सूचना

AdSense का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के लिए, कृपया अपने AdSense पेज पर जाना न भूलें. यहां आपको अपने खाते के हिसाब से जानकारी मिलेगी.

कमाई करना और विज्ञापन

'पुष्टि के लिए क्लिक' के बारे में जानकारी

'पुष्टि के लिए क्लिक' Google Ads की एक सुविधा है. इसकी मदद से, उन विज्ञापन प्लेसमेंट में पुष्टि की सुविधा जोड़ी जाती है जिनसे अनजाने में होने वाले क्लिक जनरेट हो सकते हैं. जब कोई उपयोगकर्ता ऐसे विज्ञापन पर क्लिक करेगा जिस पर 'पुष्टि के लिए क्लिक' चालू हो, तब उसे पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि उसने विज्ञापन पर जान-बूझकर क्लिक किया है या गलती से. पुष्टि करने के लिए, "साइट पर जाएं" जैसी किसी कार्रवाई वाला बटन दिखेगा, जिस पर क्लिक करके उपयोगकर्ता को अपनी कार्रवाई की पुष्टि करनी होगी.

Example of an ad with Confirmed Click applied

'पुष्टि के लिए क्लिक' को क्यों लागू किया जाता है?

जब Google Ads सिस्टम को यह पता चलता है कि किसी साइट पर मौजूद विज्ञापनों से अनजाने में हुए क्लिक जनरेट हो रहे हैं, तो उन पर 'पुष्टि के लिए क्लिक' को लागू किया जाता है. अनजाने में होने वाले क्लिक की वजह से उपयोगकर्ता को खराब अनुभव मिलता है, क्योंकि वह अपनी पसंद के कॉन्टेंट पर पहुंचने के बजाय, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के लैंडिंग पेज पर पहुंच जाता है.

पुष्टि के लिए दूसरी बार क्लिक की सुविधा से, उपयोगकर्ता यह तय कर पाते हैं कि उन्हें विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के पेज पर जाना है या नहीं. इससे उनका अनुभव बेहतर होता है. आम तौर पर, विज्ञापन देखने का इरादा रखने वाले उपयोगकर्ता दूसरी बार क्लिक करके भी विज्ञापन देखते हैं.

Confirmed Click | Advertiser Preferences

अपनी भाषा में सबटाइटल देखने के लिए, YouTube कैप्शन चालू करें. इसके लिए, वीडियो प्लेयर में सबसे नीचे मौजूद "सेटिंग" आइकॉन YouTube सेटिंग आइकॉन की इमेज को चुनें. इसके बाद, "सबटाइटल" पर क्लिक करें और अपनी भाषा चुनें.


मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी साइट पर 'पुष्टि के लिए क्लिक' सुविधा को जोड़ा गया है या नहीं?

अपने खाते में नीति केंद्र पर जाएं और "स्थिति" कॉलम देखें. नीति केंद्र में उन सभी समस्याओं की जानकारी होती है जो आपकी साइट पर विज्ञापन दिखाने पर असर डाल सकती हैं. इन समस्याओं में 'पुष्टि के लिए क्लिक' भी शामिल है.

ध्यान दें: 'पुष्टि के लिए क्लिक' सुविधा को साइट या विज्ञापन यूनिट के लेवल पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके असर को बेहतर तरीके से समझने के लिए, "विज्ञापन दिखाने का अनुरोध - पिछले सात दिन" मेट्रिक देखें.

अपने विज्ञापनों से, 'पुष्टि के लिए क्लिक' को कैसे हटाया जा सकता है?

जब Google Ads को पता चलता है कि लंबे समय से अनजाने में क्लिक नहीं हो रहे हैं, तो 'पुष्टि के लिए क्लिक' सुविधा अपने-आप हट जाती है. हालांकि, ऐसा तुरंत नहीं होता. जब Google Ads को आपके कॉन्टेंट पर मौजूद विज्ञापन के साथ इंटरैक्ट करने वाले उपयोगकर्ताओं की क्लिक क्वालिटी में लगातार सुधार दिखेगा, तब 'पुष्टि के लिए क्लिक' सुविधा अपने-आप हट जाएगी.

विज्ञापन प्लेसमेंट के लिए इन तरीकों की अनुमति नहीं है

अगर हम यह समझ लें कि उपयोगकर्ताओं से विज्ञापनों पर अनजाने में क्लिक क्यों हो जाते हैं, तो ऐसे क्लिक को कम किया जा सकता है. इससे क्लिक की सटीक तरीके से रिपोर्टिंग हो सकेगी और उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव मिलेगा.

विज्ञापनों के पास लिंक, प्ले बटन, डाउनलोड बटन, “पीछे जाएं” या “आगे बढ़ें” जैसे नेविगेशन बटन का प्लेसमेंट करते समय सावधानी बरतें. साथ ही, विज्ञापनों के पास गेम विंडो, वीडियो प्लेयर, डाउन ऐरो या ऐप्लिकेशन का प्लेसमेंट ध्यान से करें. इनसे अनजाने में होने वाले क्लिक जनरेट हो सकते हैं.

इन चीज़ों के प्लेसमेंट के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके कुछ उदाहरण यहां दिए गए हैं. इसी तरह के और भी उदाहरण हो सकते हैं:

  • नेविगेट किए जा सकने वाले एलिमेंट के पास विज्ञापनों का होना
  • नेविगेट किए जा सकने वाले एलिमेंट का डिसप्ले विज्ञापनों को ओवरलैप करना
  • बटनों का विज्ञापनों को ओवरलैप करना या उनके पास होना
  • साइट के कॉन्टेंट का विज्ञापनों को ओवरलैप करना या उनके पास होना
  • साइट के कॉन्टेंट के रीफ़्लो की वजह से उपयोगकर्ताओं को धोखा होना
  • विज्ञापन प्लेसमेंट की नीतियों का किसी भी तरह से उल्लंघन होना

बैनर विज्ञापनों को लागू करने के सुझाए गए तरीके

  • विज्ञापन स्लॉट के ऊपरी और निचले हिस्से में पैडिंग (जगह) जोड़ें. खास तौर से, फ़ीड में विज्ञापन या लेख में विज्ञापन में इसका ध्यान ज़रूर रखें.
  • विज्ञापनों को साफ़ तौर पर लेबल करें.
  • विज्ञापनों को नेविगेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले बटन, जैसे कि ‘आगे बढ़ें‘ और साइट पर मौजूद क्लिक किए जा सकने वाले कॉन्टेंट से दूर रखें.
  • खास तौर पर, लेख में विज्ञापन वाले फ़ॉर्मैट में विज्ञापन यूनिट कंटेनर का साइज़ ठीक करें, ताकि लोड होते समय यह आपकी साइट के कॉन्टेंट को स्क्रीन से बाहर न करे.
  • अपनी साइट की पेज स्पीड को बेहतर बनाएं. याद रखें, पेज स्पीड खराब होने पर, विज्ञापनों को लोड होने में ज़्यादा समय लग सकता है. इससे, उपयोगकर्ताओं को साइट स्क्रोल करने के दौरान विज्ञापन अचानक दिखते हैं.
 
 
सभी को बड़ा करें  सभी को छोटा करें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

'पुष्टि के लिए क्लिक' के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले कुछ सवालों के जवाब यहां दिए गए हैं. 

'पुष्टि के लिए क्लिक' को कब जोड़ा जाता है?
'पुष्टि के लिए क्लिक' को सिर्फ़ तब जोड़ा जाता है, जब हमें ऐसे विज्ञापन स्लॉट मिलते हैं जिनकी वजह से उपयोगकर्ताओं से अनजाने में क्लिक हो रहे हों. 'पुष्टि के लिए क्लिक' को जोड़ने से, अनजाने में होने वाले क्लिक कम होंगे और आपकी साइट पर उपयोगकर्ताओं का अनुभव बेहतर होगा. कुल मिलाकर, अनजाने में होने वाले क्लिक कम होने से उपयोगकर्ताओं को परेशानी नहीं होगी और विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस भी बेहतर होगी.
मैं अपने विज्ञापन स्लॉट पर, अनजाने में हुए क्लिक को कैसे ठीक करूं?
सबसे पहले, विज्ञापन प्लेसमेंट के लिए किन तरीकों की अनुमति नहीं है और कौनसे तरीके अपनाने का सुझाव दिया जाता है, आप उनकी समीक्षा करके यह पता लगाएं कि किन विज्ञापन स्लॉट की वजह से उपयोगकर्ताओं का अनुभव खराब हो रहा है. इन तरीकों के बारे में ऊपर बताया गया है. उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने और अनजाने में हुए क्लिक को कम करने के लिए, विज्ञापन यूनिट के सही प्लेसमेंट और पेज लोड होने की स्पीड को बेहतर बनाने पर ध्यान दें.
मैं 'पुष्टि के लिए क्लिक' लागू होने के ख़िलाफ़ अपील कैसे करूं?
यह मैन्युअल तौर पर नहीं किया जाता. जब Google Ads के विज्ञापन प्लेसमेंट अनजाने में हुए क्लिक जनरेट करते हैं, तो Google Ads 'पुष्टि के लिए क्लिक' अपने-आप लागू कर देता है. आपको अपील करने की कोई ज़रूरत नहीं है. Google Ads को जब पता चलता है कि लंबे समय से अनजाने में क्लिक नहीं हो रहे हैं, तो 'पुष्टि के लिए क्लिक' अपने-आप हट जाती है. 
रीफ़्लो क्या है?
रीफ़्लो तब होता है, जब ब्राउज़र किसी वेब एलिमेंट की पोज़िशन और डाइमेंशन को फिर से कैलकुलेट करता है. ऐसा करने पर, वेबपेज का कुछ हिस्सा या पूरा वेबपेज फिर से रेंडर होता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी विज्ञापन को पेज के व्यूपोर्ट में लोड किया जाता है, तो वे एलिमेंट जो पहले से पेज के व्यूपोर्ट में दिख रहे हैं उन्हें वहां से हटाकर नीचे कर दिया जाएगा, ताकि विज्ञापन दिख सके. इस दौरान, आपकी साइट पर आने वाले लोग, आपकी साइट से इंटरैक्ट करने के इरादे से विज्ञापन पर अनजाने में क्लिक कर सकते हैं.
मेरे विज्ञापन पर क्लिक मिलने की दर (सीटीआर)/रेवेन्यू/आरपीएम में गिरावट क्यों आई है?
किसी विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस कई फ़ैक्टर से तय होती है. इनमें क्लिक मिलने की दर (सीटीआर), सीपीसी, उपयोगकर्ता का इंटेंट, विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी का आरओआई, और कई दूसरे फ़ैक्टर शामिल हैं. क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) में गिरावट आने का मतलब यह नहीं है कि अब काफ़ी समय तक कम रेवेन्यू जनरेट होगा. 'पुष्टि के लिए क्लिक' को जोड़ने से, अनजाने में होने वाले क्लिक कम होंगे और आपकी साइट पर उपयोगकर्ताओं का अनुभव बेहतर होगा. कुल मिलाकर, उपयोगकर्ताओं की परेशानी कम होगी और विज्ञापन की परफ़ॉर्मेंस भी बेहतर होगी. क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) वाकई एक अहम सिग्नल है, लेकिन क्लिक के बाद होने वाली गतिविधि को बढ़ाना सभी के लिए फ़ायदेमंद होता है.
मेरे डिसप्ले विज्ञापनों के लिए अब दो क्लिक की ज़रूरत है. इससे उपयोगकर्ताओं का अनुभव बेहतर कैसे होगा?
हमारे सिस्टम ने पता लगाया है कि जिन साइटों पर 'पुष्टि के लिए क्लिक' को लागू किया गया है उन पर मौजूद इमेज वाले विज्ञापनों की वजह से, 'अनजाने में हुए क्लिक' जनरेट हो रहे थे. ऐसी स्थिति होने पर उपयोगकर्ताओं का अनुभव खराब होता है, क्योंकि वे अपनी पसंद के कॉन्टेंट पर पहुंचने के बजाय, विज्ञापन देने वाले के लैंडिंग पेज पर पहुंच जाते हैं. पुष्टि के लिए दूसरी बार क्लिक की सुविधा से, उपयोगकर्ता यह तय कर पाते हैं कि उन्हें विज्ञापन देने वाले व्यक्ति या कंपनी के पेज पर जाना है या नहीं. इससे उनका अनुभव बेहतर होता है.
ऐसा क्यों हुआ कि कुछ साइटों पर यह तरीका बदल गया और दूसरी साइटों पर नहीं?
Google Ads कई फ़ैक्टर को ध्यान में रखकर क्लिक की क्वालिटी का आकलन करता है. कुछ लेआउट, कॉन्टेंट, और प्लेसमेंट की वजह से क्लिक की क्वालिटी कम हो सकती है. Google Ads ऐसे फ़ैक्टर की पहचान करके, क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इमेज वाले विज्ञापनों को दिखाने में सुधार करता है.
मैंने अपनी पूरी साइट की समीक्षा कर ली है और ऐसे विज्ञापन स्लॉट पर कार्रवाई की है जिनकी वजह से अनजाने में क्लिक हो रहे थे, फिर भी मेरे खाते पर 'पुष्टि के लिए क्लिक' चालू क्यों है?
Google Ads, लंबे समय के डेटा के विश्लेषण के आधार पर कोई बदलाव करता है. जब सिस्टम को क्लिक की क्वालिटी में लगातार सुधार दिखता है, सिर्फ़ तभी 'पुष्टि के लिए क्लिक' को बंद करके, आपके खाते से हटाया जाता है.
क्या 'पुष्टि के लिए क्लिक' सुविधा, तीसरे पक्ष के डिमांड सोर्स के विज्ञापनों पर असर डालती है?
नहीं, 'पुष्टि के लिए क्लिक' का असर तीसरे पक्ष के किसी डिमांड सोर्स पर नहीं पड़ेगा. यह सुविधा सिर्फ़ उन विज्ञापनों में जोड़ी जाती है जो Google Ads के डिमांड सोर्स से दिए जाते हैं.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

रेवेन्यू बढ़ाने के लिए, अपने हिसाब से सुझाव पाने के लिए, 'AdSense के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
13940397472587997774
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
157
false
false
false
false