Creator Music से, क्रिएटर्स को संगीत का इस्तेमाल करने और कमाई करने के नए विकल्प मिलते हैं. इस सुविधा से, संगीत के अधिकार रखने वाले लोगों या कंपनियों को भी YouTube पर कमाई करने का एक नया ज़रिया मिलता है. संगीत के अधिकार रखने वाले व्यक्ति या कंपनी के तौर पर, Creator Music पर रेवेन्यू के बंटवारे की सुविधा का इस्तेमाल शुरू करने के लिए:
- यह देखें कि किन साउंड रिकॉर्डिंग एसेट के लिए, रेवेन्यू का बंटवारा किया जा सकता है.
- यह तय करें कि रेवेन्यू के बंटवारे की सुविधा का इस्तेमाल, पाबंदी के साथ होना चाहिए या पाबंदी के बिना.
शुरुआत करने से पहले, पाबंदी के साथ और पाबंदी के बिना ट्रैक इस्तेमाल का अंतर समझने के लिए यहां दी गई जानकारी देखें.
रेवेन्यू के बंटवारे की सुविधा के इस्तेमाल से जुड़ी शर्तों को समझना
पाबंदी के साथ ट्रैक का इस्तेमाल करना
अगर Creator Music पर लाइसेंस देने के लिए कोई ट्रैक उपलब्ध कराया जाता है, तो उसके लिए रेवेन्यू के बंटवारे की सुविधा भी चालू हो जाती है. ऐसा तब होता है, जब क्रिएटर पाबंदी के साथ ट्रैक का इस्तेमाल करता है. पाबंदी के साथ ट्रैक का इस्तेमाल करने का मतलब है कि क्रिएटर, किसी ट्रैक को तीन मिनट या इससे लंबे वीडियो में 30 सेकंड तक इस्तेमाल कर सकता है.
अगर क्रिएटर ने ट्रैक का लाइसेंस लिए बिना, अपने वीडियो में इसका इस्तेमाल 30 सेकंड से ज़्यादा समय के लिए किया है या वीडियो तीन मिनट से कम अवधि का है, तो उस पर कॉपीराइट दावा किया जा सकता है.
पाबंदी के बिना ट्रैक का इस्तेमाल करना
Creator Music में, पाबंदी के बिना इस्तेमाल करने का मतलब है कि क्रिएटर, अपने वीडियो में आपके ट्रैक का जितना चाहे उतना इस्तेमाल कर सकता है, फिर चाहे वह वीडियो कितना भी लंबा हो. पाबंदी के बिना ट्रैक का इस्तेमाल तब किया जाता है, जब आपने अपनी एसेट के लिए लाइसेंस देने से जुड़ी कोई रणनीति लागू नहीं की हो या फिर किसी एसेट से जुड़ी लाइसेंस देने की रणनीति को आपने मैन्युअल तरीके से बंद कर दिया हो.
ट्रैक के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने वाले आइकॉन
Creator Music के कैटलॉग में मौजूद ट्रैक आइकॉन के साथ दिखते हैं. इन आइकॉन से ट्रैक से जुड़ी शर्तों का पता चलता है. क्रिएटर्स इन आइकॉन की मदद से तुरंत यह समझ सकते हैं कि वीडियो में ट्रैक का इस्तेमाल करने पर क्या होगा:
| रेवेन्यू का बंटवारा किया जा सकता है. ऐसा ट्रैक इस्तेमाल करने का मतलब है कि ट्रैक के अधिकार रखने वाले लोगों या कंपनियों के साथ, वीडियो से हुई कमाई का बंटवारा किया जा सकता है. | |
| कमाई नहीं की जा सकती. ऐसा ट्रैक इस्तेमाल करने का मतलब है कि वीडियो से कमाई नहीं की जा सकती. हालांकि, वीडियो YouTube पर दिखता रहेगा. | |
| वीडियो ब्लॉक कर दिया जाएगा. ऐसा ट्रैक इस्तेमाल करने का मतलब है कि वीडियो YouTube पर नहीं दिखेगा. | |
| ध्यान दें: Creator Music के कैटलॉग में, लाइसेंस लेने के लिए उपलब्ध ट्रैक के बगल में उनकी कीमत भी दिखती है. | |
रेवेन्यू का बंटवारा करने वाले वीडियो ढूंढना
रेवेन्यू के बंटवारे की सुविधा, दावा करने के सिस्टम पर आधारित होती है. यह सिस्टम, Content ID के सामान्य दावों की तरह ही काम करता है. अगर किसी वीडियो पर दावा किया गया है और उस वीडियो से मिले रेवेन्यू का बंटवारा किया जा रहा है, तो Studio कॉन्टेंट मैनेजर में उस पर, ऑटोमेटेड Content ID से जुड़े दावे दिखते हैं. इस दावे का सोर्स और टाइप वैसा ही होता है जैसे किसी दूसरे वीडियो पर किए जाने वाले दावे का होता है. हालांकि, जिन वीडियो से हुई कमाई का बंटवारा किया जा रहा है वे दावा किए गए वीडियो पेज पर, रेवेन्यू के बंटवारे वाले आइकॉन
के साथ दिखते हैं.
ऐसे कौनसे वीडियो हैं जिनसे हुई कमाई का बंटवारा किया जा रहा है और जिन पर दावा किया गया है, यह जानने के लिए:
- Studio कॉन्टेंट मैनेजर में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, दावा किए गए वीडियो
को चुनें.
- फ़िल्टर बार
अपलोड करने वाले के साथ रेवेन्यू का बंटवारा पर क्लिक करें.
खोज को और बेहतर बनाने के लिए:
- फ़िल्टर बार
दावा किए गए वीडियो से हुई कमाई के बंटवारे का टाइप पर क्लिक करें
इनमें से कोई एक चुनें:
- रेवेन्यू का बंटवारा: पाबंदी के बिना ट्रैक का इस्तेमाल करने वाले वीडियो.
- पाबंदियों के साथ रेवेन्यू का बंटवारा: पाबंदी के साथ ट्रैक का इस्तेमाल करने वाले वीडियो.
- लागू करें पर क्लिक करें.
ऐसे वीडियो की नीतियां देखना जिनमें रेवेन्यू का बंटवारा किया जा रहा है
अगर आपको रेवेन्यू शेयर करने वाले ऐसे वीडियो का पता चलता है जिस पर दावा किया गया है, तो यह देखा जा सकता है उस वीडियो के एसेट से कौन-कौनसी नीतियां जुड़ी हैं.
-
रेवेन्यू का बंटवारा करने वाले वीडियो ढूंढने के लिए, ऊपर बताया गया तरीका अपनाएं.
-
दावे वाले वीडियो पर क्लिक करें.
-
दावे वाले वीडियो के ज़्यादा जानकारी वाले पेज पर जाकर, बाएं मेन्यू से नीति
को चुनें.
-
दावे वाले वीडियो की नीति: यह लागू होने वाली सभी नीतियों के आधार पर तय की गई नीति है. इसमें अन्य पार्टनर, वीडियो अपलोड करने वालों, और एडमिन से जुड़ी नीतियां भी शामिल हैं.
-
आपके दावे: यह आपके मालिकाना हक वाली हर एसेट की नीति है, जिसके ज़रिए वीडियो पर दावा किया जाता है.
-
नीति के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, जानकारी वाले आइकॉन
पर कर्सर घुमाएं.
-
एसेट की जानकारी देखने के लिए, उसके टाइटल पर कर्सर घुमाएं.
-
-
अपलोड करने वाले अन्य क्रिएटर्स के दावे: यह वीडियो अपलोड करने वालों की ओर से चुनी गई नीति है. आम तौर पर, वीडियो अपलोड करने वाला व्यक्ति एक क्रिएटर होता है.
-
एडमिन से जुड़ी YouTube की नीति: यह YouTube की ओर से लागू की गई नीति है. ऐसा हो सकता है कि कुछ देशों या इलाकों में आपके वीडियो पर विज्ञापन न दिखाए जाएं. ऐसा उन जगहों पर किया जाएगा जहां हम संगीत जैसे कॉन्टेंट पर ट्रैक पॉलिसी लागू करेंगे.
-
- Content ID का इस्तेमाल करने वाले अन्य पार्टनर की नीतियां तब तक नहीं दिखाई जाएंगी, जब तक उनसे आपकी नीतियों पर कोई असर नहीं पड़ता हो.
- कभी-कभी नीति की जानकारी इसलिए नहीं दिखाई जाती, क्योंकि किसी नीति में बदलाव कर दिया जाता है. जैसे, जब कम पाबंदियों वाली नीति को ज़्यादा पाबंदी वाली नीति से बदल दिया जाता है.
रेवेन्यू के बंटवारे की सुविधा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
उन पार्टनर के लिए जिन्होंने Creator Music के संशोधन पर हस्ताक्षर किए थे:
- अगर किसी एसेट पर लाइसेंस की रणनीति लागू की गई है, तो इसे पाबंदी के साथ इस्तेमाल करके वीडियो से हुई कमाई का बंटवारा किया जा सकता है. ऐसा तब नहीं होगा, जब पार्टनर ने लाइसेंस की रणनीतियों को मैन्युअल तरीके से बंद कर दिया हो.
- अगर किसी एसेट पर लाइसेंस की रणनीति लागू नहीं की गई है, तो इसे पांबदी के बिना इस्तेमाल करके वीडियो से हुई कमाई का बंटवारा किया जा सकता है.
- एसेट के मालिकाना हक में बदलाव: उदाहरण के लिए, अगर एसेट का मालिकाना हक किसी ऐसे पार्टनर को दिया जाए जिसने Creator Music के संशोधन पर हस्ताक्षर न किए हों. ऐसी स्थिति में, वीडियो पर किए गए दावे को Content ID वाले सामान्य दावे में बदल दिया जाएगा.
- नीति में बदलाव: उदाहरण के लिए, अगर एसेट की नीति को, 'ब्लॉक करें' कार्रवाई वाली नीति में बदला गया हो.
- तीसरे पक्ष का कॉपीराइट दावा: उदाहरण के लिए, अगर किसी वीडियो में क्रिएटर ने रेवेन्यू के बंटवारे की सुविधा वाले ट्रैक का इस्तेमाल किया है, लेकिन उस वीडियो में मौजूद तीसरे पक्ष के कॉन्टेंट पर सामान्य कॉपीराइट दावा किया गया है, तो उस वीडियो से हुई कमाई का बंटवारा नहीं किया जा सकेगा. ऐसा तब तक होगा, जब तक क्रिएटर उस दावे का विरोध करके उसे सुलझा न ले.