मॉडरेटर, वीडियो पर की गई टिप्पणियों की समीक्षा करने के लिए उन्हें रोक सकते हैं और उन्हें मैनेज कर सकते हैं. इसके अलावा, आपकी स्ट्रीम की लाइव चैट में दर्शकों के भेजे गए मैसेज मैनेज करने और उनकी समीक्षा करने की ज़िम्मेदारी भी मॉडरेटर की होती है. क्रिएटर्स, मॉडरेटर जोड़ते समय उनके लिए स्टैंडर्ड मॉडरेटर या मैनेजिंग मॉडरेटर में से कोई एक रोल चुन सकते हैं. मैनेजिंग मॉडरेटर के पास स्टैंडर्ड मॉडरेटर के मुकाबले, ज़्यादा कार्रवाइयां करने के विकल्प होते हैं
लाइव चैट
- YouTube.com पर जाएं.
- खोजें
पर क्लिक करें. इसके बाद, चैनल का नाम या उसका हैंडल डालकर उसके वॉच पेज पर जाएं.
- वह लाइव स्ट्रीम चुनें जिसकी लाइव चैट में जाना है.
- चैट मॉडरेट करने से जुड़ी कोई कार्रवाई चुनने के लिए, चैट वाले सेक्शन की दाईं ओर मौजूद तीन बिंदुओं वाले मेन्यू या मैसेज पर कहीं भी क्लिक करें.
मॉडरेटर के तौर पर, ये काम किए जा सकते हैं:
चैनल की गतिविधि ऐक्सेस करना: मॉडरेट करने से जुड़ी कोई कार्रवाई करने से पहले, लाइव चैट फ़ीड से किसी उपयोगकर्ता के चैनल की सार्वजनिक गतिविधि का इतिहास ऐक्सेस किया जा सकता है.
आपत्तिजनक टिप्पणी हटाना: मॉडरेटर किसी भी तरह की गलत या बुरे बर्ताव वाली या आपत्तिजनक टिप्पणी को हटा सकता है. कोई टिप्पणी मिटाने पर, वह टिप्पणी और उस पर दिए गए जवाब, लाइव चैट से हमेशा के लिए हट जाते हैं.
किसी दर्शक के लिए टाइम आउट सेट करना: मॉडरेटर किसी दर्शक को कुछ समय के लिए, लाइव चैट में मैसेज भेजने से रोक सकता है. यह समय 10 सेकंड से लेकर 24 घंटे तक हो सकता है, जैसा कि यहां बताया गया है:
- 10 सेकंड
- 1 मिनट
- 5 मिनट
- 10 मिनट
- 30 मिनट
- 24 घंटे
चैनल से किसी दर्शक को छिपाना: चैनल से किसी दर्शक को छिपाने पर उसकी टिप्पणियां और चैट में भेजे गए मैसेज बाकी दर्शकों को नहीं दिखते. YouTube, उस दर्शक को इस बात की सूचना नहीं देता है कि आपने उसे छिपाया है.
लाइव चैट में हिस्सा लेने वाले लोग
लाइव चैट में हिस्सा लेने वाले कुछ लोगों की पहचान के लिए, आइकॉन और रंगों का इस्तेमाल किया जाता है. किसी व्यक्ति के उपयोगकर्ता नाम के आगे, एक ही समय पर एक से ज़्यादा आइकॉन दिख सकते हैं.
| आइकॉन | मतलब |
|---|---|
| क्रिएटर / चैनल का मालिक | |
| क्रिएटर, जिसके खाते की पुष्टि हो चुकी है | |
| लाइव चैट में हिस्सा लेने वाला व्यक्ति, जिसके खाते की पुष्टि हो चुकी है | |
| पैसे चुकाकर बना सदस्य | |
| चैनल का मॉडरेटर |