H5 Games Ads की मदद से, HTML5 (H5) गेम में इंटरस्टीशियल (अचानक दिखने वाले) और इनाम वाले विज्ञापन दिखाकर अपनी आय बढ़ाई जा सकती है. इस प्रॉडक्ट को ऐक्सेस करने के लिए आवेदन करना पड़ता है. अगर आपको ऐक्सेस के लिए आवेदन करना है, तो हमारा फ़ॉर्म भरें.
H5 Games Ads के बारे में ज़रूरी बातें
- खाते को मंज़ूरी मिलने की कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि यह पार्टनर की ज़रूरी शर्तों पर निर्भर करता है.
- अपने H5 गेम में विज्ञापन दिखाने के लिए, आपके पास मंज़ूरी पा चुका AdSense खाता होना ज़रूरी है.
- हमारा फ़ॉर्म भरने से, Google को आपसे यह सहमति मिल जाती है कि वह आने वाले समय में H5 Games Ads प्रॉडक्ट के अपडेट देने के लिए आपसे संपर्क कर सके.
- हम इस डेटा को अपने पास सुरक्षित रखेंगे और Google की निजता नीति के मुताबिक ही इसका इस्तेमाल करेंगे.
क्या आपको अपने H5 गेम में विज्ञापन दिखाना है और इस नीति का पालन करना है?
ज़्यादा जानने के लिए, H5 गेम की नीति के सबसे सही तरीकों वाला इन्फ़ोग्राफ़िक देखें.