YouTube कहां नहीं देखा जा सकता: डिवाइसों के ऐसे मॉडल जिन पर YouTube ऐप्लिकेशन काम नहीं करता

YouTube ऐप्लिकेशन का मौजूदा वर्शन, कुछ डिवाइस मॉडल पर काम नहीं करेगा. साथ ही, YouTube ऐप्लिकेशन के पुराने वर्शन अब काम नहीं करेंगे.

स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस, और गेम कंसोल

यहां देखें कि स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस, और गेम कंसोल, YouTube ऐप्लिकेशन के साथ काम करते हैं या नहीं.

मोबाइल डिवाइस

YouTube के iOS ऐप्लिकेशन का वर्शन अपडेट करना

अगर आपको नीचे इमेज में दिखाया गया मैसेज मिलता है, तो इसका मतलब है कि आपके डिवाइस पर YouTube के iOS ऐप्लिकेशन का जो वर्शन मौजूद है, वह अब काम नहीं करता. ऐसे में, YouTube ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे अपडेट करना होगा. YouTube के iOS ऐप्लिकेशन को नए वर्शन में अपडेट करने के लिए, App Store पर जाएं.

ऐप्लिकेशन को अपडेट किए बिना YouTube चलाने के लिए, मोबाइल ब्राउज़र से m.youtube.com पर जाएं.

अपडेट करने में आने वाली समस्याएं

अगर ऐप्लिकेशन अपडेट नहीं हो पा रहा है, तो हो सकता है कि YouTube ऐप्लिकेशन का नया वर्शन, अब आपके डिवाइस के iOS वर्शन पर काम न करता हो. YouTube ऐप्लिकेशन का नया वर्शन पाने के लिए, iOS का नया वर्शन अपडेट करें.

ओएस को अपडेट किए बिना, YouTube ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है. हालांकि, YouTube ऐप्लिकेशन के पुराने वर्शन बाद में इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे. YouTube चलाने के लिए, मोबाइल ब्राउज़र पर कभी भी m.youtube.com पर जाएं. 

YouTube कुछ डिवाइसों पर अब उपलब्ध नहीं है

स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस या गेमिंग कंसोल पर YouTube चलाते समय अगर आपको यह मैसेज दिखता है, तो इसका मतलब है कि YouTube ऐप्लिकेशन, अब आपके डिवाइस पर काम नहीं करेगा.

मैसेज: "YouTube अब उपलब्ध नहीं है, क्योंकि यह डिवाइस अपडेट की गई ज़रूरी शर्तों को पूरा नहीं करता."

उपयोगकर्ताओं की जानकारी सुरक्षित रखने के लिए, हम समय-समय पर सुरक्षा मानकों को अपडेट करते रहते हैं. इसका मतलब है कि हम उन डिवाइसों पर अपनी सेवाएं बंद कर देते हैं जो अब अपडेट किए गए सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते. अगर आपके टीवी में वेब ब्राउज़र इंस्टॉल है, तो हो सकता है कि आप youtube.com पर जाकर, YouTube का इस्तेमाल जारी रख पाएं.

कुछ मामलों में, डिवाइस के फ़र्मवेयर को अपग्रेड करके, YouTube ऐप्लिकेशन को दोबारा ऐक्सेस किया जा सकता है. फ़र्मवेयर को अपग्रेड करने का तरीका जानने के लिए, डिवाइस बनाने वाली कंपनी से संपर्क करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
iPhone और iPad Android
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
12877632429260091541
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
59
false
false