AdSense for YouTube से मिलने वाले पेमेंट की प्रोसेस के बारे में जानकारी

क्या आपको यह जानना है कि पेमेंट कब मिलेगा? YouTube Partner Program में शामिल क्रिएटर्स को हर महीने AdSense for YouTube के तहत पेमेंट किया जाता है. इस गाइड में बताया गया है कि पेमेंट साइकल के दौरान क्या होता है. इसमें यह भी बताया गया है कि आपको पेमेंट कब तक मिल सकता है.

मुझे पेमेंट कब किया जायेगा? YouTube Partner Program के तहत मिलने वाले पेमेंट की समयावधियों के बारे में जानकारी

ताज़ा खबरें, अपडेट, और सलाह पाने के लिए, YouTube Creators चैनल की सदस्यता लें.

पेमेंट की सुविधा कैसे काम करती है

आपके YouTube चैनल से होने वाली कमाई महीने के हिसाब से तय होती है. महीना खत्म होने पर, पिछले महीने की आपकी अनुमानित कमाई को इन पहलुओं के आधार पर अडजस्ट किया जा सकता है:

फ़ाइनल पेमेंट का हिसाब लगाकर, उसकी जानकारी AdSense for YouTube खाते में दिखाई जाती है.

कुल बैलेंस, पेमेंट थ्रेशोल्ड के बराबर या उससे ज़्यादा होना चाहिए. साथ ही, अगर आपको पेमेंट की जानकारी में कोई बदलाव करना है, तो वह भी तय समय तक हो जाना चाहिए, ताकि आपको उस महीने पेमेंट मिल सके.

पेमेंट जारी कर दिया जाता है और AdSense for YouTube में "पेमेंट प्रोसेस हो रहा है" लाइन आइटम दिखने लगता है.

महीने की 7 से 12 तारीख के बीच

फ़ाइनल पेमेंट का हिसाब लगाकर, उसकी जानकारी AdSense for YouTube खाते में दिखाई जाती है.

  • इस दौरान, पिछले महीने की अनुमानित कमाई तय की जाती है.
  • पेमेंट की जानकारी देखने के लिए, अपने AdSense for YouTube खाते में साइन इन करें और पेमेंट को चुनें.
  • इस पेज पर, अडजस्टमेंट या शुल्क से जुड़ी कटौतियों की जानकारी भी दिखेगी.
  • अगर AdSense for YouTube खाते से आपका एक ही चैनल जुड़ा है, तो पेमेंट की जानकारी देखने के लिए, YouTube Studio ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

महीने की 20 तारीख तक

कुल बैलेंस, पेमेंट थ्रेशोल्ड के बराबर या उससे ज़्यादा होना चाहिए. साथ ही, अगर आपको पेमेंट की जानकारी में कोई बदलाव करना है, तो वह भी तय समय तक हो जाना चाहिए, ताकि आपको उस महीने पेमेंट मिल सके.

  • पेमेंट थ्रेशोल्ड: महीने की 20 तारीख तक आपका कुल बैलेंस, आपकी मुद्रा के हिसाब पेमेंट थ्रेशोल्ड के बराबर या उससे ज़्यादा हो जाना चाहिए, ताकि आपको उस महीने पेमेंट मिल सके. अगर आपका बैलेंस, पेमेंट थ्रेशोल्ड से कम होता है, तो आपको उस महीने पेमेंट नहीं किया जाएगा और आपका बैलेंस अगले महीने के पेमेंट में जोड़ दिया जाएगा.
    • अगर आपके पास AdSense और AdSense for YouTube के लिए अलग-अलग पेमेंट्स खाते हैं, तो पेमेंट पाने के लिए हर खाते का बैलेंस पेमेंट थ्रेशोल्ड के बराबर या उससे ज़्यादा होना चाहिए.
  • पेमेंट की जानकारी में बदलाव करना: अगर आपको पेमेंट की जानकारी में किसी तरह का बदलाव करना है, तो 20 तारीख तक कर लें. इसमें, कुछ समय के लिए पेमेंट पर लगी रोक को हटाना भी शामिल है. 20 तारीख के बाद किए गए बदलाव, अगले महीने के पेमेंट साइकल में लागू होंगे.
    • उदाहरण के लिए, अगर कुछ समय के लिए पेमेंट पर लगी रोक 20 तारीख के बाद हटाई जाती है, तो आपको उस महीने पेमेंट नहीं किया जाएगा. आपका बैलेंस अगले महीने के पेमेंट में जोड़ दिया जाएगा.

महीने की 21 से 26 तारीख के बीच

पेमेंट जारी कर दिया जाता है और AdSense for YouTube में "पेमेंट प्रोसेस हो रहा है" लाइन आइटम दिखने लगता है.

अगर किसी महीने की 21 तारीख को वीकेंड या छुट्टी होती है, तो उसके बाद आने वाले पहले कामकाजी दिन पर पेमेंट जारी किया जा सकता है. आपको पेमेंट मिलने का सटीक समय, आपके टाइम ज़ोन और पेमेंट के चुने गए तरीके पर निर्भर करता है:

  • इलेक्ट्रॉनिक फ़ंड ट्रांसफ़र (ईएफ़टी): पेमेंट जारी होने के बाद, उसे ट्रांसफ़र होने में सात कामकाजी दिन लग सकते हैं. अगर आपको सात कामकाजी दिनों के बाद भी पेमेंट नहीं मिलता है, तो यहां दिया गया समस्या हल करने का तरीका अपनाएं.
  • चेक: ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले खातों के लिए, डाक के ज़रिए चेक भेजे जाते हैं. इसे मिलने में दो से चार हफ़्ते लग सकते हैं. आपके पते पर चेक पहुंचने में कितना समय लगेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके इलाके में डाक सेवा कितनी अच्छी है.
  • Hyperwallet: पेमेंट जारी होने के बाद, आपकी कमाई को Hyperwallet खाते में दिखने में एक से दो दिन लग सकते हैं. ध्यान दें कि आपकी कमाई Hyperwallet खाते में जमा हो जाने के बाद, उसे AdSense for YouTube खाते में वापस ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकेगा.
  • वायर ट्रांसफ़र: वायर ट्रांसफ़र की प्रोसेस शुरू होने के बाद, पैसे ट्रांसफ़र होने में 15 कामकाजी दिन लग सकते हैं. वायर ट्रांसफ़र में लगने वाला समय, आपके बैंक पर निर्भर करता है. अगर आपको 15 कामकाजी दिनों के बाद भी पेमेंट नहीं मिलता है, तो यहां दिया गया समस्या हल करने का तरीका अपनाएं.
  • Western Union क्विक कैश: पेमेंट जारी किए जाने के एक कामकाजी दिन के बाद, उसे अपने देश के किसी भी Western Union ऑफ़िस से कलेक्ट किया जा सकता है. कृपया ध्यान दें कि पेमेंट का तरीका चुनते समय, अब क्रिएटर्स को Western Union का विकल्प नहीं मिलता.
 

ध्यान दें: अगर आपका खाता AdSense program की नीतियों और AdSense के नियमों और शर्तों या AdSense for YouTube के नियमों और शर्तों (जो भी लागू हो) का उल्लंघन करता है, तो आपके पेमेंट को रोका जा सकता है और/या आपकी कमाई में कटौती की जा सकती है. पेमेंट पर रोक लगाने और/या कटौती करने की प्रोसेस तब शुरू होगी, जब Google संभावित उल्लंघनों की जांच शुरू करेगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मुझे तय समय से पहले पेमेंट मिल सकता है?
नहीं, हम किसी भी वजह से, पेमेंट की तय समयावधि से पहले पेमेंट नहीं कर सकते. इस बारे में ऊपर बताया गया है.
मेरे "लेन-देन" पेज पर, कई पेमेंट की जानकारी मौजूद नहीं है. मैं अपने लेन-देन का पूरा इतिहास कैसे देखूं?
आपके "लेन-देन" पेज के डिफ़ॉल्ट व्यू में, पिछले तीन महीनों में आपके खाते से किए गए लेन-देन की जानकारी दिखेगी. अपने लेन-देन का पूरा इतिहास देखने के लिए, तारीख की सीमा चुनने वाले टूल से अब तक का कुल डेटा विकल्प को चुनें.
अगर आपको AdSense for YouTube पेमेंट खाता बनाने से पहले हुए लेन-देन की जानकारी देखनी है, तो अपना पुराना AdSense पेमेंट खाता देखें.
ईएफ़टी के ज़रिए किया गया पेमेंट एक ऐसे बैंक खाते में भेज दिया गया है जो बंद है. ऐसे में, मुझे क्या करना चाहिए?
अगर आपने ईएफ़टी को पेमेंट पाने के तरीके के तौर पर चुना है और आपका पेमेंट हाल ही में बंद किए गए किसी बैंक खाते में भेज दिया गया है, तो पेमेंट कुछ ही दिनों में अपने-आप वापस आ जाएगा. पेमेंट के वापस आने पर, आपकी कमाई आपके AdSense for YouTube खाते में जोड़ दी जाएगी. अगर इस खाते में किसी नए बैंक खाते की पुष्टि की गई है, तो ऐसे में लौटाया गया आपका पेमेंट कुछ दिनों में फिर से जारी कर दिया जाएगा. इस पूरी प्रोसेस में एक हफ़्ते का समय लग सकता है.
मेरा चेक कहां तक पहुंचा है, यह देखने के लिए क्या मुझे ट्रैकिंग नंबर मिल सकता है?
चेक कहां तक पहुंचा है, यह देखने के लिए हम ट्रैकिंग नंबर नहीं देते.
मेरा चेक नहीं आया. मुझे एक नया चेक कैसे मिलेगा?
आपका चेक न आने की दो मुख्य वजहें हो सकती हैं:
  • ऐसा हो सकता है कि चेक गलत पते पर चला गया हो. ऐसा होने पर, आपको नए चेक के लिए अनुरोध करने से पहले अपने AdSense for YouTube खाते में, पेमेंट पाने वाले की जानकारी बदलनी होगी.
  • ऐसा हो सकता है कि आपके देश में डाक सेवा देने वाली कंपनी से वह चेक कहीं खो गया हो.

डाक भेजने की तारीख के बाद, क्रिएटर को चेक मिलने में करीब दो से चार हफ़्ते लगते हैं. हालांकि, इसमें ज़्यादा समय भी लग सकता है. यह आपके देश/इलाके की डाक सेवा पर निर्भर करता है. अगर आपको चेक फिर से जारी करने का अनुरोध करना है, तो कृपया चेक जारी करने की तारीख के बाद 60 दिनों तक इंतज़ार करें.

अगर 60 दिनों से ज़्यादा समय हो गया है, तो चेक फिर से जारी करने का अनुरोध किया जा सकता है. इसके लिए:

  1. अपने AdSense for YouTube खाते में साइन इन करें.
  2. पेमेंट इसके बाद पेमेंट से जुड़ी जानकारी पर क्लिक करें.
  3. अपने "लेन देन" पेज पर, चेक जारी होने की तारीख और उसकी मौजूदा स्थिति देखें.
    • अगर 60 दिनों के बाद भी आपके चेक के ज़रिए पैसे नहीं निकाले गए हैं, तो चेक की स्थिति के बगल में "पेमेंट फिर से जारी करें" वाला लिंक दिखेगा.
  4. पेमेंट फिर से जारी करें पर क्लिक करें और पुष्टि करें कि आपको पेमेंट फिर से जारी करना है.
    • एक नया लाइन आइटम दिखेगा, जिससे यह पता चलेगा कि पहले जारी किया गया चेक रोक दिया गया है और नया चेक जारी किया जा रहा है.
Western Union पेमेंट के लिए, भेजने वाले का पता क्या है?
आपको अपनी पेमेंट रसीद पर, भेजने वाले का पता मिल जाएगा. ध्यान रखें कि पेमेंट का तरीका चुनते समय, अब क्रिएटर्स को Western Union का विकल्प नहीं मिलता. Western Union के ज़रिए पेमेंट पाने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
क्या मेरे पास पेमेंट की मुद्रा बदलने का विकल्प है?
माफ़ करें, आपके पेमेंट की मुद्रा नहीं बदली जा सकती.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
7972112540735074801
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false