सूचना

नए "मेरा AdMob पेज" की मदद से आपको अपने ऐप्लिकेशन के हिसाब से सुधार के सही सुझाव मिलेंगे और आप अपने खाते को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे. साथ ही, आपको इस पेज से सभी ज़रूरी सेट अप पूरे करने में भी मदद मिलेगी.

AdMob और AdSense कार्यक्रम की नीतियां

अमान्य गतिविधि: निलंबित किया गया खाता

नीति के उल्लंघनों पर नज़र रखने के अलावा, हम सभी क्लिक और इंप्रेशन की भी जांच करते हैं. इससे, यह पता लगाया जाता है कि कहीं क्लिक और इंप्रेशन का गलत इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है, जिससे विज्ञापन देने वालों की लागत या किसी पब्लिशर का मुनाफ़ा गलत तरीके से बढ़ जाता हो.

अगर हमें आपके खाते में अमान्य ट्रैफ़िक का पता चलता है, तो हम आपके खाते को निलंबित कर सकते हैं. साथ ही, उल्लंघनों की वजह से आपके खाते में जो भी कमाई हुई है (इसमें Google के रेवेन्यू का हिस्सा भी शामिल है) उसे विज्ञापन देने वाले उन लोगों या कंपनियों को रिफ़ंड कर सकते हैं जिन्हें आपकी वजह से नुकसान हुआ है. जिन मामलों में रिफ़ंड करना सही और संभव होगा उन मामलों में ऐसा किया जाएगा.

खाता निलंबित होने पर आपको अमान्य ट्रैफ़िक के सोर्स पता लगाने के साथ-साथ संदिग्ध ट्रैफ़िक की पहचान करने और उसे ब्लॉक करने का समय मिलता है. इसके अलावा, इस दौरान ऐसे तरीके अपनाए जा सकते हैं जिनसे यह पक्का हो सके कि आगे आपको सिर्फ़ मान्य ट्रैफ़िक ही मिले. खाते के निलंबन के ख़िलाफ़ अपील नहीं की जा सकती.

ध्यान दें: अगर निलंबन की अवधि के दौरान आपके AdMob खाते में अन्य समस्याओं का पता चलता है, तो निलंबन की अवधि खत्म होने से पहले ही आपके खाते को हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है. अगर निलंबन खत्म होने के बाद भी आपके खाते पर अमान्य ट्रैफ़िक आता रहता है और हमारे विज्ञापन नेटवर्क को कम वैल्यू का ट्रैफ़िक मिलता रहता है, तो हम अपने उपयोगकर्ताओं और विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों की सुरक्षा के लिए, आपके खाते से विज्ञापन दिखाने की सेवा को सीमित या बंद कर सकते हैं. हम आपके खाते को बंद या फिर से निलंबित भी कर सकते हैं.

हमारा सुझाव है कि आप अपने ऐप्लिकेशन पर आने वाले ट्रैफ़िक को बेहतर ढंग से समझने, मॉनिटर करने, और उसका आकलन करने के लिए Google Analytics for Firebase का इस्तेमाल करें. इससे आपको अमान्य ट्रैफ़िक के सोर्स की पहचान करने में भी मदद मिल सकती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, हमारे विज्ञापन ट्रैफ़िक की क्वालिटी से जुड़े संसाधन केंद्र पर जाएं.

ध्यान दें: अगर आपके AdMob खाते से जुड़े सभी Google खाते बंद कर दिए जाते हैं, तो आपका AdMob खाता भी निलंबित किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो AdMob से जुड़ा कोई भी बंद किया गया Google खाता वापस चालू होने पर, आपका AdMob खाता भी फिर से चालू कर दिया जाएगा. ज़्यादा जानकारी के लिए, आपका खाता बंद कर दिया गया है लेख पढ़ें.

अमान्य ट्रैफ़िक के चलते AdMob खातों को निलंबित करने की सबसे आम वजहें

पब्लिशरों के खाते अमान्य ट्रैफ़िक की वजह से क्यों निलंबित किए जा सकते हैं, इसे समझने के लिए कुछ आम वजहों के बारे में यहां बताया गया है. ध्यान दें कि यह पूरी सूची नहीं है, लेकिन इसमें मुख्य वजहें शामिल हैं.

अपने ऐप्लिकेशन पर दिखने वाले विज्ञापनों पर खुद क्लिक करना
  • पब्लिशर अपने विज्ञापनों पर खुद क्लिक करके इंप्रेशन और/या क्लिक की संख्या नहीं बढ़ा सकते. साथ ही, ऐसा करने के लिए कोई मैन्युअल या दूसरा तरीका भी इस्तेमाल नहीं कर सकते. पब्लिशर खुद अपने विज्ञापनों पर क्लिक करके टेस्टिंग नहीं कर सकते.
  • अमान्य क्लिक जनरेट न हों, इसके लिए कृपया टेस्ट विज्ञापनों (ये Android या iOS के लिए उपलब्ध हैं) का इस्तेमाल करें.
एक या कई उपयोगकर्ताओं का आपके ऐप्लिकेशन पर दिखने वाले विज्ञापनों पर बार-बार क्लिक करना
  • पब्लिशर, विज्ञापनों को मिलने वाले इंप्रेशन या क्लिक को गलत तरीके से नहीं बढ़ा सकते. इसमें अपने-आप ट्रैफ़िक बढ़ाने वाले सॉफ़्टवेयर या मैन्युअल तरीकों का इस्तेमाल करना शामिल है.
  • पब्लिशर दूसरों से अपने विज्ञापनों पर क्लिक करने के लिए नहीं कह सकते. इसमें उपयोगकर्ताओं से आपके ऐप्लिकेशन को सपोर्ट करने का अनुरोध करना, उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन पर क्लिक करने के लिए इनाम देना, और ऐसे व्यवहार के लिए तीसरे पक्षों को पैसे जुटाने का वादा करना शामिल है.
उपयोगकर्ताओं को गुमराह करने वाला विज्ञापन प्लेसमेंट करना या अनजाने में होने वाले क्लिक जनरेट करना
  • पब्लिशरों को किसी भी तरह उपयोगकर्ताओं को Google विज्ञापनों पर क्लिक करने के लिए बढ़ावा देने की अनुमति नहीं है. इसमें ये तरीके शामिल हैं: ऐप्लिकेशन पर क्लिक किए जा सकने वाले एलिमेंट के बहुत करीब विज्ञापन दिखाना, विज्ञापनों को इस तरह से प्लेस करना जिससे कि उपयोगकर्ताओं को ऐप्लिकेशन का मुख्य कॉन्टेंट और उसके फ़ंक्शन न दिखें, और विज्ञापन के साइज़ में तय स्टैंडर्ड से हटकर बदलाव करना, उसे ऐसा बनाना कि वह उपयोगकर्ता को मुश्किल से दिखे या बिलकुल ही न दिखे. इन सब तरीकों के अलावा अन्य तरीके भी शामिल हो सकते हैं.
  • कृपया लागू करने के लिए दिशा-निर्देश देखें.

संसाधन

संपर्क करने के लिए फ़ॉर्म

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
true
आज ही, आपकी ज़रूरत के हिसाब से बनाई गई सलाह पाएं और अपना रेवेन्यू बढ़ाएं!

ऐप्लिकेशन से मिलने वाले अपने रेवेन्यू को बढ़ाने से जुड़े सुझाव देखने के लिए, 'AdMob के लिए ऑप्टिमाइज़ेशन से जुड़ी सलाह' पेज पर जाएं.

अभी अनलॉक करें

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7000276181142966179
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
73175
false
false
false
false