अपने वीडियो में कई भाषाओं में उपलब्ध सुविधाएं जोड़ना

वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में अपलोड करने की सुविधा से, किसी एक वीडियो या शॉर्ट वीडियो के लिए अलग-अलग भाषाओं में ऑडियो ट्रैक अपलोड किए जा सकते हैं. लंबी अवधि के वीडियो के लिए, अलग-अलग भाषाओं में थंबनेल भी अपलोड किए जा सकते हैं.यह एक ऐसा तरीका है जिससे दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा जा सकता है और इसके लिए, अलग-अलग चैनल बनाने या उन्हें मैनेज करने की ज़रूरत नहीं.

वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में अपलोड करने की सुविधा क्या है?

इस सुविधा में, आपको पहले अपलोड किए जा चुके और नए, दोनों तरह के वीडियो के लिए कई भाषाओं में ऑडियो ट्रैक अपलोड करने का विकल्प मिलता है.

  • दर्शकों के लिए यह सुविधा कैसे काम करती है: ऑडियो ट्रैक, डिफ़ॉल्ट रूप से दर्शक की पसंदीदा भाषा में उपलब्ध होंगे. यह भाषा, दर्शक के वीडियो देखे जाने के इतिहास के हिसाब से तय की जाती है. दर्शक, सेटिंग में जाकर अपनी पसंदीदा भाषा बदल सकते हैं. वे वीडियो प्लेयर की सेटिंग का इस्तेमाल करके, भाषाएं भी बदल सकते हैं.
  • खोजने की सुविधा और सुझाव देने वाले सिस्टम: वीडियो ट्रांसलेट होने के बाद, दर्शक ट्रांसलेट किए गए टाइटल और ब्यौरे का इस्तेमाल करके आपके वीडियो खोज सकते हैं. वीडियो खोजने की सुविधा देने वाले हमारे सिस्टम, अनुवाद किए गए टाइटल और ब्यौरे खोजते हैं, ताकि दर्शकों को उनकी भाषा के मुताबिक सबसे सही नतीजे मिल पाएं.
  • ऑटोमैटिक डबिंग उपलब्ध नहीं है: वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में अपलोड करने की सुविधा से, डब किए गए अपने ऑडियो ट्रैक अपलोड किए जा सकते हैं. यह सुविधा इन ट्रैक को अपने-आप डब नहीं करती. हालांकि, ऑटोमैटिक डबिंग सुविधा से ट्रैक अपने-आप डब होते हैं. आपको डब किए गए ऑडियो ट्रैक अपलोड करने से पहले, उन्हें रिकॉर्ड करना होगा. अगर किसी भाषा के लिए ऑटोमैटिक डबिंग की सुविधा पहले से उपलब्ध है, तो आपको अपना वर्शन अपलोड करने से पहले उसे मिटाना होगा.

ज़रूरी शर्तें

फ़िलहाल, वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में अपलोड करने की सुविधा ऐडवांस सुविधाओं का ऐक्सेस रखने वाले चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है. हम धीरे-धीरे इसका ऐक्सेस बढ़ा रहे हैं. ऐडवांस सुविधाओं के बारे में ज़्यादा जानें.

कोई भाषा ट्रैक जोड़ना

डेस्कटॉप पर YouTube Studio में जाकर, नए या मौजूदा वीडियो में कई ऑडियो ट्रैक जोड़े जा सकते हैं. डब किया गया ऑडियो ट्रैक जनरेट करने के लिए, किसी वेंडर की मदद लें या दूसरी भाषा में बोलकर खुद रिकॉर्ड करें.
  1. अपने कंप्यूटर पर, YouTube Studio में साइन इन करें.
  2. बाईं ओर मौजूद मेन्यू से भाषाएं को चुनें.
  3. जिस वीडियो में बदलाव करना है उस पर क्लिक करें.
  4. भाषा जोड़ें पर क्लिक करें और अपनी भाषा चुनें.
  5. "डब किया गया ऑडियो" के बगल में, जोड़ें पर क्लिक करें.
  6. फ़ाइल चुनें पर क्लिक करें.
  7. वह फ़ाइल चुनें जिसे अपलोड करना है. यह ज़रूरी है कि फ़ाइलें, YouTube में काम करने वाले सही ऑडियो फ़ाइल फ़ॉर्मैट में हों और उनकी अवधि आपके वीडियो जितनी हो.
  8. जब आप ऑडियो ट्रैक अपलोड करने के लिए तैयार हों, तो पब्लिश करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: इस सुविधा से डब किए गए ऑडियो ट्रैक अपने-आप जनरेट नहीं होते. अपलोड करने से पहले, क्रिएटर्स को डब किए गए ऑडियो ट्रैक रिकॉर्ड करने होंगे. अगर चुनी गई भाषा के लिए ऑडियो ट्रैक अपने-आप जनरेट है, तो आपको अपना डब किया गया ऑडियो अपलोड करने से पहले उसे मिटाना होगा.
ज़रूरी जानकारी: अगर हमें पता चलता है कि दूसरे ऑडियो ट्रैक में मौजूद कॉपीराइट वाला कॉन्टेंट, ओरिजनल ऑडियो से अलग है, तो हम फ़ाइल को हटा भी सकते हैं.

पहले अपलोड की गई ऑडियो फ़ाइलों को बदलना

अगर आपने कई भाषाओं में वीडियो का ऑडियो ट्रैक अपलोड किया है और उसकी जगह कोई नया ट्रैक इस्तेमाल करना है, तो:
  1. अपने कंप्यूटर पर, YouTube Studio में साइन इन करें.
  2. बाईं ओर मौजूद मेन्यू से भाषाएं को चुनें.
  3. जिस वीडियो में बदलाव करना है उस पर क्लिक करें.
  4. “ऑडियो” में जाकर, जिस भाषा को मिटाना है उसके सामने मिटाएं पर क्लिक करें.
  5. वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में अपलोड करने के लिए, यह तरीका दोहराएं.

अपने वीडियो को ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए, सबटाइटल और कैप्शन जोड़ने के साथ, वीडियो के टाइटल और ब्यौरे का अनुवाद करने के बारे में ज़्यादा जानें.

स्थानीय भाषा में थंबनेल मैनेज करना

स्थानीय भाषा में थंबनेल बनाने की सुविधा की मदद से, अलग-अलग भाषाओं में थंबनेल बनाए जा सकते हैं. लोकलाइज़ किए गए थंबनेल की मदद से, दर्शकों को उनकी भाषा की सेटिंग से मेल खाने वाले थंबनेल दिखाए जाएंगे.

स्थानीय भाषा में थंबनेल दिखाने की सुविधा का इस्तेमाल शुरू करने के लिए:

  1. अपने कंप्यूटर पर, YouTube Studio में साइन इन करें.
  2. बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट चुनें.
  3. उस वीडियो पर क्लिक करें जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं.
  4. थंबनेल अपलोड करें पर क्लिक करें और थंबनेल इमेज अपलोड करें.
  5. बाईं ओर मौजूद मेन्यू से भाषाएं को चुनें.
  6. उस भाषा के नाम पर क्लिक करें जिसके लिए आपको कस्टम थंबनेल जोड़ना है.
  7. थंबनेल के बगल में मौजूद, जोड़ें पर क्लिक करें. इसके बाद, अपलोड करने के लिए कोई इमेज चुनें.
  8. अपडेट करें पर क्लिक करें.

इस सुविधा को इस्तेमाल करने की रणनीति और सबसे सही तरीके

वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में अपलोड करने की सुविधा, उन क्रिएटर्स के लिए बहुत अच्छी है जो दुनिया भर के और नए देशों/इलाकों के दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं. अगर आपके वीडियो को अलग-अलग देशों/इलाकों के लोग देखते हैं या आपके वीडियो पर अलग-अलग भाषाओं में लगातार टिप्पणियां की जाती हैं, तो आपको यह सुविधा ज़रूर आज़मानी चाहिए.

वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में अपलोड करने की सुविधा के मुख्य फ़ायदे

  • दुनिया भर के अलग-अलग भाषा बोलने वाले दर्शकों तक पहुंचना: इस सुविधा से, दुनिया भर के दर्शक आपके वीडियो को आसानी से ऐक्सेस कर पाते हैं. इससे आपको अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले नए दर्शकों से जुड़ने का मौका मिलता है.
  • ज़्यादा लोगों तक आपके वीडियो की पहुंच बढ़ना: वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में अपलोड करने वाले क्रिएटर्स को वीडियो देखे जाने के कुल समय में 25% समय, वीडियो की मुख्य भाषा के अलावा किसी दूसरी भाषा में वीडियो देखने वाले दर्शकों से मिला.
  • आसानी से मैनेज करना: वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में अपलोड करने की सुविधा से, एक ही चैनल पर किसी वीडियो के कई ऑडियो ट्रैक में कॉन्टेंट पोस्ट किया जा सकता है. इससे, अलग-अलग भाषाओं के लिए एक से ज़्यादा चैनलों को मैनेज करने के मुकाबले, एक ही चैनल को आसानी से मैनेज किया जा सकता है और आंकड़ों को ट्रैक किया जा सकता है.

वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में उपलब्ध कराने के सबसे सही तरीके

  • ज़्यादा से ज़्यादा कॉन्टेंट डब करना: एक या दो भाषाओं पर फ़ोकस करें और उनके लिए ज़्यादा से ज़्यादा कॉन्टेंट डब करने की कोशिश करें.
  • अपने पुराने कैटलॉग को डब करना: अगर आपके पास संसाधन उपलब्ध हैं, तो अपने मौजूदा वीडियो कैटलॉग के 50% या इससे ज़्यादा कॉन्टेंट को डब करें. इससे नए दर्शकों को आपका कॉन्टेंट दिखने की संभावना बढ़ जाएगी.
  • अनुवाद सटीक होना चाहिए: हमारा सुझाव है कि दूसरी भाषा के ट्रैक, मुख्य भाषा के अनुवाद से ज़्यादा से ज़्यादा मेल खाने चाहिए.
  • सबटाइटल: अपने-आप जनरेट होने वाले सबटाइटल, ओरिजनल ऑडियो ट्रैक की भाषा में उपलब्ध होंगे. आपके पास वीडियो में अपने कैप्शन जोड़ने का विकल्प भी होता है.
  • ऑडियो फ़ॉर्मैट में जानकारी: जिन क्रिएटर्स के पास वीडियो के ऑडियो ट्रैक को कई भाषाओं में अपलोड करने की सुविधा का ऐक्सेस होता है वे YouTube Studio में, ऑडियो फ़ॉर्मैट में जानकारी देने वाले ट्रैक भी अपलोड कर सकते हैं. ऑडियो फ़ॉर्मैट में जानकारी देने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें.
  • वीडियो में बदलाव करना: बदलाव किए गए वीडियो में, एक से ज़्यादा भाषाओं के ट्रैक जोड़े जा सकते हैं. अगर आपने ओरिजनल वीडियो में ऑडियो की मैन्युअल तरीके से कांट-छांट की है या उसे बदला है, तो ये बदलाव दूसरी भाषा वाले ट्रैक में भी दिखेंगे.
  • परफ़ॉर्मेंस का विश्लेषण करें: YouTube Analytics का इस्तेमाल करके, ऑडियो की भाषा के हिसाब से अपने वीडियो पर मिले व्यू और उन्हें देखे जाने के कुल समय को ट्रैक करें. इससे आपको यह पता चलेगा कि किस भाषा में वीडियो की मांग ज़्यादा है और उसकी परफ़ॉर्मेंस कैसी है.
  • कॉन्टेंट का प्रमोशन करना: दर्शकों को बताएं कि आपने किन-किन भाषाओं में अपने कॉन्टेंट को डब कर लिया है या आपने टारगेट की गई भाषा में कॉन्टेंट बनाने वाले क्रिएटर्स के साथ मिलकर वीडियो बनाया है.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
Google ऐप
मुख्य मेन्यू
3421955667138500416
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false