Reports

एनोटेशन के बारे में जानकारी

एनोटेशन की मदद से, उपयोगकर्ता सीधे Google Analytics 4 की रिपोर्ट में नोट जोड़ सकते हैं. इससे इवेंट रिकॉर्ड करना, डेटा में हुए बदलावों के बारे में बताना या अपने और अपनी टीम के लिए अहम जानकारी को हाइलाइट करना आसान हो जाता है.

एनोटेशन की मदद से, ट्रैफ़िक में हुई बढ़ोतरी या गिरावट की पहचान की जा सकती है. साथ ही, मार्केटिंग कैंपेन और प्रॉडक्ट के लॉन्च वगैरह की जानकारी का ब्यौरा भी दिया जा सकता है.

इस पेज पर मौजूद जानकारी


शुरू करने से पहले

  • एनोटेशन बनाने, उनमें बदलाव करने और उसे मिटाने के लिए, आपके पास प्रॉपर्टी लेवल पर ऐनलिस्ट या इससे ऊपर की भूमिका होनी चाहिए. साथ ही, एनोटेशन देखने के लिए, आपके पास दर्शक या इससे ऊपर की भूमिका होनी चाहिए.
  • हर प्रॉपर्टी में 1,000 एनोटेशन हो सकते हैं.
  • Google Analytics की रिपोर्ट में एनोटेशन, लाइन ग्राफ़ या Admin API की मदद से बनाए जा सकते हैं.

एनोटेशन बनाना

  1. Google Analytics में जाकर, बाईं ओर रिपोर्ट पर क्लिक करें.
  2. वह रिपोर्ट खोलें जिसमें एनोटेट करना है. इसके बाद, किसी भी लाइन ग्राफ़ के किसी भी डेटा पॉइंट पर राइट क्लिक करें.
  3. एनोटेशन जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. एनोटेशन की यह जानकारी जोड़ें:
    1. टाइटल: इसमें ज़्यादा से ज़्यादा 60 वर्ण हो सकते हैं.
    2. ब्यौरा: इसमें ज़्यादा से ज़्यादा 150 वर्ण हो सकते हैं.
    3. तारीख या तारीख की सीमा: आपके पास कोई तारीख या तारीख की सीमा चुनने का विकल्प होता है.
    4. रंग
  5. एनोटेशन बनाएं पर क्लिक करें.

एनोटेशन बनाने के बाद, वह उन सभी रिपोर्ट और रिपोर्ट कार्ड में दिखेगा जिनमें लाइन ग्राफ़ मौजूद हैं. हालांकि, तारीख की सीमाओं के लिए, अपने सभी एनोटेशन और एनोटेशन बार छिपाए भी जा सकते हैं.

ध्यान दें: अगर आपको लगता है कि कई एनोटेशन की वजह से तारीख की सीमाएं ओवरलैप हो रही हैं, तो हमारा सुझाव है कि हर तारीख के लिए अलग-अलग एनोटेशन बनाएं.

एनोटेशन की जानकारी देखना

एनोटेशन बनाने के बाद, रिपोर्ट में लाइन ग्राफ़ के नीचे एक आइकॉन दिखता है. होवर कार्ड में एनोटेशन की जानकारी देखने के लिए, उस पर कर्सर घुमाएं. इसके अलावा, “एनोटेशन व्यूअर” पैनल में जानकारी देखने के लिए, एनोटेशन के आइकॉन पर क्लिक करें.

किसी प्रॉपर्टी के सभी एनोटेशन देखना

  1. Google Analytics में, बाईं ओर एडमिन पर क्लिक करें.
  2. "डेटा डिसप्ले" में जाकर, एनोटेशन पर क्लिक करें.
  3. किसी प्रॉपर्टी के सभी एनोटेशन की जानकारी देखें. आपके ऐक्सेस लेवल के आधार पर, एडमिन सेक्शन में जाकर इन एनोटेशन को बनाया जा सकता है, इनमें बदलाव किया जा सकता है, इन्हें मिटाया जा सकता है या इन्हें एक्सपोर्ट किया जा सकता है.

एनोटेशन की सेटिंग बदलना

एनोटेशन की सेटिंग बदलने के लिए, “एनोटेशन व्यूअर” पैनल में सबसे नीचे बाईं ओर मौजूद “एनोटेशन सेटिंग” सेक्शन में जाएं. “एनोटेशन सेटिंग” में जाकर, टॉगल का इस्तेमाल करके तारीख की सीमाओं के लिए, अपने सभी एनोटेशन और एनोटेशन बार छिपाए या दिखाए जा सकते हैं. सेटिंग में कोई बदलाव करने पर, वह आपके सभी एनोटेशन पर लागू हो जाएगा.


Google Analytics के बनाए गए एनोटेशन

जब डेटा पर असर डालने वाला कोई अहम इवेंट होता है, तो Google Analytics कोई एनोटेशन बना सकता है. इससे उपयोगकर्ताओं को संबंधित तारीख और डेटा से जुड़ी समस्या के बारे में पता चलता है. ये एनोटेशन, उपयोगकर्ता के बनाए गए एनोटेशन के जैसे ही होते हैं. हालांकि, इनमें बदलाव नहीं किया जा सकता या इन्हें मिटाया नहीं जा सकता. जानकारी देखने के लिए, सिस्टम एनोटेशन के आइकॉन Annotations (system) icon पर माउस का कर्सर घुमाएं.


इसी विषय से जुड़े कुछ लिंक

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
false
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
3433264427863729762
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
69256
false
false
false
false