अहम जानकारी: इस सुविधा को कुछ डिवाइसों पर ऐक्सेस करने के लिए, आपके डिवाइस में वॉइस मैच की सुविधा होनी चाहिए।
“Ok Google” कहने पर, आपको बोलकर मदद मिल सकती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि यह Assistant की सुविधा वाले डिवाइसों को आवाज़ से चालू करता है.
Google Assistant की सुविधा वाले स्पीकर या स्मार्ट डिसप्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Google Assistant को चालू करें
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google Home ऐप्लिकेशन
खोलें।
- सबसे नीचे, चालू करें पर टैप करें।
- अगर Google Assistant बंद है, तो आपको उसे चालू करने का विकल्प मिलेगा।
अपने फ़ोन या टैबलेट पर, Google Assistant को सेट अप करने का तरीक़ा जानें।
Google Assistant बंद करना
- Assistant की सुविधा वाले ज़्यादातर डिवाइसों पर, “Ok Google, Assistant की सेटिंग खोलो” कहें।
- अगर यह तरीक़ा काम नहीं करता है, तो Google Assistant ऐप्लिकेशन
खोलें और “Assistant की सेटिंग” कहें।
- अगर यह तरीक़ा काम नहीं करता है, तो Google Assistant ऐप्लिकेशन
- "सभी सेटिंग" में जाकर, सामान्य पर टैप करें।
- अगर आपको “सामान्य” विकल्प नहीं दिखता है, तो सभी सेटिंग देखें या Assistant की सभी सेटिंग देखें पर टैप करें।
- Google Assistant को बंद करें।
“Ok Google” की सुविधा को चालू करना और Google Assistant को अपनी आवाज़ पहचानना सिखाना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google Home ऐप्लिकेशन
खोलें।
- सेटिंग
Google Assistant
Voice Match पर टैप करें।
- इस होम में वॉइस मैच की सुविधा का इस्तेमाल करें को चालू या बंद करें।
- Ok Google की सुविधा चालू करें।
- “Ok Google” का विकल्प न मिलने पर, Google Assistant की सुविधा चालू करें।
- अहम जानकारी: अगर आपने Google Workspace for Education खाते से साइन इन किया है और “Ok Google” की सुविधा चालू नहीं हो पा रही है, तो हो सकता है कि एडमिन ने इसे बंद कर दिया हो। ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने एडमिन से संपर्क करें।
- वॉइस मैच की सुविधा सेट अप करने के लिए, दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि “Ok Google” बोलने पर, Google Assistant आपकी आवाज़ पहचान सके।
सलाह: Android फ़ोन या टैबलेट के लॉक होने पर, अगर आपको Google Assistant की मदद लेनी है, तो पक्का करें कि लॉक स्क्रीन पर Assistant की सुविधा इस्तेमाल करने की सेटिंग चालू हो।
Google Assistant को फिर से अपनी आवाज़ पहचानना सिखाना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google Home ऐप्लिकेशन
खोलें।
- सेटिंग
Google Assistant
Voice Match पर टैप करें।
- इस होम में वॉइस मैच की सुविधा का इस्तेमाल करें को चालू या बंद करें।
- Ok Google की सुविधा चालू करें।
- अगर आपको "Ok Google" का विकल्प नहीं मिलता है, तो Google Assistant को चालू करें।
- अहम जानकारी: अगर आपने Google Workspace for Education खाते से साइन इन किया है और “Ok Google” की सुविधा चालू नहीं हो पा रही है, तो हो सकता है कि एडमिन ने इसे बंद कर दिया हो। ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने एडमिन से संपर्क करें।
- आवाज़ का नमूना
आवाज़ के नमूने को फिर से पहचानना सिखाएँ पर टैप करें।
अपनी आवाज़ से Google Assistant को चालू करना
फ़ोन या टैबलेटAndroid 5.0 और इसके बाद के वर्शन वाले Android फ़ोन पर, स्क्रीन लॉक होने के बाद भी, अपनी आवाज़ का इस्तेमाल करके Google Assistant से बात की जा सकती है। दिखने और सुनाई देने वाली जानकारी को कंट्रोल करने का तरीक़ा जानें।
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर, Google Home ऐप्लिकेशन
खोलें।
- “Assistant की सेटिंग” कहें।
- “सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सेटिंग” में जाकर, Ok Google और वॉइस मैच पर टैप करें।
- Ok Google की सुविधा चालू करें।
- “Ok Google” का विकल्प न मिलने पर, Google Assistant की सुविधा चालू करें।
- अहम जानकारी: अगर आपने अपने डिवाइस पर Google Workspace for Education खाते से साइन इन किया है और “Ok Google” की सुविधा चालू नहीं हो पा रही है, तो हो सकता है कि एडमिन ने इस सेटिंग को बंद किया हो। ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने एडमिन से संपर्क करें।
- वॉइस मैच की सुविधा सेट अप करने के लिए, दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि जब आप “Ok Google” बोलें, तो Google Assistant आपकी आवाज़ पहचान सके।
अहम जानकारी:
- अनडॉक किए गए किसी Pixel Tablet पर वॉइस मैच की सुविधा सेट अप की सकती है। जब टैबलेट फिर से डॉक हो जाए, तो सेटअप पूरा करने के लिए, Hub Mode में वॉइस मैच का इस्तेमाल करें। इसके लिए, सहमत हूँ पर टैप करें।
- “Ok Google” की सुविधा बंद करने पर, Google Assistant से बात करने के लिए अपने फ़ोन पर होम बटन को दबाकर रखें।
- Pixel 4, Pixel 3, Pixel 3a, और Pixel 2 फ़ोन पर, Google Assistant से बात करने के लिए, अपने फ़ोन के किनारों को दबाकर रखें।
- अगर आपकी घड़ी की स्क्रीन की रोशनी कम है, तो उसे चालू करने के लिए टैप करें।
- स्मार्ट वॉच की स्क्रीन पर, ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप करें।
- सेटिंग
मनमुताबिक़ बनाएँ पर टैप करें।
- Ok Google की पहचान करने की सुविधा चालू करें।
मिलते-जुलते संसाधन
- Android फ़ोन की लॉक स्क्रीन पर, निजी खोज नतीजे दिखाने की अनुमति देना
- वॉइस मैच की सुविधा से अपने हेडफ़ोन पर Google Assistant को ऐक्सेस करना
- स्पीकर या स्मार्ट डिसप्ले पर अपनी आवाज़ जोड़ना
- अपनी Google Assistant के लिए आवाज़ चुनना
- अपने बच्चे को अपने डिवाइसों पर, Google Assistant का इस्तेमाल करने की अनुमति देना
- Google Nest Hub Max पर फ़ेस मैच की सुविधा सेट अप करना
- चुनें कि Assistant, "Ok Google" सुनकर कितनी जल्दी जवाब दे