करना पड़े या कोड की मदद से पुष्टि करनी पड़े. कुछ मामलों में, आपके खाते पर कुछ समय के लिए रोक लगाई जा सकती है. ऐसे मामले में आपको अपने खाते से रोक हटाने के लिए, Google Ads खाते में एडमिन >नीति >खाते पर जाकर, पेमेंट के तरीके की पुष्टि करनी होगी या पेमेंट करना होगा.

  1. अपने Google Ads खाते में साइन इन करें.
  2. दाईं ओर मौजूद पैनल में पेमेंट के तरीके की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करें पर क्लिक करें.
  3. जब आपसे पुष्टि के कोड का अनुरोध करने या दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए कहा जाए, तो हर अनुरोध के लिए यहां दिए गए निर्देशों का पालन करें.
  4. पेमेंट के जिन तरीकों की पुष्टि ज़रूरी है उनके लिए ऊपर दिया गया तरीका दोहराएं.
  5. पुष्टि की सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद, आपकी अपील को समीक्षा के लिए भेज दिया जाएगा. समीक्षा पूरी होने के बाद, Google Ads आपको ईमेल पर अपडेट भेजेगा.

पुष्टि के कोड के लिए अनुरोध करने का तरीका

Google, आपके पेमेंट के तरीके पर एक अस्थायी शुल्क लगाएगा. इस शुल्क के साथ आपको पुष्टि करने वाला एक कोड मिलेगा, जो आपको लेन-देन के इतिहास में दिखेगा. आपके खाते पर लगाया गया यह शुल्क अस्थायी होता है. इसे 30 दिनों के अंदर रिफ़ंड कर दिया जाता है.

इस शुल्क की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि आपने किस तरह की मुद्रा इस्तेमाल की है. हालांकि, यह 1.95 डॉलर से ज़्यादा नहीं होगी. आम तौर पर, यह शुल्क तुरंत दिख जाता है, लेकिन कभी-कभी इसे हाल ही के लेन-देन की सूची में दिखने में सात दिन तक लग सकते हैं. 

 

एडमिन एडमिन आइकॉन में जाकर, “नीति” ड्रॉप-डाउन को बड़ा करें. इसके बाद, खाता चुनें.

 

  1. "पेमेंट के तरीके की पुष्टि करें" के लिए टास्क पर जाएं और टास्क शुरू करें चुनें.
  2. पेमेंट के उस तरीके पर जाएं जिसकी पुष्टि करनी है और पुष्टि करें चुनें.
  3. कोड पाएं चुनें.
  4. Google के लगाए शुल्क को अपने बैंक खाते में हाल के लेन-देन में देखें. खाते के स्टेटमेंट में शुल्क के साथ दिए गए आखिर के छह अंक ही पुष्टि का कोड हैं.
  5. अपने Google Ads खाते पर जाएं और पुष्टि करने वाला छह अंकों का कोड डालें.
  6. कोड सबमिट करें चुनें.
  7. आपके पेमेंट के तरीके की पुष्टि हो जाने पर हो गया चुनें.

अगर आपको पेमेंट्स प्रोफ़ाइल ऐक्सेस करने में और अपनी पहचान या पेमेंट के तरीके की पुष्टि करने में समस्या आ रही है, तो पेमेंट्स प्रोफ़ाइल और पुष्टि से जुड़ी समस्या हल करने वाले टूल की मदद लें.

पेमेंट करने का तरीका

अगर आपके खाते पर कुछ समय के लिए रोक लगाई गई थी, तो आपसे उसे फिर से चालू करने के लिए पेमेंट करने के लिए कहा जा सकता है. अपने Google Ads खाते पर मिली सूचना में शुरू करें को चुनें. इसके अलावा, पेमेंट करने के लिए यहां दिया गया तरीका भी अपनाया जा सकता है.

 

एडमिन एडमिन आइकॉन में जाकर, “नीति” ड्रॉप-डाउन को बड़ा करें. इसके बाद, खाता चुनें.

 

  1. "पेमेंट करने के लिए अपने चुने गए तरीके का इस्तेमाल करके पेमेंट करें" के लिए टास्क पर जाएं और टास्क शुरू करें चुनें.
  2. पेमेंट का कोई तरीका चुनकर अभी पेमेंट करें चुनें.
    • पेमेंट का तरीका बदलने के लिए, बदलें चुनें.
  3. अगर पेमेंट हो जाता है, तो आपको ईमेल से सूचना मिलेगी. इससे यह पुष्टि होगी कि आपके खाते से रोक हटा दी गई है.

पेमेंट की रकम या तो बकाया बैलेंस के बराबर होगी या आपके खाते के लिए सेट की गई मुद्रा में सिस्टम की तय की गई रकम होगी. ध्यान दें कि बैंक ट्रांसफ़र से किए गए पेमेंट को प्रोसेस होने में, क्रेडिट या डेबिट कार्ड से किए गए पेमेंट की तुलना में ज़्यादा समय लगता है. इसलिए, जब तक पेमेंट नहीं हो जाता, तब तक आपके खाते पर रोक लगाई जा सकती है.

दस्तावेज़ अपलोड करने का तरीका

पेमेंट के तरीके की पुष्टि के लिए, अपने Google Ads खाते की दाईं ओर मौजूद पैनल में, पुष्टि का अनुरोध देखें. स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेज़ों और निर्देशों की सूची देखने के लिए, पुष्टि के अनुरोध में दिए गए लिंक का इस्तेमाल करें.

पक्का करें कि आपके दस्तावेज़ इन शर्तों के मुताबिक हों:

  • सबमिट किए जाने वाले सभी दस्तावेज़ों में आपका पूरा नाम एक ही हो
  • दस्तावेज़ हाल ही के हों और उनकी समयसीमा खत्म न हुई हो
  • दस्तावेज़ ऐसे होने चाहिए जिन्हें साफ़ तौर पर पढ़ा जा सके

पक्का करें कि अपलोड की जाने वाली इमेज इन शर्तों के मुताबिक हो:

  • इमेज दस्तावेज़ की हो, न कि किसी दूसरी चीज़ की
  • इमेज एकदम साफ़ हो
  • इमेज रंगीन हो, न कि ब्लैक ऐंड व्हाइट
  • इमेज धुंधली न हो और उसमें चमक कम या ज़्यादा न हो
  • पूरे दस्तावेज़ के चारों कोने दिखने चाहिए

सबसे सही तरीके और सुझाव:

  • पक्का करें कि आपके Google Ads खाते में आपका नाम, पता, और पेमेंट के लिए इस्तेमाल किए गए तरीके की जानकारी अप-टू-डेट हो.
  • दस्तावेज़ सबमिट करने के बाद, पुष्टि होने में कुछ दिन लग सकते हैं.

पुष्टि से जुड़ी समस्याएं हल करना

पुष्टि के कोड और अस्थायी शुल्क से जुड़ी समस्याएं हल करें

पुष्टि के कोड की मदद से पेमेंट के तरीकों की पुष्टि के दौरान आने वाली समस्याओं को हल करने का तरीका जानें.

दस्तावेज़ की पुष्टि से जुड़ी समस्याएं हल करना

समस्या हल करने के लिए:

  • अगर आपको कोई ईमेल या गड़बड़ी का कोई मैसेज मिलता है, तो मैसेज में दिए गए निर्देशों का पालन करें.
  • अगर आपको समस्या हल करने के लिए हमारी टीम की मदद चाहिए, तो आपसे मिली जानकारी की समीक्षा करने के बाद हम आपसे संपर्क करेंगे.

पुष्टि न हो पाना

पहचान की पुष्टि न हो पाने पर आपको इस बारे में तुरंत एक ईमेल मिलेगा. इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने के लिए, ईमेल में दिए गए निर्देशों का पालन करें.

बिलिंग और पेमेंट की समस्याओं की वजह से निलंबित खातों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या किसी अन्य नीति के उल्लंघन की वजह से भी खाता निलंबित हो सकता है?

हां. Google Ads से जुड़ी किसी भी नीति या नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने पर खाता निलंबित किया जा सकता है. खाते के निलंबन की अन्य वजहों के बारे में जानने के लिए, Google Ads खातों के निलंबन के बारे में खास जानकारी लेख पढ़ें.

विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी को खाते के निलंबन की सूचना कैसे दी जाती है?

विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों के खाते निलंबित कर दिए जाते हैं उन्हें उनके खाते में और ईमेल से इसकी सूचना दी जाती है. ईमेल सूचना में उन सभी उल्लंघनों की सूची होती है जिनकी वजह से, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी का खाता निलंबित हुआ है. साथ ही, इसमें खाता निलंबन के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील सबमिट करने के लिए एक लिंक होता है.

क्या खाता निलंबन के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील की जा सकती है?

हां. अगर आपको लगता है कि किसी तरह की गड़बड़ी हुई है और आपने हमारी नीतियों का उल्लंघन नहीं किया है, तो अपील सबमिट करें.

अगर विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी का खाता निलंबित कर दिया गया है, तो क्या वह कोई दूसरा खाता सेट अप या इस्तेमाल कर सकती है?

नहीं. निलंबित खाते से जुड़े अन्य सभी खाते भी निलंबित हो जाएंगे. जैसे, किसी निलंबित खाते में दर्ज ईमेल या पेमेंट के तरीके का इस्तेमाल करने वाले खाते या निलंबित खाते के मैनेजर खाते से लिंक किए गए खाते. हम उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हैं. अगर विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की कोई कार्रवाई हमारे उपयोगकर्ताओं, पार्टनर या Google को किसी जोखिम में डालती है, तो हम उसके Google Ads खाते पर पाबंदी लगा देंगे. अगर विज्ञापन देने वाला व्यक्ति या कंपनी कोई नया खाता बनाने की कोशिश करती है, तो वह खाता भी निलंबित कर दिया जाएगा.

क्या विज्ञापन देने वाला कोई व्यक्ति या कंपनी अपने निलंबित खातों को ऐक्सेस कर सकती है?

निलंबित खातों से विज्ञापन नहीं दिखाए जा सकते. हालांकि, विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां अब भी अपने निलंबित खातों और उनसे जुड़ी किसी भी रिपोर्ट को ऐक्सेस कर सकती हैं.

विज्ञापन देने वाले जिन लोगों या कंपनियों के खाते निलंबित किए गए हैं वे खाते में कौनसी कार्रवाइयां कर सकती हैं?

निलंबित खातों में विज्ञापन बनाने या दिखाने से जुड़े काम नहीं किए जा सकते. सिर्फ़ कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां अपने निलंबित खातों को देख सकती हैं, लेकिन वे सिर्फ़ ये काम कर पाएंगी:

  • खाता सेटिंग: खाता बंद करना और रिफ़ंड का दावा करना
  • बिलिंग के विकल्प: पेमेंट करना, टैक्स से जुड़े दस्तावेज़ डाउनलोड करना, पेमेंट का तरीका जोड़ना
  • अपील और पुष्टि करना: खाता निलंबन के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करना, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी की पहचान की पुष्टि करना
  • सुरक्षा की सेटिंग: Google Ads खाते में सुरक्षा की सेटिंग अपडेट करना
  • अपने Google Ads खाते के किसी भी पेज पर जाना
  • अपने Google Ads खाते में मौजूद जानकारी पढ़ना और उससे जुड़ी रिपोर्ट डाउनलोड करना

विज्ञापन देने वाले लोग या कंपनियां, खाता निलंबन के फ़ैसले के ख़िलाफ़ कितनी बार अपील कर सकती हैं?

हमारा सुझाव है कि आप खाता निलंबन के फ़ैसले के ख़िलाफ़ तब ही अपील करें, जब आपने नीतियों का पालन करने के लिए ज़रूरी बदलाव कर लिए हों और आपका खाता फिर से समीक्षा के लिए तैयार हो. किसी खाता निलंबन के फ़ैसले के ख़िलाफ़ कई बार अपील करने पर हो सकता है कि हम उन अपील को प्रोसेस न करें. ऐसा करने की वजह यह है कि हम हर अपील की समीक्षा, तय समयसीमा में करना चाहते हैं. एक बार में सिर्फ़ एक अपील सबमिट करने पर, आपको सही समय पर जवाब मिलेगा और अपील की समीक्षा भी तय अवधि में पूरी हो जाएगी.

अगर हमें लगता है कि आपने अपील की प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया है, तो हम कुछ अपील को प्रोसेस करने का काम सात दिनों के लिए निलंबित कर देंगे.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
1429307388112580515
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false