YouTube पर उम्र का अनुमान लगाने वाले मॉडल के बारे में जानकारी

ध्यान दें: YouTube की ऐडवांस सुविधाओं को ऐक्सेस करने के लिए, उम्र का अनुमान लगाने वाले मॉडल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. ऐडवांस और इंटरमीडिएट लेवल पर मिलने वाली सुविधाओं का ऐक्सेस पाने के बारे में ज़्यादा जानें

YouTube पर उम्र की पुष्टि करने से जुड़ी सुरक्षाओं के बारे में जानकारी

YouTube पर लोगों को उनकी उम्र के हिसाब से सही अनुभव देना और सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी ज़िम्मेदारी है. इसकी शुरुआत तब होती है, जब लोग खाता बनाते समय अपनी उम्र की जानकारी देते हैं. किशोरों को ज़्यादा सुरक्षित और बेहतर अनुभव देने के लिए, हम उम्र का अनुमान लगाने वाले मॉडल का भी इस्तेमाल करते हैं. इससे यह पता करने में मदद मिलती है कि किसी उपयोगकर्ता की उम्र 18 साल से कम है या ज़्यादा. इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि उसने अपना खाता बनाते समय जन्म की तारीख क्या डाली थी. उम्र का अनुमान लगाने का मकसद यह होता है कि YouTube पर ज़्यादा से ज़्यादा किशोरों के लिए सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

अगर उम्र का अनुमान लगाने वाले हमारे मॉडल को यह पता चलता है कि किसी उपयोगकर्ता की उम्र 18 साल से कम है, तो उसके YouTube खाते पर किशोरों के लिए बनी सुरक्षा सुविधाएं अपने-आप चालू हो जाएंगी. इस बारे में ज़्यादा जानकारी यहां दी गई है. फ़िलहाल, इस मॉडल का इस्तेमाल कई देशों में किया जा रहा है. इसमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, सिंगापुर, स्विट्ज़रलैंड, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, और यूरोपियन इकनॉमिक एरिया के देश शामिल हैं. हम जल्द ही अन्य देशों में भी इसे उपलब्ध कराएंगे.

ध्यान दें: अगर आपको लगता है कि उम्र का अनुमान लगाने वाले मॉडल ने आपकी उम्र का गलत अनुमान लगाया है, तो आपके पास अपनी उम्र की पुष्टि करने का विकल्प होता है. इसके लिए, आपको अपने Google खाते में जाकर, अपना सरकारी आईडी, क्रेडिट कार्ड या सेल्फ़ी सबमिट करके पुष्टि की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. उम्र की पुष्टि करने के बारे में ज़्यादा जानें.

दर्शकों के लिए उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं के बारे में जानकारी

अगर उम्र का अनुमान लगाने वाले हमारे मॉडल को यह पता चलता है कि किसी उपयोगकर्ता की उम्र 18 साल से कम है, तो ये बदलाव उसके खाते के लिए अपने-आप लागू हो जाएंगे:

क्रिएटर की सुरक्षा के बारे में जानकारी

अगर हमें पता चलता है कि किसी क्रिएटर की उम्र 18 साल से कम है, तो उसके खाते के लिए ऊपर बताई गई सेटिंग के अलावा, ये बदलाव अपने-आप लागू हो जाएंगे:

  • अपलोड किया जाने वाला हर कॉन्टेंट, निजी के तौर पर सेट होगा: क्रिएटर्स के सभी नए अपलोड, YouTube Studio में निजी के तौर पर सेट किए जाएंगे. क्रिएटर्स के पास, इन निजता सेटिंग को किसी भी समय देखने और अपडेट करने का विकल्प होता है.
  • तोहफ़े: क्रिएटर्स, वर्टिकल लाइव स्ट्रीम पर तोहफ़ों से कमाई नहीं कर पाएंगे. तोहफ़े पाने के लिए, यह ज़रूरी है कि क्रिएटर्स की अनुमानित उम्र 18 साल या इससे ज़्यादा हो या इस उम्र की पुष्टि हुई हो.
  • सुरक्षा से जुड़े रिमाइंडर: क्रिएटर्स को कोई वीडियो अपलोड करते समय या सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करते समय, अपनी निजता पर गौर करने के लिए रिमाइंडर मिलेंगे.
ध्यान दें: फ़िलहाल, Analytics में मौजूद ऑडियंस रिपोर्ट में दर्शकों की जानकारी उनकी उस उम्र के आधार पर दिखाई जाती है जो उन्होंने खाता बनाते समय डाली थी. इस रिपोर्ट में उन दर्शकों की जानकारी शामिल नहीं है जिनकी उम्र, उम्र का अनुमान लगाने वाले हमारे मॉडल के हिसाब से 18 साल से कम है. हम इस बदलाव को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं और जल्द ही इस बारे में ज़्यादा जानकारी शेयर करेंगे.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
11142719688045206379
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false