अपनी Business Profile जोड़ने और उसकी पुष्टि करने पर, ग्राहक आपके कारोबार को Search और Maps पर खोज सकते हैं. प्रोफ़ाइल जोड़ने या उस पर दावा करने के बाद, यह तय किया जा सकता है कि Google पर आपके कारोबार की जानकारी किस तरह दिखे.
अहम जानकारी:
- सिर्फ़ वही कारोबार Google पर अपनी जगह की जानकारी जोड़ सकते हैं या उस पर दावा कर सकते हैं जो Business Profile बनाने की ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं. कारोबार के लिए ज़रूरी शर्तों और मालिकाना हक से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में ज़्यादा जानें.
- कारोबार की प्रोफ़ाइल जोड़ने या उस पर दावा करने के लिए, आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता. अगर आपको प्रोफ़ाइल की पुष्टि के बारे में कोई सवाल पूछना है, तो Business Profile समुदाय पर जाएं.
अपनी प्रोफ़ाइल जोड़ना या उस पर दावा करना
Troubleshooting Claiming Your Business Profile
अपना कारोबार जोड़ें
अगर Search या Maps पर आपके कारोबार की Business Profile मौजूद नहीं है, तो उसे बनाया जा सकता है:
- business.google.com/add पर जाएं.
- Google पर अपना कारोबार जोड़ें पर क्लिक करें.
- अपने कारोबार की जानकारी जोड़ने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
- पुष्टि करने का कोई विकल्प चुनें और स्क्रीन पर दिया गया तरीका अपनाएं.
ज़रूरी जानकारी: पक्का करें कि आपके कारोबार का पता सही हो और हमारे दिशा-निर्देशों के मुताबिक हो. कारोबार के पते से जुड़े हमारे दिशा-निर्देशों के बारे में ज़्यादा जानें.
ऐसे कारोबार पर दावा करना जिसकी पुष्टि नहीं हुई है
अहम जानकारी: अगर Google पर किसी Business Profile की पुष्टि की जा चुकी है और आपके पास उसे मैनेज करने का अधिकार है, तो मौजूदा मालिक से उस प्रोफ़ाइल का मालिकाना हक पाने का अनुरोध किया जा सकता है. किसी Business Profile के मालिकाना हक के लिए अनुरोध करने का तरीका जानें.
अगर आपके कारोबार के लिए, पुष्टि नहीं की गई कोई Business Profile पहले से मौजूद है, तो उस पर दावा किया जा सकता है:
- अपने कंप्यूटर पर, Google Maps खोलें.
- अपने कारोबार का नाम और शहर खोजें.
- मैप पर अपना कारोबार ढूंढकर भी उसे चुना जा सकता है.
- इस कारोबार पर दावा करें
अभी मैनेज करें को चुनें.
- किसी दूसरे कारोबार को चुनने के लिए, मेरा दूसरा कारोबार है या इसे मैनेज करने का काम मेरा है को चुनें.
- पुष्टि करने का विकल्प चुनें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
Google Maps ऐप्लिकेशन से अपने कारोबार पर दावा करना
- अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Maps ऐप्लिकेशन
खोलें.
- खोज बार में कारोबार का नाम डालें.
- खोज के नतीजों में से, सही कारोबार चुनें.
- Business Profile में, इसके बारे में जानकारी
इस कारोबार पर दावा करें
अभी मैनेज करें पर टैप करें.
- दूसरे कारोबार को चुनने के लिए, मेरा दूसरा कारोबार है या इसे मैनेज करने का काम मेरा है पर टैप करें.
- पुष्टि करने का विकल्प चुनें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.