वीडियो का ब्यौरा लिखने के बारे में सुझाव

YouTube, दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन में से एक है. वीडियो के ब्यौरे में कीवर्ड का इस्तेमाल करने से, दर्शक आपके वीडियो आसानी से ढूंढ पाते हैं.

क्या वीडियो के टाइटल और ब्यौरे अब भी मायने रखते हैं? | करीना फ़र्गोज़ो के साथ मास्टर क्लास #2

ताज़ा खबरें, अपडेट, और सलाह पाने के लिए, YouTube Creators चैनल की सदस्यता लें.

वीडियो का ब्यौरा लिखना

वीडियो के ब्यौरे से, YouTube के एल्गोरिदम और आपके दर्शकों को पता चलता है कि वीडियो किस बारे में है. किसी वीडियो के ब्यौरे को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है. पहला वह जो दर्शकों को डेस्कटॉप पर “ज़्यादा” और मोबाइल पर “और दिखाएं” पर क्लिक करने से पहले दिखता है. दूसरा वह जो इन दोनों पर क्लिक करने के बाद दिखता है. ब्यौरे की शुरुआती लाइनों में ही वीडियो के बारे में बताएं, क्योंकि दर्शकों को ये पहले दिखेंगी.

दर्शकों को पूरा ब्यौरा देखने के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा.

ब्यौरे के दूसरे हिस्से में अपने चैनल से जुड़ी अन्य जानकारी दी जा सकती है, ताकि दर्शक आपके चैनल के बारे में ज़्यादा जान सकें. इसके अलावा, एक डिफ़ॉल्ट ब्यौरा भी सेट किया जा सकता है. इससे आपके चैनल पर अपलोड होने वाले हर वीडियो के ब्यौरे में, चैनल की सामान्य जानकारी अपने-आप जुड़ जाती है. वीडियो के ब्यौरे में 5,000 वर्ण इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

सलाह
  • पक्का करें कि हर वीडियो के लिए आपने अलग ब्यौरा जोड़ा हो. इससे खोज के नतीजों में आपका वीडियो, मिलते-जुलते अन्य वीडियो से अलग दिखता है और दर्शक उसे आसानी से खोज पाते हैं.
  • आपके वीडियो की सटीक जानकारी देने वाले एक-दो कीवर्ड, वीडियो के ब्यौरे और टाइटल में ज़रूर शामिल करें.
  • सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए गए कीवर्ड और उनसे मिलते-जुलते कीवर्ड देखने के लिए, YouTube Analytics के रिसर्च टैब और Google Ads के कीवर्ड प्लानर टूल का इस्तेमाल करें. इन कीवर्ड को ब्यौरे में शामिल करने पर, खोज के नतीजों से आने वाला ट्रैफ़िक बढ़ सकता है.

खोज के लिए इस्तेमाल किए गए कीवर्ड आपके वीडियो और इसके ब्यौरे के साथ मैच किए जाते हैं. इससे दर्शकों को आपके वीडियो ढूंढने में मदद मिलती है.

वीडियो के ब्यौरे को पसंद के मुताबिक बनाना

वीडियो के ब्यौरे में सिर्फ़ टेक्स्ट दिखता है. हालांकि, टेक्स्ट के फ़ॉर्मैट में बदलाव किया जा सकता है. टेक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक या स्ट्राइकथ्रू किया जा सकता है.

अपने मोबाइल पर, टेक्स्ट को फ़ॉर्मैट करने के लिए उसे हाइलाइट करें. इसके बाद, एडिटिंग बार खुलेगा. इस बार में मौजूद किसी पसंदीदा टूल को चुनकर टेक्स्ट को फ़ॉर्मैट करें. ब्यौरे में बुलेट वाली सूचियां जोड़ने के लिए, लाइन की शुरुआत में "*," "+" या "-" का इस्तेमाल करें. इसके बाद, स्पेस दें. अपने कंप्यूटर पर, ब्यौरे वाले बॉक्स में ही नीचे दिए गए टूल के ज़रिए टेक्स्ट को फ़ॉर्मैट किया जा सकता है.

वीडियो के ब्यौरे में इंटरैक्टिव सुविधाएं जोड़ी जा सकती हैं. इनसे वीडियो के व्यू बढ़ाने, दूसरे क्रिएटर्स के साथ मिलकर बनाए गए वीडियो को हाइलाइट करने, और चैनल के सदस्यों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलती है.

सलाह
  • वीडियो चैप्टर का इस्तेमाल करें. इससे दर्शकों को लंबी अवधि वाले वीडियो में, कुछ हिस्सों को छोड़कर सीधे अहम हिस्सों पर जाने और उन्हें देखने में मदद मिलती है.
  • मिलते-जुलते वीडियो की प्लेलिस्ट जोडे़ें.
  • आपने जिन क्रिएटर्स के साथ मिलकर वीडियो बनाया है उन्हें क्रेडिट दें. साथ ही, उन चैनलों और लोगों के नाम टैग करें जिन्होंने वीडियो बनाने में आपकी मदद की.
  •  अगर आपको अपने दर्शकों को ज़रूरी लिंक दिखाने हैं, तो चैनल के प्रोफ़ाइल लिंक जोड़े जा सकते हैं.

डेटा का बारीकी से आकलन करना

अपने वीडियो के ब्यौरे में ऐसे कीवर्ड जोड़ें जिनसे वह YouTube पर खोज के नतीजों में आसानी से दिखे. YouTube Analytics में मौजूद, ‘दर्शकों को आपके वीडियो कैसे मिलते हैं’ सेक्शन देखें. इससे आपको अपने वीडियो पर मिले व्यू और दर्शकों की दिलचस्पी के बारे में जानकारी मिलेगी. क्या आपके वीडियो के ब्यौरे में ऐसे शब्द नहीं हैं जिनका इस्तेमाल लोग वीडियो खोजने के लिए करते हैं? अगर ऐसा है, तो सोचिए कि आपका वीडियो खोजने के लिए, खोज बार में क्या टाइप किया जा सकता है? अब वे कीवर्ड, वीडियो के ब्यौरे में इस्तेमाल करें. इससे, लोगों को आपके वीडियो खोजने में ज़्यादा आसानी होगी.

Analytics में मौजूद ‘दर्शकों को आपके वीडियो कैसे मिलते हैं’ सेक्शन से, आपको यह पता चलता है कि लोग आपका वीडियो खोजने के लिए कौनसे कीवर्ड सबसे ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं.

हमारे सुझाव

  • डिफ़ॉल्ट ब्यौरे में चैनल से जुड़ी अन्य जानकारी सेव करें, ताकि आपके सभी वीडियो के ब्यौरे में वह जानकारी अपने-आप दिखने लगे.
  • देखें कि YouTube के खोज नतीजों, वीडियो के वॉच पेज, और अलग-अलग मोबाइल डिवाइसों पर आपके वीडियो का ब्यौरा कैसा दिखता है और वीडियो से जुड़ी सबसे ज़रूरी जानकारी आपके मुताबिक दिख रही है या नहीं?

अगला लेख: वीडियो अपलोड करने के शेड्यूल के बारे में सलाह देखें

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

true
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
13598925823188786292
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false