अपलोड किए गए वीडियो पर लागू होने वाली और मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी नीतियां

इस लेख में बताई गई सुविधाएं सिर्फ़ 'YouTube Studio कॉन्टेंट मैनेजर' के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं. YouTube की सामान्य नीतियों के बारे में, यहां ज़्यादा जानें.

Studio कॉन्टेंट मैनेजर में दो तरह की नीतियां हैं:

  • अपलोड किए गए वीडियो पर लागू होने वाली नीतियां: यह नीतियां उन वीडियो पर लागू होती है जिन्हें आपने अपने YouTube चैनल पर अपलोड किया है.
    • अपलोड किए गए वीडियो पर लागू होने वाली नीतियों की मदद से, वीडियो पर यह बताकर दावा किया जा सकता है कि उसे आपके पार्टनर ने अपलोड किया है. साथ ही, YouTube को यह बताया जा सकता है कि इन वीडियो पर आपको क्या कार्रवाई चाहिए (इनसे कमाई करनी है, इन्हें ट्रैक करना है या इन पर रोक लगानी है).
  • मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी नीतियां: यह नीतियां, आपके उन वीडियो पर लागू होती हैं जिन्हें किसी और ने अपने चैनल पर अपलोड किया है.
    • मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी नीतियां तब लागू होती हैं, जब Content ID को दूसरे लोगों के वीडियो में आपका कॉन्टेंट मिलता है. Content ID वाला दावा होने पर, YouTube को यह बताया जा सकता है कि इन वीडियो पर आपको क्या कार्रवाई चाहिए (इनसे कमाई करनी है, इन्हें ट्रैक करना है या इन पर रोक लगानी है).

अपलोड किए गए वीडियो पर लागू होने वाली और मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी नीतियां, एक ही तरह से काम करती हैं. ये दोनों नीतियां यह तय करती हैं कि जिस वीडियो पर दावा किया गया है उससे कमाई करनी है, उसे ट्रैक करना है या ब्लॉक करना है. बस इन नीतियों को लागू करने का तरीका अलग होता है — एक को आप, जबकि दूसरे को Content ID लागू करता है. नीतियां कैसे लागू होती हैं, इसके बारे में ज़्यादा जानें.

आपके पास एक ऐसी नीति सेट करने का विकल्प होता है जो आपके वीडियो पर भी लागू हो और उपयोगकर्ता के अपलोड किए गए उन वीडियो पर भी जिनमें आपका कॉन्टेंट शामिल है. हालांकि, अगर आपकी नीति में Content ID मैचिंग वीडियो से जुड़ी ज़रूरी शर्तें आपने अपने मुताबिक तय की हैं, तो इसे अपलोड किए गए वीडियो पर लागू होने वाली नीति के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. ज़्यादा जानने के लिए यह जानकारी देखें.

मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी नीतियों में शर्तें जोड़ें

अपलोड किए गए वीडियो पर लागू होने वाली नीतियां, सिर्फ़ उन वीडियो पर लागू होती हैं जिन्हें आपने अपलोड किया है - इनका Content ID मैचिंग से कोई लेना-देना नहीं होता. इस वजह से, अपलोड किए गए वीडियो पर लागू होने वाली नीतियों के लिए, सिर्फ़ दर्शक की जगह की जानकारी ही काम की शर्त है. अपलोड किए गए वीडियो पर लागू होने वाली नीति सेट करते समय, यहां बताई गई शर्तें नहीं दिखेंगी.

मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी नीतियों की मदद से, YouTube को यह पता चलता है कि जिस वीडियो पर दावा किया गया है उसके साथ क्या करना है. जैसे, उससे कमाई करनी है, उसे ट्रैक करना है या ब्लॉक करना है. मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी नीतियों में, Content ID को किसी वीडियो पर कब दावा करना चाहिए, इसके बारे में भी निर्देश शामिल हो सकते हैं. Content ID को इस तरह के वीडियो पर, अपने-आप दावा करने के लिए कहा जा सकता है:

  • मिलते-जुलते वीडियो का टाइप: ऐसा कॉन्टेंट जो आपकी पहचान फ़ाइल से मिलता-जुलता हो: जैसे, सिर्फ़ ऑडियो, सिर्फ़ वीडियो या फिर दोनों.
  • उपयोगकर्ता के वीडियो से मिलता-जुलता हिस्सा: अपलोड किए गए वीडियो का वह हिस्सा या प्रतिशत जो आपकी पहचान फ़ाइल से मिलता-जुलता हो.
  • पहचान फ़ाइल से मिलता-जुलता हिस्सा: आपकी पहचान फ़ाइल का वह हिस्सा या प्रतिशत जो अपलोड किए गए वीडियो से मिलता-जुलता हो.

मिलते-जुलते वीडियो से जुड़ी नीति बनाते समय, दावा किए गए वीडियो को मैन्युअल समीक्षा के लिए भेजने का विकल्प भी चुना जा सकता है. नीतियां बनाने के बारे में ज़्यादा जानें.

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?

और मदद चाहिए?

आगे दिए गए कदमों को आज़माएं:

खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
11332491670735215440
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
59
false
false
false
false
false