YouTube Kids और माता-पिता की निगरानी वाले मोड में YouTube का अनुभव: परिवारों के लिए देखने के विकल्प
ताज़ा खबरें, अपडेट, और सलाह पाने के लिए, YouTube Viewers चैनल की सदस्यता लें.
आपके पास यह तय करने का विकल्प होता है कि आपके बच्चे के लिए कौनसा YouTube खाता सबसे सही है. यहां दिए गए चार्ट की मदद से, YouTube पर निगरानी में रखे गए, बच्चे के खाते और YouTube Kids ऐप्लिकेशन के बीच अंतर समझें.
| YouTube Kids | निगरानी में रखे गए, बच्चों और किशोरों के खाते | |
|---|---|---|
| यह क्या है? |
इस ऐप्लिकेशन को खास तौर पर बच्चों के लिए तैयार किया गया है. यहां वे आसान और सुरक्षित तरीके से कॉन्टेंट का आनंद ले सकते हैं. इसमें बच्चों की देखभाल करने वालों और माता-पिता के लिए ऐसे टूल मौजूद हैं जिनसे वे YouTube का सही तरीके से इस्तेमाल करने में बच्चों की मदद कर सकते हैं. इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, youtube.com/kids पर जाएं. |
बच्चे: इसमें YouTube पर, माता-पिता को खाता मैनेज करने की सुविधा मिलती है और बच्चे को ध्यान में रखकर सीमित सुविधाएं दी जाती हैं. इसमें डिजिटल वेलबीइंग का भी पूरा ध्यान रखा जाता है. इसमें बच्चों या इससे ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए, कॉन्टेंट सेटिंग में बदलाव करने की सुविधा मिलती है. निगरानी में रखे गए बच्चों के खातों के बारे में ज़्यादा जानें. किशोर: यह निगरानी में रखा गया ऐसा खाता होता है जिसे माता-पिता या किशोर अपनी मर्ज़ी से सेट अप कर सकते हैं इससे माता-पिता यह देख सकते हैं कि उनके किशोर ने चैनल पर क्या-क्या गतिविधियां की हैं. साथ ही, वे इस बारे में ज़्यादा ध्यान देने में उनकी मदद कर सकते हैं कि वे क्या देखते हैं. किशोरों के निगरानी में रखे गए खातों के बारे में ज़्यादा जानें. |
| यह किसके लिए है? | यह ऐसे बच्चों के लिए है जिनके माता-पिता खुद उनके लिए कॉन्टेंट चुनना चाहते हैं. बच्चों की उम्र को ध्यान में रखकर तीन तरह की कॉन्टेंट सेटिंग मौजूद हैं. माता-पिता, इनसे यह तय कर सकते हैं कि बच्चे किस तरह का कॉन्टेंट देखें:
|
बच्चे: यह 13 साल से कम उम्र (या उनके देश या इलाके में लागू कानून के मुताबिक तय की गई उम्र) के ऐसे बच्चों के लिए है जिनके माता-पिता को लगता है कि उन्होंने जो कॉन्टेंट सेटिंग चुनी है, बच्चे उसके हिसाब से YouTube का इस्तेमाल कर सकते हैं. किशोर: यह 13 साल या इससे ज़्यादा उम्र (या उनके देश/इलाके में लागू कानून के मुताबिक तय की गई उम्र) के ऐसे किशोरों के लिए है जो YouTube का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कुछ हद तक अब भी माता-पिता की निगरानी की ज़रूरत है. |
| मेरे बच्चे के लिए कितना कॉन्टेंट उपलब्ध है? |
इसमें निगरानी में रखे गए YouTube खाते के मुकाबले, कम वीडियो उपलब्ध होते हैं. बच्चों को कैसा और कितना कॉन्टेंट दिखेगा, यह इससे तय होता है कि आपने इनमें से कौनसी कॉन्टेंट सेटिंग चुनी है:
|
बच्चे: इसमें YouTube Kids ऐप्लिकेशन के मुकाबले, ज़्यादा संगीत और वीडियो उपलब्ध होते हैं. बच्चों को कैसा और कितना कॉन्टेंट दिखेगा, यह इससे तय होता है कि आपने इनमें से कौनसी कॉन्टेंट सेटिंग चुनी है:
जिन बच्चों के खातों पर 'ज़्यादा एक्सप्लोर करें' या 'YouTube के ज़्यादातर वीडियो' कॉन्टेंट सेटिंग सेट की गई है वे वीडियो पर की गई टिप्पणियां पढ़ सकते हैं. किशोर: इसमें उम्र की पाबंदी वाले वीडियो को छोड़कर, YouTube पर मौजूद सभी वीडियो उपलब्ध होते हैं. |
| कॉन्टेंट सेटिंग के विकल्प एक-दूसरे से किस तरह अलग हैं? |
YouTube Kids ऐप्लिकेशन में, अलग-अलग उम्र के हिसाब से कॉन्टेंट सेटिंग मौजूद होती हैं. शिशुओं के लिए, इस सेटिंग को 4 साल और उससे कम उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. छोटे बच्चों के लिए, इस सेटिंग को 5 से 8 साल तक के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. बड़े बच्चों के लिए, इस सेटिंग को 9 से 12 साल तक के बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस ऐप्लिकेशन में, माता-पिता अपने बच्चों के लिए अलग-अलग प्रोफ़ाइल भी बना सकते हैं, ताकि वे चुन सकें कि बच्चे किस तरह के वीडियो देखें. YouTube Kids की कॉन्टेंट सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें. |
बच्चे: निगरानी में रखे गए खातों की कॉन्टेंट सेटिंग के तहत, ऐसे वीडियो देखे जा सकते हैं जो 9 साल, 13 साल या उससे ज़्यादा उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाए गए हों. इसमें उम्र की पाबंदी वाले वीडियो शामिल नहीं होते. निगरानी में रखे गए खाते का इस्तेमाल करने वाले परिवारों के लिए उपलब्ध कॉन्टेंट सेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें. किशोर: इसमें किशोरों के लिए कॉन्टेंट सेटिंग मौजूद नहीं होती हैं. किशोर, उम्र की पाबंदी वाले वीडियो को छोड़कर, YouTube पर मौजूद सभी वीडियो एक्सप्लोर कर सकते हैं. |
| क्या माता-पिता यह तय कर सकते हैं कि उनका बच्चा कौन-कौनसे वीडियो देखे? | माता-पिता चुन सकते हैं कि उनका बच्चा कौन-कौनसे वीडियो देखे. ज़्यादा जानें. |
बच्चे: अपने बच्चे के लिए कॉन्टेंट सेटिंग को चुना जा सकता हैं. YouTube, इसे ध्यान में रखकर और बच्चे के हिसाब से सही वीडियो दिखाता है और अनचाहे वीडियो फ़िल्टर कर देता है. आपके पास, चैनलों को ब्लॉक करने का विकल्प भी है. अगर आपको कोई ऐसा वीडियो दिखता है जो आपके हिसाब से आपत्तिजनक है, तो उसकी शिकायत की जा सकती है. किशोर: नहीं, आपके पास यह तय करने का विकल्प नहीं है कि आपके बच्चे किस तरह का कॉन्टेंट देखें. |
| मैं यह कैसे तय करूं कि मेरा बच्चा कितनी देर तक डिवाइस इस्तेमाल करे? | आपका बच्चा डिवाइस को कितनी देर इस्तेमाल करे, यह तय करने के लिए YouTube Kids ऐप्लिकेशन में इसकी सेटिंग करें. दूसरा तरीका है कि आप Google के Family Link ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके, यह तय करें कि आपका बच्चा डिवाइस कितनी देर इस्तेमाल करे. |
बच्चे और किशोर: फ़ैमिली सेंटर का इस्तेमाल करके, अपने बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम की सीमाएं मैनेज की जा सकती हैं. इसमें Shorts फ़ीड स्क्रोल करने की समयसीमा सेट करना भी शामिल है. |
| क्या Google खाता मेरे बच्चे के लिए ज़रूरी है? | नहीं, Google खाते की ज़रूरत नहीं है. |
नहीं, शेयर किए गए डिवाइस पर निगरानी में रखा गया बच्चे का खाता सेट अप करने के लिए, Google खाते की ज़रूरत नहीं होती. किशोर: हां, आपके किशोर बच्चे को Google खाता और अपना YouTube चैनल बनाना होगा. |
YouTube पर, निगरानी में रखा गया बच्चे का खाता बनाने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, निगरानी में रखे गए बच्चे के खाते का इस्तेमाल शुरू करना लेख पर जाएं. निगरानी में रखे गए किशोर के खातों के बारे में भी ज़्यादा जानें.
YouTube Kids के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, YouTube For Families का सहायता केंद्र देखें.