अपने पसंदीदा कलाकारों के संगीत खोजना

आपके पास अपने पसंदीदा कलाकारों के चैनल की सदस्यता लेने का विकल्प है. इससे आपको उनके नए संगीत, वीडियो, और टूर के बारे में सूचनाएं मिलती रहती हैं.

किसी कलाकार के चैनल की सदस्यता लेना

किसी दूसरे क्रिएटर के चैनल की तरह ही, अपने पसंदीदा कलाकार के चैनल की सदस्यता ली जा सकती है. इसके लिए, यह तरीका अपनाएं:

  1. YouTube में साइन इन करें.
  2. अपने पसंदीदा कलाकार के किसी वीडियो पर जाएं.
  3. वीडियो प्लेयर के नीचे मौजूद, सदस्यता लें पर क्लिक या टैप करें.

सदस्यता लेने के बाद, कलाकार जब भी अपने चैनल पर कोई नया वीडियो अपलोड करेंगे, तो वह आपको सदस्यता पेज/टैब पर नए वीडियो के फ़ीड में दिखेगा. चैनलों की सदस्यता लेने के बारे में जानें. चैनल पेजों पर जाकर भी, कलाकारों के चैनलों की सदस्यता ली जा सकती है.

कलाकार किस तरह के चैनल बना सकता है

YouTube पर कलाकार, एक से ज़्यादा तरह के चैनल बना सकता है:

  • ऐसा चैनल जिसे कलाकार खुद मैनेज करता है.
  • पार्टनर का बनाया हुआ चैनल. इसे YouTube Music का डिस्ट्रिब्यूशन पार्टनर मैनेज करता है, जैसे कि रिकॉर्ड लेबल.
  • किसी खास विषय पर बना चैनल. इसे YouTube अपने-आप जनरेट करता है. इन चैनलों का टाइटल कुछ इस तरह होता है: “कलाकार का नाम - विषय.” साथ ही, चैनल की जानकारी देने वाले सेक्शन में यह लिखा होता है: “YouTube ने अपने-आप जनरेट किया है.” कलाकारों के लिए, खास विषयों पर अपने-आप जनरेट हुए चैनलों के बारे में यहां जानें.
  • आधिकारिक कलाकार चैनल में किसी कलाकार के अलग-अलग YouTube चैनलों पर मौजूद उसके संगीत और वीडियो का संग्रह मिलता है. YouTube पर किसी कलाकार का नाम खोजकर, उसका आधिकारिक कलाकार चैनल (ओएसी) ढूंढा जा सकता है. किसी कलाकार के आधिकारिक संगीत वीडियो से भी, उसका ओएसी ढूंढा जा सकता है. आधिकारिक कलाकार चैनलों के बारे में जानें.

अगर आपने कलाकार के खास विषय वाले चैनल या पार्टनर के बनाए हुए चैनल की सदस्यता ली है, तो जब भी उसका आधिकारिक कलाकार चैनल बनेगा, आपको उसकी सदस्यता अपने-आप मिल जाएगी. इसके बाद, कलाकार के आधिकारिक कलाकार चैनल से आपको सूचनाएं भेजी जाएंगी. कलाकारों के चैनल से मिलने वाली सूचनाओं के बारे में यहां जानें.

किसी कलाकार के आधिकारिक कलाकार चैनल की सदस्यता लेने के बाद, उसके खास विषय वाले चैनल और पार्टनर के बनाए हुए चैनल की आपकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी. इसका मतलब है कि वे चैनल, अब आपकी सदस्यता सूची में नहीं दिखेंगे. आपको अब भी खोज के नतीजों में, कलाकार के खास विषय वाला चैनल या पार्टनर का बनाया हुआ चैनल मिल सकता है. हालांकि, अब आपको इन चैनलों पर 'सदस्यता लें' बटन नहीं दिखेगा.

हमेशा की तरह, किसी भी चैनल के लिए अपनी सदस्यताएं मैनेज की जा सकती हैं. इसमें आधिकारिक कलाकार चैनलों की सदस्यताएं मैनेज करना भी शामिल है.

कलाकारों के चैनल से मिलने वाली सूचनाएं

किसी चैनल की सदस्यता लेने पर, आपको उस पर नए वीडियो डाले जाने की सूचनाएं मिल सकती हैं. डिफ़ॉल्ट रूप से, हम आपको चैनल पर होने वाली खास गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं ही भेजेंगे. अपनी सूचनाएं मैनेज करने का तरीका जानें.

अगर किसी कलाकार का आधिकारिक कलाकार चैनल है, तो आपको सदस्यता फ़ीड में सिर्फ़ उसके आधिकारिक चैनल से सूचनाएं मिलेंगी.

आपको उस कलाकार के आधिकारिक कलाकार चैनल से किस तरह की सूचनाएं मिलेंगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने उसके दूसरे चैनलों की सूचनाएं पाने के लिए कौन-कौनसी सेटिंग चुनी थीं:

  • अगर आपने आधिकारिक कलाकार चैनल के लिए बेल नोटिफ़िकेशन पाने की सेटिंग चालू की है, तो आपको उस चैनल के बेल नोटिफ़िकेशन मिलेंगे. भले ही, दूसरे चैनलों की सूचनाएं पाने के लिए आपकी सेटिंग कुछ भी हो.
  • अगर आपने आधिकारिक कलाकार चैनल के लिए हाइलाइट पाने की सेटिंग चालू की है, तो आपको उस चैनल की हाइलाइट मिलेंगी. भले ही, दूसरे चैनलों की हाइलाइट पाने के लिए आपकी सेटिंग कुछ भी हो.
  • अगर आपने पार्टनर के बनाए गए चैनल के लिए बेल नोटिफ़िकेशन पाने या सूचनाएं न पाने की सेटिंग चालू की है, तो आधिकारिक कलाकार चैनल के लिए भी यह सेटिंग लागू हो जाएगी. भले ही, आपने आधिकारिक कलाकार चैनल की सूचनाओं के लिए, कोई और सेटिंग चुनी हो.
  • किसी खास विषय पर बने चैनल के लिए आपकी सेटिंग का असर, आधिकारिक कलाकार चैनल की सूचना सेटिंग पर नहीं पड़ता.

Shorts पर रिलीज़ किए जाने वाले संगीत की सूचनाएं

ऐसा हो सकता है कि Shorts में गाने का टीज़र दिखाने वाले पेज पर, यह सुविधा दी गई हो कि पूरा गाना उपलब्ध होने पर आपको सूचना मिले.

Shorts पर रिलीज़ की सूचनाएं पाने के लिए, ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले साउंड या गाने के टीज़र के तौर पर बने शॉर्ट वीडियो वाले पेज पर जाकर, मुझे सूचना दें  पर टैप करें. रिलीज़ के दिन रिलीज़ या एल्बम ट्रैक को सुनने के लिए, सूचना पर टैप करें.

ध्यान दें: अगर लेबल/डिस्ट्रिब्यूटर ने इस सुविधा के तहत अपने गाने या एल्बम को उपलब्ध कराने की अनुमति दी है, तब ही सूचनाओं के लिए साइन अप किया जा सकता है.

कलाकारों के लिए, खास विषयों पर अपने-आप जनरेट हुए चैनल

खोज के नतीजों में आपको किसी खास विषय पर बना चैनल और आधिकारिक कलाकार चैनल, दोनों दिख सकते हैं. किसी कलाकार का खास विषय वाला चैनल, YouTube अपने-आप जनरेट करता है. साथ ही, इन चैनलों का टाइटल कुछ इस तरह होता है, “कलाकार का नाम - विषय.” अगर किसी कलाकार का आधिकारिक कलाकार चैनल नहीं है, तो आपको उसके खास विषय वाले चैनल की सदस्यता मिल सकती है. इससे खास विषय पर बना चैनल, आपकी सदस्यता की सूची में शामिल हो जाएगा. हालांकि, आपके सदस्यता पेज में कोई वीडियो नहीं जोड़ा जाएगा. आपको खास विषय वाले चैनलों से सूचनाएं नहीं मिलेंगी.

अगर आप ऐसे कलाकार हैं जिनके लिए खास विषय वाला चैनल जनरेट हुआ है, तो हमारा सुझाव है कि आप आधिकारिक कलाकार चैनल सेट अप करें.

YouTube किसी कलाकार के लिए, खास विषय पर अपने-आप चैनल जनरेट करने का फ़ैसला कैसे लेता है?

किसी कलाकार के लिए खास विषय वाला चैनल तब बनाया जाता है, जब वह YouTube पर काफ़ी लोकप्रिय हो जाता है. अगर किसी कलाकार के पास खास विषय वाला चैनल नहीं है, तो इसकी ये वजहें हो सकती हैं:

  • कलाकार ने कुछ ही वीडियो अपलोड किए हैं.
  • कलाकार के वीडियो को कम देखा गया है.
  • कलाकार के वीडियो, YouTube के क्वालिटी मानकों के मुताबिक नहीं हैं.
YouTube यह कैसे तय करता है कि कलाकार के खास विषय वाले चैनल पर किस तरह के वीडियो दिखाए जाएंगे?

एल्गोरिदम की मदद से YouTube, किसी वीडियो के मुख्य विषय तय करता है. साथ ही, उस जानकारी का इस्तेमाल करके, किसी कलाकार के लिए वीडियो के संग्रह तैयार करता है. खास विषय वाले चैनल पर, कलाकार चैनल के वीडियो के साथ-साथ उपयोगकर्ता के बनाए गए वीडियो भी दिखाए जा सकते हैं. इन चैनलों पर मौजूद कॉन्टेंट में कही गई बातों का YouTube की संपादकीय राय से कोई लेना-देना नहीं है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
9672835975210438921
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false