अहम जानकारी: फ़िलहाल, सोशल मीडिया के लिंक जोड़ने की सुविधा चुनिंदा इलाकों में उपलब्ध है. ऐसा हो सकता है कि फ़िलहाल यह सुविधा आपकी Business Profile के लिए उपलब्ध न हो.
अपने कारोबार के बारे में ज़्यादा जानकारी शेयर करने और ग्राहकों से जुड़ने के लिए, यह मैनेज किया जा सकता है कि ग्राहकों को आपकी प्रोफ़ाइल पर कौनसे सोशल मीडिया लिंक दिखें.
अपनी Business Profile पर, इनमें से हर सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म का एक लिंक जोड़ा जा सकता है. सोशल मीडिया लिंक के फ़ॉर्मैट के बारे में जानें:
- TikTok
- X (पहले इसका नाम Twitter था)
- YouTube
अपनी Business Profile पर सोशल मीडिया के लिंक जोड़ने का तरीका
सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल के लिंक जोड़ना या उनमें बदलाव करना
हर सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म के लिए, एक लिंक जोड़ा जा सकता है. उदाहरण के लिए, अपनी Business Profile पर Facebook और YouTube का एक-एक लिंक जोड़ा जा सकता है. हालांकि, YouTube के दो लिंक नहीं जोड़े जा सकते.
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- प्रोफ़ाइल में बदलाव करें
संपर्क को चुनें.
- “सोशल प्रोफ़ाइल” के बगल में, बदलाव करें
को चुनें.
- “सोशल प्रोफ़ाइल” ड्रॉपडाउन मेन्यू में जाकर, वह सोशल मीडिया लिंक चुनें जिसे जोड़ना है.
- “वेब पता” फ़ील्ड में, लिंक डालें.
- अन्य प्रोफ़ाइलें जोड़ने के लिए, सोशल प्रोफ़ाइल जोड़ें को चुनें.
- सोशल मीडिया के लिंक का सही फ़ॉर्मैट जानने के लिए, सोशल मीडिया लिंक के फ़ॉर्मैट देखें.
- सेव करें को चुनें.
अहम जानकारी:
- कुछ Business Profile पर सोशल मीडिया के लिंक अपने-आप दिख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए ज़रूरी है कि वे प्रोफ़ाइलें कुछ ज़रूरी शर्तें पूरी करती हों. यह जानें कि Google को Business Profile और स्थानीय खोज के नतीजों से किसी कारोबार की जानकारी का पता कैसे चलता है और वह इस जानकारी का इस्तेमाल किस तरह से करता है.
- Business Profile या लिंक की गई सोशल मीडिया प्रोफ़ाइलों पर मौजूद इवेंट, ऑफ़र या खास ऑफ़र वाली पोस्ट भी दिख सकती हैं. यह सुविधा सिर्फ़ चुनिंदा इलाकों और भाषाओं में उपलब्ध है. ऐसा भी हो सकता है कि यह सुविधा सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध न हो. अपनी Business Profile पर पोस्ट बनाने और उन्हें मैनेज करने का तरीका जानें.
सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल के लिंक हटाना
- अपनी Business Profile पर जाएं.
- प्रोफ़ाइल में बदलाव करें
संपर्क को चुनें.
- “सोशल प्रोफ़ाइल” के बगल में, बदलाव करें
को चुनें.
- आपको जो सोशल प्रोफ़ाइल हटाना है उसके बगल में मौजूद, मिटाएं
सेव करें को चुनें.
अहम जानकारी: अगर Google आपकी प्रोफ़ाइल में कोई सोशल मीडिया लिंक जोड़ता है, तो आपके पास उसकी जगह किसी दूसरे लिंक को जोड़ने का विकल्प होता है. अगर आपको वह लिंक अब भी हटाना है, तो हमसे संपर्क करें.
सोशल मीडिया लिंक के फ़ॉर्मैट के बारे में जानकारी
आपकी Business Profile में मौजूद सोशल के लिंक, इन फ़ॉर्मैट में होने चाहिए: