हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का मकसद, YouTube को सभी के लिए सुरक्षित बनाना है. कुछ कॉन्टेंट को हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के बावजूद YouTube से नहीं हटाया जाता. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस तरह के कॉन्टेंट का मकसद शिक्षा देना, विज्ञान या कला के बारे में बताना या डॉक्यूमेंट्री के ज़रिए किसी सच्ची घटना की जानकारी देना होता है. ऐसे कॉन्टेंट को ईडीएसए कैटगरी में रखा जाता है. इस लेख में बताया गया है कि ईडीएसए कॉन्टेंट में संदर्भ यानी ऐसी जानकारी कैसे जोड़ें जिससे दर्शक यह आसानी से समझ सकें कि आपके वीडियो का मकसद शिक्षा देना, कला/विज्ञान की जानकारी देना या डॉक्यूमेंट्री के ज़रिए सच्ची घटना के बारे में बताना है.
किसी वीडियो को ईडीएसए कैटगरी में कैसे शामिल किया जाता है
हम अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर यह पता लगाते हैं कि किसी कॉन्टेंट को ईडीएसए कैटगरी में शामिल किया जा सकता है या नहीं. सबसे पहले, हम यह देखते हैं कि कॉन्टेंट में कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन तो नहीं किया गया है. अगर करता है, तो हम यह देखते हैं कि ईडीएसए कैटगरी के लिए, कॉन्टेंट में ज़रूरी संदर्भ दिया गया है या नहीं. हम इस बात की समीक्षा करते हैं कि संदर्भ क्या है और कहां मौजूद है.
ईडीएसए कैटगरी वाले वीडियो में किस तरह का संदर्भ जोड़ना चाहिए
आपका वीडियो ईडीएसए कैटगरी में आए, इसके लिए उसमें किस तरह का ज़रूरी संदर्भ शामिल करना है, यह वीडियो के टाइप पर निर्भर करता है.
हम ज़्यादातर वीडियो को ईडीएसए कैटगरी में तब शामिल करते हैं, जब संदर्भ में यह जानकारी दी गई हो:
1. वीडियो में मौजूद कॉन्टेंट के बारे में बुनियादी जानकारी: वीडियो में शामिल लोगों, विषय या घटना की जानकारी दी गई हो. साथ ही, यह बताया गया हो कि वह घटना कब और कहां हुई. इसके अलावा, कॉन्टेंट दिखाने का मकसद बताया गया हो.
बुनियादी जानकारी के उदाहरण
बुनियादी जानकारी खास तौर पर तब मददगार होती है, जब वीडियो में हिंसा या दिल दहलाने वाला कॉन्टेंट मौजूद हो या उसमें सेक्शुअल कॉन्टेंट या नग्नता दिखाई गई हो. ऐसे वीडियो में संदर्भ होने पर, दर्शकों को नुकसान पहुंचने की आशंका कम हो जाती है.
यहां कुछ उदाहरणों के ज़रिए समझाया गया है कि किस तरह के वीडियो को ईडीएसए कैटगरी में शामिल किए जाने की संभावना कम होती है और किसकी ज़्यादा होती है:
|
ऐसा कॉन्टेंट जिसे ईडीएसए कैटगरी में शामिल किए जाने की संभावना ज़्यादा होती है |
ऐसा वीडियो जिसे ईडीएसए कैटगरी में शामिल किए जाने की संभावना कम होती है |
|
सुरक्षा से जुड़ा ऐसा वीडियो जिसमें लूटपाट की हिंसक घटना के पीड़ितों को घायल होते हुए दिखाया गया हो और इस घटना की पूरी जानकारी दी गई हो. जैसे, अपराध कहां और कब हुआ, अपराध कैसे हुआ, और वीडियो क्यों अपलोड किया गया. |
सुरक्षा से जुड़ा ऐसा वीडियो जिसमें लूटपाट की हिंसक घटना के पीड़ितों को घायल होते हुए दिखाया गया हो, लेकिन वीडियो के टाइटल या इमेज पर 😆 या 😲 जैसे इमोजी जोड़े गए हों. |
|
सर्जरी का ऐसा वीडियो जिसमें खुले घाव दिखाए गए हों और इस बारे में पूरी जानकारी दी गई हो. वीडियो में यह जानकारी शामिल हो सकती है कि सर्जरी किस तरह की है और क्यों की जा रही है. |
सर्जरी का ऐसा वीडियो जिसमें खुले घाव दिखाए गए हों और टाइटल या ब्यौरे में “चौंकाने वाला” या “घिनौना” लिखा हो. |
|
ऐसा वीडियो जिसमें थोड़ी-बहुत नग्नता दिखाई गई हो, लेकिन कहानी का हिस्सा हो. साथ ही, इसके संदर्भ से समझ आए कि नग्नता वाला सीन, एक पूरी कहानी का बस छोटा सा हिस्सा है. |
ऐसा वीडियो जिसमें अलग-अलग डॉक्यूमेंट्री से ली गई नग्नता वाली क्लिप शामिल हों और उन पर अश्लील टेक्स्ट लिखा गया हो. |
|
ऐसा वीडियो जिसमें लोगों को किसी हिंसक घटना में लगी गंभीर चोटें दिखाई गई हों. हालांकि, इसमें प्रोडक्शन क्रेडिट शामिल किए गए हों, ताकि दर्शकों को पता चल सके कि वीडियो में दिखाई जा रही हिंसा किसी नाटक, फ़िल्म, धारावाहिक वगैरह का हिस्सा है. |
ऐसा वीडियो जिसमें लोगों को किसी हिंसक घटना में लगी गंभीर चोटें दिखाई गई हों. हालांकि, इसमें ऐसी कोई जानकारी न दी गई हो जिससे आम दर्शकों को यह पता चल सके कि घटना असल में हुई है या किसी नाटक, फ़िल्म, धारावाहिक वगैरह का हिस्सा है. |
2. निंदा, अलग-अलग तरह के विचार या व्यंग्य होने की जानकारी: वीडियो में दर्शकों को बताया गया हो कि इसमें कुछ दावों की निंदा की गई है, विषय से जुड़े दावे के विपरीत विचार शामिल किए गए हैं या कोई व्यंग्य किया गया है.
निंदा, विषय से जुड़े दावे के विपरीत विचारों या व्यंग्य के उदाहरण
|
ऐसा कॉन्टेंट जिसे ईडीएसए कैटगरी में शामिल किए जाने की संभावना ज़्यादा होती है |
ऐसा वीडियो जिसे ईडीएसए कैटगरी में शामिल किए जाने की संभावना कम होती है |
|
ऐसा वीडियो जिसमें कोई व्यक्ति झूठा दावा करता हो कि एक तय सीमा से ज़्यादा उम्र के लोगों को लोकतांत्रिक चुनाव में वोट देने की अनुमति नहीं है. हालांकि, वीडियो में यह भी बताया गया हो कि दावा गलत है. |
ऐसा वीडियो जिसमें कोई व्यक्ति झूठा दावा करता हो कि एक तय सीमा से ज़्यादा उम्र के लोगों को लोकतांत्रिक चुनाव में वोट देने की अनुमति नहीं है. हालांकि, वीडियो में यह न बताया गया हो कि दावा गलत है. |
| ऐसा वीडियो जिसमें कोई व्यक्ति झूठा दावा करता हो कि COVID-19 के टीकों में माइक्रोचिप मौजूद हैं. हालांकि, उसी वीडियो में कोई व्यक्ति इसकी आलोचना करते हुए दावे को गलत बताता हो. | ऐसा वीडियो जिसमें कोई व्यक्ति झूठा दावा करता हो कि मंज़ूरी पा चुके टीकों में माइक्रोचिप मौजूद हैं. हालांकि, वीडियो में यह न बताया गया हो कि दावा गलत है. |
|
ऐसा वीडियो जिसमें लोगों की नस्ल के आधार पर उनके समूह के ख़िलाफ़ हिंसा भड़काने वाले व्यक्ति की बातों को शामिल किया हो. वीडियो में व्यक्ति की कार्रवाइयों की आलोचना और निंदा की गई हो. |
ऐसा वीडियो जिसमें संदर्भ के बिना, लोगों की नस्ल के आधार पर उनके समूह के ख़िलाफ़ हिंसा भड़काने वाले व्यक्ति की बातों को शामिल किया गया हो या वीडियो के टाइटल या ब्यौरे में हिंसा को बढ़ावा देने वाली बातें शामिल की गई हों. |
3. खतरनाक गतिविधियों से जुड़े खतरों की जानकारी: दर्शकों को यह बताया गया हो कि वे वीडियो में दिखाई गई गतिविधियों की नकल न करें.
खतरनाक गतिविधियों को बढ़ावा न देने के उदाहरण
|
ऐसा कॉन्टेंट जिसे ईडीएसए कैटगरी में शामिल किए जाने की संभावना ज़्यादा होती है |
ऐसा कॉन्टेंट जिसे ईडीएसए कैटगरी में शामिल किए जाने की संभावना कम होती है |
|
शरारत के मकसद से बनाया गया ऐसा कॉन्टेंट जिसमें गलत तरीके से घर में घुसते हुए दिखाया गया हो और दर्शकों से इस खतरनाक गतिविधि की नकल न करने के लिए कहा गया हो, क्योंकि इससे शारीरिक या मानसिक तौर पर नुकसान पहुंचने का खतरा हो. |
शरारत के मकसद से बनाया गया ऐसा कॉन्टेंट जिसमें गलत तरीके से घर में घुसते हुए दिखाया गया हो या इस पर प्रतिक्रिया वाला वीडियो बनाया गया हो. हालांकि, किसी खतरनाक गतिविधि पर हंसना या उस पर प्रतिक्रिया देना, दर्शकों को वीडियो में दिखाई गई गतिविधि की नकल करने से रोकने या इसकी वजह से होने वाले संभावित नुकसान से बचाने के लिए शायद काफ़ी न हो. |
|
ऐसा कॉन्टेंट जिसमें सड़क पर खतरनाक स्टंट दिखाया गया हो और जिससे आस-पास मौजूद लोगों को नुकसान पहुंचने का खतरा हो. हालांकि, कॉन्टेंट में दर्शकों को स्टंट की नकल न करने के लिए कहा गया हो, क्योंकि इससे उन्हें गंभीर नुकसान हो सकता है या इसमें पेशेवर लोगों की निगरानी में ही ऐसा करने की सलाह दी जाती है. |
ऐसा कॉन्टेंट जिसमें संदर्भ दिए बिना ही सड़क पर खतरनाक स्टंट दिखाया गया हो और जिससे आस-पास मौजूद लोगों को नुकसान पहुंचने का खतरा हो. |
ध्यान दें: ऊपर दिए गए उदाहरणों के अलावा, ईडीएसए कैटगरी के कॉन्टेंट में जोड़े जा सकने वाले संदर्भों के और भी उदाहरण हो सकते हैं. किसी भी तरह का संदेह होने पर, ईडीएसए वाले वीडियो में कई तरह के संदर्भ जोड़ें. दर्शकों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसके लिए वीडियो के टाइटल या ब्यौरे में संदर्भ से जुड़ी ज़रूरी जानकारी देने के साथ-साथ, वीडियो में भी इसकी जानकारी दें.
कोई संदेह होने पर, ऊपर बताए गए अलग-अलग तरह के संदर्भ जोड़ें. जैसे, तथ्यों पर आधारित ऐसी बुनियादी जानकारी जिससे आपके वीडियो में मौजूद कॉन्टेंट के बारे में पता चले, अलग-अलग नज़रिया, और लोगों को खतरनाक या नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार की नकल करने से रोकने की बात. दर्शकों को किसी भी संभावित नुकसान से बचाने के लिए, वीडियो या ऑडियो जैसे कॉन्टेंट में इस जानकारी को शामिल करना न भूलें.
चुनिंदा मामलों में, हम लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए कुछ कॉन्टेंट को अपवाद के तौर पर ईडीएसए कैटगरी में शामिल कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, ऐसा कॉन्टेंट जिसमें संसदीय कार्यवाहियां, चुनाव प्रचार में दिए जाने वाले भाषण, सरकार की मौजूदा कार्रवाइयों पर बहस, युद्ध के इलाके या मानवीय संकट से जुड़ा दिल दहलाने वाला फ़ुटेज या सार्वजनिक सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का विरोध करने वाली टिप्पणियां शामिल हों. हम ईडीएसए कैटगरी वाले कॉन्टेंट पर भी उम्र से जुड़ी पाबंदी लगा सकते हैं या चेतावनी जारी कर सकते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि हो सकता है कि वह 18 साल से कम उम्र के दर्शकों के लिए सही न हो. उदाहरण के लिए, किसी डॉक्यूमेंट्री में दिखाए गए हिंसक अपराध का फ़ुटेज.
ईडीएसए कैटगरी वाले वीडियो में संदर्भ कहां जोड़ना चाहिए
यहां संदर्भ जोड़ा जा सकता है:
- वीडियो
- उदाहरण के लिए, फ़ुटेज या टेक्स्ट ओवरले जोड़े जा सकते हैं.
- ऑडियो
- उदाहरण के लिए, ऐसा वॉइस ओवर जोड़ें जिसमें किसी दावे की निंदा की गई हो या उस पर अलग-अलग तरह के विचार दिए गए हों.
- वीडियो का टाइटल
- वीडियो का ब्यौरा
टिप्पणियों जैसे दूसरे कॉन्टेंट पर कौनसी नीतियां और दिशा-निर्देश लागू होते हैं?
वीडियो पर लागू होने वाली नीतियां और दिशा-निर्देश, अन्य तरह के कॉन्टेंट पर भी लागू होते हैं.
ऐसा कॉन्टेंट जिसे ईडीएसए कैटगरी में शामिल नहीं किया जा सकता
YouTube पर कुछ खास तरह के वीडियो अपलोड करने की अनुमति नहीं है, भले ही उनमें संदर्भ जोड़ा गया हो.
- बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाला कॉन्टेंट (सीएसएएम)
- शारीरिक यौन हिंसा वाले वीडियो, फ़ोटो या ऑडियो
- ऐसा कॉन्टेंट जिसमें किसी व्यक्ति का सिर काटते हुए दिखाया गया हो
- किसी घातक या बड़ी हिंसक घटना का ऐसा फ़ुटेज जिसे खुद अपराधी ने बनाया हो और उसमें हिंसा, हथियारों या घायल पीड़ितों को दिखाया गया हो
- ऐसा वीडियो जिसे आतंकवादी या हिंसक आपराधिक संगठनों ने बनाया हो या जिसमें उनकी तारीफ़ की गई हो और उसे बिना किसी बदलाव के फिर से अपलोड किया गया हो
- ऐसा वीडियो जिसमें आत्महत्या करने या खुद को नुकसान पहुंचाने का तरीका बताया गया हो
- ऐसा वीडियो जिसमें लोगों को घायल करने या मारने के मकसद से बम बनाने का तरीका बताया गया हो
- ऐसा वीडियो जिसमें बंदूक या पाबंदी वाली ऐक्सेसरी बनाने का तरीका बताया गया हो
- ऐसा वीडियो जिसमें पाबंदी वाले प्रॉडक्ट की बिक्री के ऑफ़र दिए गए हों
- ऐसा वीडियो जिसमें निजी डेटा से छेड़छाड़ करने या दूसरों को गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए, कंप्यूटर या इन्फ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया हो
- ऐसा वीडियो जिसमें किसी व्यक्ति की निजी जानकारी दिखाई गई हो. जैसे, घर का पता, ईमेल पता, साइन-इन क्रेडेंशियल, फ़ोन नंबर, पासपोर्ट नंबर या बैंक खाते की जानकारी (डॉक्सिंग, यानी कि नुकसान पहुंचाने के इरादे से किसी की पहचान से जुड़ी निजी जानकारी सार्वजनिक करना)
- पोर्नोग्राफ़ी दिखाने वाला वीडियो
- ऐसा वीडियो जिसमें स्पैम करने का तरीका दिखाया गया हो