मोबाइल ब्राउज़र पर YouTube का इस्तेमाल करना

फ़ोन के वेब ब्राउज़र पर YouTube चलाने के लिए, मोबाइल मोड या डेस्कटॉप मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है.

साइन इन करने का तरीका

YouTube का ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पाने के लिए साइन इन करें और अपने पसंदीदा वीडियो, प्लेलिस्ट वगैरह देखें.

साइन इन करने के लिए:

  1. स्क्रीन के सबसे ऊपर दाईं ओर, प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.
  2. साइन इन करें पर टैप करें.
  3. अपने Google खाते से साइन इन करें.
अगर किसी वजह से आप अपने खाते से साइन इन न कर पाएं, तो आपके पास अपने Google खाते को वापस पाने का विकल्प है. ज़्यादा मदद पाने के लिए, Google खातों के लिए बने फ़ोरम पर जाएं.

मोबाइल ब्राउज़र पर, वीडियो में बदलाव करने और अपलोड करने की सुविधा नहीं मिलती. हालांकि, आपके पास YouTube ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करके, उसमें वीडियो अपलोड करने और बदलाव करने का विकल्प है. इस बारे में ज़्यादा जानें.

ध्यान दें: YouTube की मोबाइल साइट का इस्तेमाल करने के लिए, यह ज़रूरी है कि आपका ब्राउज़र JavaScript के साथ काम करता हो.

YouTube इस्तेमाल करने का तरीका

साइन इन करने के बाद, आपको अहम सुविधाएं चार टैब में मिलेंगी:

होम

YouTube को मोबाइल ऐप्लिकेशन या ब्राउज़र में खोलने पर, सबसे पहले होम पेज खुलता है. यहां खास आपके लिए सुझाए गए वीडियो दिखेंगे. वीडियो के सुझाव, YouTube पर आपकी पसंद और गतिविधियों के आधार पर दिए जाते हैं.

अगर आपके पास काम का या ज़रूरत के मुताबिक, वीडियो देखने का कोई इतिहास नहीं है और आपने यह बताया है कि आपको उस इतिहास के आधार पर आने वाले समय में सुझाव नहीं चाहिए, तो YouTube की वे सुविधाएं हटा दी जाएंगी जो वीडियो देखने के इतिहास के आधार पर आपको सुझाव देती हैं. जैसे, YouTube के होमपेज पर मिलने वाले सुझाव. उदाहरण के लिए, यह तब लागू होता है, जब कोई नया उपयोगकर्ता पहली बार वीडियो देखना शुरू करता है.

सदस्यताएं

सदस्यताएं टैब में आपको सिर्फ़ उन चैनलों के वीडियो दिखेंगे जिनकी आपने सदस्यता ली होगी. आपको पेज में सबसे ऊपर उन चैनलों के नाम भी दिखेंगे. किसी चैनल की प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करके, उस चैनल पर पहुंचा जा सकता है.

लाइब्रेरी

लाइब्रेरी टैब में वीडियो देखने का आपका इतिहास, प्लेलिस्ट, अपलोड किए गए वीडियो, और खरीदारी की जानकारी मौजूद होती है.

सेटिंग

मोबाइल वेबसाइट में सेटिंग पर जाने, सहायता पाने या हमें सुझाव, राय देने या हमसे शिकायत करने के लिए, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
14712182329404069346
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false