'क्या-क्या करें' प्लैटफ़ॉर्म के लिए ट्रैवल कैंपेन के बारे में जानकारी

शुरू करने से पहले

आपको 'क्या-क्या करें' प्लैटफ़ॉर्म के लिए ट्रैवल कैंपेन बनाने से पहले, 'क्या-क्या करें' सेंटर के प्रॉडक्ट फ़ीड के ज़रिए, Google को अपने प्रॉडक्ट की जानकारी उपलब्ध करानी होगी. यह Google को उन गतिविधियों से जुड़े कॉन्टेंट के बारे में बताने का मुख्य तरीका है जिनके विज्ञापन आपको Google के सभी प्लैटफ़ॉर्म पर दिखाने हैं. Google से मंज़ूरी पा चुके बुकिंग पार्टनर के साथ काम करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें. इसके अलावा, 'क्या-क्या करें' प्लैटफ़ॉर्म पर अपना प्रॉडक्ट फ़ीड बनाने के लिए, पार्टनर बनने में दिलचस्पी दिखाने का फ़ॉर्म भरें. मंज़ूरी मिलने के बाद फ़ीड को इंटिग्रेट करने के लिए, डेवलपर की गाइड में दिए गए निर्देशों का पालन करें.

'क्या-क्या करें' प्लैटफ़ॉर्म के लिए फ़ीड सेट अप करने के बाद, गतिविधियों से जुड़े कॉन्टेंट को Google Ads खाते से जोड़ें, ताकि आप 'क्या-क्या करें' प्लैटफ़ॉर्म पर कैंपेन चला सकें. साथ ही, अपने बजट, कैंपेन, विज्ञापन ग्रुप, बिड, और रिपोर्टिंग को मैनेज कर सकें.

निर्देश

पहला चरण. अपने Actions Center (पहले इसे 'क्या-क्या करें' सेंटर कहा जाता था) और Google Ads खातों को लिंक करना

अपने Actions Center और Google Ads खातों को लिंक करने के लिए, यह तरीका अपनाएं. अगर आप Actions Center खाते के मैनेजर या उपयोगकर्ता हैं, तो आपको कोई दूसरा तरीका अपनाना होगा.

अगर आपके पास Actions Center खाता मैनेज करने की अनुमति है, तो यहां दिया गया तरीका अपनाएं

  1. अपने Google Ads खाते में, टूल आइकॉन टूल आइकॉन पर क्लिक करें.
  2. डेटा मैनेजर पर क्लिक करें.
  3. + प्रॉडक्ट जोड़ें पर क्लिक करें और “'क्या-क्या करें सेंटर” खोजें.
    ध्यान दें: 'क्या-क्या करें' सेंटर को Actions Center में माइग्रेट कर दिया गया है. Google Ads का यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा, ताकि यह बदलाव दिख सके.
  4. “खाते को लिंक करने के अनुरोध की जानकारी डालें” में जाकर, Actions Center और Google Ads खाते को लिंक करने पर मिला आईडी डालें. इससे, आपको कनेक्ट करने के लिए फ़ीड चुनने में मदद मिलेगी. आपको यह आईडी, Actions Center खाते में कॉन्फ़िगरेशन > खाता और उपयोगकर्ता पेज पर मिलेगा. यह “Google Ads के लिंक” हेडर में, “खातों को लिंक करने पर मिला आईडी” के बगल में दिखेगा.
  5. खाता लिंक करने के अनुरोध की समीक्षा करके, सबमिट करें पर क्लिक करें.
  6. अपने Actions Center खाते में, कॉन्फ़िगरेशन > खाता और उपयोगकर्ता पेज पर जाएं. इसके बाद, लिंक किए जा रहे Google Ads खाता आईडी के बगल में मौजूद, खाते को जोड़ने के अनुरोध की समीक्षा करें पर क्लिक करें.
  7. "Google Ads लिंक" टेबल में, "कार्रवाई" कॉलम पर जाएं. इसके बाद, खाते को जोड़ने का अनुरोध देखें पर क्लिक करें.
  8. इसके बाद, “सभी सेवाएं”, “सिर्फ़ कुछ सेवाएं” या “कोई नहीं” में से किसी को चुनें.
  9. अपने Google Ads खाते के साथ सभी गतिविधियों का फ़ीड शेयर करने के लिए, “सभी सेवाएं” चुनें.
    • अपने Google Ads के साथ गतिविधियों के सिर्फ़ एक सबसेट को लिंक करने के लिए, “सिर्फ़ कुछ सेवाएं” चुनें. आपको डाउनलोड करने के लिंक का इस्तेमाल करके, अपनी CSV फ़ाइल डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद, उसमें बदलाव करके, सिर्फ़ उन गतिविधियों को शामिल करें जिन्हें आपको Google Ads खाते से लिंक करना है. अब अपलोड करने के लिए कोई CSV फ़ाइल चुनें पर क्लिक करके, उस फ़ाइल को अपलोड करें.
      • फ़ाइल पार्स होने के बाद, यह दिखेगा कि कितने आईडी हैं. साथ ही, 'सेव करें' बटन चालू हो जाएगा.
      • सूची अपलोड करने पर, CSV फ़ाइल को पार्स करने से जुड़ी बड़ी गड़बड़ियां दिखेंगी. अगर किसी प्रॉडक्ट आईडी की पहचान नहीं हो सकेगी, तो उसे सेव कर लिया जाएगा. इससे आने वाले समय में किसी प्रॉडक्ट के जोड़े जाने या मेल खाने पर, उस आईडी का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
  10. लिंक करने की प्रोसेस पूरी करने के लिए, सबमिट करें पर क्लिक करें. आपको Google Ads के डेटा मैनेजर पेज पर, Actions Center खाता दिखेगा.

अगर आपके पास Actions Center खाता मैनेज करने की अनुमति नहीं है, तो यहां दिया गया तरीका अपनाएं

  1. अपने बुकिंग पार्टनर से वह आईडी बताने के लिए कहें जो उसे Actions Center खाते को Google Ads खाते से लिंक करने पर मिला था. यह आईडी, Actions Center खाते में कॉन्फ़िगरेशन > खाता और उपयोगकर्ता पेज पर मिलेगा. यह “Google Ads के लिंक” हेडर में, “खातों को लिंक करने पर मिला आईडी” के बगल में दिखेगा.
  2. अपने Google Ads खाते में, टूल आइकॉन टूल आइकॉन पर क्लिक करें.
  3. डेटा मैनेजर पर क्लिक करें.
  4. + प्रॉडक्ट जोड़ें पर क्लिक करें और “'क्या-क्या करें सेंटर” खोजें.
    ध्यान दें: 'क्या-क्या करें' सेंटर को Actions Center में माइग्रेट कर दिया गया है. Google Ads को जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा, ताकि यह बदलाव दिख सके.
  5. “खाते को लिंक करने के अनुरोध की जानकारी डालें” में जाकर, Actions Center और Google Ads खाते को लिंक करने पर मिला वह आईडी डालें जो आपके बुकिंग पार्टनर ने दिया है.
  6. खाता लिंक करने के अनुरोध की समीक्षा करके, सबमिट करें पर क्लिक करें.

लिंक करने की प्रोसेस पूरी करने के लिए, आपको कनेक्टिविटी सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी को यह तरीका अपनाना होगा. इससे, वह अपने Actions Center खाते में अनुरोध की समीक्षा करके, उसे स्वीकार कर सकेगी.

  1. अपने Actions Center खाते में, कॉन्फ़िगरेशन > खाता और उपयोगकर्ता पेज पर जाएं. इसके बाद, लिंक किए जा रहे Google Ads खाता आईडी के बगल में मौजूद, खाते को लिंक करने के अनुरोध की समीक्षा करें पर क्लिक करें.
  2. "Google Ads लिंक" टेबल में, "कार्रवाई" कॉलम पर जाएं. इसके बाद, खाते को जोड़ने का अनुरोध देखें पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद, “सभी सेवाएं”, “सिर्फ़ कुछ सेवाएं” या “कोई नहीं” में से किसी को चुनें.
    • अपने Google Ads खाते के साथ सभी गतिविधियों का फ़ीड शेयर करने के लिए, “सभी सेवाएं” चुनें.
    • अपने Google Ads के साथ गतिविधियों के सिर्फ़ एक सबसेट को लिंक करने के लिए, “सिर्फ़ कुछ सेवाएं” चुनें. आपको डाउनलोड करने के लिंक का इस्तेमाल करके, अपनी CSV फ़ाइल डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद, उसमें बदलाव करके, सिर्फ़ उन गतिविधियों को शामिल करें जिन्हें आपको Google Ads खाते से लिंक करना है. अब अपलोड करने के लिए कोई CSV फ़ाइल चुनें पर क्लिक करके, उस फ़ाइल को अपलोड करें.
      • फ़ाइल पार्स होने के बाद, यह दिखेगा कि कितने आईडी हैं. साथ ही, 'सेव करें' बटन चालू हो जाएगा.
      • सूची अपलोड करने पर, CSV फ़ाइल को पार्स करने से जुड़ी बड़ी गड़बड़ियां दिखेंगी. अगर किसी प्रॉडक्ट आईडी की पहचान नहीं हो सकेगी, तो उसे सेव कर लिया जाएगा. इससे आने वाले समय में किसी प्रॉडक्ट के जोड़े जाने या मेल खाने पर, उस आईडी का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
  4. लिंक करने की प्रोसेस पूरी करने के लिए, 'सबमिट करें' पर क्लिक करें. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों को अब Google Ads के डेटा मैनेजर पेज पर, यह Actions Center खाता दिखेगा.

दूसरा चरण. ट्रैवल कैंपेन बनाना

'क्या-क्या करें' सेंटर खाते और Google Ads खाते के लिंक हो जाने के बाद, नया ट्रैवल कैंपेन बनाने के लिए यह तरीका अपनाएं:

  1. अपने Google Ads खाते में, कैंपेन आइकॉन कैंपेन आइकॉन पर क्लिक करें.
  2. सेक्शन मेन्यू में, कैंपेन ड्रॉप डाउन पर क्लिक करें.
  3. कैंपेन पर क्लिक करें.
  4. “कैंपेन” होम पेज पर, नीले रंग के प्लस बटन पर क्लिक करें. इसके बाद, नया कैंपेन बनाने के लिए, ड्रॉपडाउन मेन्यू से नया कैंपेन चुनें.
  5. अपने कैंपेन के मकसद के तौर पर, बिना कोई लक्ष्य तय किए कैंपेन बनाएं को चुनें.
  6. ट्रैवल कैंपेन कार्ड चुनें.
  7. “उन सेवाओं को चुनें जिनके लिए आपको विज्ञापन देना है” सेक्शन में, “गतिविधियां” बॉक्स पर सही का निशान लगाएं और लिंक किए गए अपने फ़ीड में से कोई एक फ़ीड चुनें. इसके बाद, जारी रखें पर क्लिक करें.
  8. अपने नए ट्रैवल कैंपेन के लिए कोई नाम चुनें.
  9. अपना बजट सेट करें और बिडिंग की रणनीति चुनें. इसके बाद, सेव करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: फ़िलहाल, ट्रैवल कैंपेन के लिए बिडिंग की रणनीति के तौर पर सिर्फ़ 'कन्वर्ज़न वैल्यू बढ़ाएं' रणनीति का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं, विज्ञापन खर्च पर रिटर्न (आरओएएस) के टारगेट के लिए, प्रतिशत में एक वैल्यू भी तय करना ज़रूरी है. टारगेट आरओएएस बिडिंग के बारे में ज़्यादा जानें.
  1. “टारगेट सेटिंग” पेज पर:
    1. जिन जगहों को टारगेट करना है उन्हें चुनें.
    2. अपने कैंपेन के शुरू और खत्म होने की तारीख चुनें.
    3. पक्का करें कि “नेटवर्क” और “डिवाइस” सेटिंग को न चुना गया हो.
  2. सेव करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  3. विज्ञापन ग्रुप के लिए कोई नाम चुनें.
  4. सेव करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.
  5. नए विज्ञापन ग्रुप में अपना गतिविधि ग्रुप बनाएं.

ध्यान दें:

  1. ट्रैवल कैंपेन में कुछ शर्तों के आधार पर, लिंक की गई गतिविधियों को ग्रुप किया जा सकता है. इसके बाद, फ़ीड में मौजूद उन सभी गतिविधियों को डिफ़ॉल्ट तौर पर, गतिविधि ग्रुप में शामिल किया जाएगा जो इन शर्तों को पूरा करती हैं:
    • गतिविधि का देश या इलाका
      • गतिविधि का इलाका
      • गतिविधि का शहर
    • गतिविधि का आईडी
    • उपयोगकर्ता रेटिंग
  2. सिर्फ़ उन गतिविधियों को विज्ञापनों के लिए टारगेट किया जाएगा जो किसी शामिल किए गए गतिविधि ग्रुप से होंगी.

गतिविधि ग्रुप बनाने के लिए, यह तरीका अपनाएं:

  1. शर्तों के आधार पर अलग-अलग ग्रुप बनाने के लिए, गतिविधि ग्रुप कॉलम के "सभी गतिविधियां" विकल्प पर जाएं. 'बाकी सब कुछ' के बगल में मौजूद प्लस बटन plus पर कर्सर घुमाएं और क्लिक करें. इसके बाद, लिंक किए गए फ़ीड में से गतिविधियां चुनें.
  2. ड्रॉपडाउन मेन्यू से, अलग-अलग ग्रुप बनाने के लिए शर्तें चुनें.
  3. सूची से वे गतिविधियां चुनें जिनके विज्ञापन आपको दिखाने हैं.
  4. गतिविधियां चुनने के बाद, बिड में बदलाव करना जारी रखें को चुनें और फिर सेव करें पर क्लिक करें.
  5. अलग-अलग ग्रुप की शर्तों के बगल में मौजूद सेल में, “बाहर रखा गया” दिखेगा. विज्ञापनों में गतिविधियों को टारगेट करने के लिए, 'बाहर रखा गया' स्टेटस के बगल में मौजूद पेंसिल आइकॉन पर कर्सर घुमाएं और क्लिक करें. इसके बाद, “अपने-आप” पर क्लिक करें और फिर सेव करें पर क्लिक करें.
    • अगर आपको गतिविधि के इलाके या गतिविधि के शहर के हिसाब से, अलग-अलग ग्रुप बनाने हैं, तो इस चरण को छोड़ दें और यहां दी गई अहम जानकारी देखें.

ध्यान दें: फ़िलहाल, देश, इलाके/राज्य या शहर के हिसाब से अलग-अलग ग्रुप बनाने की सुविधा उपलब्ध नहीं है.

अब आपने अपना ट्रैवल कैंपेन बना लिया है. आपके पास किसी भी समय अपने कैंपेन में बदलाव करने का विकल्प है. कैंपेन की सेटिंग में बदलाव करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.

तीसरा चरण. 'क्या-क्या करें' प्लैटफ़ॉर्म पर चलाए जाने वाले अपने मौजूदा कैंपेन रोकना

अगर माइग्रेशन की प्रोसेस जारी है, तो नया ट्रैवल कैंपेन चालू करने के बाद, 'क्या-क्या करें' प्लैटफ़ॉर्म पर चलाए जाने वाले मौजूदा कैंपेन रोकना न भूलें. किसी कैंपेन को चालू करने, रोकने या हटाने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.

खाते की सीमाएं

'क्या-क्या करें' प्लैटफ़ॉर्म के लिए ट्रैवल कैंपेन

'क्या-क्या करें' प्लैटफ़ॉर्म के लिए बनाए जाने वाले ट्रैवल कैंपेन पर, ये सीमाएं लागू होती हैं. इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि कैंपेन चालू है या उसे रोका गया है.

  • हर Actions Center खाते से ज़्यादा से ज़्यादा 10 Google Ads खाते लिंक किए जा सकते हैं
  • हर Actions Center खाते में 5,000 कैंपेन हो सकते हैं
  • हर Google Ads खाते में 10,000 ट्रैवल कैंपेन हो सकते हैं
  • हर ट्रैवल कैंपेन में 20,000 विज्ञापन ग्रुप हो सकते हैं
  • हर विज्ञापन ग्रुप में 20,000 गतिविधि ग्रुप हो सकते हैं

इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
Achieve your advertising goals today!

Attend our Performance Max Masterclass, a livestream workshop session bringing together industry and Google ads PMax experts.

Register now

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
6957218500966471148
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
true
73067
false
false
true
true
false