अपनी होम स्क्रीन पर, Google ऐप्लिकेशन विजेट की मदद से जानकारी खोजें.
Android फ़ोन या टैबलेट पर शॉर्टकट, रंग, और Search विजेट की पारदर्शिता को अपनी पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है.
अहम जानकारी: Google डिस्कवर के कुछ वर्शन में अब खोज बार उपलब्ध नहीं है. खोज बार जोड़ने के लिए, होम स्क्रीन पर कोई विजेट जोड़ा जा सकता है.
अपनी होम स्क्रीन पर Google app विजेट जोड़ना
Google ऐप्लिकेशन से जोड़ना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Google app
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सेटिंग
Search विजेट को पसंद के मुताबिक बनाएं पर टैप करें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर, जोड़ें पर टैप करें.
विजेट मेन्यू से जोड़ना
- होम स्क्रीन पर किसी खाली जगह को दबाकर रखें.
- विजेट पर टैप करें.
- Google को ढूंढने के लिए खोजें या स्क्रोल करें.
- Google विजेट को दबाकर रखें और फिर उसे खींचकर छोड़ें.
अपने खोज विजेट को पसंद के मुताबिक बनाना
- अपने Android फ़ोन या टैबलेट पर Google app
खोलें.
- सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर
सेटिंग
Search विजेट को पसंद के मुताबिक बनाएं पर टैप करें.
- झलक वाली जगह के नीचे, इन एलिमेंट को पसंद के मुताबिक बनाने के लिए दिए गए आइकॉन पर टैप करें:
- शॉर्टकट
- रंग
- विजेट की पारदर्शिता
तुरंत कोई गाना खोजने, टेक्स्ट का अनुवाद करने, मौसम की जानकारी देखने वगैरह के लिए शॉर्टकट जोड़ें.
- “सेटिंग” पेज से बाहर निकलने के बाद, पसंद के मुताबिक बनाने की सेटिंग अपने-आप सेव हो जाएंगी.
सलाह: अगर आपको अपने विजेट को पहले जैसा करना है, तो सबसे ऊपर दाईं ओर, रीसेट करें पर टैप करें.
Search विजेट को हटाना
आप Search के विजेट को अपने फ़ोन या टैबलेट से हटा सकते हैं. ऐप्लिकेशन, शॉर्टकट, विजेट या ग्रुप को हटाने का तरीका जानें.
अगर आपके पास पुराना डिवाइस है, तो अपने फ़ोन या टैबलेट से Search विजेट को नहीं हटाया जा सकता.