पोस्ट से आपको YouTube पर ज़्यादा दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाने और अपने चैनल या वीडियो में उनकी दिलचस्पी बढ़ाने में मदद मिलती है. पोस्ट टैब के फ़ायदों और ज़रूरी शर्तों के बारे में ज़्यादा जानें.
पोस्ट बनाने का तरीका
पोस्ट बनाने के लिए:
- YouTube में साइन इन करें.
- पेज पर सबसे ऊपर मौजूद, बनाएं
पोस्ट बनाएं को चुनें.
- सबसे ऊपर बने बॉक्स में:
- मैसेज लिखकर टेक्स्ट पोस्ट बनाएं या फिर किसी इमेज, GIF या वीडियो पोस्ट के साथ टेक्स्ट लिखें.
- पोस्ट बनाने के लिए वीडियो
, पोल
, क्विज़
या इमेज
में से कोई एक विकल्प चुनें.
- पोस्ट करें को चुनें.
कोई चैनल 24 घंटे में कुल कितनी पोस्ट बना सकता है, इसके लिए हमने एक सीमा तय की है. इससे YouTube कम्यूनिटी को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. अगर आपको “सीमा पूरी हो गई है” वाला गड़बड़ी का मैसेज दिखता है, तो 24 घंटे बाद फिर से कोशिश करें.
पोस्ट शेड्यूल करने का तरीका
किसी पोस्ट को शेड्यूल करने के लिए:
- YouTube में साइन इन करें.
- पेज पर सबसे ऊपर मौजूद, बनाएं
पोस्ट बनाएं को चुनें.
- सबसे ऊपर बने बॉक्स में:
- मैसेज लिखकर टेक्स्ट पोस्ट बनाएं या फिर किसी इमेज, GIF या वीडियो पोस्ट के साथ टेक्स्ट लिखें.
- पोस्ट बनाने के लिए वीडियो
, पोल
, क्विज़
या इमेज
में से कोई एक विकल्प चुनें.
- पोस्ट करें के बगल में दिख रहे डाउन ऐरो पर क्लिक करें और पोस्ट शेड्यूल करें को चुनें.
- पोस्ट को पब्लिश करने की तारीख, समय, और टाइम ज़ोन चुनें.
- शेड्यूल करें को चुनें.
किसी पोस्ट में दूसरे चैनलों को टैग करना
अपनी पोस्ट में दूसरे YouTube चैनलों को टैग करने के लिए, @ टाइप करने के तुरंत बाद, उस चैनल का हैंडल या नाम लिखें. आपने जिस चैनल को टैग किया है उसके मालिक या मैनेजर को इसकी सूचना मिल सकती है. दर्शक किसी भी डिवाइस पर, टैग किए गए चैनल के नाम पर क्लिक कर सकते हैं. इससे वे सीधे उस चैनल के पेज पर पहुंच जाएंगे.
अलग-अलग तरह की पोस्ट के बारे में जानकारी
टेक्स्ट पोस्ट
टेक्स्ट पोस्ट बनाने के लिए, अपने चैनल के पोस्ट टैब पर दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में मैसेज लिखें. आप चाहें, तो सिर्फ़ टेक्स्ट लिखकर पोस्ट करें या किसी वीडियो, इमेज या GIF के साथ टेक्स्ट पोस्ट करें. हालांकि, टेक्स्ट पोस्ट और पोल एक साथ शेयर नहीं किए जा सकते.
प्लेलिस्ट पोस्ट
अपने पसंदीदा कलाकारों की प्लेलिस्ट पोस्ट की जा सकती हैं. जिस प्लेलिस्ट को शेयर करना है उसे खोलें और उसका यूआरएल कॉपी करें. इस यूआरएल को, पोस्ट बनाते समय टेक्स्ट फ़ील्ड में चिपकाएं.
इमेज और GIF वाली पोस्ट
पोस्ट के साथ 10 इमेज अपलोड की जा सकती हैं. अपने कंप्यूटर से इमेज या ऐनिमेट किए गए GIF चुनने के लिए, इमेज पर क्लिक करें.
आपको YouTube ऐप्लिकेशन से इमेज पोस्ट में टेक्स्ट, स्टिकर, और फ़िल्टर जोड़ने का विकल्प भी मिलेगा.
दिशा-निर्देश
- फ़ाइल का साइज़: ज़्यादा से ज़्यादा 16 एमबी
- फ़ाइल का टाइप: JPG, PNG, GIF या WebP
- सुझाया गया आसपेक्ट रेशियो (लंबाई-चौड़ाई का अनुपात): हमारा सुझाव है कि 1:1 का अनुपात रखें, क्योंकि फ़ीड में इमेज इसी रेशियो में दिखती हैं. पूरी इमेज देखने के लिए, दर्शक उसे क्लिक करके बड़ा कर सकते हैं.
यह ध्यान रखें कि सभी इमेज YouTube के कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों के मुताबिक हों. अगर किसी इमेज से कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होता है, तो आपकी पोस्ट को हटाया जा सकता है. साथ ही, आपके चैनल पर स्ट्राइक भेजी जा सकती है.
वीडियो पोस्ट
अगर पोस्ट में वीडियो जोड़ना है, तो यह तरीका अपनाएं:
- किसी YouTube वीडियो को खोजें
- किसी YouTube वीडियो का यूआरएल चिपकाएं
- अपने YouTube चैनल से किसी वीडियो को चुनें
अगर आपकी पोस्ट में किसी दूसरे क्रिएटर का वीडियो शामिल है, तो इसकी सूचना उस क्रिएटर को भेजी जा सकती है. इससे, उसे पता चलता है कि उसका वीडियो शेयर किया जा रहा है.
पोल
अगर आपको पोस्ट में कोई पोल जोड़ना है, तो:
- टेक्स्ट या इमेज पोल में से किसी एक को चुनें.
- टेक्स्ट पोल के लिए:
- "अपनी कम्यूनिटी से पूछें..." फ़ील्ड में कोई सवाल लिखें.
- "विकल्प जोड़ें" फ़ील्ड में जवाब लिखें. हर फ़ील्ड में 65 से ज़्यादा वर्ण नहीं होने चाहिए.
- विकल्प जोड़ने के लिए, एक और विकल्प जोड़ें पर क्लिक करें. चार से ज़्यादा विकल्प नहीं जोड़े जा सकते.
- इमेज पोल के लिए:
- "अपनी कम्यूनिटी से पूछें..." फ़ील्ड में कोई सवाल लिखें.
- “विकल्प” फ़ील्ड में जवाब के लिए इमेज अपलोड करने के साथ ही कैप्शन जोड़ें. कैप्शन के लिए 36 वर्ण इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
- कुछ और इमेज जोड़ने के लिए, विकल्प जोड़ें पर क्लिक करें. चार से ज़्यादा इमेज नहीं जोड़ी जा सकतीं.
क्विज़
पोस्ट में कोई क्विज़ जोड़ने के लिए, यह तरीका अपनाएं:
- टेक्स्ट फ़ील्ड में कोई सवाल लिखें.
- “जवाब दें” फ़ील्ड में जवाब लिखें. जवाब में 80 से ज़्यादा वर्ण नहीं हो सकते.
- अगर आपको जवाब के ज़्यादा फ़ील्ड जोड़ने हैं, तो जवाब जोड़ें पर टैप करें. ध्यान दें कि जवाब के चार से ज़्यादा फ़ील्ड नहीं जोड़े जा सकते.
- सही जवाब चुनें. चुना गया जवाब सही क्यों है, इस बात की जानकारी टेक्स्ट फ़ील्ड में दी जा सकती है. हालांकि, यह जानकारी देना ज़रूरी नहीं है. इस जानकारी में 500 से ज़्यादा वर्ण नहीं हो सकते.
अपनी गतिविधियों को मैनेज करने का तरीका
आपको पोस्ट से जुड़ी अपनी गतिविधियों का इतिहास देखने और मैनेज करने की सुविधा मिलती है. फ़िलहाल, यह सुविधा सिर्फ़ कंप्यूटर पर उपलब्ध है.
- YouTube.com पर जाएं.
- बाईं ओर मौजूद, इतिहास पर क्लिक करें.
- दाईं ओर मौजूद, पोस्ट पर क्लिक करें.
- किसी गतिविधि में बदलाव करने या उसे मिटाने के लिए, उस पर कर्सर घुमाएं. इसके बाद, ज़्यादा
बदलाव करें या मिटाएं पर क्लिक करें.