अगर आपको Google पर ऐसा सेक्शुअल कॉन्टेंट मिलता है जिसमें आपको दिखाया गया है और आपको वह कॉन्टेंट हटाना है, तो हम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं. कॉन्टेंट नकली है या असली, इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता. आपके पास खोज नतीजों से, सेक्शुअल वीडियो और इमेज हटाने के लिए अनुरोध करने का विकल्प होता है. इसमें वे सभी वेब पेज भी शामिल हैं जिनमें गलत तरीके से आपको या आपके नाम को सेक्शुअल कॉन्टेंट से जोड़ा गया हो.
कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध शुरू करना
इस तरह के सेक्शुअल कॉन्टेंट को हटाने का अनुरोध करना
ऐसा सेक्शुअल कॉन्टेंट हटाना जिसमें आप शामिल होंइस कॉन्टेंट में आपको इनमें से किसी भी स्थिति में दिखाया गया हो:
- नग्न
- सेक्शुअल ऐक्ट में
- अंतरंग स्थिति में
इस तरह के कॉन्टेंट को अक्सर “रिवेंज पॉर्न” कहा जाता है. ऐसा हो सकता है कि यह कॉन्टेंट आपकी सहमति से या बिना सहमति के बनाया गया हो. इसके अलावा, ऐसा इन स्थितियों में भी सकता है, जब:
- आपने अश्लील तस्वीरों या सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने के लिए सहमति न दी हो.
- आपने सहमति दी हो और कॉन्टेंट का ऑनलाइन या किसी दूसरी जगह पर व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल न किया जा रहा हो.
सलाह: अगर आपको अपने कॉन्टेंट से जुड़ा कॉपीराइट का कोई उल्लंघन मिलता है, तो डीएमसीए के तहत कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करें.
यह फ़र्ज़ी कॉन्टेंट है, जिसमें आपको किसी सेक्शुअल ऐक्ट या अंतरंग स्थिति में दिखाया गया है. इन्हें कभी-कभी ये भी कहा जाता है:
- डीपफ़ेक
- फ़र्ज़ी अश्लील कॉन्टेंट
- फ़र्ज़ी नग्न फ़ोटो
इन्हें अक्सर फ़ोटो एडिटिंग टूल और एआई टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया जाता है.
इस तरह के कॉन्टेंट को हटाने का अनुरोध तब किया जा सकता है, जब ये सभी बातें सही हों:
- इमेज, ऑडियो या वीडियो में आपकी पहचान ज़ाहिर हो रही हो.
- कॉन्टेंट फ़र्ज़ी हो और उसमें आपको गलत तरीके से नग्न या अश्लील स्थिति में दिखाया गया हो.
- कॉन्टेंट आपकी सहमति के बिना शेयर किया गया हो.
ऐसा तब होता है, जब आपका असली नाम, ऑनलाइन नाम या हैंडल, अश्लील कॉन्टेंट वाली ऐसी वेबसाइटों या विज्ञापनों से जुड़ा हो जिनका आपसे कोई लेना-देना नहीं है. ऐसा तब भी होता है, जब अश्लील कॉन्टेंट वाली किसी वेबसाइट में आपकी ऐसी इमेज का इस्तेमाल किया गया हो जो सेक्शुअल नहीं है.
कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करने से पहले, इन बातों का ध्यान रखें
अगर कॉन्टेंट में मुख्य रूप से आपकी जानकारी है, तो आप या आपका प्रतिनिधि उसे हटाने के लिए अनुरोध कर सकता है.
अनुरोध फ़ॉर्म भरते समय, आपसे उन पेजों के यूआरएल देने के लिए कहा जाता है जिन पर आपकी निजी जानकारी मौजूद है. खोज के नतीजों से हटाने के लिए इन्हीं यूआरएल की समीक्षा की जाती है. किसी पेज या इमेज का यूआरएल ढूंढने का तरीका जानें.
यह जानना ज़रूरी है कि Google सिर्फ़ खोज नतीजों वाले पेजों से कॉन्टेंट हटा सकता है. अगर आपको होस्ट करने वाली वेबसाइट से कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करना है, तो वेबसाइट के मालिक से संपर्क करें.
अहम जानकारी: कोई भी व्यक्ति, नग्नता या सेक्शुअल ऐक्ट दिखाने वाले ऐसे कॉन्टेंट की शिकायत कर सकता है जिसमें 18 साल से कम उम्र के लोगों को दिखाया गया हो.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मुझे उस कॉन्टेंट की वेबसाइट का पता (यूआरएल) कैसे मिलेगा जिसकी शिकायत करनी है?किसी इमेज, वेबसाइट या Google पर खोज नतीजों के पेज का यूआरएल ढूंढने और शेयर करने का तरीका जानें.
अगर वेबसाइट अपडेट होने के बावजूद, खोज के नतीजे में पुरानी जानकारी दिखती है, तो Google से खोज के नतीजे को रीफ़्रेश करने का अनुरोध किया जा सकता है.
स्क्रीनशॉट से, Google को कॉन्टेंट ढूंढने में मदद मिलती है. किसी इमेज या वेबसाइट पर, आपसे और अन्य लोगों से जुड़ा कॉन्टेंट हो सकता है.
अपने कंप्यूटर या फ़ोन से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है. उस डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लें जिसका इस्तेमाल आपने Google से कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करने के लिए किया था. स्क्रीनशॉट में बदलाव करके बाकी के हिस्सों को छिपाया जा सकता है, ताकि उसमें सिर्फ़ आपका चेहरा दिखे.
अपने डिवाइस पर स्क्रीनशॉट लेने का तरीका जानें:
ज़रूरी जानकारी: बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरों और/या वीडियो या 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को सेक्शुअल ऐक्ट में दिखाने वाले कॉन्टेंट का स्क्रीनशॉट न लें और न ही शेयर करें. बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरें और/या वीडियो गैर-कानूनी होते हैं. इसलिए, इनके स्क्रीनशॉट इस फ़ॉर्म के साथ शेयर नहीं किए जाने चाहिए. बच्चों का यौन शोषण दिखाने वाली तस्वीरों और/या वीडियो की शिकायत करने का तरीका जानें.
Google, आम तौर पर नियमों का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट को हटा देता है. हालांकि, अगर कॉन्टेंट किसी ज़रूरी जानकारी या अहम सूचना के बारे में है, तो हो सकता है कि Google उसे न हटाए. जैसे, खबरें.
Google पर खोज नतीजों में वह यूआरएल नहीं दिखेगा जिसकी शिकायत की गई है. हालांकि, इसके बाद भी कॉन्टेंट वेब पर मौजूद हो सकता है और लोग उसे शेयर किए गए लिंक, सोशल मीडिया पोस्ट या किसी दूसरे सर्च इंजन वगैरह के ज़रिए ढूंढ सकते हैं. सोर्स से कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करने के बारे में ज़्यादा जानें.
सेक्शुअल इमेज हटाने के अनुरोधों के लिए, हम Google Search पर मौजूद डुप्लीकेट कॉपी ढूंढने और उन्हें हटाने की पूरी कोशिश करते हैं. यह सेक्शुअल इमेज हटाने के लिए, Google की स्टैंडर्ड प्रोसेस है.
अगर आपको किसी भी वजह से, डुप्लीकेट कॉन्टेंट को हटाने की सुविधा से ऑप्ट आउट करना है, तो अनुरोध फ़ॉर्म सबमिट करते समय ऐसा किया जा सकता है.
Google, कार्रवाई करने से पहले कई बातों पर सोच-विचार करेगा. जैसे, क्या इसमें अन्य लोग शामिल हैं या क्या यह सभी के लिए ज़रूरी है. अगर Google किसी वेबसाइट को खोज के नतीजों से हटा देता है, तो आपको एक ईमेल मिलेगा.
- वेबसाइट पूरी तरह से हटाना: हटाई गई वेबसाइट, अब Google Search पर नहीं दिखेगी.
- यूआरएल को कुछ खास खोज नतीजों से हटाना: अब Google पर खोज नतीजों में, ऐसी किसी भी सर्च क्वेरी के लिए वेबसाइट नहीं दिखेगी जिसमें आपका नाम या आइडेंटिफ़ायर शामिल हो. हालांकि, अगर लोग कुछ और खोजते हैं, तो वेबसाइट दिख सकती है.
भले ही, Google किसी कॉन्टेंट को Google Search से हटा दे, लेकिन वह इंटरनेट पर फिर भी उपलब्ध हो सकता है. इस कॉन्टेंट को लोग अब भी किसी लिंक, सोशल मीडिया या अन्य सर्च इंजन के ज़रिए ढूंढ सकते हैं. सोर्स से कॉन्टेंट हटाने का अनुरोध करने के बारे में ज़्यादा जानें.
Google की ऐसी नीतियां दुनिया भर में लागू हैं जिनके तहत खुद से जुड़ा निजी, संवेदनशील या सेक्शुअल कॉन्टेंट हटवाया जा सकता है. Google की नीतियों के तहत आने वाले निजी कॉन्टेंट की शिकायत की जा सकती है.
आपको जिस कॉन्टेंट की शिकायत करनी है अगर वह इन नीतियों के दायरे में नहीं आता है, तो हो सकता है कि वह आपके देश या इलाके में लागू किसी स्थानीय कानून के दायरे में आता हो. किसी खास कानूनी वजह से कॉन्टेंट की शिकायत करने के लिए, कानूनी सहायता केंद्र में जाकर एक अनुरोध सबमिट करें.