खास जानकारी
Google Chat का इस्तेमाल, प्लैटफ़ॉर्म में मौजूद सुलभता सुविधाओं और टेक्नोलॉजी के साथ किया जा सकता है. जैसे, स्क्रीन रीडर. इसमें सुलभता से जुड़ी कई सुविधाएं पहले से मौजूद हैं. जैसे:
- कीबोर्ड शॉर्टकट
- सुझाए गए जवाब
- स्पेलिंग और व्याकरण में सुधार
बेहतर नतीजे पाने के लिए, इनका नया वर्शन इस्तेमाल करें:
- Chat
- ब्राउज़र
- ऑपरेटिंग सिस्टम
- सहायक टेक्नोलॉजी
देखने की क्षमता
बोलकर दिए जाने वाले जवाब या ब्रेल की मदद से Chat इस्तेमाल करने के लिए, स्क्रीन रीडर का इस्तेमाल करें. इससे:
- नेविगेट करने के दौरान, Chat के एलिमेंट और कॉन्टेंट के बारे में जानकारी मिलती है.
- कार्रवाइयां की जा सकती हैं.
- सूचनाओं और चेतावनी के बारे में जानकारी मिलती है.
इसके अलावा, Chat में इन कामों के लिए शॉर्टकट भी मौजूद हैं:
- नेविगेट करने के लिए.
- खोज करने के लिए.
- मैसेज का जवाब देने के लिए.
- किसी बातचीत में हाल ही के मैसेज सुनाने के लिए.
ज़्यादा जानकारी के लिए:
- स्क्रीन रीडर के साथ Google Chat इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
- Google Chat के कीबोर्ड शॉर्टकट इस्तेमाल करने का तरीका जानें.
Chat के लुक को पसंद के मुताबिक बनाने के लिए, आपके पास कई विकल्प हैं.
- Google Chat के लुक को अपडेट करने का तरीका जानें.
- Google Chat में सेक्शन बनाने और उन्हें व्यवस्थित करने का तरीका जानें.
कम दृष्टि वाले लोगों के लिए आपके प्लैटफ़ॉर्म पर कौनसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसकी ज़्यादा जानकारी के लिए अपने प्लैटफ़ॉर्म पर उपलब्ध इसी विषय से जुड़े लिंक देखें. सुविधाओं में शामिल हैं:
- स्क्रीन रीडर
- स्क्रीन को ज़ूम करने की सुविधा
- टेक्स्ट स्केलिंग
- फ़ोकस और कर्सर की विज़िबिलिटी को बेहतर बनाना
- स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन
- कलर फ़िल्टर और कंट्रास्ट को पसंद के मुताबिक बनाना
- Reading mode
- चुनें और सुनें
ऊपर बताई गई प्लैटफ़ॉर्म की सुविधाओं के अलावा, Chat में तीसरे पक्ष की सहायक टेक्नोलॉजी के नए वर्शन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे देखने से जुड़ी समस्या वालों को मदद मिलती है:
सुनने की क्षमता
चैट वाली ज़्यादातर बातचीत में ऑडियो शामिल नहीं होता. हालांकि, आपके पास वीडियो मीटिंग शुरू करने या किसी को कॉल करने का विकल्प होता है. अगर आप किसी वीडियो मीटिंग या कॉल में हैं, तो बातचीत को समझने के लिए कैप्शन चालू करें.
- वीडियो या ऑडियो कॉल में, ज़्यादा विकल्प
सेटिंग पर क्लिक करें.
- कैप्शन
लाइव कैप्शन को चुनें.
- इसके अलावा, बोलने के बजाय मैसेज भेजने के लिए, कॉल के दौरान मिलने वाले मैसेज को चुनें.
अहम जानकारी:
- अगर मीटिंग में हिस्सा लेने वाले सभी लोग सांकेतिक भाषा समझते हैं, तो कैप्शन या कॉल के दौरान मिलने वाले मैसेज की ज़रूरत नहीं है.
- अगर कोई व्यक्ति टेक्स्ट के बजाय ऑडियो मैसेज भेजता है, तो मैसेज में उसकी ट्रांसक्रिप्ट देखी जा सकती है. ऑडियो मैसेज भेजने या ट्रांसक्रिप्ट देखने का तरीका जानें.
प्लैटफ़ॉर्म के ऑडियो को कान की मशीनों पर रूट करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, अपने प्लैटफ़ॉर्म पर उपलब्ध इसी विषय से जुड़े लिंक देखें.
इनपुट देने के अन्य तरीके
Chat में दमदार और काम के कई शॉर्टकट इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इनकी मदद से, ये काम किए जा सकते हैं:
- किसी बातचीत को खोलना.
- बातचीत में जवाब देना
- डायरेक्ट मैसेज, स्पेस, और थ्रेड ऐक्सेस करने के लिए, अलग-अलग सेक्शन पर जाना.
शॉर्टकट की सूची देखने के लिए, Google Chat के कीबोर्ड शॉर्टकट इस्तेमाल करना पर जाएं.
अगर आपको कीबोर्ड का इस्तेमाल कम करना है, तो:
ये वैकल्पिक स्मार्ट सुविधाएं, Chat के सभी उपयोगकर्ताओं की परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बना सकती हैं. साथ ही, इनसे उन लोगों को भी मदद मिलती है जो माउस या कीबोर्ड का कम इस्तेमाल करना चाहते हैं:
- स्मार्ट तरीके से लिखने की सुविधा
- स्मार्ट जवाब
- शब्दों में सुधार (ऑटो करेक्ट)
Chat में प्लैटफ़ॉर्म की ऐसी सुविधाएं काम करती हैं जो उन लोगों के लिए फ़ायदेमंद हो सकती हैं जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत या हिलने-डुलने में कठिनाई होती है.
- स्टिकी बटन, फ़िल्टर बटन, और बाउंस बटन
- ऑन-स्क्रीन कीबोर्ड. इसके साथ, स्विच वाला डिवाइस भी हो सकता है
- कीबोर्ड पर माउस के लिए बटन
- माउस इनपुट के लिए, आंख या चेहरा ट्रैक करने की सुविधा
- इनके लिए बोलकर इनपुट दिया जा सकता है:
- निर्देश देने के लिए
- कंट्रोल करने के लिए
- लिखवाने के लिए
इन सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, अपने प्लैटफ़ॉर्म पर उपलब्ध इसी विषय से जुड़े लिंक देखें.
बोलने की क्षमता
Chat वाली ज़्यादातर बातचीत में ऑडियो शामिल नहीं होता. हालांकि, आपके पास वीडियो मीटिंग शुरू करने या किसी को कॉल करने का विकल्प होता है. ऐसा होने पर, इनके ज़रिए चैट बातचीत में हिस्सा लिया जा सकता है:
- प्रतिक्रियाएं
- “कॉल के दौरान मिलने वाले मैसेज”
- मैसेज भेजने के लिए, ज़्यादा विकल्प
कॉल के दौरान मिलने वाले मैसेज पर क्लिक करें.
- मैसेज भेजने के लिए, ज़्यादा विकल्प
हमारा सुझाव है कि इलेक्ट्रोलैरिंक्स का इस्तेमाल करते समय, ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ें कम करने की सुविधा बंद कर दें.
- वीडियो या ऑडियो कॉल में, ज़्यादा विकल्प
सेटिंग
पर क्लिक करें.
- ग़ैर-ज़रूरी आवाज़ों को कम करने की सुविधा बंद करें.
सीखने-समझने की क्षमता
कुछ लोगों को जानकारी प्रोसेस करने, ध्यान केंद्रित रखने या सीखने-समझने से जुड़ी अन्य समस्याएं होती हैं. ऐसे लोगों को काम पूरा करने के लिए ज़्यादा संकेत, ध्यान खींचने वाले यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई), और ज़्यादा जानकारी की ज़रूरत होती है. कुछ लोगों को कम जटिल यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) की ज़रूरत होती है, ताकि उनका ध्यान ज़्यादा न भटके. इसलिए, Google Chat में अलग-अलग सुविधाओं को चालू या बंद करने के लिए, टॉगल और सेटिंग उपलब्ध हैं. इनकी मदद से, इन समस्याओं को हल किया जा सकता है. उदाहरण के लिए:
- यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) की डेंसिटी को कम ज़्यादा करना
- सेक्शन बनाना और उन्हें व्यवस्थित करना
- ऐनिमेशन चालू/बंद करना/सिस्टम सेटिंग का इस्तेमाल करना
- ऑटो करेक्ट की वैकल्पिक सुविधा
- स्मार्ट तरीके से लिखने की वैकल्पिक सुविधा, जो आपसे सीख सकती है
- बातचीत की खास जानकारी
- डेस्कटॉप पर सूचनाएं कॉन्फ़िगर करने की सुविधा
ये अतिरिक्त सुविधाएं भी काम की हो सकती हैं:
- ऐनिमेशन टॉगल
- नोटिफ़िकेशन टाइम आउट और इसके दिखने का तरीका
- चुनें और सुनें
इन सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, अपने प्लैटफ़ॉर्म पर उपलब्ध इसी विषय से जुड़े लिंक देखें.
Google Accessibility की साइट पर जाकर, हमारे प्रॉडक्ट में मौजूद सुलभता सुविधाओं के बारे में जानें.