YouTube पर आपने जो भी देखा, डाउनलोड किया या खरीदा है उसे देखने के लिए, 'आप' टैब पर जाएं. आपको इस पेज पर, खाते से जुड़ी सेटिंग और चैनल की जानकारी भी मिलेगी.
Explore the You tab on your mobile device
'आप' टैब ढूंढने के लिए, गाइड पर जाएं और आप पर क्लिक करें. इस टैब पर जाकर, ये काम किए जा सकते हैं:
खाते स्विच करें
किसी दूसरे खाते का इस्तेमाल करने के लिए, खाते स्विच करें पर क्लिक करें. आपको यह विकल्प, अपने चैनल के नाम के नीचे दिखेगा. इस पेज के सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करने पर भी यह विकल्प दिखेगा.
Google खाता
अपने Google खाते पर जाने के लिए, Google खाता पर क्लिक करें. आपको यह विकल्प, अपने चैनल के नाम के नीचे दिखेगा. इस पेज के सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर क्लिक करने पर भी यह विकल्प दिखेगा.
देखे गए वीडियो
आपने जिन वीडियो को हाल ही में देखा है वे देखे गए वीडियो में दिखेंगे. वीडियो देखने का इतिहास मैनेज करने का तरीका जानें.
Primetime चैनल
आपने जिन Primetime चैनल की सदस्यता ली है उन्हें यहां देखें.
बाद में देखें
यहां वे वीडियो देखे जा सकते हैं जिन्हें आपने बाद में देखें प्लेलिस्ट में सेव किया है.
प्लेलिस्ट
प्लेलिस्ट में जाकर, अपनी बनाई गई प्लेलिस्ट देखी जा सकती हैं. इनमें सार्वजनिक, निजी, और ऐसी प्लेलिस्ट शामिल हैं जो सबके लिए मौजूद नहीं हैं. किसी प्लेलिस्ट में ज़्यादा से ज़्यादा 5,000 वीडियो शामिल किए जा सकते हैं. अपनी प्लेलिस्ट मैनेज करने का तरीका जानें.
सेव किए गए पॉडकास्ट
अपनी लाइब्रेरी में सेव किए गए पॉडकास्ट देखें.
पसंद किए गए वीडियो
आपने जिन वीडियो को पसंद किया है उन्हें पसंद किए गए वीडियो में देखा जा सकता है.
आपके वीडियो
आपने जो वीडियो अपलोड किए हैं उन्हें आपके वीडियो सेक्शन में देखा जा सकता है.
बैज
आपको जो बैज मिले हैं उन्हें देखें. बैज पाने और उन्हें मैनेज करने का तरीका जानें.
आपकी वीडियो क्लिप
जब वीडियो के कुछ हिस्सों को क्लिप किया जाता है, तो वे यहां सेव हो जाते हैं. इन क्लिप को दूसरों के साथ शेयर किया जा सकता है या बाद में देखा जा सकता है. क्लिप शेयर करने का तरीका जानें.