YouTube ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना

अपने स्मार्टफ़ोन या टैबलेट पर YouTube देखने के लिए, YouTube ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें. YouTube ऐप्लिकेशन कई अलग-अलग डिवाइसों पर उपलब्ध है. जैसे: मोबाइल फ़ोन, स्मार्ट टीवी, और मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस.  YouTube वीडियो देखने के विकल्पों के बारे में ज़्यादा जानें.

अपने टीवी पर YouTube में साइन इन करने का तरीका

Google Play से YouTube ऐप्लिकेशन को डाउनलोड किया जा सकता है.

Google Play से Android ऐप्लिकेशन के डाउनलोड को मैनेज करने का तरीका जानने के लिए, Google Play के सहायता केंद्र पर जाएं.

ध्यान दें: YouTube ऐप्लिकेशन सिर्फ़ Android 6.0 और इसके बाद के वर्शन पर काम करने वाले फ़ोन या टैबलेट पर काम करेगा. 

नए स्मार्ट टीवी और मीडिया डिवाइसों पर YouTube ऐप्लिकेशन

YouTube ऐप्लिकेशन का नया वर्शन, 2013 और उसके बाद के मॉडल वाले डिवाइसों पर उपलब्ध है. यह ऐप्लिकेशन, 2012 के मॉडल वाले कुछ डिवाइसों पर भी उपलब्ध है.

Android TV पर YouTube ऐप्लिकेशन

अगर आपके डिवाइस पर Android TV की सुविधा है, तो ऐप्लिकेशन की सूची में डिफ़ॉल्ट रूप से YouTube ऐप्लिकेशन उपलब्ध होगा.

Android TV पर YouTube ऐप्लिकेशन का 1.0 वर्शन अब काम नहीं करता है.

Apple TV पर YouTube ऐप्लिकेशन

अगर आपके पास चौथी या इसके बाद वाली जनरेशन का Apple TV है, तो YouTube ऐप्लिकेशन को App Store से इंस्टॉल किया जा सकता है.

ध्यान दें: तीसरी और इससे पुरानी जनरेशन के Apple TV पर, अब YouTube ऐप्लिकेशन काम नहीं करता. अगर इनमें से किसी डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो उस पर YouTube चलाने के लिए, AirPlay का इस्तेमाल किया जा सकता है.

गेम कंसोल पर YouTube ऐप्लिकेशन

Nintendo, PlayStation, और Xbox जैसे कई गेम कंसोल स्टोर से YouTube डाउनलोड किया जा सकता है.

  1. अपने गेम कंसोल स्टोर पर जाएं और YouTube खोजें.
  2. डाउनलोड करें को चुनें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
Android iPhone और iPad
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
18085824514370895732
true
खोज मदद केंद्र
true
true
true
true
true
59
false
false