संगीत सुनना

अहम जानकारी: आपके पास किन भाषाओं को इस्तेमाल करने की सुविधा है, यह डिवाइस पर निर्भर करता है. जानें कि आपके डिवाइस पर कौनसी भाषाएं काम करती हैं.

  1. संगीत चलाने के लिए, Google Assistant से कहा जा सकता है। Assistant से बात करने के लिए, "Ok Google '' कहें या होम बटन को दबाकर रखें। 
  2. इनमें से कोई एक निर्देश दें।

ये निर्देश दें

जो चल रहा है उसे कंट्रोल करना

  • गाने: " [song name] चलाओ।" "[कलाकार का नाम] का [गाने का नाम] चलाओ।" "[संगीत सेवा] पर [गाने का नाम ] चलाओ।"
  • कलाकार: "[artist name] के गाने चलाओ।" "[संगीत सेवा] पर [कलाकार का नाम] के गाने चलाओ।"
  • एल्बम: " [album name] के गाने चलाओ।" "[संगीत सेवा] पर [एल्बम का नाम] चलाओ।"
  • शैली या मूड: "शास्त्रीय संगीत चलाओ।" "खाना बनाते समय सुना जाने वाला संगीत चलाओ।" "[संगीत सेवा] पर अच्छे मूड में सुना जाने वाला संगीत चलाओ।"
  • आपकी पसंद के हिसाब से संगीत के सुझाव: "कोई संगीत चलाओ।"

जो चल रहा है उस पर कंट्रोल करना

अहम जानकारी: यह सुविधा, अलग-अलग डिवाइस में अलग-अलग तरीक़े से काम कर सकती है। यह ज़रूरी नहीं है कि हर डिवाइस में सभी निर्देश काम करें। ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने डिवाइस के इस्तेमाल के लिए बनी गाइड देखें।

  • रोकने या बंद करने के लिए: "रोको।" "म्यूज़िक रोको।" "म्यूज़िक बंद करो।"
  • फिर शुरू करने के लिए: "फिर शुरू करो।" "चलाना जारी रखो।"
  • अगला गाना चलाने के लिए: "अगला।" "आगे बढ़ो।" "अगला गाना।"
  • पिछला गाना चलाने के लिए: "पिछला।" "पिछला गाना चलाओ।"
  • गाने का नाम जानने के लिए: "कौनसा गाना चल रहा है?"

आवाज़ बढ़ाना या कम करना

आप आवाज़ को एक खास लेवल (1–10) या प्रतिशत (1–100%) पर सेट कर सकते हैं।

  • बढ़ाने के लिए: "आवाज़ बढ़ाओ।" (आवाज़ 10% बढ़ जाती है)।
  • कम करने के लिए: "आवाज़ कम करो।" (आवाज़ 10% कम हो जाती है)।
  • किसी लेवल पर सेट करने के लिए: "आवाज़ को 5 पर सेट करो।"
  • किसी प्रतिशत पर सेट करने के लिए: "आवाज़ को 65% पर सेट करो।"

अपनी डिफ़ॉल्ट संगीत सेवा चुनना

अहम जानकारी: अगस्त 2020 से, Google Play Music की कुछ सेवाएँ बंद हो सकती हैं। इसके अलावा, हो सकता है कि सितंबर 2020 से कुछ लोग Google Play Music को ऐक्सेस न कर पाएँ। अगर आपने Google Play Music को अपनी डिफ़ॉल्ट सेवा के तौर पर चुना है, तो इसे अपडेट ज़रूर करें। Google Play संगीत खाते को YouTube Music में ट्रांसफ़र करने का तरीक़ा जानें
 

अपने फ़ोन या टैबलेट पर Google Assistant की सेटिंग में जाकर, संगीत से जुड़ी कोई सेवा चुनें। जैसे: 

  • YouTube Music 
  • Spotify

अहम जानकारी: कुछ सेवाएँ इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Google खाते में साइन इन करना होगा।

आपकी घड़ी, फ़ोन, टैबलेट या कार के लिए

  1. Android फ़ोन या टैबलेट पर, "Ok Google, Assistant की सेटिंग खोलो" कहें।
  2. सेवाएँ इसके बाद संगीत पर टैप करें।
  3. संगीत वाली कोई सेवा चुनें।

स्पीकर, स्मार्ट डिसप्ले, स्मार्ट घड़ी, और टीवी डिवाइस

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google Home ऐप्लिकेशन Google Home खोलें।
  2. सबसे नीचे, होम Home इसके बाद सेटिंग सेटिंग पर टैप करें।
  3. "सेवाएँ" में, संगीत पर टैप करें।
  4. कोई संगीत सेवा चुनें। कुछ सेवाओं के लिए, आपसे अपने खाते में साइन इन करने के लिए कहा जाएगा।

ख़बरों के लिए, अपनी पसंद के मुताबिक़ प्राथमिकताएँ तय करना

अपने फ़ोन या टैबलेट पर Google Assistant की सेटिंग में जाकर, ख़बरों के लिए प्राथमिकताएँ चुनी जा सकती हैं।

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, "Ok Google, Assistant की सेटिंग खोलो" कहें। 
  2. आपकी जानकारी इसके बाद ख़बरें पर टैप करें।
  3. ख़बरों के स्रोत जोड़ें या हटाएँ।
  4. यह तय करने के लिए कि आपको किस स्रोत की ख़बरें पहले सुननी है, ख़बरों के स्रोत पर टैप करके रखें और उसे सबसे ऊपर खींचकर छोड़ दें।

ख़बरों की प्लेलिस्ट का फ़ॉर्मैट बदलना

अहम जानकारी: यह सुविधा सिर्फ़ अमेरिका में उपलब्ध है।

  1. अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, "Ok Google, Assistant की सेटिंग खोलो" कहें।
  2. आपकी जानकारी इसके बाद ख़बरें पर टैप करें।
  3. यह तय करने के लिए कि आपको किस फ़ॉर्मैट में ख़बरें चाहिए, ख़बरों की प्लेलिस्ट का फ़ॉर्मैट बदलें पर टैप करें।

ख़बरें या पॉडकास्ट सुनना

अहम जानकारी: कुछ सुविधाएँ, हर भाषा, देश, इलाक़े या ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले हर Android डिवाइस में उपलब्ध नहीं हैं।

Google Assistant से, अपने पसंदीदा न्यूज़ स्टेशन और पॉडकास्ट चलाने के लिए कहें।

  1. Assistant से बात करने के लिए, "Ok Google" कहें या होम बटन को दबाकर रखें।
  2. कोई निर्देश दें, जैसे कि:

ख़बरें चलाओ

  • खबरें सुनाओ।
  • मुझे खबरें बताओ।
  • टेक्नोलॉजी से जुड़े नए अपडेट क्या हैं?
  • [the news source name] से ख़बरें सुनाओ।
  • ओलंपिक से जुड़ी ख़बरें।

पॉडकास्ट चलाओ

  • [पॉडकास्ट का नाम] सुनाओ।
  • [पॉडकास्ट का नाम] चलाओ।
  • [पॉडकास्ट का नाम] का सबसे नया एपिसोड चलाओ।
  • हँसी-मज़ाक़ वाले पॉडकास्ट चलाओ।
  • मेरे लिए खाना बनाने से जुड़ा कोई पॉडकास्ट ढूँढो।
  • मुझे क्रिप्टो करंसी से जुड़ा कोई पॉडकास्ट दिखाओ।
  • मुझे किसी पॉडकास्ट का सुझाव दो।

सलाह: सेट अप किए गए स्पीकर, स्मार्ट डिसप्ले, और स्मार्ट घड़ियों के लिए, डिजिटल वेलबीइंग की सेटिंग में जाकर, ख़बरों और पॉडकास्ट का ऐक्सेस मैनेज किया जा सकता है। Google Assistant की सुविधा वाले डिवाइस के इस्तेमाल को मैनेज करने का तरीक़ा जानें

आपके लिए सुझाव ब्राउज़ करना

Google के दूसरे प्रॉडक्ट में आपकी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि के आधार पर, आपको अपने स्मार्ट डिसप्ले पर पॉडकास्ट के सुझाव मिल सकते हैं। इसके अलावा, आपको यह जानकारी भी मिलेगी कि कोई सुझाव क्यों मिला है। पॉडकास्ट के किसी सुझाव को छिपाने के लिए, ब्यौरा ब्यौरा पर टैप करें।

सलाह: अगर आपको पॉडकास्ट के सुझाव नहीं चाहिए, तो शेयर किए गए डिवाइसों पर निजी खोज नतीजे मैनेज करने का तरीक़ा जानें

किसी सुझाव को छिपाना

रेडियो सुनना

अहम जानकारी: कुछ सुविधाएँ, हर भाषा, देश, इलाक़े या ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले हर Android डिवाइस में उपलब्ध नहीं हैं।

Google Assistant से स्पीकर, स्मार्ट डिसप्ले, स्मार्ट घड़ी पर या कार में, रेडियो स्टेशन का नाम या उसकी जगह का नाम लेकर उसे चलाने के लिए कहें।

  1. Assistant से बात करने के लिए, "Ok Google" कहें या होम बटन को दबाकर रखें।
  2. कोई निर्देश दें।

ये निर्देश आज़माएँ

चलाओ

  • स्टेशन का नाम: “Radio Mirchi चलाओ।” “Radio City चलाओ।” “BIG FM चलाओ।”

  • फ़्रीक्वेंसी: “98.5 चलाओ।”

  • कॉल साइन: “AIR चलाओ।” “Vividh Bharti चलाओ।”
  • जगह की जानकारी: “दिल्ली में Radio Mirchi चलाओ।”
  • आस-पास मौजूद NPR स्टेशन: “NPR स्टेशन चलाओ।”
  • जानकारी ढूँढना: “क्या चल रहा है?”

जो चल रहा है उस पर कंट्रोल करना

  • रोकने या बंद करने के लिए:
    • "रोको।"
    • "बंद करो।"
    • "रेडियो बंद करो।"
  • फिर से चलाने के लिए:
    • "फिर से चालू करो।"
    • “चलाती रहो।”

Google Home ऐप्लिकेशन की मदद से रेडियो को कंट्रोल करना

अगर स्पीकर, स्मार्ट डिसप्ले या स्मार्ट घड़ी पर Assistant का इस्तेमाल किया जाता है, तो Google Home ऐप्लिकेशन में आवाज़ को तेज़ या कम किया जा सकता है।

  1. अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Home ऐप्लिकेशन Google Home खोलें।
  2. स्क्रीन पर सबसे नीचे, होम Home पर टैप करें।
  3. आवाज़ कम या तेज़ करने के लिए, अपने डिवाइस इसके बाद पर टैप करें।

ऑडियो बुक सुनना

अहम जानकारी: किन भाषाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है, यह आपके डिवाइस पर निर्भर करता है। जानें कि आपके डिवाइस पर कौनसी भाषाएँ इस्तेमाल की जा सकती हैं

Google Assistant से ऑडियो बुक सुनाने के लिए कहा जा सकता है।

  1. ऑडियो बुक ख़रीदें। Google Play Books पर किताब खरीदने का तरीक़ा जानें
  2. "Ok Google" या "Hey Google" कहें, फिर कोई निर्देश दें। निर्देशों के कुछ उदाहरण यहाँ दिए गए हैं।

यह सुविधा, Google Assistant की सुविधा के साथ काम करने वाले Bose या Sonos के स्पीकर पर काम नहीं करती है।

चलाओ

  • किताब: "[book title] पढ़कर सुनाओ।"
  • अपनी हाल की किताब पढ़ना जारी रखें: "मेरी किताब पढ़ो।"

जो चल रहा है उस पर कंट्रोल करना

  • रोकें या बंद करें: "रोको।" "बंद करो।"

  • फिर से शुरू करें: "फिर से शुरू करो।" "जारी रखो।"

  • आगे बढ़ें: "[समय] छोड़कर आगे बढ़ो।" "अगला चैप्टर।"
  • पीछे जाएँ: "[समय] पीछे जाओ।" "पिछला चैप्टर।"
  • जानकारी ढूँढें: "इसे किसने लिखा है?" "कितना समय बचा है?"

Google Home ऐप्लिकेशन की मदद से ऑडियो बुक कंट्रोल करना

अगर स्पीकर, स्मार्ट डिसप्ले या स्मार्ट घड़ी पर Google Assistant का इस्तेमाल किया जाता है, तो Google Home ऐप्लिकेशन में आवाज़ को कम या तेज़ किया जा सकता है।

  1. अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Home ऐप्लिकेशन Google Home खोलें।
  2. स्क्रीन पर सबसे नीचे, होम Home पर टैप करें।
  3. अपने डिवाइस पर इसके बाद रोकें, चलाएँ या आवाज़ कम या तेज़ करें पर टैप करें।
Android iPhone और iPad
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
13155968020041876250
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
1633398
false
false