YouTube TV खाते में लॉगिन करने में आने वाली समस्याएं हल करना

अगर आपको YouTube TV खाते में साइन अप या साइन इन करने में कोई समस्या आ रही है, तो हो सकता है कि आपने किसी ब्रैंड खाते से साइन इन किया हो. YouTube TV के लिए ब्रैंड खातों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. YouTube TV में साइन अप और साइन इन करने के लिए, आपको किसी अन्य Google खाते का इस्तेमाल करना होगा.

यह देखना कि किसी ब्रैंड खाते का इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं

  • किसी ब्रैंड की ऑनलाइन मौजूदगी दिखाने के लिए, ब्रैंड खाते का इस्तेमाल Google की सेवाओं के साथ किया जा सकता है. अगर आपके पास एक से ज़्यादा YouTube चैनल हैं या पहले आपके पास कोई लेगसी खाता था, तो आपके पास ब्रैंड खाता हो सकता है.
  • अगर आपको नहीं पता कि आपके पास ब्रैंड खाता है या नहीं, तो ब्रैंड खाते वाले पेज पर जाएं. यहां आपको "आपके ब्रैंड खाते" में जाकर मौजूदा ब्रैंड खाते दिखेंगे.

 

साइन अप या साइन इन करने के दौरान आने वाली समस्याओं को कैसे ठीक करें

अगर आपने किसी ब्रैंड खाते से YouTube TV में साइन अप या साइन इन करने की कोशिश की है, तो आपको गड़बड़ी वाला यह मैसेज दिखेगा: "माफ़ करें, इस खाते से YouTube TV में साइन इन नहीं किया जा सकता."

इस समस्या को ठीक करने के लिए, आपको दूसरे खाते का इस्तेमाल करना होगा:​

  1. गड़बड़ी वाले मैसेज के नीचे मौजूद खाता बदलें विकल्प को चुनें.
  2. वह Google खाता डालें जिससे आपने YouTube TV की सदस्यता ली है. आपको अपनी जानकारी फिर से डालनी पड़ सकती है. भले ही, आपने YouTube TV में पहले से साइन इन किया हो.
  3. YouTube TV में साइन-अप या साइन-इन करने की प्रोसेस फिर से शुरू करें.

समस्या हल करने का दूसरा तरीका

अगर ऊपर दिए गए निर्देशों से साइन-अप या साइन-इन करने के दौरान आने वाली समस्याएं ठीक नहीं होतीं, तो यह तरीका अपनाएं:

  1. youtube.com पर जाएं.
  2. सबसे ऊपर दाईं ओर, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो को चुनें.
  3. इस सेक्शन में, अपने मुख्य Google खाते को चुनें.
    • ध्यान दें: साइन अप करने के लिए उसी खाते का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जिससे आपने YouTube TV की सदस्यता ली है. अगर आपने साइन अप नहीं किया है, तो यह वह खाता होना चाहिए जिसे आपको YouTube TV से लिंक करना है.

      • अगर आपका मुख्य खाता सूची में नहीं है, तो अन्य खाते विकल्प को चुनें.
      • पक्का करें कि आपने ब्रैंड खाते वाले पेज पर दिया गया ब्रैंड खाता न चुना हो.
  4. खाते बदलने के बाद, उसी विंडो में YouTube TV पर जाएं.
  5. YouTube TV में साइन अप या साइन इन करने की प्रोसेस फिर से शुरू करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
4860989145099730237
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
1025958
false
false